कोरबा में दीपका पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोटरसाइकिल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, 14 बाइक और 6 SECL रोलर बरामद

✍️ भागीरथी यादव 

 

कोरबा। थाना दीपका पुलिस ने मोटरसाइकिल और औद्योगिक उपकरण चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह पर बड़ी कार्यवाही करते हुए पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में 14 चोरी की मोटरसाइकिलें और SECL के 6 चोरी किए गए रोलर बरामद किए हैं। साथ ही गिरोह के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से मुख्य आरोपी जय सिंह पटेल, जो विभिन्न थानों में दर्ज 10 मामलों में वांटेड था, भी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

लगातार कार्रवाई का नतीजा

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर तथा नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन में जिले में आपराधिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दीपका पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली।

ऐसे हुआ चोरी का खुलासा

दीपका SECL खदान से रोलर चोरी होने की शिकायत प्रार्थी मोहम्मद असलम ने दर्ज कराई थी। प्रकरण में अपराध क्रमांक 405/2025 धारा 303(2), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

 

जांच के दौरान मुखबिर से मिले इनपुट पर संदेही जय सिंह पटेल को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दीपका व कुसमुंडा थाना क्षेत्र तथा सर्वमंगला चौकी क्षेत्र से मोटरसाइकिलें चोरी करने और SECL खदान से रोलर चोरी करने की बात स्वीकार की।

 

उसके मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस टीम ने 14 बाइक और 6 रोलर बरामद कर लिए।

गिरफ्तार आरोपी

1. जय सिंह पटेल (27 वर्ष), निवासी कोहड़िया, थाना सिविल लाइन रामपुर

2. अनस खान (24 वर्ष), निवासी नया बस स्टैंड, पाली

3. शिवचरण (31 वर्ष), निवासी रेनपुर, थाना दीपका

4. रामप्रसाद रोहिदास (25 वर्ष), निवासी झाबर, थाना दीपका

5. लालजी यादव (30 वर्ष), निवासी चैनपुर, थाना दीपका

6. इमरान अंसारी (21 वर्ष), निवासी ज्योति नगर, दीपका

7. सुनील देवार (25 वर्ष), निवासी देवार पारा, बलोदा, जिला जांजगीर-चांपा

सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बरामद सामग्री

पुलिस ने हीरो, होंडा, टीवीएस और बजाज कंपनियों की विभिन्न मॉडल की 14 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। साथ ही SECL के 6 औद्योगिक रोलर भी चोरी के मामले में बरामद किए गए हैं। बरामद वाहनों की पहचान कर उन्हें वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

दीपका पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

  • Related Posts

    चिरमिरी के जंगलों में आगजनी, वन संपदा पर मंडराया खतरा; संसाधनों की कमी से जूझ रहा वन विभाग

    ✍️ भागीरथी यादव     एमसीबी। मार्च महीने में बढ़ते तापमान और हल्की गर्मी के बीच जिले के चिरमिरी क्षेत्र के जंगलों में शुक्रवार को आग लगने की घटना सामने आई। आग चिरमिरी के पोड़ी पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक के समीप मुख्य सड़क के आसपास लगी, जहां एक ओर बैकुंठपुर वन विभाग और दूसरी ओर चिरमिरी वन विभाग का क्षेत्र लगता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ नशेड़ियों ने नशे की हालत में सूखे पत्तों में आग लगा दी, जो तेज हवा के कारण तेजी से फैलकर विकराल रूप ले गई। आग से उठ रहे घने धुएं के कारण सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को रास्ता देखने में भी काफी परेशानी हुई। घटना की सूचना वन विभाग को दिए जाने की बात कही जा रही है, लेकिन मौके पर तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिलने से विभाग की तत्परता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वन विभाग की प्रतिक्रिया चिरमिरी वन रेंजर सूर्य देव सिंह ने कहा कि जंगल में आग लगाना दंडनीय अपराध है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा आग पर नियंत्रण के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई जाएगी। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने की भी बात कही गई है। संसाधनों की कमी बनी चुनौती चिरमिरी रेंज में जंगल की आग रोकने के लिए संसाधनों की कमी भी सामने आ रही है। इतने बड़े वन क्षेत्र के लिए विभाग के पास केवल चार ब्लोअर मशीनें हैं, जो आग पर काबू पाने के लिए पर्याप्त नहीं मानी जा रही हैं। कई बार वनकर्मियों को पेड़ों की टहनियों और झाड़ियों से आग बुझाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान बढ़ने के साथ जंगलों में आग लगने की घटनाएं और बढ़ सकती हैं, इसलिए वन विभाग को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के साथ-साथ संसाधनों को मजबूत करने की जरूरत है।  

    बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार दिन में 72 वाहनों पर चालान

    ✍️ भागीरथी यादव     एमसीबी। जिले में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना प्रभारी मनेंद्रगढ़ दीपेश सैनी के नेतृत्व में थाना मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़कों पर बिना नंबर प्लेट के चल रहे वाहनों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया और वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की समझाइश दी। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विगत चार दिनों में बिना नंबर प्लेट चलाने वाले 72 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी लगातार चलाया जाएगा।

    अन्य खबरे

    छेड़छाड़ से आहत नाबालिग ने लगाई फांसी, आरोपी युवक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    छेड़छाड़ से आहत नाबालिग ने लगाई फांसी, आरोपी युवक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    चिरमिरी के जंगलों में आगजनी, वन संपदा पर मंडराया खतरा; संसाधनों की कमी से जूझ रहा वन विभाग

    चिरमिरी के जंगलों में आगजनी, वन संपदा पर मंडराया खतरा; संसाधनों की कमी से जूझ रहा वन विभाग

    कमर्शियल गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के आरोप, 3000 रुपये तक वसूली की चर्चा; होटलों के सामने गैस संकट

    कमर्शियल गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के आरोप, 3000 रुपये तक वसूली की चर्चा; होटलों के सामने गैस संकट

    बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार दिन में 72 वाहनों पर चालान

    बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार दिन में 72 वाहनों पर चालान

    वन सुरक्षा कार्य में लापरवाही? बिना पानी-मिश्रण के गाड़े जा रहे फेंसिंग के खंभे

    वन सुरक्षा कार्य में लापरवाही? बिना पानी-मिश्रण के गाड़े जा रहे फेंसिंग के खंभे

    संसद घेराव आंदोलन के लिए यूथ कांग्रेस कोरबा की टीम दिल्ली रवाना

    संसद घेराव आंदोलन के लिए यूथ कांग्रेस कोरबा की टीम दिल्ली रवाना