भाजपा युवा मोर्चा कोसाबाड़ी मंडल कार्यसमिति की घोषणा

✍️ भागीरथी यादव

 

 

प्रदेश संगठन के निर्देश पर जिलाध्यक्ष की मंजूरी, कई पदाधिकारियों की सहमति से गठन

 

कोरबा – भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भाजपा संगठनात्मक विस्तार को गति देते हुए कोसाबाड़ी मंडल में युवा मोर्चा कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है।

इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय श्री गोपाल मोदी जी के अनुमोदन, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री वैभव शर्मा जी की अनुशंसा तथा कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष श्री राजेश राठौर जी एवं युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री निहाल सोनी जी की सहमति से कार्यसमिति का गठन किया गया।

नवगठित कार्यसमिति से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि युवा मोर्चा की यह टीम संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

साथ ही नव-नियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारियों के साथ संगठन हित में कार्य करने के निर्देश भी दिए गए हैं।