बिहार विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण में 122 सीटों पर आज मतदान, 1302 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

✍️ भागीरथी यादव

 

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान मंगलवार को होगा। इस चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर कुल 1302 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस चरण में मतदाता कई दिग्गज नेताओं और दलों के प्रदेश अध्यक्षों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे।

 

तीन दलों के प्रदेश अध्यक्ष मैदान में

 

लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी—गोविंदगंज

 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम—कुटुंबा

 

हम (सेक्युलर) के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार—टेकारी

 

 

इन सभी सीटों पर मुकाबला रोचक बना हुआ है और आज का मतदान इनके भविष्य की दिशा तय करेगा।

 

दिग्गज नेताओं का भविष्य भी दांव पर

दूसरे चरण में 12 मंत्रियों, एक पूर्व उप मुख्यमंत्री, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, और कई पूर्व मंत्रियों की भी किस्मत ईवीएम में कैद होगी।

सबसे ज्यादा 22 उम्मीदवार चैनपुर, सासाराम और गया शहर में हैं, जबकि सबसे कम 5–5 उम्मीदवार लौरिया, चनपटिया, रक्सौल, सुगौली, त्रिवेणीगंज और बनमनखी सीटों पर मैदान में हैं।

 

मतदाताओं की संख्या और मतदान केंद्र

चुनाव आयोग के अनुसार, इस चरण में 3 करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें—

 

पुरुष: 1,95,44,041

 

महिला: 1,74,68,572

मतदाताओं के लिए कुल 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 11 सहायक बूथ शामिल हैं।

 

 

आरक्षित सीटें

इस चरण में कुल सीटों में से 101 सामान्य, 19 अनुसूचित जाति, और 2 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

 

इन नेताओं का भाग्य भी इसी चरण में तय होगा

 

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी—सिकंदरा

 

पूर्व उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद—कटिहार

 

मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव—सुपौल

 

नीतीश मिश्रा—झंझारपुर

 

नीरज सिंह बबलू—छातापुर

 

मंत्री शिला मंडल—फुलपरास

 

पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी—बेतिया

 

 

चर्चित चेहरों की परीक्षा

 

परिहार: स्मिता गुप्ता (राजद के पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे की बहू)

 

औरंगाबाद: त्रिविक्रम सिंह (पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह के पुत्र)

 

औरंगाबाद: स्नेह लता (उपेन्द्र कुशवाहा की पत्नी)

 

नवीनगर: चेतन आनंद (पूर्व सांसद आनंद मोहन के पुत्र)

 

 

दूसरे चरण का मतदान कई राजनीतिक समीकरण बदल सकता है और बिहार की सत्ता की तस्वीर काफी हद तक आज के मतदान के बाद स्पष्ट होने लगेगी।

  • Related Posts

    काला हिरण शिकार मामला: राजस्थान हाईकोर्ट में सलमान खान की अपील पर सुनवाई टली

    ✍️ भागीरथी यादव     जयपुर में 28 साल पुराने काला हिरण शिकार प्रकरण में अभिनेता सलमान खान की अपील पर सुनवाई फिलहाल टल गई है। उनकी सजा के खिलाफ दायर अपील पर जस्टिस बलजिंदर सिंह संधू की बेंच में सुनवाई होनी थी, लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से मामले की सुनवाई से स्वयं को अलग कर लिया। अब यह प्रकरण मुख्य न्यायाधीश के समक्ष भेजा गया है, जो तय करेंगे कि आगे सुनवाई किस बेंच में होगी। साल 1998 में दर्ज इस मामले में 5 अप्रैल 2018 को निचली अदालत ने सलमान खान को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9/51 के तहत पांच वर्ष की सजा सुनाई थी। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। सह-आरोपी सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम और तब्बू को पहले ही बरी किया जा चुका है। राज्य सरकार ने सह-आरोपियों के बरी होने के खिलाफ अपील दायर की है, जबकि सलमान खान ने अपनी सजा को चुनौती दी है। फिलहाल दोनों अपीलें लंबित हैं और नई बेंच तय होने के बाद ही आगे की सुनवाई होगी।  

    बजट से पहले महंगाई का झटका: कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹50 महंगा, जानें आपके शहर का नया रेट

    ✍️ भागीरथी यादव   नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026 की घोषणा से ठीक पहले सरकार ने व्यापारिक जगत को बड़ा झटका दिया है। 1 फरवरी 2026 से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों को स्थिर रखा गया है। महानगरों में अब क्या हैं नए दाम? कीमतों में इजाफे के बाद देश के प्रमुख महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर के दाम अब इस प्रकार हैं: शहर नया रेट (19kg सिलेंडर) दिल्ली ₹1,740.50 कोलकाता ₹1,844.50 मुंबई ₹1,692.00 चेन्नई ₹1,899.50 आम जनता और घरेलू बजट पर क्या होगा असर? बाहर खाना होगा महंगा: कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में होता है। ऐसे में आने वाले दिनों में बाहर खाना-पीना महंगा होने की पूरी संभावना है। घरेलू रसोई को राहत: आम परिवारों के लिए सुकून की खबर है कि घरेलू सिलेंडर के दाम 8 अप्रैल 2025 के पुराने रेट पर ही बरकरार हैं। सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के बजट को फिलहाल प्रभावित नहीं होने दिया है। बजट से पहले दबाव का संकेत आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि बजट पेश होने से ठीक पहले कीमतों में यह बदलाव संकेत देता है कि सरकार ऊर्जा लागत को लेकर कड़े फैसले ले सकती है। कमर्शियल गैस की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का सीधा असर लॉजिस्टिक्स और सर्विस सेक्टर पर भी देखने को मिल सकता है।    

    अन्य खबरे

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त