
✍️ भागीरथी यादव
जांजगीर-चांपा।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ की नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इस महत्वपूर्ण घोषणा में जांजगीर-चांपा जिले के उभरते युवा नेता श्री अमन प्रताप सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अमन प्रताप सिंह का संगठनात्मक सफर अनुशासन, सक्रियता और समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने तत्कालीन युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं वर्तमान उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के साथ निकट सहयोगी के रूप में कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। पार्टी के विभिन्न आंदोलनों, अभियानों और कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी हमेशा प्रभावशाली रही है।
सोशल मीडिया के क्षेत्र में भी अमन प्रताप सिंह ने संगठन को नई पहचान दिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के सोशल मीडिया संयोजक के रूप में उन्होंने संगठन की विचारधारा, योजनाओं और कार्यक्रमों को युवाओं तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने का कार्य किया, जिससे युवा वर्ग में पार्टी की पकड़ और मजबूत हुई।
उनकी तेज-तर्रार कार्यशैली, संगठन के प्रति अटूट निष्ठा और युवाओं के बीच मजबूत स्वीकार्यता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। उनकी नियुक्ति से जांजगीर-चांपा जिले सहित पूरे प्रदेश में भारतीय जनता युवा मोर्चा को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।






