रायपुर: कोयला घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सौम्या चौरसिया की 8 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Oplus_16908288

✍️ भागीरथी यादव

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी-ईओडब्ल्यू (ACB-EOW) ने कोयला घोटाले से जुड़े एक मामले में बड़ा कदम उठाया है। विशेष न्यायालय के आदेश पर सौम्या चौरसिया की लगभग 8 करोड़ रुपये मूल्य की 16 अचल संपत्तियों को अंतरिम कुर्क किया गया।

 

 

सौम्या चौरसिया पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज है। जांच में पता चला कि उन्होंने करीब 47 करोड़ रुपये की 45 संपत्तियां अपने करीबी रिश्तेदारों के नाम से खरीदी थीं। इनमें से लगभग 39 करोड़ की 29 संपत्तियां पहले ही ED द्वारा कुर्क की जा चुकी हैं। अब शेष 8 करोड़ की संपत्तियों पर भी कुर्की पूरी कर दी गई है।

 

एसीबी-ईओडब्ल्यू ने जून 2025 में विशेष न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत किया था। सुनवाई के बाद 22 सितंबर को कोर्ट ने कुर्की का आदेश जारी किया।

 

यह कार्रवाई राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की पहली बड़ी कुर्की कार्रवाई है और इसे शासन के भ्रष्टाचार रोकथाम अभियान की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है। अधिकारियों ने संकेत दिया है कि भविष्य में अन्य लोकसेवकों के विरुद्ध भी इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।