संवेदनशील न्यायिक क्षेत्र में सवालों के घेरे में थाना प्रभारी

थाना प्रभारी 

 

FIR न लिखने, अवैध वसूली और जुए–सट्टे को संरक्षण देने के गंभीर आरोप

कोरबा।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले का सिविल लाइन रामपुर थाना—जहां न्यायालय, कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और वरिष्ठ अधिकारियों के शासकीय आवास स्थित हैं—आज खुद सवालों के कठघरे में खड़ा नजर आ रहा है। कारण हैं, थाना प्रभारी प्रमोद दंसेना, जिन पर एक के बाद एक गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों और पीड़ितों का आरोप है कि थाना प्रभारी न केवल गंभीर मामलों में एफआईआर दर्ज करने से बचते रहे, बल्कि निजी लाभ के लिए आरोपियों को संरक्षण भी दिया गया। हैरानी की बात यह है कि इतने संवेदनशील क्षेत्र में, गंभीर आरोपों के बावजूद, थाना प्रभारी का एक साल से अधिक समय तक उसी पद पर बने रहना, पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

                   वीडियो सूत्र कोरबा न्यूज टुडे से 

थाने से न्याय नहीं, अपमान मिला

पीड़ित युवती ने कैमरे पर बयां किया दर्द

हाल ही में एक युवती शारीरिक शोषण की शिकायत लेकर सिविल लाइन थाना पहुंची, लेकिन आरोप है कि वहां उसे न्याय देने के बजाय डराया गया, अपमानित किया गया और थाने से भगा दिया गया।

थाने से बाहर निकलकर युवती ने कैमरे के सामने अपनी आपबीती सुनाई, जिसमें उसने स्पष्ट कहा कि मदद की गुहार लगाने पर उसकी बात तक नहीं सुनी गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई एक घटना नहीं है, बल्कि इस थाने में पीड़ितों के साथ ऐसा व्यवहार लगातार होता आ रहा है।

बांकीमोगरा कार्यकाल भी रहा विवादों से घिरा

थाना प्रभारी प्रमोद दंसेना का पूर्व पदस्थापन बांकीमोगरा थाना में भी विवादों में रहा है। आरोप हैं कि उस दौरान जुआ और सट्टा जैसे अवैध कारोबार को खुला संरक्षण मिला, जिससे कई परिवार बर्बादी के कगार पर पहुंच गए।

इतना ही नहीं, कोरबा न्यायालय द्वारा अवमानना से जुड़े एक मामले में गैर-जमानती धाराओं के तहत अपराध दर्ज करने के आदेश के बावजूद, आरोप है कि मामले को पुलिस स्तर पर कमजोर कर अदालत में प्रस्तुत किया गया। यह प्रकरण आज भी न्यायालय में लंबित बताया जा रहा है।

पुलिस की कार्यशैली पर उठते सवाल

लगातार सामने आ रहे मामलों ने थाना प्रभारी की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई होती, तो पीड़ितों को दर-दर भटकना नहीं पड़ता।

ये आरोप सिर्फ एक अधिकारी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरी पुलिस व्यवस्था की जवाबदेही और पारदर्शिता पर सवाल खड़े करते हैं।

लोकसदन पीड़ितों के साथ

लोकसदन परिवार स्पष्ट रूप से पीड़ितों के साथ खड़ा है। ऐसे आरोप न केवल आम जनता के भरोसे को तोड़ते हैं, बल्कि कानून-व्यवस्था की साख पर भी गहरा आघात पहुंचाते हैं। लोकसदन ऐसे मामलों पर लगातार नजर बनाए हुए है और सच्चाई को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

जनता से अपील

यदि थाना प्रभारी प्रमोद दंसेना से जुड़े कोई पुराने या नए मामले, शिकायतें, दस्तावेज़ या प्रमाण आपके पास हैं, तो उन्हें लोकसदन परिवार के समक्ष साझा करें।

आपकी आवाज़ को मंच मिलेगा, आपकी लड़ाई में लोकसदन आपके साथ खड़ा रहेगा।

👉 आने वाले एक-दो दिनों में रायपुर और कोरबा से एक साथ प्रकाशित होने वाले लोकप्रिय दैनिक अख़बार और लोकसदन टीवी न्यूज़ चैनल पर इस पूरे मामले को और अधिक विस्तार और साक्ष्यों के साथ प्रसारित किया जाएगा।

  • Related Posts

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    सुशील जायसवाल     सिरमिना/कोरबी। क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में कोरबी पुलिस ने ग्राम पंचायत छिंदिया के आश्रित ग्राम बाबूपारा में छापामार कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाबूपारा में अवैध रूप से शराब का भंडारण और बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर सोमवार 9 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 लीटर कच्ची महुआ शराब और 50 नग स्पेशल व्हिस्की बरामद की। पुलिस ने आरोपी सुमित यादव (35 वर्ष) पिता बनसलाल यादव, निवासी ग्राम बाबूपारा, छिंदिया (पुलिस चौकी कोरबी, थाना पसान, जिला कोरबा) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर की गई। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

        कोरबा/दर्री। होली के दिन दर्री थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ढिंढोलभाटा स्थित साईं गजानंद इंडियन गैस एजेंसी के पीछे झाड़ियों में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलते हुए गैस एजेंसी परिसर तक पहुंच गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई। घटना की सूचना तुरंत दर्री थाना को दी गई। सूचना मिलते ही सीएसईबी कोरबा पश्चिम की दमकल टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी विकास यादव, सुनील यादव, उपेश जांगड़े और हूमेश राठौर ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। आग लगातार गैस एजेंसी की ओर बढ़ रही थी, जहां बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर मौजूद थे। यदि आग एजेंसी के अंदर तक पहुंच जाती तो भीषण विस्फोट और बड़ी जनहानि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता था। सीएसईबी कोरबा पश्चिम की दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और संभावित बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी और सूझबूझ से होली के दिन शहर एक बड़ी त्रासदी से बच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दमकल टीम की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी आगजनी की घटना को टाल दिया।

    अन्य खबरे

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार