ब्रेकिंग न्यूज़ | कोरबा रूमगरा के पास भीषण सड़क हादसा, बाकीमोंगरा के युवक की मौत, एक घायल देखे वीडियो….

✍️ भागीरथी यादव

 

रानी झरना से पिकनिक मनाकर घर लौट रहे थे दोनों युवक, हादसे में एक घायल

 

कोरबा। जिले के अजगरबहार क्षेत्र में रूमगरा के समीप सड़क हादसे में बाकीमोंगरा निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। दोनों युवक रानी झरना से पिकनिक मनाकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक ट्रेलर की चपेट में आ गई।

जानकारी के अनुसार, राजा यादव और बलराम चौहान स्प्लेंडर बाइक क्रमांक CG 10 BA 6486 से रानी झरना से पिकनिक मनाकर घर वापस जा रहे थे। रूमगरा के पास ट्रेलर क्रमांक CG 04 PB 8803 से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में राजा यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बलराम चौहान घायल हो गया।

 

घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के संबंध में संबंधित थाना क्षेत्र की आधिकारिक पुष्टि और दुर्घटना के विस्तृत विवरण की जानकारी सामने आना बाकी है।