**नाबालिग का अश्लील वीडियो वायरल, 15 दिन बाद भी आरोपी बेखौफ

पाली से ज्ञान शंकर तिवारी की रिपोर्ट

 

पॉक्सो मामले में पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल, रजक समाज में उबाल**

 

कोरबा जिले के पाली थाना अंतर्गत चैतमा चौकी क्षेत्र के ग्राम बनबांधा में नाबालिग बच्ची का अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल होने का सनसनीखेज मामला अब गंभीर रूप ले चुका है। घटना को पंद्रह दिन से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन नामजद आरोपी युवक रतिराम यादव अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। न गिरफ्तारी हुई, न पूछताछ—जिससे पीड़ित परिवार और समाज में भारी आक्रोश फैलता जा रहा है।

 

पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्होंने पुलिस को वीडियो के स्क्रीनशॉट, इंस्टाग्राम लिंक और आरोपी द्वारा भेजे गए धमकी भरे मोबाइल संदेश जैसे महत्वपूर्ण सबूत सौंप दिए हैं। इसके बावजूद जांच की रफ्तार बेहद सुस्त है। इस लापरवाही का सबसे बड़ा खामियाजा नाबालिग बच्ची भुगत रही है, जो मानसिक तनाव, भय और सामाजिक बदनामी के बीच जीने को मजबूर है।

 

पुलिस की भूमिका पर सवाल

 

स्थानीय लोगों और रजक समाज का कहना है कि पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर और संवेदनशील कानून से जुड़े मामले में पुलिस की यह ढिलाई न केवल चिंता का विषय है, बल्कि संदेह भी पैदा करती है। समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र आरोपी की गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो जिला स्तर पर बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।

 

रजक समाज के अध्यक्ष धीरपाल निर्मलकर ने बताया कि पीड़िता को थाना पाली, व्यवहार न्यायालय पाली और कटघोरा थाना—तीनों जगह बुलाकर बयान दर्ज कराए गए। इसके बावजूद आरोपी से अब तक कोई पूछताछ नहीं की गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब मामला चैतमा चौकी और पाली थाना क्षेत्र का है, तो जांच कटघोरा थाना प्रभारी को क्यों सौंपी गई? समाज का मानना है कि इससे जांच प्रभावित हो सकती है और आरोपी को अप्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।

 

“जांच जारी है” तक सीमित जवाब

 

सूत्रों के अनुसार, पुलिस हर सवाल के जवाब में केवल “जांच जारी है” कहकर जिम्मेदारी से बचती नजर आ रही है। जमीनी स्तर पर न तो ठोस कार्रवाई दिखाई दे रही है और न ही पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा मिल पा रहा है।

 

इधर, पीड़ित परिवार ने उच्च पुलिस अधिकारियों, महिला आयोग और अन्य संवैधानिक संस्थाओं के पास जाने की तैयारी शुरू कर दी है। यह मामला अब सिर्फ एक नाबालिग के साथ हुए साइबर अपराध तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली, संवेदनशील मामलों में तत्परता और जवाबदेही पर बड़ा सवाल बन चुका है।

 

अब सबसे बड़ा प्रश्न यही है—प्रशासन कब जागेगा और पीड़ित नाबालिग को न्याय कब मिलेगा?

  • Related Posts

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

        कोरबा/दर्री। होली के दिन दर्री थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ढिंढोलभाटा स्थित साईं गजानंद इंडियन गैस एजेंसी के पीछे झाड़ियों में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलते हुए गैस एजेंसी परिसर तक पहुंच गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई। घटना की सूचना तुरंत दर्री थाना को दी गई। सूचना मिलते ही सीएसईबी कोरबा पश्चिम की दमकल टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी विकास यादव, सुनील यादव, उपेश जांगड़े और हूमेश राठौर ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। आग लगातार गैस एजेंसी की ओर बढ़ रही थी, जहां बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर मौजूद थे। यदि आग एजेंसी के अंदर तक पहुंच जाती तो भीषण विस्फोट और बड़ी जनहानि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता था। सीएसईबी कोरबा पश्चिम की दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और संभावित बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी और सूझबूझ से होली के दिन शहर एक बड़ी त्रासदी से बच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दमकल टीम की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी आगजनी की घटना को टाल दिया।

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

        कोरबा। शहर के व्यस्त अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक स्कॉर्पियो में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते वाहन आग के गोले में तब्दील हो गया और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे ओवरब्रिज से गुजर रही स्कॉर्पियो से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही दिखाई देने लगीं। घटना के बाद पुल पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई। टीआई मोतीलाल पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। वहीं आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को भी तत्काल सूचना दी गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह रही कि समय रहते वाहन सवार बाहर निकल गए, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शहर के सबसे व्यस्त ओवरब्रिज पर हुई इस घटना से कुछ देर के लिए इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई। (देखें VIDEO)

    अन्य खबरे

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी