
✍️ भागीरथी यादव
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा और गाली-गलौज करने के मामले में रायपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी भिलाई से की गई है।
यह मामला रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम अमित सेन है, जिसने सोशल मीडिया पर भूपेश बघेल के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए पोस्ट और वीडियो साझा किए थे।
NSUI की शिकायत पर हुई कार्रवाई
इस मामले को लेकर NSUI ने कड़ा विरोध दर्ज कराया था। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो और पोस्ट में भूपेश बघेल के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया था। इसके बाद 27 जनवरी को NSUI अध्यक्ष शान्तनु झा के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ता और प्रदेश पदाधिकारी सिविल लाइन थाना पहुंचे और लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में केस दर्ज
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी अमित सेन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196, 352, 353(2) और 356 के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने गुरुवार 29 जनवरी को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने की गिरफ्तारी की पुष्टि
आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि सहायक पुलिस आयुक्त रमाकांत साहू ने की है। वहीं NSUI ने थाना प्रभारी दीपक पासवान को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। संगठन के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्ता
री की।






