नियम किताबों में, लूट तराजू पर — जनपद सीईओ के निरीक्षण में भी दबा सच

 

कैमरे के सामने उजागर हुई पहरिया धान खरीदी केंद्र की कड़वी हकीकत

जांजगीर–चांपा।

यह किसी आरोप की कहानी नहीं, बल्कि कैमरे में कैद वह है, जो पहरिया धान खरीदी केंद्र पर हर दिन किसानों के साथ हो रही है। यहां धान नहीं तौला जा रहा — किसानों का हक तौला जा रहा है।

 

शासन-प्रशासन के स्पष्ट नियम कहते हैं कि धान खरीदी में 40 किलो 680 ग्राम (धान + बोरा) की तौल होनी चाहिए, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। कैमरे के सामने 3–4 बोरों की तौल हुई और एक भी बोरा नियम के अनुसार नहीं निकला।

हर बोरे में 900 ग्राम से 1 किलो 110 ग्राम तक की खुली कटौती पाई गई। यह कोई तकनीकी गलती नहीं, बल्कि सिस्टमेटिक लूट का साफ सबूत है।

सुरक्षा राशि, पर सुरक्षा नदारद

धान खरीदी केंद्र को ₹2.40 प्रति क्विंटल सुरक्षा राशि दी जाती है, लेकिन केंद्र पर न कोई गार्ड दिखा, न हमाल, न ही बुनियादी व्यवस्था। जब इस पर सवाल किया गया तो धान खरीदी प्रभारी जवाब देने से बचते नजर आए, जबकि उनके सहयोगी पत्रकारों पर ही भड़क उठे।

यहां तक कहा गया — “क्या मंडी प्रभारी अपना घर या खेत बेचकर पूर्ति करे?”

यानी सवाल किसानों की लूट पर नहीं, सवाल उठाने वालों पर!

कागज में नियम, जमीन पर नियमों की कब्र

धान की चट्टा व्यवस्था में जहां दो लेयर अनिवार्य हैं, वहां केवल एक लेयर दिखाई दी। बाहर दिखावे की भूसी, अंदर नियमों की धज्जियां।

कागजों में सब कुछ सही — लेकिन हकीकत में सब कुछ फेल।

किसान नहीं, मजदूर बना दिया गया

यहां किसान सिर्फ किसान नहीं रह गया, उसे मजदूर बना दिया गया है।

धान पलटना

बोरा सिलाई

तौल

सब काम किसान खुद कर रहा है।

एक किसान बताता है —

“मजदूर साथ लाना पड़ा, मजदूरी भी खुद देनी पड़ी, तब जाकर तौल हो पाई।”

निरीक्षण या दिखावा?

धान खरीदी प्रभारी का दावा है कि जनपद सीईओ बलौदा निरीक्षण पर आए थे, लेकिन उन्हें कोई गड़बड़ी नजर नहीं आई।

अब सवाल साफ है —

निरीक्षण था या सिर्फ औपचारिकता?

आंखें बंद थीं या सच्चाई जानबूझकर छुपाई गई?

जब प्रभारी जयप्रकाश सिंह से जवाब मांगा गया तो उन्होंने केवल “सूखती के नाम पर 900 ग्राम से 1 किलो 110 ग्राम” कहकर बाकी सवालों से किनारा कर लिया।

सवाल सिस्टम से है

अगर अब भी इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई, तो मान लेना चाहिए कि किसानों की इस लूट में सिस्टम खुद कटघरे में खड़ा है।

कैमरा बोलेगा, सवाल जिंदा रहेंगे।

अब सबसे बड़ा सवाल —

क्या भोले-भाले किसानों को न्याय मिलेगा?

या यूं ही नियमों के खिलाफ धान खरीदी कर उनका शोषण होता रहेगा?

क्या जिम्मेदारों पर कोई सख्त कार्रवाई होगी, या फिर यह लूट यूं ही जारी रहेगी?

किसानों का सब्र टूट रहा है, अब जवाब चाहिए — सिर्फ आश्वासन नहीं।

  • Related Posts

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक को जाल में फंसाकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पैसे मांगने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने 6 मार्च 2026 को थाना पचपेड़ी में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि 1 फरवरी 2026 की शाम ग्राम धुर्वाकारी में रहने वाली रोशनी खुंटे ने अपने बेटे के जन्मदिन का बहाना बनाकर उसे घर बुलाया था। उस समय प्रार्थी की एक महिला मित्र भी वहां मौजूद थी। आरोप है कि जन्मदिन की पार्टी शाम को होने की बात कहकर रोशनी खुंटे ने पहले ही अपने परिवार के सदस्यों को घर से बाहर भेज दिया था। इसके बाद उसने प्रार्थी और उसकी महिला मित्र को कमरे में भेजकर संबंध बनाने के लिए कहा। इस दौरान आरोपिया ने गुप्त रूप से मोबाइल छुपाकर उनका वीडियो बना लिया। कुछ समय बाद आरोपिया रोशनी खुंटे ने प्रार्थी के मोबाइल पर वीडियो का स्क्रीनशॉट भेजते हुए पूरा वीडियो वायरल करने की धमकी दी और एक लाख रुपये की मांग की। पैसे नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया में फैलाने की बात कहकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। पीड़ित की शिकायत पर थाना पचपेड़ी पुलिस ने आरोपिया रोशनी खुंटे (28 वर्ष), पति करन खुंटे, निवासी हेडसपुर थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा, हाल मुकाम ग्राम धुर्वाकारी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर के खिलाफ धारा 308(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी अलग से की है। मामले की आगे की जांच जारी है।  

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ✍️ भागीरथी यादव   तेंदूपत्ता संग्राहकों के बैंक खाते खोलने में लाएं तेजी, साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में दिए निर्देश   बीजापुर। जिले में संचालित शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में कलेक्टर संबित मिश्रा ने अधिकारियों को विभिन्न महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने नियद नेल्लानार क्षेत्रों में शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करने के लिए विशेष शिविर आयोजित करने तथा स्वीकृत अधोसंरचना निर्माण कार्यों को बरसात से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि नियद नेल्लानार क्षेत्रों सहित आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल प्रभावित परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उनके सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराए जाएं। इसके लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और बैंक खाते खोलने की प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया गया, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने विशेष रूप से तेंदूपत्ता संग्राहकों के बैंक खाते शीघ्र खोलने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिकांश शासकीय योजनाओं की राशि सीधे बैंक खाते में हस्तांतरित होती है, इसलिए सभी हितग्राहियों का बैंक खाता होना आवश्यक है। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने अधिकारियों को मैदानी स्तर पर हितग्राहियों से संपर्क कर आवास निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने के लिए कहा। इस दौरान डीएफओ रमेश जांगड़े और इन्द्रावती टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक संदीप बलगा ने अधिकारियों को फील्ड भ्रमण के दौरान शाखकर्तन कार्यों का निरीक्षण करने तथा ग्रामीणों को जंगल में आग न लगाने के लिए प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने बताया कि जंगल में आग लगने से जैव विविधता को नुकसान पहुंचता है और मिट्टी की उर्वरता पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बैठक में वर्तमान समय में चल रहे महुआ संग्रहण कार्य को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों को महुआ और इमली के समर्थन मूल्य की जानकारी देने तथा वनोपज को समर्थन मूल्य से कम कीमत पर नहीं बेचने के लिए जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए। इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ नम्रता चौबे, अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।  

    अन्य खबरे

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी