कोरबा : पंपहाउस में अवैध रेत भंडारण, आदर्श श्रमिक क्लब के पीछे जमा है रेत देखें वीडियो…..

✍️ भागीरथी यादव

 

बस स्टैंड के पीछे पंपहाउस क्षेत्र में रेत के भंडारण को लेकर खनिज विभाग की निगरानी पर उठे सवाल

 

कोरबा। शहर के पंपहाउस क्षेत्र में बस स्टैंड के पीछे स्थित आदर्श श्रमिक क्लब के पास अवैध रूप से रेत का भंडारण किए जाने का मामला सामने आया है। यहां बड़ी मात्रा में रेत जमा होने की जानकारी सामने आने के बाद खनिज विभाग की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

रेत का भंडारण किसकी अनुमति से किया जा रहा है और इसके लिए आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हैं या नहीं, यह जांच का विषय है। यदि बिना वैध अनुमति के रेत का भंडारण किया जा रहा है, तो यह खनिज नियमों का उल्लंघन हो सकता है।

स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि शहर के व्यस्त क्षेत्र में इस तरह रेत का भंडारण होने के बावजूद संबंधित विभाग की नजर इस ओर क्यों नहीं पड़ रही है। अब देखना होगा कि खनिज विभाग मौके पर पहुंचकर भंडारण की जांच करता है या नहीं।

क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग से मौके का निरीक्षण कर रेत के भंडारण की वैधता की जांच करने और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।