ग्राम पंचायत गिधौरी में उचित मूल्य केंद्र पर मनमानी – गरीबों की जेब पर अतिरिक्त बोझ

Loksadan:-

👉 POSTED BY MR PRADEEP RAO

 

गिधौरी/कोरबा।

ग्राम पंचायत गिधौरी स्थित उचित मूल्य विक्रय केन्द्र (आईडी क्रमांक 552002038) पर बड़ी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। केंद्र के संचालक बेद चंद्राकर, जो जनपद सदस्य भी हैं और बीजेपी से जुड़े हुए हैं, पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि वह शासन-प्रशासन द्वारा तय दर से अधिक कीमत पर राशन सामग्री बेच रहे हैं।

 

 

ग्रामीणों का कहना है कि केंद्र पर चीनी 20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से दी जा रही है, जबकि शासन ने इसका मूल्य 17 रुपये प्रति किलो निर्धारित किया है। इस मनमानी के चलते गरीब व हितग्राही वर्ग को अतिरिक्त आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है।

लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि शासन की मंशा जनता को सस्ती दर पर राहत पहुंचाने की है, लेकिन जिम्मेदार विक्रेता नियमों को ताक पर रखकर खुलेआम गरीबों की जेब काट रहा है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर दोषी संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाए तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

👉 इस खुलासे के बाद अब सबकी निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं कि आखिर कब तक जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करते हैं और हितग्राहियों को न्याय दिलाते हैं।