होली पर्व पर बिलासपुर पुलिस अलर्ट मोड में, शहरभर में सघन सुरक्षा व्यवस्था

✍️ भागीरथी यादव

 

 

बिलासपुर। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए बिलासपुर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर चेकिंग प्वाइंट स्थापित किए गए हैं, जहां पर्याप्त पुलिस बल और अधिकारी तैनात हैं।

जानकारी के अनुसार, शहर में 78 पेट्रोलिंग वाहन सक्रिय रूप से गश्त कर रहे हैं। प्रत्येक वाहन में एक अधिकारी के साथ छह-छह जवान तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 37 बाइक पेट्रोलिंग टीमें भी मैदान में हैं, जिनमें दो-दो जवान शामिल हैं। सभी जवान मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात हैं और लगातार संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी कर रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, प्रशिक्षु आईपीएस सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं रात 2 बजे तक शहर के विभिन्न प्वाइंटों का निरीक्षण किया। होलिका दहन के दौरान भी पुलिस की सतर्क निगरानी बनी रही और सभी स्थानों से शांति एवं खैरियत की सूचना प्राप्त हुई।

व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

होली के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा बड़े पैमाने पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है—

128 आदतन निगरानी/गुंडा बदमाशों को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

36 आदतन अपराधियों पर धारा 129 BNSS के तहत सदा आचरण हेतु प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

337 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 126, 135 BNSS के तहत बाउंड ओवर की कार्रवाई।

19 संदिग्ध व्यक्तियों पर धारा 128 BNSS के तहत कार्रवाई।

22 आरोपियों को धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।

64 प्रकरणों में आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब पर प्रभावी कार्रवाई की गई।

पुलिस की अपील

बिलासपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि होली का त्योहार भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, हुड़दंग या कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी और शांति भंग करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

  • Related Posts

    रेत बनी जिंदगी की आफत: अवैध उत्खनन विवाद में युवक की मौत, दो पुलिस जवान समेत तीन पर हत्या का केस दर्ज

    ✍️ भागीरथी यादव     एमसीबी। छत्तीसगढ़–मध्यप्रदेश सीमा पर स्थित बरने नदी में रेत उत्खनन के विवाद ने एक युवक की जान ले ली। ग्राम पसौरी निवासी सोनू चक्रधारी की कथित मारपीट और बेलचा से सिर पर प्रहार किए जाने के बाद मौत हो गई। इस मामले में मध्यप्रदेश के दो पुलिस जवानों सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। क्या है पूरा मामला एमसीबी जिले के केल्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पसौरी निवासी संतोष पिता धर्मजीत की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट के अनुसार 3 मार्च की सुबह करीब 6 बजे सोनू चक्रधारी अपने ट्रैक्टर से सूरज, गोलू, भारत, महेश, निखिल और रामनाथ सहित अन्य मजदूरों के साथ डूमरघाट (बरने नदी) रेत लेने गया था। परिजनों का कहना है कि सोनू प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिए रेत लेने गया था। सुबह लगभग 8 बजे मध्यप्रदेश के दरसिला चौकी से दो पुलिस जवान और एक सिविल व्यक्ति बोलेरो वाहन से मौके पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने रेत परिवहन को लेकर विवाद किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक पुलिस जवान ट्रैक्टर पर चढ़ गया और वाहन स्टार्ट करने की कोशिश की। विरोध करने पर सोनू की डंडे से पिटाई की गई। बेलचा से वार, मौके पर गिरा युवक बताया जा रहा है कि इसी दौरान सरपंच पति विजय मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर को गांव की ओर ले जाने की बात कही। कुछ दूरी पर जाने के बाद आरोप है कि पीछे से आए पुलिसकर्मियों ने सोनू पर बेलचा से सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। बाद में उसकी मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने एक पुलिस वाहन में तोड़फोड़ भी की। वरिष्ठ अधिकारियों का मौके पर पहुंचना घटना की सूचना मिलते ही एमसीबी की पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचीं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केल्हारी भेजा गया है। केल्हारी पुलिस ने चौकी दरसिला, थाना जैतपुर (जिला शहडोल, मध्यप्रदेश) के पुलिस जवान नितीन शुक्ला, राजू प्रजापति एवं मधु जायसवाल के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 296, 308(3) और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। सीमा क्षेत्र में पहले भी रहा है विवाद बरने नदी, जो छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा से होकर गुजरती है, लंबे समय से रेत उत्खनन को लेकर विवादों में रही है। अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर समय-समय पर तनाव की स्थिति बनती रही है। इस घटना ने एक बार फिर सीमा क्षेत्र में प्रशासनिक समन्वय और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    छत्तीसगढ़ से भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार देखें लिस्ट

    ✍️ भागीरथी यादव   रायपुर, 3 मार्च Rajya Sabha Election भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इस सूची में छत्तीसगढ़ से पार्टी ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया है। जैसे ही यह घोषणा हुई, प्रदेश की राजनीति में नई हलचल देखने को मिली। भाजपा नेतृत्व द्वारा लक्ष्मी वर्मा के नाम पर मुहर लगाना कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी ने एक बार फिर महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता देते हुए महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने का संदेश दिया है। माना जा रहा है कि संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और अनुभव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों ने निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि लक्ष्मी वर्मा का राज्यसभा में जाना छत्तीसगढ़ की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती देगा। पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल है और इसे संगठन की रणनीतिक एवं संतुलित पहल के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राज्यसभा चुनाव के मद्देनज़र भाजपा ने सामाजिक समीकरणों और महिला प्रतिनिधित्व दोनों को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया है। अब सभी की निगाहें आगामी चुनाव प्रक्रिया और उसके परिणामों पर टिकी हैं।  

    अन्य खबरे

    रेत बनी जिंदगी की आफत: अवैध उत्खनन विवाद में युवक की मौत, दो पुलिस जवान समेत तीन पर हत्या का केस दर्ज

    रेत बनी जिंदगी की आफत: अवैध उत्खनन विवाद में युवक की मौत, दो पुलिस जवान समेत तीन पर हत्या का केस दर्ज

    होली पर्व पर बिलासपुर पुलिस अलर्ट मोड में, शहरभर में सघन सुरक्षा व्यवस्था

    होली पर्व पर बिलासपुर पुलिस अलर्ट मोड में, शहरभर में सघन सुरक्षा व्यवस्था

    छत्तीसगढ़ से भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार देखें लिस्ट

    छत्तीसगढ़ से भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार देखें लिस्ट

    गजराजों से त्रस्त किसान पहुंचे कलेक्ट्रेट, मुआवजा न मिलने पर वन विभाग पर लापरवाही का आरोप

    गजराजों से त्रस्त किसान पहुंचे कलेक्ट्रेट, मुआवजा न मिलने पर वन विभाग पर लापरवाही का आरोप

    कोरबा में अवैध रेत का काला खेल

    कोरबा में अवैध रेत का काला खेल

    बकरी चराने गए युवक पर भालू का हमला, सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

    बकरी चराने गए युवक पर भालू का हमला, सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट