BREAKING : बिलासपुर NTPC-प्लांट में 2 मौत, 5 मजदूर घायल:सीपत से सिम्स में कराए गए भर्ती

बिलासपुर।’ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित NTPC सीपत प्लांट में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ। प्लांट की यूनिट-5 में मेंटनेंस के दौरान प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म टूट गया। हादसे में 2 मजदूरों की मौत और 5 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को सिम्स में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाले एक मजदूर का नाम श्याम साहू है, जो सीपत थाना क्षेत्र के पोड़ी गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म पर सभी मजदूर काम कर रहे थे, तभी बैलेंस बिगड़ा और सभी नीचे गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है।

PM मोदी ने कर्तव्य भवन का उद्घाटन किया:इसमें गृह-विदेश समेत 7 मंत्रालयों के ऑफिस

नई दिल्ली।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली में कर्तव्य पथ पर कर्तव्य भवन-03 बिल्डिंग का उद्घाटन किया। यह 2019 में शुरू हुई सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का हिस्सा है और कॉमन सेंट्रल सेक्रेटरिएट (CSS) की 10 में से पहली बिल्डिंग है। कर्तव्य भवन-03 का उद्घाटन सबसे पहले किया गया है। इसे दिल्ली के अलग-अलग जगहों पर स्थित विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को एक साथ लाकर उनके बीच बेहतर कोआर्डिनेशन और कामों में तेजी लाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें ग्राउंड फ्लोर सहित 7 फ्लोर हैं। यहां गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, MSME मंत्रालय, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DOPT), पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (PSA) और इंटेलिजेंस ब्यूरो के ऑफिस होंगे। कर्तव्य भवन 1.5 लाख वर्ग मीटर में फैला है। यहां एक साथ 600 कारें खड़ी हो सकती हैं। इसमें क्रेच (शिशुगृह), योग रूम, मेडिकल रूम, कैफे, किचन और हॉल है। कर्तव्य भवन में 24 कॉन्फ्रेंस रूम भी हैं। हर रूम 45 लोगों के बैठने की क्षमता है। सरकार के अनुसार, अभी कई मंत्रालय 1950 और 1970 के दशक के बीच बने शास्त्री भवन, कृषि भवन, उद्योग भवन और निर्माण भवन जैसी पुरानी इमारतों में काम कर रहे हैं, जो अब संरचनात्मक रूप से जर्जर हो चुकी हैं।

बीजापुर के जंगलों में मुठभेड़, एक माओवादी ढेर।

बीजापुर – जिले के पश्चिमी डिवीजन क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने संयुक्त सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रुक- रुक कर लगातार मुठभेड़ जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक इस अभियान में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से एक पुरुष माओवादी का शव बरामद किया है। उसके पास से हथियार भी जब्त किए गए हैं। सुरक्षा कारणों से मुठभेड़ की सटीक जगह और जवानों की तैनाती से संबंधित विस्तृत जानकारी फिलहाल साझा नहीं की गई है। अभियान अभी भी जारी है और क्षेत्र में हाई अलर्ट की स्थिति बनी हुई है। पुलिस और सुरक्षा बलों के आला अधिकारी पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि मुठभेड़ स्थल से और भी माओवादियों के शव बरामद हो सकते हैं। इस पूरे मामले की बीजापुर एसपी जितेंद्र कुमार यादव ने पुष्टि कर दी है।

बीजापुर में नक्सलियों पर फोर्स का शिकंजा, हथियार बरामद

बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है कि, दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है। फोर्स ने नक्सलियों को घेर रखा है। मुठभेड़ जारी है। फिलहाल, मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामला गंगालूर थाना इलाके का है। RBI ने रेपो रेट में बदलाव नहीं किया:5.50% पर बरकरार रखा, लोन-EMI नहीं बदलेंगे जानकारी के मुताबिक, DRG और STF की संयुक्त टीम ऑपरेशन पर निकली है। अब तक एक नक्सली का शव और हथियार बरामद होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि, इलाके में नक्सलियों की पुख्ता मौजूदगी की सूचना के बाद यह ऑपरेशन लांच किया गया। सुरक्षा एजेंसियां अब पूरे इलाके की सघन सर्चिंग में जुट गई हैं।

जेल से फरार तीसरा बंदी भी पकड़ा गया

कोरबा। कोरबा जिला जेल की दीवार फांद कर 2 अगस्त को फरार होने वाले चार आरोपियों में से तीसरे की भी गिरफ्तारी हो गई है। इससे पहले कल मंगलवार को दो आरोपी राजा कंवर व सरना सिंकू रायगढ़ जिले से गिरफ्तार किए गए थे। तीसरा फरार बंदी दशरथ सिदार पिता प्रताप सिंह सिदार उम्र 19 वर्ष, साकिन पोडीबहार नीचे मोहल्ला को आज कोरबा कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिए जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि वह गिरफ्त में आने से बचने के लिए कोरबा से बाहर निकलने की तैयारी में था कि मुखबिर की सूचना के आधार पर व तकनीकी तौर पर की जा रही पतासाजी से मिले सुराग के जरिए उसे शहर छोड़ कर भागने से पहले दबोच लिया गया। पुष्टि के लिए सीएसपी भूषण एक्का के सरकारी नम्बर पर कॉल किया गया किन्तु सम्पर्क के अभाव में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। चौथे आरोपी चन्द्रशेखर राठिया पिता सुरज प्रसाद राठिया उम्र 20 वर्ष, साकिन कमतरा, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ की तलाश जारी है। दावा है कि वह भी देर-सबेर पकड़ लिया जाएगा।

