मुख्यमंत्री के दौरे से पहले मुंगेली में बड़ा खुलासा: करोड़ों की पानी टंकियां बंद, ग्रामीण बूंद-बूंद को मजबूर

✍️ भागीरथी यादव

 

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की लापरवाही पर शिव सेना का तीखा हमला, जनदर्शन में सौंपा ज्ञापन

 

मुंगेली | छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री के संभावित आगमन से पहले मुंगेली जिले में पेयजल व्यवस्था को लेकर एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के कई गांवों में करोड़ों रुपये की लागत से बनी उच्च स्तरीय पानी टंकियां आज भी शोपीस बनकर खड़ी हैं, जबकि ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है।

 

आने वाली भीषण गर्मी को देखते हुए जब पेयजल की उपलब्धता सबसे बड़ा सवाल बन जाती है, ऐसे समय में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) की लापरवाही ग्रामीणों पर भारी पड़ती नजर आ रही है। निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद कई गांवों में पानी टंकियां आज तक चालू नहीं की गई हैं, वहीं अनेक स्थानों पर पाइपलाइन और अन्य जरूरी कार्य अधूरे छोड़ दिए गए हैं।

शिव सेना ने जनदर्शन में उठाई आवाज

इस गंभीर मुद्दे को लेकर छत्तीसगढ़ शिव सेना ने मंगलवार, 16 दिसंबर को कलेक्टर जनदर्शन, मुंगेली में जोरदार तरीके से शिकायत दर्ज कराई। शिव सेना जिला प्रभारी रमेश सिंह राजपूत ने जिलाधीश को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि शासन ने ग्रामीण जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पानी टंकियों का निर्माण कराया, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण जनता को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

 

ज्ञापन में साफ तौर पर उल्लेख किया गया कि यदि समय रहते इन टंकियों को चालू नहीं किया गया, तो आने वाले गर्मी के महीनों में गांव-गांव भयावह जल संकट से जूझने को मजबूर होंगे। यह स्थिति लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है।

 

तत्काल कार्रवाई की मांग

शिव सेना ने मांग की है कि जिन पानी टंकियों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, उन्हें अविलंब चालू कराया जाए और जहां पाइपलाइन अथवा अन्य कार्य अधूरे हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा कराकर नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

 

इस संबंध में ज्ञापन की प्रतिलिपि

 

कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, मुंगेली

अनुविभागीय अधिकारी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, मुंगेली

कार्यपालन अभियंता, लोरमी

 

कार्यपालन अभियंता, पथरिया को भी प्रेषित किए जाने का उल्लेख किया गया है।

ग्रामीणों में जगी उम्मीद, प्रशासन की परीक्षा

कलेक्टर जनदर्शन में मामला उठने के बाद ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि प्रशासन अब इस गंभीर समस्या को गंभीरता से लेकर ठोस कदम उठाएगा। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कब नींद से जागता है और कब गांवों तक वास्तव में पानी पहुंच पाता है।

यह मामला न केवल सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत उजागर करता है, बल्कि जवाबदेही तय करने की भी सख्त जरूरत को सामने लाता है।

 

 

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त