बिलासपुर में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर व गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

✍️ भागीरथी यादव

 

बिलासपुर। जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना सकरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर और गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 19,500 रुपये मूल्य का मादक पदार्थ व मोबाइल फोन जब्त किया गया है। मामले में अपराध क्रमांक 206/2026 के तहत धारा 21(ए), 22(ए), 20(ए), 27, 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। मुखबिर से सूचना मिली थी कि हामिद अंसारी नामक व्यक्ति आसमा सिटी मेण्ड्रा रोड क्षेत्र में ब्राउन शुगर बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर हामिद अंसारी (33 वर्ष), निवासी तैयबा चौक तालापारा, थाना सिविल लाइन को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 840 मिलीग्राम ब्राउन शुगर (कीमत लगभग 3,500 रुपये) और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ईशांत सिंह मंडलोई (24 वर्ष), निवासी रामा लाइफ कॉलोनी सकरी एवं अमन तिवारी (24 वर्ष), निवासी अभिषेक नगर मंगला के माध्यम से प्रयागराज से ब्राउन शुगर व गांजा लाकर बिलासपुर में बिक्री करता था। आरोपी के मेमोरण्डम कथन के आधार पर पुलिस ने ईशांत मंडलोई के घर की तलाशी ली, जहां से 25 ग्राम गांजा (कीमत लगभग 1,000 रुपये), 4 नग चिलम एवं 2 लाइटर जब्त किए गए। हालांकि तलाशी के दौरान कोई अवैध हथियार या पिस्टल बरामद नहीं हुई।

मौके पर मौजूद अमन तिवारी को भी अभिरक्षा में लिया गया। हामिद अंसारी और अमन तिवारी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं ईशांत सिंह मंडलोई पहले से ही अपराध क्रमांक 198/2026 के तहत आर्म्स एक्ट एवं मोटर व्हीकल एक्ट के प्रकरण में जेल में निरुद्ध है।

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय चौधरी, उपनिरीक्षक राजकुमार वस्त्रकार, आरक्षक पवन बंजारी, सज्जू अली, रामचंद्र कश्यप सहित थाना सकरी पुलिस स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    सरकण्डा में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा

    ✍️ भागीरथी यादव     आर्यन पब्लिक स्कूल के पास घर में चल रहा था हुक्का बार, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर। थाना सरकण्डा पुलिस ने अवैध हुक्का बार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अप.क्र. 259/2026, धारा 4, 21(1), 21(2), 27 सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) के तहत की गई है। पुलिस के अनुसार आर्यन पब्लिक स्कूल के पास एक मकान में चोरी-छिपे हुक्का बार संचालित किए जाने की सूचना मुखबिर से प्राप्त हुई थी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 27 फरवरी 2026 को मौके पर रेड की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज पटेल एवं सीएसपी (सिविल लाइन/सरकण्डा) निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई। घर में चल रहा था हुक्का बार पुलिस ने बताया कि अथर्व पाण्डेय उर्फ शुभ उर्फ चिकू अपने घर में तम्बाकू युक्त फ्लेवर मिलाकर प्रतिघंटा 500 रुपये लेकर हुक्का बार संचालित कर रहा था। रेड के दौरान वह अपने साथियों के साथ हुक्का पीते पाया गया। ये हुए गिरफ्तार अथर्व पाण्डेय (18 वर्ष), राजकिशोर नगर, सरकण्डा विनित एलानी (24 वर्ष), रामकृष्ण एन्क्लेव, सीपत चौक, सरकण्डा किन्सु विश्वास (18 वर्ष), पैसिफिक अपार्टमेंट, तोरवा धानमंडी यथार्थ कश्यप (18 वर्ष), जोरापारा, सरकण्डा समीर पटेल (19 वर्ष), राजकिशोर नगर, सरकण्डा जब्त सामग्री आरोपियों के कब्जे से 2 नग हुक्का पार्ट, 1 नग कोल हिटर, 1 डिब्बा हुक्का फ्लेवर एवं अन्य संबंधित सामग्री बरामद कर विधिवत जब्त की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कोटपा अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। सरकण्डा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

    नेहरू चौक पर वसूली कर रहे दो किन्नर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। शहर के व्यस्ततम नेहरू चौक पर राहगीरों और परिवारों से अभद्रता कर वसूली करने वाले दो किन्नरों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ यह कार्रवाई आम जनता की शिकायतों और मौके पर उपजे आक्रोश के बाद की गई। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार (25 फरवरी 2026) को नेहरू चौक ट्रैफिक सिग्नल पर वाहनों के रुकते ही किन्नरों द्वारा वसूली की जा रही थी। आरोपी जूली चौधरी (उम्र 36 वर्ष) और नफीसा खातून (उम्र 25 वर्ष), दोनों गुरु रजिया किन्नर की शिष्याएं, सिग्नल पर रुके परिवारों और महिलाओं के पास जाकर ताली बजाकर पैसों की मांग कर रही थीं। पैसे न देने पर उनके द्वारा किए जा रहे अभद्र व्यवहार से राहगीर काफी परेशान थे। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और जनता में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। दर्ज धारा: पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 बी.एन.एस.एस. (BNSS) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का संदेश: अधिकारियों का कहना है कि शहर के प्रमुख चौराहों पर इस तरह की अवैध गतिविधियों और आम जन को परेशान करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। “नेहरू चौक जैसे सार्वजनिक स्थलों पर आम नागरिकों और परिवारों के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस की ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।”

    अन्य खबरे

    चाकू लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार, 11 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    चाकू लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार, 11 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    कटघोरा–अंबिकापुर मार्ग पर स्पीड मॉनिटरिंग, ओवरस्पीड वाहनों पर ई-चालान

    कटघोरा–अंबिकापुर मार्ग पर स्पीड मॉनिटरिंग, ओवरस्पीड वाहनों पर ई-चालान

    कोरबा ब्रेकिंग: दीवार गिरने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    कोरबा ब्रेकिंग: दीवार गिरने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    बिलासपुर में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर व गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

    बिलासपुर में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर व गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

    जटगा पुलिस ने चलाया ‘सतर्क कोरबा’ जागरूकता अभियान

    जटगा पुलिस ने चलाया ‘सतर्क कोरबा’ जागरूकता अभियान

    योनेक्स–सनराइज 24वीं छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैम्पियनशिप में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    योनेक्स–सनराइज 24वीं छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैम्पियनशिप में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह