Aaj Ka Rashifal 29 July 2025: नाग पंचमी का दिन इन 3 राशियों के लिए रहेगा सुखद, धन-धान्य में होगी वृद्धि, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 29 July 2025: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज रात 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। आज नाग पंचमी मनायी जायेगी। आज देर रात 3 बजकर 5 मिनट तक शिव योग बना रहेगा। आज शाम 7 बजकर 28 मिनट तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज भौम व्रत है। आगे हम इसकी विस्तृत चर्चा करेंगे। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन-सा होगा।

मेष राशि

आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आपको व्यापार के लेन-देन में बड़ा लाभ होगा। आज प्राइवेट जॉब कर रहे व्यक्तियों को अपना प्रोजेक्ट समय से पूरा कर लेना चाहिए, जिससे आपको बॉस की बातें नहीं सुननी पड़ेंगी। आज आप लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे, जिससे एक- दूसरे को अधिक जानने का मौका मिलेगा। आज आपका कला और साहित्य के क्षेत्र में ज्यादा मन लगेगा। आज आप अपने विवेक से निजी मामलों को सुलझाने में सक्षम रहेंगे।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 04

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज आप व्यापारिक मामलों में पैसों का लेन – देन सावधानी से करें और सारी चीजें अच्छे से चेक कर लें। आज छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिल सकता है, इससे आपका उत्साह बढ़ेगा। आज जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में सुधार होगा, आप उपहार भी दे सकते हैं जिससे उनको ख़ुशी मिलेगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 08

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम दिलाने वाला रहेगा। आज नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को मेहनत के हिसाब से प्रमोशन मिलने के चांसेस हैं। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। आज आपको किसी प्रोजेक्ट कार्य में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका काम समय से पूरा हो जायेगा।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 02

कर्क राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप नए विचारों के साथ आगे बढेंगे और कुछ अच्छा करने का प्रयास करेंगे। आज आपको किसी करीबी व्यक्ति से बिजनेस से जुड़ी सलाह मिल सकती है, जो आपके लिए बहुत कारगर साबित होगी। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और बड़े-बुजुर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। आज आस-पास के व्यक्ति भी आपके काम की वाहवाही करेंगे। आज आपकी रुचि साहित्य के क्षेत्र में रहेगी और आपको बड़े मंच के माध्यम से अपने विचार साझा करने का मौका मिलेगा।

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 03

सिंह राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज आप किसी काम को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करेंगे, जिसमें आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशिप करने पर विचार करेंगे, जो आपके लिए लाभदायक साबित होगा। आज कला के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों का समाज में मान सम्मान बढ़ेगा और आपकी क्रिएटिविटी की भी सराहना होगी। आज आप जरुरी निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा कर सकते हैं। आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक रहेगा, आप अच्छे से काम करेंगे।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 06

कन्या राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आज आप बेवजह की उलझन से दूर होकर, किसी मंदिर या फिर धार्मिक स्थल पर अपना समय बिताएंगे। आज किसी काम के सिलसिले में आपको दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है और ये यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। आज आप अपने खाली समय में अपनी अच्छाइयों और कमियों के बारे में विचार करेंगे। आज आपको किसी काम में करीबी मित्र का सहयोग मिलेगा, जिससे वो काम पूरा हो जायेगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 06

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप अपने बिजनेस पार्टनर के साथ मीटिंग कर सकते हैं, कुछ बदलाव को लेकर चर्चा होगी| आज ऑफिस का काम पूरा हो जायेगा, जिससे आप निजी कामों पर भी ध्यान दे पायेंगे। इस राशि के छात्रों को शिक्षकों से तारीफ मिलेगी, जिससे उनका मनोबल बढ़ेगा और वे मन से पढ़ाई करेंगे। आज जरूरतमंद को भोजन कराने से आपको सुकून मिलेगा, आशीर्वाद की प्राप्ति होगी।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 02

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन नई उमंग के साथ शुरू होगा। आज आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करेंगे, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आपको करियर में गुरुजनों का मार्गदर्शन मिलने से आगे बढ़ने में आसानी होगी। आज आपका कॉन्फिडेंस ही आपके काम को पूरा करने में मदद करेगा। आज आप अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए योग को अपने डेली रूटीन में अपनाएंगे। आज आप किसी भी काम को करते वक्त नेगटिव व्यक्तियों से दूर रहें, जिससे आपके काम आसानी से पूरे हो जाएं।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 02

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहने वाला है। आज आप अपनी जिन्दगी में थोड़ा सा प्रैक्टिकल होने की कोशिश करें, जिससे आपकी सारी चीजें क्लियर हो जाएं। आज सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर करने जायेंगे, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। आज आपको सामाजिक स्तर पर व्यक्तियों की मदद करने का मौका मिलेगा, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस राशि के मीडिया कर्मचारियों को काम करने के बढ़िया मौके मिलेंगे।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 04

मकर राशि

आज आपके जीवन में खुशियां आएंगी। इस राशि के टेक्निकल बैकग्राउंड से जुड़े व्यक्तियों को आज प्रोग्रामिंग में करियर बनाने का अवसर मिलेगा। आज आपके दाम्पत्य जीवन में तालमेल बना रहेगा और बच्चे भी खुश रहेंगे। आज विद्यार्थियों को लक्ष्य पाने के लिए शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे पढ़ाई में कठिनाई नहीं होगी। आज आपके काम करने की कला से कलीग बहुत प्रभावित होंगे। आज लेखन के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है और यह खुशखबरी आपके जीवन को बदल सकती है।

  • शुभ रंग- महरून
  • शुभ अंक- 08

कुम्भ राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज प्राइवेट जॉब कर रहे व्यक्तियों को सहकर्मियों का साथ मिलेगा, जिससे आपका काम सही समय पर पूरा हो जायेगा। आज आपकी मुलाकात करीबी दोस्त से होगी, जिससे मिलकर आपको खुशी मिलेगी। आज किसी काम में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। आज छात्र अपना पूरा फोकस पढ़ाई पर रखें, उनको डिस्ट्रक्शन हो सकता है। आज आप फैमली के साथ किसी पार्टी में शामिल होंगे, जहां आपकी मुलाकात कुछ पुराने दोस्तों से होगी।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 03

मीन राशि

आज आपका दिन मिली – जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज काम की अधिकता की वजह से आपको उलझन हो सकती है और आप किसी काम को पूरा करने के लिए नये तरीकों पर विचार करेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आपको नए वाहन का सुख मिलेगा। आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलने से आपको ख़ुशी होगी। आज आपके घर पर अचानक मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे चहल – पहल बनी रहेगी।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 09
  • Related Posts

    राम मंदिर शिखर पर धर्म ध्वज का प्रतिष्ठापन, संत समाज ने इसे सनातन आस्था का ऐतिहासिक क्षण बताया

    ✍️ भागीरथी यादव   अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर आज धर्म ध्वज का प्रतिष्ठापन संत समाज के लिए भावपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण बन गया। 500 वर्षों की प्रतीक्षा और संघर्ष के बाद यह आरोहण सनातन परंपरा की विश्वव्यापी प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जा रहा है।   संत समाज ने इसे सनातन गौरव का महाअवसर बताते हुए कहा कि उनके पूर्वजों की सदियों पुरानी कल्पना आज साकार हुई है। उनका मानना है कि धर्म ध्वज न केवल भारत की आध्यात्मिक विरासत को सुदृढ़ करता है बल्कि वैश्विक स्तर पर सनातन आस्था की महिमा को और प्रखर बनाता है।   साधु-संतों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भूमिका को इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मंदिर संस्कृति और धार्मिक विरासत के संरक्षण के प्रयासों से देश की आध्यात्मिक चेतना सशक्त हो रही है।   विवाह पंचमी पर आयोजित इस विशेष समारोह में संतों द्वारा श्रीराम–जानकी विवाह पर्व का पूजन-अर्चन भी किया गया। संत समाज का विश्वास है कि यह क्षण सनातन संस्कृति के आत्मगौरव और राष्ट्र की आध्यात्मिक दिशा को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।  

    अयोध्या में इतिहास रचेंगे पीएम मोदी: श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर होगा भव्य भगवा ध्वजारोहण

      अयोध्या मंगलवार को एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनेगा, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नव-निर्मित श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर दोपहर 12 बजे पवित्र भगवा ध्वज फहराएंगे। मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद यह पहला ध्वजारोहण होगा, जो राम राज्य के आदर्शों, सांस्कृतिक निरंतरता और राष्ट्रीय एकता का संदेश देगा।   सुबह अयोध्या पहुंचने पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। पीएम मोदी सप्तमंदिर, शेषावतार मंदिर और माता अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन करेंगे, इसके बाद राम दरबार और राम लला गर्भगृह में पूजा-अर्चना करेंगे।   विशेष रूप से निर्मित 10×20 फुट के भगवा ध्वज पर सूर्य, ‘ॐ’ और कोविदारा वृक्ष का अंकन है, जो भगवान श्रीराम की तेजस्विता, पवित्रता और मर्यादा को दर्शाता है। मंदिर परिसर की दीवारों पर वाल्मीकि रामायण की 87 शिल्प नक्काशियां और भारतीय संस्कृति पर आधारित 79 कांस्य कथाएँ इस दिव्य स्थल की भव्यता को और बढ़ाती हैं।   इस शुभ अवसर पर पीएम मोदी सार्वजनिक सभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी, विवाह पंचमी और गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के पावन संगम पर आयोजित होगा, जिससे इसका आध्यात्मिक महत्व और बढ़ जाता है।

    अन्य खबरे

    स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोरबी में सरस्वती पूजन हर्षोल्लास से संपन्न

    स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोरबी में सरस्वती पूजन हर्षोल्लास से संपन्न

    उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व में बड़ी कार्रवाई, अवैध शिकार करते 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व में बड़ी कार्रवाई, अवैध शिकार करते 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    धान खरीदी महापर्व में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार, बालोद में दो अधिकारी निलंबित देखे आदेश

    धान खरीदी महापर्व में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार, बालोद में दो अधिकारी निलंबित देखे आदेश

    छत्तीसगढ़ वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में कर्मचारियों के तबादले

    छत्तीसगढ़ वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में कर्मचारियों के तबादले

    खड़गवां पुलिस की अनूठी पहल, गांव-गांव पहुंचा सड़क सुरक्षा का संदेश

    खड़गवां पुलिस की अनूठी पहल, गांव-गांव पहुंचा सड़क सुरक्षा का संदेश

    चट्टानपारा बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे पीड़ित

    चट्टानपारा बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे पीड़ित