गैस सिलेंडर ब्लास्ट से चाय दुकान में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

कवर्धा। शहर के लोहारा रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पास बुधवार तड़के सुबह करीब 5 बजे एक चाय दुकान में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम, सरकार कर सकेगी फीस तय; हाईकोर्ट ने अधिनियम को सही ठहराया ब्लास्ट के बाद दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा। तेज धमाके से पूरी कॉलोनी दहल उठी और लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना फिलहाल नहीं है, लेकिन दुकान का पूरा सामान जलकर खाक हो गया।

जिला जेल कोरबा से फरार बंदियों में से दो गिरफ्तार, तीन प्रहरी व सहायक जेल अधीक्षक निलंबित

कोरबा। जिला जेल कोरबा से पॉक्सो एक्ट में निरुद्ध चार बंदियों के फरार होने की सनसनीखेज घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। 25 फीट ऊंची बाउंड्री वॉल फांदकर भागे चार कैदियों में से दो को रायगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद से पुलिस की दो विशेष टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी थीं। वहीं, लापरवाही के चलते तीन जेल प्रहरियों और एक सहायक जेल अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। बाकी दो फरार बंदियों की तलाश में पुलिस का अभियान जारी है। इस घटना ने जेल सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अस्पताल में हंगामा: घायल नशेड़ी युवक ने डॉक्टरों पर फेंका खून, स्टाफ में दहशत

डोंगरगांव। स्थानीय अस्पताल में मंगलवार  को एक नशेड़ी युवक ने जमकर हंगामा किया। घायल अवस्था में पहुंचे इस युवक ने डॉक्टरों और कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। इसके बाद उसने अस्पताल स्टाफ और डॉक्टरों पर अपने शरीर से निकलता खून छिड़कना शुरू कर दिया, जिससे वहां मौजूद लोग भयभीत हो गए। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री से मिले CM साय: बोधघाट परियोजना पर हुई बात, जल्द काम शुरू होने की उम्मीद। युवक का उत्पात यहीं नहीं रुका, उसने अस्पताल के सामानों में तोड़फोड़ भी की। अचानक हुई इस घटना से अस्पताल का माहौल तनावपूर्ण हो गया और मरीजों में भी दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही डरे-सहमे अस्पताल कर्मचारी डोंगरगांव थाना पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी देते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RBI ने रेपो रेट में बदलाव नहीं किया:5.50% पर बरकरार रखा, लोन-EMI नहीं बदलेंगे

नई दिल्ली।’ भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस बार रेपो रेट में बदलाव नहीं किया है। इसे 5.5% पर जस का तस रखा है। यानी लोन महंगे नहीं होंगे और आपकी EMI भी नहीं बढ़ेगी। RBI ने जून में ब्याज दर 0.50% घटाकर 5.5% की थीं। यह फैसला मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की 4 से 6 अगस्त तक चली मीटिंग में लिया गया। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज यानी 6 अगस्त को इसकी जानकारी दी। RBI गवर्नर ने कहा कि कमेटी के सभी मेंबर्स ब्याज दरों में स्थिर रखने के पक्ष में थे। टैरिफ अनिश्चितता के कारण ये फैसला लिया गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI जिस रेट पर बैंकों को लोन देता है उसे रेपो रेट कहते हैं। इसमें बदलाव नहीं होने का मतलब है कि ब्याज दरें न तो बढ़ेंगी न घटेंगी।

मेन रोड पर आधे घंटे तक लड़ते रहे सांड, VIDEO:कोरबा में लगी गाड़ियों की लंबी लाइन

कोरबा के घंटाघर मेन रोड पर दो सांडों की लड़ाई का वीडियो सामने आया है। पहले दोनों सांड खड़े थे, फिर अचानक लड़ने लगे। लोगों को लगा कि थोड़ी देर में शांत हो जाएंगे, लेकिन दोनों बीच सड़क पर आकर एक-दूसरे पर हमला करने लगे। करीब आधा घंटे तक यही सीन चला। इस घटना के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई, यातायात प्रभावित हुआ। चार पहिया वाहन एक के बाद एक लाइन में खड़े रहे। बाइक सवार भी रुक गए। कई बाइक सवार जान जोखिम में डालकर निकल रहे थे।  

अन्य खबरे

शर्मनाक: दही मांगने के बहाने घर में घुसा शिक्षक, नाबालिग छात्रा से की छेड़खानी; छोटी बहन की बहादुरी से बचा सम्मान
दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा
बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार
दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक
कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह
सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश