RTE में KG-1, KG-2 और नर्सरी प्रवेश बंद करने के फैसले के खिलाफ कांग्रेस का तीखा विरोध

✍️ भागीरथी यादव

 

पवन विश्वकर्मा और सुनील निर्मलकर बोले – गरीब बच्चों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़

कोरबा।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) 2009 के तहत KG-1, KG-2 एवं नर्सरी कक्षाओं में प्रवेश बंद कर सीधे कक्षा पहली में दाखिले के निर्णय के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। भारतीय युवा कांग्रेस कोरबा (शहर) के जिलाध्यक्ष राकेश पंकज के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर इस निर्णय को तत्काल वापस लेने की मांग की गई।

इस विरोध में युवा नेता पवन विश्वकर्मा एवं कोरबा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील निर्मलकर ने भी सरकार के फैसले को जनविरोधी बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी।

युवा नेता पवन विश्वकर्मा ने कहा कि प्रारंभिक बाल शिक्षा बच्चों के मानसिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास की नींव होती है। KG-1, KG-2 और नर्सरी कक्षाओं को समाप्त करना गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से दूर करने जैसा है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय निजी स्कूलों को फायदा पहुंचाने वाला है, जबकि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य दांव पर लगाया जा रहा है।

वहीं कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष सुनील निर्मलकर ने कहा कि ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार पहले ही संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं। अब बच्चों को सीधे कक्षा पहली में डालना न केवल अव्यवहारिक है, बल्कि इससे ड्रॉप-आउट की संख्या भी बढ़ेगी। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि समान शिक्षा के अधिकार की भावना को समझते हुए पुराने नियमों को बहाल किया जाए।

ज्ञापन में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया कि यदि यह निर्णय वापस नहीं लिया गया तो प्रदेशभर में कांग्रेस और युवा कांग्रेस आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। नेताओं ने कहा कि बच्चों के भविष्य से कोई भी समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं को उम्मीद है कि राज्य सरकार इस गंभीर विषय पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर KG-1, KG-2 और नर्सरी में पुनः प्रवेश प्रक्रिया शुरू करेगी, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

  • Related Posts

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    सुशील जायसवाल     सिरमिना/कोरबी। क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में कोरबी पुलिस ने ग्राम पंचायत छिंदिया के आश्रित ग्राम बाबूपारा में छापामार कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाबूपारा में अवैध रूप से शराब का भंडारण और बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर सोमवार 9 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 लीटर कच्ची महुआ शराब और 50 नग स्पेशल व्हिस्की बरामद की। पुलिस ने आरोपी सुमित यादव (35 वर्ष) पिता बनसलाल यादव, निवासी ग्राम बाबूपारा, छिंदिया (पुलिस चौकी कोरबी, थाना पसान, जिला कोरबा) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर की गई। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

        कोरबा/दर्री। होली के दिन दर्री थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ढिंढोलभाटा स्थित साईं गजानंद इंडियन गैस एजेंसी के पीछे झाड़ियों में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलते हुए गैस एजेंसी परिसर तक पहुंच गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई। घटना की सूचना तुरंत दर्री थाना को दी गई। सूचना मिलते ही सीएसईबी कोरबा पश्चिम की दमकल टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी विकास यादव, सुनील यादव, उपेश जांगड़े और हूमेश राठौर ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। आग लगातार गैस एजेंसी की ओर बढ़ रही थी, जहां बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर मौजूद थे। यदि आग एजेंसी के अंदर तक पहुंच जाती तो भीषण विस्फोट और बड़ी जनहानि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता था। सीएसईबी कोरबा पश्चिम की दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और संभावित बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी और सूझबूझ से होली के दिन शहर एक बड़ी त्रासदी से बच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दमकल टीम की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी आगजनी की घटना को टाल दिया।

    अन्य खबरे

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार