✨ कटघोरा में भव्य दशहरा उत्सव की तैयारियाँ
80 फुट ऊँचा रावण बनेगा आकर्षण, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कटघोरा (कोरबा), 28 सितंबर 2025। नगर कटघोरा इस बार भव्य दशहरा उत्सव का गवाह बनेगा। दशहरा उत्सव समिति की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। नगर के ऐतिहासिक मेला मैदान में इस बार 80 फुट ऊँचे रावण का पुतला मुख्य आकर्षण रहेगा। रविवार को मेला मैदान में पूजा-अर्चना के बाद रावण पुतले का निर्माण कार्य शुरू हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल ने विधिवत पूजा कर लोहे के स्ट्रक्चर की नींव रखी। मौके पर नगर के कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। 🎭 छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रमों को खास अंदाज़ में सजाया जा रहा है। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता छोटेलाल साहू का लोककला मंच “जहुरिया” दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण होगा। यहां छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत और नृत्य प्रस्तुतियाँ लोगों को झूमने पर मजबूर करेंगी। 👮 पुलिस प्रशासन अलर्ट हजारों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम किए हैं। थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि दशहरा के दिन भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा तथा वैकल्पिक रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात रहेगा ताकि उत्सव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो। नवरात्रि और दशहरा की रौनक से पूरा नगर उत्साह में डूबा हुआ है। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, आतिशबाज़ी और 80 फुट ऊँचा रावण का पुतला इस बार का दशहरा उत्सव यादगार बनाने वाला है।
राज्य स्तरीय रग्बी चैंपियनशिप में महासमुंद का दमदार प्रदर्शन
महासमुंद। जगदलपुर में 21 से 24 सितंबर तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025-26 में महासमुंद जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में रायपुर संभाग की अंडर-19 बालक टीम ने रजत पदक तथा अंडर-19 बालिका टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में महासमुंद जिले से तुमगांव और शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुसदा के खिलाड़ियों ने जगह बनाई। प्रशिक्षक डॉ. सुनील कुमार भोई और अंजु प्रजापति के मार्गदर्शन में जिले से 04 बालक एवं 03 बालिका खिलाड़ी चयनित हुए। बालिका वर्ग में प्रांजली भारती ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टीम को पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अन्य खिलाड़ियों में गायत्री खैरवार और गोदावरी शामिल रहीं। बालक वर्ग से भावेश निषाद, समीर यादव, हुमेश, दीपेश ठाकुर और रोशन कुमार (तुसदा, बागबाहरा) ने शानदार खेल दिखाया। खिलाड़ियों ने नियमित अभ्यास तुमगांव खेल मैदान एवं तुसदा स्कूल मैदान में कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और संभागीय स्तर पर बेहतर खेल दिखाकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई। इस उपलब्धि पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिंहा, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजली बरमाल, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यों एवं शिक्षकों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 👉 यह सफलता महासमुंद जिले की खेल प्रतिभा और रग्बी खेल के प्रति बढ़ते रुझान को दर्शाती है।
राष्ट्रीय जूनियर किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में कोरबा के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन
✍️ भागीरथी यादव सोलन (हिमाचल प्रदेश)। सोलन में 22 से 26 सितंबर तक आयोजित राष्ट्रीय जूनियर किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में कोरबा जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 7 पदक अपने नाम किए। सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी कोरबा के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन एवं हिमाचल प्रदेश किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित की गई, जिसमें देशभर से 700 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में किकबॉक्सिंग की सभी विधाओं – पाइंट फाइटिंग, लाइट कांटेक्ट, किक लाइट, फूल कांटेक्ट, लो किक, के-वन, म्यूजिकल फार्म्स एवं क्रिएटिव फार्म्स – में मुकाबले हुए। छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से 33 खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में उतरे। महासचिव आकाश गुरुदीवान, प्रभात साहू, लोकिता चौहान, सर्वर एक्का, अमन सोनी, सूरज साहू और वरुण बाग बतौर ऑफिशियल मौजूद रहे। कोरबा के विजेता खिलाड़ी: स्वर्ण पदक – रजत गोयल, आमीन खान रजत पदक – सिद्धि सोनवानी, सुयश नामदेव कांस्य पदक – मयंक सिंह, आस्था गुप्ता, सिद्धि सिंह सोनवानी इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों और अधिकारियों को छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदीवान, जिला ओलंपिक एसोसिएशन अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, जिला खेल अधिकारी दिनु पटेल सहित कई खेलप्रेमियों और अभिभावकों ने बधाई दी। गौरतलब है कि प्रतियोगिता के सभी परिणाम ग्लोबल स्पोर्टडाटा मैनेजमेंट सिस्टम और आरस्पोर्ट्स सदस्यता प्रणाली के माध्यम से दर्ज किए गए। खिलाड़ियों को प्राप्त प्रमाणपत्र भारत सरकार के डिजीलॉकर ऐप में भी उपलब्ध रहेंगे।
🌟 28 सितंबर 2025 का दैनिक राशिफल 🌟
✍️ भागीरथी यादव मेष (Aries) आज का दिन आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में किसी बात पर मतभेद हो सकता है, धैर्य रखें। निवेश सोच-समझकर करें। वृषभ (Taurus) आर्थिक मामलों में लाभ की संभावना है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या प्रशंसा मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मिथुन (Gemini) आज मन कुछ अशांत रह सकता है। कार्यों में अड़चनें आएंगी, पर धैर्य से हल हो जाएंगी। छात्रों के लिए समय अच्छा है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। कर्क (Cancer) आज का दिन आपके लिए शुभ है। रुके हुए काम पूरे होंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। सिंह (Leo) व्यवसाय में सफलता मिलने की संभावना है। खर्च बढ़ सकता है, लेकिन आय में वृद्धि भी होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कन्या (Virgo) आज मेहनत का फल मिलेगा। नौकरीपेशा लोग बॉस की नज़रों में सराहे जाएंगे। परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा। यात्रा से लाभ होगा। तुला (Libra) आज भाग्य आपका साथ देगा। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। धन लाभ की संभावना है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। वृश्चिक (Scorpio) आज कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। धनु (Sagittarius) आज का दिन रोमांच और उत्साह से भरा रहेगा। नौकरी और व्यापार दोनों में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ कोई शुभ कार्य हो सकता है। यात्रा का योग है। मकर (Capricorn) आज मानसिक तनाव बढ़ सकता है। काम का दबाव रहेगा, लेकिन परिणाम अनुकूल होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लाभकारी होगा। किसी बड़े निवेश से बचें। कुंभ (Aquarius) आज नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में लाभदायक साबित होंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पढ़ाई में ध्यान केंद्रित रहेगा। मीन (Pisces) आज का दिन शुभ समाचार लेकर आएगा। परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। नौकरी में तरक्की हो सकती है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
ताना खार में विधायक तुलेश्वर मरकाम ने विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया
सुशील जायसवाल कोरबी चोटिया: जिले के सरहद एवं पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के अंतर्गत पसान क्षेत्र में ताना खार विधानसभा के क्षेत्रीय विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने आज दिनांक 27 सितंबर को अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र ग्राम कुम्हारी सानी में प्राथमिक शाला भवन के अतिरिक्त कक्ष निर्माण का और ग्राम पंचायत लैगी में मंच निर्माण एवं आंगनवाड़ी भवन का, साथ ही ग्राम पंचायत पसान में पीडीएस भवन का भूमि पूजन कर श्रीफल अर्पित किया। इस अवसर पर उनके साथ प्रमुख रूप से पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जाखड़, विद्वान सिंह मरकाम, जिला पंचायत सदस्य एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष, साथ ही जनपद सदस्य सावन सिंह टेकाम, पी.एम. आनंद आयम, संतोष मरावी, रामेश्वर सिंह उरें, ललित कुमार उईके, सरपंच चंद्र प्रताप पोर्ते, चैन सिंह नेटी, दीनानाथ आयम, जगन्नाथ कोरचे, तापस कुमार मार्को, मनोज कुमार मरावी, मुकेश कुमार पोया, जगतपाल केराम, और बलदेव सिंह पोर्ते उपस्थित थे। इसके अलावा क्षेत्र के अन्य सरपंच और कार्यकर्ता भी मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में शामिल हुए। —
तनेरा में स्कूली बच्चों से मुनादी कराई गई, ग्रामीणों को हाथी से सतर्क रहने की अनूठी पहल
संवाददाता – सुशील जायसवाल, कोरबा कोरबा। पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत तनेरा और आसपास के गांवों में पिछले दो सप्ताह से हाथियों का आतंक बना हुआ है। क्षेत्र में लगभग 54 हाथियों का दल लगातार विचरण कर रहा है, जिससे ग्रामीणों के बीच भय का माहौल है। ग्राम तनेरा, सरमा, सुखरी ताल, हरदेवा और बिलासपुर पारा के लोग हाथियों की दहशत में जी रहे हैं। सबसे ज्यादा समस्या स्कूली बच्चों को हो रही है। तनेरा हाई स्कूल और माध्यमिक शाला के 154 छात्र-छात्राएं रोजाना 4-5 किलोमीटर पैदल सफर कर स्कूल आते हैं, जिन्हें रास्ते में हाथियों से सामना होने का डर सताता रहता है। इसी को देखते हुए वन विभाग ने 26 सितंबर (शुक्रवार) से अनूठी पहल शुरू की है। बच्चों से मुनादी कराई जा रही है ताकि ग्रामीण हाथियों से सतर्क रहें। साथ ही बच्चों को स्कूल से सुरक्षित उनके घरों तक छोड़ा जा रहा है और हाथियों से सुरक्षा के उपायों की जानकारी भी दी जा रही है। इधर, हाथियों के उत्पात के बीच बिजली गुल होने से ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई है। तनेरा के सरपंच प्रतिनिधि सरवन सिंह मरपच्ची ने बताया कि शुक्रवार से बिजली आपूर्ति बाधित है। लगातार अंधकार में रहने से हाथी प्रभावित गांवों में दहशत और बढ़ गई है। रात होते ही बिजली की आंख-मिचौली से न सिर्फ हाथियों का डर, बल्कि जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी मंडराता रहता है। समाचार लिखे जाने तक तनेरा, सरमा, सुखरी ताल, हरदेवा और कोरबी क्षेत्र में बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो पाई थी। 👉 ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों की समस्या और बिजली की समस्या दोनों ने मिलकर उनकी नींद हराम कर दी है।
मंत्रालय में प्रशासनिक फेरबदल, 7 अनुभाग अधिकारियों का तबादला
✍️ भागीरथी यादव सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश रायपुर, 26 सितंबर। सामान्य प्रशासन विभाग (साप्रवि) ने मंत्रालय संवर्ग में बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी किया है। विभाग द्वारा 7 अनुभाग अधिकारियों का तबादला किया गया है। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि कुछ माह पहले ही इन अधिकारियों को पदोन्नत कर वर्तमान विभागों में पदस्थ किया गया था। अब प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए उनकी नई पदस्थापना की गई है। तबादला सूची 1. श्रीमती दुर्गा बघेल – उच्च शिक्षा विभाग से वित्त विभाग। 2. श्री रजनीश बघेल – वित्त विभाग से सामान्य प्रशासन विभाग (अभिलेखागार)। 3. श्री वीरेन्द्र मिश्रा – सामान्य प्रशासन विभाग (अभिलेखागार) से उच्च शिक्षा विभाग। 4. श्री पीटर मिन्ज़ – खेल विभाग से पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग। 5. श्रीमती नूतन अजगरे – चिकित्सा शिक्षा विभाग से वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ-साथ खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार। 6. श्री रामेश्वर भाई – उच्च शिक्षा विभाग से जनसंपर्क विभाग। 7. श्री अलेक्जेंडर खाखा – जनसंपर्क विभाग से वित्त विभाग। चर्चा तेज अधिकारियों के तबादले की सूची जारी होने के बाद मंत्रालयीन हलकों में चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी प्रशासनिक फेरबदल संभव है।
कलेक्टर पर कार्रवाई नहीं हुई तो धरना देंगे पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर
✍️ भागीरथी यादव कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत पर लगाए 14 गंभीर आरोप, बोले– “नजरअंदाज हुई शिकायतें” रायपुर/कोरबा, 27 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। बीजेपी के वरिष्ठ आदिवासी नेता और पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने बड़ा बयान देते हुए चेतावनी दी है कि अगर कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत को हटाया नहीं गया तो वे मुख्यमंत्री निवास के सामने अनिश्चितकालीन धरना देंगे। दरअसल, 22 सितंबर को कंवर ने मुख्यमंत्री को चार पन्नों का पत्र लिखकर कलेक्टर पर 14 गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने तीन दिन के भीतर कार्रवाई की मांग करते हुए अफसर को “हिटलर” तक कह डाला था। तय समय बीत जाने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाए जाने पर अब कंवर ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है। “शिकायतों को किया नजरअंदाज” पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर का कहना है कि उनकी शिकायतों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शराब, कोयला, दवा खरीदी और पीएससी भर्ती जैसे कई बड़े घोटालों का पर्दाफाश उन्होंने ही किया था और तब दोषियों पर कार्रवाई भी हुई थी। लेकिन मौजूदा मामले में सरकार की चुप्पी इस बात का संकेत है कि अधिकारी मुख्यमंत्री को गुमराह कर रहे हैं। राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा कंवर के इस रुख ने राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी बढ़ा दी है। बीजेपी के भीतर भी इसे लेकर हलचल है, वहीं प्रशासनिक अमले में भी इस मसले पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। अब निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या पार्टी नेतृत्व समय रहते स्थिति को संभाल पाएगा या फिर कंवर अपने ऐलान के मुताबिक धरने पर बैठ जाएंगे।
विश्व हृदय दिवस पर कोरबा में निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर
आयुष मेडिकल एसोसिएशन, लायंस क्लब, आरोग्य भारती और विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन कोरबा। विश्व हृदय दिवस (29 सितंबर 2025, सोमवार) के अवसर पर स्वस्थ भारत–समृद्ध भारत अभियान और चलो आयुर्वेद की ओर मिशन के तहत एक विशेष निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का आयोजन पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड, कोरबा में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। यह शिविर आयुष मेडिकल एसोसिएशन, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, आरोग्य भारती और विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। विशेषज्ञ देंगे सेवाएं अंचल के सुप्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ — नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा नाड़ीवैद्या डॉ. वागेश्वरी शर्मा नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा इस शिविर में अपनी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान करेंगे। शिविर की विशेषताएं सभी प्रकार के हृदय रोगों सहित स्त्री, पुरुष और बच्चों के सामान्य, कष्टसाध्य एवं असाध्य रोगों का निःशुल्क आयुर्वेदिक, नेचुरोपैथी, पंचकर्म, षटकर्म, योग एवं ग्रह चिकित्सा परामर्श व उपचार। इसीजी जांच निःशुल्क। सीपीआर थेरेपी (सावित्री आसन) का प्रशिक्षण, जो सडन कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में जीवनरक्षक तकनीक साबित होती है। ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच निःशुल्क, साथ ही नियंत्रण एवं उपचार हेतु परीक्षित औषधियां एवं अर्जुन टैबलेट निःशुल्क वितरण। अर्जुन क्षीर क्वाथ सभी हृदय रोगियों को निःशुल्क पिलाया जाएगा। हृदय स्वास्थ्य पर केंद्रित पुस्तिका निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। रोगियों को योगाभ्यास, प्राणायाम और जीवनशैली (दिनचर्या-ऋतुचर्या, आहार-विहार) संबंधी व्यक्तिगत परामर्श एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। संदेश नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया कि विश्व हृदय दिवस का उद्देश्य लोगों को हृदय रोगों और उससे संबंधित अन्य बीमारियों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने अंचलवासियों से अपील की है कि इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ और समय रहते पंजीयन सुनिश्चित करें। पंजीयन हेतु संपर्क मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर पंजीयन कराया जा सकता है, ताकि जांच एवं उपचार हेतु उचित समय सुनिश्चित किया जा सके। फोटो कैप्शन 1. नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा, नाड़ीवैद्या डॉ. वागेश्वरी शर्मा एवं नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा। 2. विश्व हृदय दिवस का मोनो। 3. आयुष मेडिकल एसोसिएशन का मोनो। 4. लायंस क्लब का मोनो।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हरदी बाजार आगमन, भू-स्थापितों की समस्याओं पर चर्चा
✍️ भागीरथी यादव कोरबा। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को हरदी बाजार पहुँचे, जहाँ उन्होंने भू-स्थापितों की समस्याओं को लेकर चर्चा की। उनके साथ पूर्व खनिज विकास निगम बोर्ड के अध्यक्ष गिरीश देवांगन और पादप बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष आलोक चंद्राकर विशेष रूप से मौजूद रहे। कोरबा लोकसभा युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्याम नारायण सोनी के नेतृत्व में कॉलेज चौक के पास भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में एन.एस.यू.आई. और युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सोशल मीडिया समन्वयक अभय तिवारी, एनएसयूआई ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनमोहन राठौर, शहर जिला अध्यक्ष दीपक कुमार वर्मा, दीपचंद केसरवानी, रवि कुमार सोनी, प्रदेश युवा कांग्रेस महामंत्री शहजाद आलम, दीपेश यादव, कुलदीप राठौर, आशुतोष वर्मा, कमल चंद्रा, विपिन चौरसिया, अभिषेक सिंह, आशिफ खान, यशवर्धन, वेंडी, सोरभ, निखिल, राऊनित कुलदीप, तुला राम सहित अनेक युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भूपेश बघेल ने इस दौरान भू-स्थापितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान के लिए पूरी ताकत से आवाज उठाने का आश्वासन दिया।
















