डॉक्टरों के PG कोटा में कटौती के विरोध में उबाल—कोरबा में सौंपा गया ज्ञापन, 50% कोटा बहाली की मांग तेज

✍️ भागीरथी यादव 

 

कोरबा। छत्तीसगढ़ में डॉक्टरों के पोस्ट ग्रेजुएट (PG) कोटा को 50% से घटाकर 25% किए जाने के राज्य सरकार के निर्णय के खिलाफ चिकित्सक समाज में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को कोरबा में डॉक्टरों और जनप्रतिनिधियों ने जिलाधीश एवं कार्यपालक दंडाधिकारी के माध्यम से स्वास्थ्य सचिव को ज्ञापन सौंपकर कोटा बहाली की मांग उठाई।

 

ज्ञापन में स्पष्ट कहा गया कि PG कोटा में कटौती प्रदेश में सेवा दे रहे डॉक्टरों के अधिकारों पर सीधा प्रहार है, विशेषकर वे डॉक्टर जो पहाड़ी, वनांचल और दुर्गम क्षेत्रों में सीमित संसाधनों के बीच निरंतर सेवाएं दे रहे हैं।

महामारी के दौर में अपनी जान जोखिम में डालकर सेवा करने वाले इन चिकित्सकों के लिए यह फैसला अन्यायपूर्ण बताया गया।

 

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि

PG कोटा में कटौती से राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर दीर्घकालिक प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, क्योंकि इससे युवा डॉक्टरों का मनोबल टूटेगा और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं देने की प्रेरणा भी कम होगी।

 

प्रदर्शनकारियों ने शासन से मांग की कि डॉक्टरों का PG कोटा तत्काल प्रभाव से पुनः 50% बहाल किया जाए, ताकि उनकी भविष्य सुरक्षा, कार्य संतुष्टि और अधिकार संरक्षित रह सकें।

 

इस दौरान राकेश पंकज, युवा नेता पवन विश्वकर्मा, कमलेश गर्ग, महामंत्री विवेक श्रीवास, ब्लॉक अध्यक्ष रविश यादव और संगठन महामंत्री अमित सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी ने इस निर्णय को प्रदेश के चिकित्सा तंत्र के लिए हानिकारक बताते हुए सरकार से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की।

 

  • Related Posts

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

        कोरबा। शहर के व्यस्त अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक स्कॉर्पियो में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते वाहन आग के गोले में तब्दील हो गया और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे ओवरब्रिज से गुजर रही स्कॉर्पियो से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही दिखाई देने लगीं। घटना के बाद पुल पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई। टीआई मोतीलाल पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। वहीं आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को भी तत्काल सूचना दी गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह रही कि समय रहते वाहन सवार बाहर निकल गए, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शहर के सबसे व्यस्त ओवरब्रिज पर हुई इस घटना से कुछ देर के लिए इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई। (देखें VIDEO)

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    ✍️ भागीरथी यादव     कोरबा। भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक विस्तार के तहत एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। अयोध्यापुरी से पार्षद एवं एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा का जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा और मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर की गई इस नियुक्ति को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बंटी सरोज शांडिल लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में सक्रिय रूप से जनसेवा के कार्यों में लगे रहे हैं। उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति के बाद बंटी सरोज शांडिल ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को मजबूत बनाने तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितों और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व और सक्रियता से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

    अन्य खबरे

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त