IND vs PAK सेमीफाइनल से एक दिन पहले हड़कंप… दिग्गजों ने फिर किया बॉयकाट, होगा रद्द? 
LOKSADAN India vs Pakistan WCL Semi Final: वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले पर एक बार फिर कंट्रोवर्सी शुरू हो चुकी है. सेमीफाइनल मुकाबले के एक दिन पहले भारी हड़कंप मचा हुआ है. खबर है कि भारतीय प्लेयर्स ने पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल खेलने के लिए भी इनकार कर दिया है. उन्होंने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ प्रतिस्पर्धी मुकाबलों में हिस्सा न लेने के अपने पुराने रुख को बरकरार रखा है. दूसरी तरफ एशिया कप शेड्यूल का मुद्दा भी चरम पर है.
छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: ASP, DSP और TI का तबादला, ACB-EOW में प्रतिनियुक्ति
रायपुर. राज्य सरकार ने ASP, DSP और TI का तबादला आदेश जारी किया है. गृह (पुलिस) विभाग के अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर लेकर उनकी पदस्थापना एंटी करप्शन ब्यूरो एवं राज्य आर्थिक अपराध अनवेषण ब्यूरो रायपुर में की गई है. इसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने आज जारी किया है. ASP जयप्रकाश बढ़ई, डीएसपी प्रभात पटेल समेत इंस्पेक्टर नवीन देवांगन को ACB-EOW में भेजा गया है. आदेश की कॉपी
CG NEWS : कोसमनारा रोड पर ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर: एक युवक की मौत, दो घायल
रायगढ़।’ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक ट्रैलर के चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। घटना कोतरा रोड थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी मुताबिक सक्ति जिला के ग्राम डभरा का रहने वाला संजू सिदार 30 साल अपने रिस्तेदार मंजू सिदार 28 साल व एक 5 साल के बच्चे के साथ मिट्ठुमुड़ा आया। इसके बाद सुबह करीब 8 बजे बाइक पर सवार होकर वह कोसमनारा की ओर जा रहे थे। तभी कोसमनारा चौक के पास ट्रैलर के चालक ने उन्हें जबरदस्त ठोकर मार दिया। इससे संजू सिदार के चेहरे व शरीर के अन्य हिस्से पर चोट लगने से मौके पर उसकी मौत हो गई। वहीं मंजू सिदार व बच्चे को मामूली चोट पहुंची।
राज्यसभा में जयशंकर बोले – पाकिस्तान की साजिश को बेनकाब करेगा ऑपरेशन सिंदूर
नई दिल्ली।’ संसद में मानसून सत्र का आज 8वां दिन है। राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर लगातार दूसरे दिन चर्चा हो रही है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- हम पाकिस्तान का सच दुनिया के सामने लाए। खून-पानी एक साथ नहीं चलेगा। सदन में आज जेपी नड्डा करीब 3 बजे बोलेंगे। गृह मंत्री अमित शाह संसद में समापन भाषण दे सकते हैं। ऑपरेशन सिंदूर पर राज्यसभा में बहस मंगलवार को जबकि लोकसभा में शुरू हुई थी। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, जेडीयू सांसद संजय कुमार झा सहित कई सांसदों ने भाग लिया। खड़गे ने कहा- लीडरशिप का मतलब है जिम्मेदारी लेना, न कि किसी को दोष देना। वे (मोदी) जवाब नहीं देंगे, वे अपने दोस्तों-मंत्रियों से कहेंगे कि जाओ जो कहना है कहो। 11 साल में कभी बहस में शामिल नहीं होते। एक व्यक्ति को इतना बढ़ावा मत दो, भगवान मत बनाओ। लोकतांत्रिक रूप से आया है, उसे इज्जत दो, पूजा मत करो।
CRPF जवान ने उठाया खौफनाक कदम: सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत
बीजापुर। सीआरपीएफ की 22वीं बटालियन में तैनात एक जवान ने बुधवार सुबह खुदकुशी कर ली। घटना मिंगाचल कैंप की है, शुरुआती जानकारी के मुताबिक मृतक जवान का नाम पप्पू यादव है, जिसने तड़के करीब 5 बजे अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली, जो उनके सिर को चीरते हुए बाहर निकल गई। पप्पू यादव बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले थे और 1 दिन पहले ही वह छुट्टी से लौटे थे। घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। नैमेड थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव ने घटना की पुष्टि की है। जवान ने यह कदम किन कारणों से उठाया, फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।
कोयला घोटाला मामला : जेल में बंद सूर्यकांत त्रिपाठी को दूसरे जेल में ट्रांसफर करने की तैयारी, कोर्ट में आज होगी सुनवाई
रायपुर: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी घोटाला मामले में जेल में बंद आरोपी सूर्यकांत त्रिपाठी को दूसरे जेल में शिफ्ट करने की तैयारी है. जेल प्रशासन की ओर से आरोपी को अंबिकापुर जेल में ट्रांसफर करने के अर्जी लगाई गई है, जिसपर आज विशेष कोर्ट में सुनवाई होनी है. जेल प्रशासन का आरोप है कि सूर्यकांत जेल में उत्पात मचाते हैं और कार्रवाई में सहयोग नहीं करते हैं. कुएं के धंसने से बड़ा हादसा: पति-पत्नी और बेटा मलबे में दबे, रेस्क्यू टीम आज फिर करेगी बचाव कार्य शुरू कोर्ट ने दिया था आरोपियों को स्थान्तरित करने का आदेश ईडी की विशेष कोर्ट में जेल में बंद आबकारी, कोयला और कस्टम मिलिंग के आरोपियों को लेकर शिकायत की गई थी. आरोप लगाया गया था कि वे एक सिंडिकेट चला रहे थे और VIP ट्रीटमेंट का लाभ उठा रहे थे. इस शिकायत के बाद रायपुर जेल ने यह फैसला किया था. वहीं कोर्ट ने सभी आरोपियों को राज्य की विभिन्न जेलों में स्थान्तरित करने का आदेश दिया था. संपत्ति की कुर्की बता दें कि ED ने अवैध कोयला लेवी घोटाले के केस में मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी और अन्य से संबंधित पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत 30 जनवरी 2025 तक 49.73 करोड़ रुपए मूल्य की 100 से अधिक चल और अचल संपत्तियों को अनंतिम रूप से कुर्क किया गया, जिसमें बैंक बैलेंस, वाहन, नकदी, आभूषण और जमीन शामिल है. ये संपत्तियां कोयला घोटाले के कथित मास्टरमाइंड सूर्यकांत तिवारी के साथ बाकी आरोपियों की भी है. CG PSC 2021 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- जिन अभ्यर्थियों पर नहीं है चार्जशीट, उन्हें 60 दिन में दी जाए नियुक्ति क्या है कोयला लेवी मामला ED की जांच में सामने आया कि कुछ लोगों ने राज्य के वरिष्ठ राजनेताओं और नौकरशाहों से मिलीभगत के बाद ऑनलाइन मिलने वाले परमिट को ऑफलाइन कर कोयला ट्रांसपोर्ट करने वालों से अवैध वसूली की. जुलाई 2020 से जून 2022 के बीच कोयले के हर टन पर 25 रुपये की अवैध लेवी वसूली गई. 15 जुलाई 2020 को इसके लिए आदेश जारी किया गया था. खनिज विभाग के तत्कालीन संचालक IAS समीर बिश्रोई ने आदेश जारी किया था. यह परमिट कोल परिवहन में कोल व्यापारियों को दिया जाता है. पूरे मामले का मास्टरमाइंड किंगपिन कोल व्यापारी सूर्यकांत तिवारी को माना गया. इसमें जो व्यापारी पैसे देता उसे ही खनिज विभाग से पीट और परिवहन पास जारी होता था, यह रकम 25 रुपये प्रति टन के हिसाब से सूर्यकांत के कर्मचारियों के पास जमा होती थी. इस तरह से स्कैम कर कुल 570 करोड़ रुपये की वसूली की गई. कहां खर्च की अवैध कमाई जांच में सामने आया है कि इस घोटाले की राशि को सरकारी अधिकारियों और राजनेताओं को रिश्वत देने में खर्च किया गया. साथ ही चुनावी खर्चों के लिए भी इस अवैध राशि का इस्तेमाल किया गया. आरोपियों ने इससे कई चल-अचल संपतियों को खरीदा.
कुएं के धंसने से बड़ा हादसा: पति-पत्नी और बेटा मलबे में दबे, रेस्क्यू टीम आज फिर करेगी बचाव कार्य शुरू
कोरबा : जिले में भारी बारिश के कारण एक कुआं धंस गया। इस हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्य मलबे में दब गए। मंगलवार की इस घटना के बाद रात ढाई बजे तक SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया लेकिन बारिश और अंधेरा ज्यादा होने के कारण इसे रोकना पड़ा। टीम आज फिर ऑपरेशन शुरू करेगी। मामला जटगा चौकी क्षेत्र के बनवार गांव का है। जानकारी के मुताबिक, छोटू राम श्रीवास (65), पत्नी कंचन श्रीवास (53) और बेटा गोविंद श्रीवास (30) कुएं में लगे मोटर पंप को निकालने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पूरा कुआं धंस गया। 2 महीने पहले ही कुआं खुदवाया गया था। भारी बारिश के कारण कोरबा में कुआं धंस गया। हादसे में परिवार के 3 सदस्य मलबे में दब गए। भारी बारिश के कारण कोरबा में कुआं धंस गया। हादसे में परिवार के 3 सदस्य मलबे में दब गए। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। SDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। SDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।
CG PSC 2021 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- जिन अभ्यर्थियों पर नहीं है चार्जशीट, उन्हें 60 दिन में दी जाए नियुक्ति
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) 2021 की नियुक्तियों को लेकर हाईकोर्ट ने मंगलवार को बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि जिन चयनित अभ्यर्थियों के खिलाफ सीबीआई ने चार्जशीट प्रस्तुत नहीं की है, उन्हें 60 दिन में नियुक्ति दी जाए। कोर्ट ने यह भी कहा है कि सभी उम्मीदवारों की ज्वाइनिंग सीबीआई की जांच और हाईकोर्ट के फैसले के अधीन रहेगी। इस मामले में 2 मई को सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसके अब फैसला सुनाया गया है। बता दें कि राज्य लोकसेवा आयोग (पीएससी) में कथित गड़बड़ी के आरोपों के बाद राज्य शासन ने मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा है। सीबीआई ने 4 अभ्यर्थियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। वहीं 44 चयनित अभ्यर्थियों ने नियुक्ति न होने पर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। पीएससी में हुई नियुक्ति को लेकर दायर जनहित याचिका की सुनवाई बिलासपुर हाईकोर्ट में चल रही है। इस मामले में राज्य सरकार की ओर से कहा गया था कि जब तक मामले की अगली सुनवाई नहीं हो जाती, तब तक जिन लोगों पर आरोप लगे हैं, उनकी नियुक्तियां अभी नहीं होंगी। जिनकी नियुक्तियां हो चुकी हैं, वह न्यायालय के आदेश के अधीन रहेगी। इसके बाद सरकार ने जांच के लिए सीबीआई को मामला सौंपा था। इधर जिन लोगों की नियुक्ति पर रोक लगी थी उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। इसमें कहा गया कि पूरी जांच में लंबा समय लग सकता है। तब तक ज्वाइनिंग से वंचित करना अन्याय है।
Aaj Ka Rashifal 30 July 2025: आज के दिन इन 2 राशियों को हो सकता है बड़ा धन लाभ, करियर क्षेत्र में भी दिखेगा सुधार, पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 30 July 2025: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि बुधवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज रात 2 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 40 मिनट तक सिद्ध योग बना रहेगा। आज रात 9 बजकर 53 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज श्री कल्कि जयंती है। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन-सा होगा। मेष राशि आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, धन लाभ के नए स्रोत नजर आ सकते हैं। आज बिजनेस में उत्साह के साथ आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, आप से प्रतिस्पर्धा करने वालों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। शुभ रंग- नीला शुभ अंक- 09 वृष राशि आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। परिवार में सुख समृद्धि का वातावरण रहेगा। आज पराक्रम और धैर्य की वृद्धि होगी। रोजगार में आपको बड़े मौके मिलेंगे, जिनका लाभ उठाकर आप बढ़िया धन कमायेंगे। किसी सोचे हुए काम की शुरुआत आज करेंगे। बेटे को सफलता मिलने से ख़ुशी का माहौल बनेगा। आपका दांपत्य जीवन सौहार्द से भरा रहेगा। आज किसी ख़ास रिश्तेदार से मिलेंगे। लम्बे समय से चल रही किसी समस्या से आज आपको बढ़िया लाभ मिलेगा। शुभ रंग- पीला शुभ अंक- 07 मिथुन राशि आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। दैनिक जीवन की गतिविधियां अच्छी चलेंगी। आपका मन काम में लगा रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। इस राशि के विवाहित जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा। आज आपके किसी काम को पूरा होने के बाद सहकर्मियों का आभार व्यक्त करना न भूलें। किसी काम में थोड़ी सी कोशिश करने से ही किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। शुभ रंग- पिंक शुभ अंक- 02 कर्क राशि आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज सारा काम आपके हिसाब से होगा, आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे आपको फायदा हो सकता है। आज भाई बहनों के साथ मौज-मस्ती करेंगे, बाहर घूमने जायेंगे। आज स्वास्थ्य ठीक रहेगा, आपके जरूरी कार्य बनेंगे। बड़ों के आशीर्वाद से आपका दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। आपको कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कारोबार में सफलता मिल सकती है। शुभ रंग- इंडिगो शुभ अंक- 01 सिंह राशि आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। आप खुद को ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। आज आप जिस काम को करेंगे वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी, सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। लवमेट एक – दूसरे के साथ अच्छे से टाइम स्पेंड करेंगे। शुभ रंग- सिल्वर शुभ अंक- 08 कन्या राशि आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपके व्यापारिक मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति का साथ मिलेगा। रुका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे, तो फायदा हो सकता है। पेंडिंग कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक फोकस करना चाहिए, जितना जल्दी हो सके काम को पूरा करने पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ डिनर करने बाहर जायेंगे इस राशि के कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आप जितनी मेहनत करेंगे आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। शुभ रंग- ओरेंज शुभ अंक- 03 तुला राशि आज का दिन आपके लिए बेहद खास है। प्राइवेट ऑफिस में कार्यरत व्यक्तियों को आज पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। छात्र आज अपनी पढाई पर अच्छे से फोकस करेंगे, सीनियर्स का साथ मिलेगा। कपड़ा व्यापारियों को अधिक धन लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख सौहार्द की बढ़ोतरी होगी, परिवार में सम्पन्नता रहेगी। आज आप अपनी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ेंगे, जो आपके भविष्य के लिए अच्छा होगा। बच्चों के साथ बाहर घूमने जायेंगे उनको बहुत आनंद आएगा। शुभ रंग- लाल शुभ अंक- 06 वृश्चिक राशि आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज व्यापार में आपको बढ़िया लाभ मिलेगा। आज नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिलने से ख़ुशी होगी। नया वाहन लेने का विचार परिवार जनों से करेंगे। सरकारी कर्मचारियों को प्रमोशन मिलने के चांस बन रहे हैं। पारिवारिक सुख सौहार्द बना रहेगा, संतान से सुख…
IAS Transfer : आईएएस अधिकारियों का तबादला, नम्रता जैन को रायपुर अपर कलेक्टर की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…
रायपुर : राज्य सरकार ने आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. जिला पंचायत सुकमा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी आईएएस नम्रता जैन को रायपुर अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है. इसका आदेश आज सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है. आईएएस हेमंत रमेश नंदनवार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बीजापुर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुंद के पद पर पदस्थ किया गया है. आईएएस मुकुंद ठाकुर उप सचिव कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी तथा किसान कल्याण विभाग को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुकमा, आईएएस नम्रता चौबे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरायपाली जिला महासमुंद को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बीजापुर और आईएएस प्रखर चंद्राकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सारंगढ़ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गरियाबंद के पद पर पदस्थ किया गया है.















