मनेंद्रगढ़ में ट्रैफिक सिस्टम दुरुस्त करने पुलिस का बड़ा एक्शन दुकानों के सामने खड़ी अवैध गाड़ियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

 

 

मनेंद्रगढ़। शहर में बढ़ती ट्रैफिक अव्यवस्था पर कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस ने शुक्रवार की शाम सख्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपेश सैनी अपनी टीम के साथ शहर के मुख्य इलाकों में पैदल फ्लैग मार्च पर निकले और अवैध पार्किंग पर कड़ी नज़र रखी।

 

पुलिस टीम ने मुख्य मार्ग, बाजार क्षेत्र, बस स्टैंड रोड, हजारी चौक सहित भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि कई दुकान संचालक अपनी दुकानों के सामने दोपहिया व चारपहिया खड़े कर रहे थे, जिससे आम जनता को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और जाम की स्थिति बन रही थी।

 

पुलिस ने तत्काल ऐक्शन लेते हुए नियम विरुद्ध खड़े वाहनों पर चालानी कार्रवाई की। कुछ स्थानों पर अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों को समझाइश देकर हटवाया गया।

 

थाना प्रभारी दीपेश सैनी ने मौके पर व्यापारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि—

“बाजार क्षेत्र में अवैध पार्किंग अब किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखना हमारी पहली प्राथमिकता है।”

 

इसके साथ ही पुलिस टीम ने आम नागरिकों को मोटर व्हीकल एक्ट के नियम बताए तथा हेलमेट पहनने, निर्धारित पार्किंग स्थल के उपयोग और अनावश्यक भीड़ न बढ़ाने की अपील की।

 

शहरवासियों ने पुलिस की इस सख्त पहल का स्वागत करते हुए कहा कि लगातार ऐसी कार्रवाई से शहर में ट्रैफिक व्यवस्था पहले से बेहतर व सुचारू होगी। पुलिस ने बताया कि आने वाले दिनों में भी ऐसे निरीक्षण अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे ताकि शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह व्यवस्थित हो सके।

 

  • Related Posts

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

        जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम गट्टी महुआ में जादू-टोना के शक में एक महिला की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतका के पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान गोईदी बाई (48 वर्ष) के रूप में हुई है। 6 मार्च को मृतका के भाई सहलू राम ने थाना सन्ना में बहन के घर में मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना दी थी। जांच के दौरान पुलिस को हत्या के संकेत मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुप्तांग में कठोर वस्तु से गंभीर चोट लगने के कारण मौत होना पाया गया। जांच में सामने आया कि 5 मार्च को घर में विवाद के बाद मृतका के पति ठूपन राम, सौतन फुला बाई, सुनील राम और सुरन्ती बाई ने मिलकर जादू-टोना के शक में उसे झोपड़ी में ले जाकर हमला किया। आरोपियों ने लकड़ी का डंडा गुप्तांग में डाल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में शव को घर लाकर बिस्तर पर रख दिया गया। पुलिस ने मामले में ठूपन राम, फुला बाई, सुनील राम और सुरन्ती बाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

    अन्य खबरे

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह