कोरबा में बड़ी कार्रवाई: 90 क्विंटल अवैध धान जब्त, कई व्यापारियों पर कसा जिला प्रशासन का शिकंजा

✍️ भागीरथी यादव

कोरबा –  जिले में अवैध धान भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार तेज हो गई है। आज कटघोरा, छिर्रा और कटघोरा की पुरानी बस्ती क्षेत्र में गठित संयुक्त दल द्वारा विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों और गोदामों पर छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान लगभग 90 क्विंटल अवैध रूप से संग्रहित धान जब्त किया गया।

 

कई व्यापारियों के गोदाम से मिला अवैध धान

 

जाँच टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी में निम्न मात्रा में धान जब्त किया—

 

16.80 क्विंटल – व्यापारी दिलीप कुमार अग्रवाल (कटघोरा)

 

11.20 क्विंटल – दुर्गा प्रसाद अग्रवाल (कटघोरा)

 

16 क्विंटल – भागवत प्रसाद जायसवाल (छिर्रा)

 

46 क्विंटल – यतीश जायसवाल (पुरानी बस्ती, कटघोरा)

 

 

इस प्रकार कुल 90 क्विंटल धान गैर-कानूनी भंडारण की श्रेणी में पाए जाने पर तत्काल जब्त कर लिया गया।

 

समर्थन मूल्य को पारदर्शी रखने प्रशासन सख्त

 

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य व्यवस्था में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, अवैध परिवहन या बेनामी भंडारण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रशासन ने बताया कि—

“किसानों के हितों की रक्षा और खरीद प्रणाली को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।”

 

अवैध धान कारोबार पर लगातार बढ़ती निगरानी से प्रशासनिक सख्ती का साफ संदेश मिल रहा है कि धान खरीदी के मौसम में किसी भी अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई होगी।