
कोरबा। जांजगीर-चांपा के कटओथ गांव में एक युवक को जिंदा जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से झुलसे युवक को कोरबा के जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, युवक को उसकी प्रेमिका ने मेला दिखाने के बहाने गांव बुलाया था। आरोप है कि वहां पहुंचने पर युवती के भाई ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जान बचाने के लिए युवक पास के तालाब में कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई।
घटना के बाद जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मामला प्रेम संबंध से जुड़ा प्रतीत होता है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
