
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सैकड़ों युक्तियुक्तिकरण-पीड़ित शिक्षक बुधवार को लोक शिक्षण संचालनालय पहुँचे और मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संचालक की अनुपस्थिति में ज्ञापन उप-संचालक आशुतोष चावरे को दिया गया।

शिक्षकों ने युक्तियुक्तिकरण प्रक्रिया में हुई विसंगतियों, वेतन-निरोध, वरिष्ठता उल्लंघन और सुनवाई के अभाव का मुद्दा उठाते हुए तत्काल समाधान की मांग की। विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रतिनिधियों के साथ कई संगठन भी खुलकर समर्थन में उतरे और लिखित समर्थन पत्र सौंपे।
6 दिसंबर से शुरू अनिश्चितकालीन धरने में लगातार शिक्षक शामिल हो रहे हैं। संघ ने चेतावनी दी कि यदि वेतन आहरण बहाली, वरिष्ठता पुनर्स्थापना व रिक्तियों का सत्यापन जल्द नहीं किया गया, तो आंदोलन के अगले चरण में लोक शिक्षण संचालनालय व शिक्षा मंत्रालय का घेराव किया जाएगा।






