मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन पर भाजपा दर्री मंडल ने बच्चों के बीच बांटे फल

✍️ भागीरथी यादव

 

 

कोरबा: छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी के जन्मदिवस के अवसर पर, भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के आह्वान पर सेवा और समर्पण का भाव देखने को मिला। शनिवार को भाजपा दर्री मंडल द्वारा वार्ड क्रमांक 51, स्याहीमुड़ी स्थित साईं मंदिर रामनगर में बच्चों के साथ फल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

विष्णु देव के सुशासन की चर्चा

कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष मनोज लहरें जी ने बच्चों और उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में चल रहे सुशासन और जनहितकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी का संकल्प “सबका साथ, सबका विकास” है और उनके जन्मदिन को सेवा कार्य के रूप में मनाना हम सभी के लिए गर्व की बात है।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस सेवा कार्य में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से:

वरिष्ठ नेतृत्व: पूर्व मंडल उपाध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष तुलसी ठाकुर।

जनप्रतिनिधि: पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अजय चंद्रा।

मंडल पदाधिकारी: उपाध्यक्ष होम लाल भरिया, महामंत्री किशोर साहू, महामंत्री अजय अग्रवाल, और मंत्री श्रीमती सरोज सिंह।

सक्रिय सदस्य: अनिल गिरी, धनबाई निर्मलकर, मनहरण लाल यादव, अजय सिंह ठाकुर, बिट्टू माझी।

मीडिया एवं सोशल मीडिया टीम: सोशल मीडिया प्रभारी देववर्त (संगम), अतुल सराफ, प्रियंका मिश्रा, योगेंद राठौर, नन्द कुमार साहू, मीडिया सहप्रभारी ओम यादव, तरन्नुम निशा, सतीश साहू एवं मंडल मीडिया प्रभारी भुनेश्वर दुबे।

इस अवसर पर मंडल के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।