मंत्रालय में प्रशासनिक फेरबदल, 7 अनुभाग अधिकारियों का तबादला

 

✍️ भागीरथी यादव

 

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

 

रायपुर, 26 सितंबर।

सामान्य प्रशासन विभाग (साप्रवि) ने मंत्रालय संवर्ग में बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी किया है। विभाग द्वारा 7 अनुभाग अधिकारियों का तबादला किया गया है। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

गौरतलब है कि कुछ माह पहले ही इन अधिकारियों को पदोन्नत कर वर्तमान विभागों में पदस्थ किया गया था। अब प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए उनकी नई पदस्थापना की गई है।

 

तबादला सूची

 

1. श्रीमती दुर्गा बघेल – उच्च शिक्षा विभाग से वित्त विभाग।

2. श्री रजनीश बघेल – वित्त विभाग से सामान्य प्रशासन विभाग (अभिलेखागार)।

3. श्री वीरेन्द्र मिश्रा – सामान्य प्रशासन विभाग (अभिलेखागार) से उच्च शिक्षा विभाग।

4. श्री पीटर मिन्ज़ – खेल विभाग से पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग।

5. श्रीमती नूतन अजगरे – चिकित्सा शिक्षा विभाग से वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ-साथ खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार।

6. श्री रामेश्वर भाई – उच्च शिक्षा विभाग से जनसंपर्क विभाग।

7. श्री अलेक्जेंडर खाखा – जनसंपर्क विभाग से वित्त विभाग।

 

चर्चा तेज

 

अधिकारियों के तबादले की सूची जारी होने के बाद मंत्रालयीन हलकों में चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी प्रशासनिक फेरबदल संभव है।