बिहार में 2022 बैच के 5 IAS अफसरों को बड़ी तरक्की

✍️ भागीरथी यादव 

 

पटना। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार, 14 दिसंबर 2025 को अधिसूचना जारी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 2022 बैच के 5 अधिकारियों को प्रोन्नति दी है। यह प्रोन्नति 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी।

 

अधिसूचना के अनुसार, सभी अधिकारियों को वरीय कालमान (संयुक्त सचिव स्तर) में लेवल-11 (₹67,700–2,08,700) वेतनमान प्रदान किया गया है। इससे पहले सरकार 36 वरिष्ठ IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंप चुकी है।

 

प्रोन्नत अधिकारी

 

पार्थ गुप्ता – SDO, पूर्णिया

 

आशीष कुमार – SDO, बाढ़, पटना

 

गौरव कुमार – SDO, बगहा, पश्चिम चम्पारण

 

काजले वैभव नितिन – SDO, बिहार शरीफ, नालन्दा

 

निशांत सिहारा – SDO, मोतिहारी सदर

 

 

सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रोन्नत अधिकारी FR 22(1)(a)(2) के तहत एक माह के भीतर वेतन निर्धारण का विकल्प चुन सकते हैं।