रजत जयंती अवसर पर राष्ट्रीय खिलाड़ियों आयुष एवं अभिषेक को मिला सम्मान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए 50-50 हजार के चेक

कुबेर नायक   महासमुंद। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल की उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना अंतर्गत महासमुंद जिले के राष्ट्रीय खिलाड़ी आयुष निर्मलकर और अभिषेक निर्मलकर को 50-50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।   यह सम्मान रजत जयंती के अवसर पर रायपुर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के हाथों खिलाड़ियों को चेक वितरण के माध्यम से मिला। राशि डीबीटी के जरिए सीधे लाभार्थियों के खातों में जमा की गई।   👉 आयुष निर्मलकर (पुत्र विजय कुमार निर्मलकर) ने हैंडबॉल खेल में 45वीं जूनियर बालक नेशनल चैंपियनशिप, विदिशा (म.प्र.) में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया। 👉 अभिषेक निर्मलकर ने 38वें नेशनल गेम्स, उत्तराखंड 2025 में मॉडर्न पेंटाथलॉन खेल में राज्य का प्रतिनिधित्व किया।   खिलाड़ियों और परिजनों ने योजना का लाभ मिलने पर खुशी जताई। उनका कहना है कि इस सहयोग से खेल सामग्री की जरूरतें पूरी होंगी और आगे बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।   बधाई देने वालों में विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिंहा, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि साहू, शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल रहे।  

सूरजपुर से उठा चावल चोरी का मामला, कटघोरा के राइस मिलर जांच के घेरे में

  कटघोरा/सूरजपुर। सूरजपुर जिले के लाटोरी थाना क्षेत्र से शुरू हुआ करोड़ों रुपए का चावल चोरी कांड अब कटघोरा तक पहुँच चुका है। सूत्रों के मुताबिक, चोरी के इस बड़े खेल का सीधा रिश्ता कटघोरा के कई राइस मिलरों से जुड़ता दिख रहा है। इस खुलासे ने प्रशासन और पुलिस विभाग की नींद उड़ा दी है।   स्थानीय सूत्र बताते हैं कि चोरी किया गया चावल बड़ी मात्रा में मिलरों तक पहुँचाया गया। आशंका जताई जा रही है कि पूरे मामले में करोड़ों रुपए की हेराफेरी और गड़बड़ी हुई है।   जांच की स्थिति: 👉 फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है। 👉 कटघोरा के कई राइस मिलर शक के घेरे में हैं। 👉 अधिकारी पूरे नेटवर्क को उजागर करने का दावा कर रहे हैं।   जनता का गुस्सा: आम नागरिकों में आक्रोश साफ झलक रहा है। लोगों का कहना है कि अगर राइस मिलरों और चोरों की मिलीभगत साबित होती है तो यह जनता के हक पर सीधा डाका है।   अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि जांच के बाद कौन-कौन से बड़े चेहरे बेनकाब होंगे और प्रशासन इस करोड़ों के चावल घोटाले पर कितनी सख्ती दिखाता है।

पुटी पखना का आश्रित ग्राम सुखा बहरा

आज़ादी के बाद भी सड़क, पानी, बिजली से वंचित – ग्रामीणों ने श्रमदान से सड़क बनाने का लिया निर्णय   सुशील जायसवाल की रिपोर्ट कोरबा/कोरबी चोटिया : आज़ादी के 75 साल बाद भी छत्तीसगढ़ का एक गांव सुखा बहरा मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। न तो गांव तक पहुंचने के लिए सड़क है, न शुद्ध पेयजल की सुविधा, और न ही नियमित बिजली आपूर्ति। नाम मात्र के लिए बिजली के खंभे और तार तो लगे हैं, लेकिन रोशनी गांव तक नहीं पहुंच पाती।   ग्रामीणों ने ठाना – श्रमदान से बनेगी सड़क लगभग 400 की आबादी वाला यह गांव, ग्राम पंचायत पुटी पखना का आश्रित ग्राम है। सड़क व बिजली की बदहाली से त्रस्त ग्रामीणों ने अब खुद आगे बढ़कर श्रमदान से सड़क बनाने की ठानी है। 15 सितंबर से गांव वालों ने श्रमदान कर कच्ची सड़क बनाने की शुरुआत कर दी है। इसमें करीब 100 से अधिक महिला और पुरुष सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं। बीमारों व गर्भवती महिलाओं को खाट पर ले जाना पड़ता है वार्ड क्रमांक 4 से 15 तक के पंचों ने बताया कि गांव में पगडंडी और घाट-पहाड़ रास्तों के कारण मरीजों और गर्भवती महिलाओं को आज भी खाट पर लिटाकर मुख्य सड़क तक ले जाया जाता है। बरसात में हालात और बिगड़ जाते हैं, कीचड़ और गड्ढों से होकर गुजरना ग्रामीणों की मजबूरी है।   पंचों की नाराजगी – मांगों को अनदेखा करता है प्रशासन वार्ड 12 के पंच जय सिंह मरकाम और वार्ड 13 के पंच संतोष मसराम ने बताया कि कई बार पंचायत की बैठकों, शिविरों और सुशासन तिहार में सड़क, पानी और बिजली की मांग उठाई गई, लेकिन प्रशासन द्वारा हर बार अनदेखा कर दिया गया।   ग्रामीणों की मुख्य मांगें   गांव तक पक्की सड़क का निर्माण शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नियमित बिजली आपूर्ति ग्रामीणों का स्पष्ट संदेश “अब और इंतज़ार नहीं… हम खुद सड़क बनाएंगे, लेकिन शासन-प्रशासन को भी जागना होगा और जल्द से जल्द हमारी बुनियादी समस्याओं का समाधान करना होगा।”

कोरबी में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

सुशील जायसवाल, कोरबा – कोरबी चोटिया महिलाओं के स्वास्थ्य और परिवार के समग्र कल्याण को ध्यान में रखते हुए सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” के अंतर्गत आज, 17 सितंबर, बुधवार को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कोरबी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।   इस अवसर पर सरपंच राजू मरावी, जनपद सदस्य कुंती केराम, उप सरपंच मुरारी लाल जायसवाल, मंडल के पदाधिकारी दुबे प्रसाद, राकेश जयसवाल, और समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ, मितानिन एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शिविर में कुल 142 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यक दवाइयां वितरित की गई।   शिविर में उपस्थित डॉक्टरों ने बीपी, शुगर और अन्य बीमारियों की जांच के साथ-साथ “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” योजना के महत्व पर विस्तृत चर्चा की। विशेष रूप से डॉ. एच.के. नायक, डॉ. अनिल बनर्जी, राजू प्रसाद अहिरवार (सेक्टर सुपरवाइजर), संतोष पांडे (आर.एच.ओ.), मितानिन जागेंद्री बाई, लक्ष्मी बाई, मनमतिया बाई, लक्षन कुंवर, ममता, अहमतियां बाई, राम बाई, संतोषी, शाम कुंवर, जितेंद्र जायसवाल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नेहा जायसवाल, सुमित्रा बाई, अहेश कुंवर, आशा पटेल, कुंती पटेल, और विमला देवी का योगदान सराहनीय रहा।   शिविर का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं और परिवारों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समय पर चिकित्सा सहायता प्रदान करना था।  

पोड़ी उपरोड़ा में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम सम्पन्न

सुशील जायसवाल, कोरबी चोटिया- भारतीय जनता पार्टी मंडल पोड़ी उपरोड़ा द्वारा सेवा पखवाड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी उपरोड़ा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर केक काटा गया तथा मरीजों को फल वितरण किया गया। इसके पश्चात मरखी माता मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।   कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा श्रीमती किरण मरकाम, वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश चतुर्वेदी, जिला मंत्री कमला किंडो, मंडल अध्यक्ष चतुरभुवन नायक, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं सेवा पखवाड़ा संयोजक रघुनंदन जायसवाल, बीएमओ डॉ. दीपक सिंह, उपाध्यक्ष एम.एस. चौहान, शिवशंकर उइके, अनिता यादव, श्रीमती शोभा राजपूत, मंत्री संतोष दास, सुश्री अनिता कंवर, कोषाध्यक्ष आशीष डिक्सेना, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज डिक्सेना सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।   इसके अलावा डॉ. निदान जी, भुवनेश्वर राजवाड़े, ललिता सोनवानी, मनोज सोनवानी, यशवंत डिक्सेना, गौरव चतुर्वेदी, शशि पाठक, लक्ष्मण कंवर, गोपी किशन कंवर, अनिल बिंझवार, परमानंद भारिया एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी शामिल हुए।   सेवा, समर्पण और स्वच्छता के इस अभियान ने कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।  

बदलते मौसम से बच्चों की बढ़ रही परेशानियाँ, सर्दी-खांसी से लेकर निमोनिया तक पहुंच रहा खतरा

✍️ भागीरथी यादव   कोरबा – 17 सितम्बर। बदलते मौसम का असर सबसे ज्यादा छोटे बच्चों पर देखने को मिल रहा है। इन दिनों अचानक मौसम के ठंडा-गर्म होने के कारण बच्चों में सर्दी, खांसी, जुकाम जैसी बीमारियाँ तेजी से फैल रही हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यदि समय रहते इलाज और सावधानी न बरती जाए तो यह मामूली सर्दी-खांसी धीरे-धीरे निमोनिया का गंभीर रूप ले सकती है।   शहर के शासकीय व निजी अस्पतालों में पिछले कुछ दिनों में खांसी-जुकाम और बुखार से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ गई है। चिकित्सकों ने अभिभावकों को सतर्क करते हुए कहा है कि बच्चों को बदलते मौसम से बचाने के लिए उन्हें गर्म कपड़े पहनाएँ, ठंडी चीजों से परहेज कराएँ और किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।   विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छता और पौष्टिक आहार पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। समय रहते सावधानी बरतने से निमोनिया जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखा जा सकता है।   👉 चिकित्सकों की सलाह है कि माता-पिता किसी भी प्रकार की सर्दी-जुकाम को मामूली न समझें। शुरुआती लक्षणों पर तुरंत उपचार कराएँ, ताकि बच्चे गंभीर बीमारी से बच सकें।

सात दिवस में ज्वॉइन नहीं करने वाले शिक्षकों पर होगी नो-वर्क, नो-पेमेंट की कार्यवाही – कलेक्टर अजीत वसंत

  कोरबा, 16 सितम्बर। समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अजीत वसंत ने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए शिक्षकों और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत पदस्थापना वाले विद्यालयों में अब तक ज्वॉइन नहीं करने वाले शिक्षकों को किसी भी हाल में सात दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण करना होगा। निर्धारित समय में अनुपालन न करने वालों पर नो-वर्क, नो-पेमेंट की कार्यवाही की जाएगी। लगातार अनुपस्थित रहने वालों पर सर्विस ब्रेक तक की कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।   कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि न्यायालय में लंबित मामलों को छोड़कर सभी शिक्षकों को तत्काल विद्यालय में ज्वॉइन कराया जाए। साथ ही उन्होंने 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान में शासन के निर्देशानुसार सभी विभागों से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।   बैठक में कलेक्टर ने आत्मानंद स्कूलों में रिक्त पदों पर पारदर्शी भर्ती, पीएम श्री विद्यालय के नये भवन की स्वीकृति, सीएसआर मद से चल रहे निर्माण कार्य और गुणवत्ताहीन भवनों के भुगतान पर रोक लगाने जैसे निर्देश दिए।   उन्होंने एसडीएम को आदेशित किया कि विकासखंड शिक्षा अधिकारियों से सभी हायर सेकेंडरी विद्यालयों की प्रयोगशालाओं की स्थिति का ब्यौरा लेकर अगली बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही, सरकारी भूमि पर शिक्षकों द्वारा किए गए अतिक्रमण हटाने और मिड-डे मील समय पर नहीं देने वाले शिक्षकों पर भी कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए।   राजस्व विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और त्रुटि सुधार के मामलों को तेजी से निपटाने के आदेश दिए। 3 से 5 वर्ष पुराने लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण और किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य करने को कहा।   बैठक में जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, एसडीएम कटघोरा तन्मय खन्ना सहित सभी एसडीएम, विभागीय अधिकारी और उपक्रमों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कोरबी, रानी अटारी और विजय वेस्ट क्षेत्र में विश्वकर्मा जयंती पर विशेष पूजा-अर्चना

  सुशील जायसवाल कोरबी/चोटिया। कोरबी क्षेत्र सहित एसईसीएल रानी अटारी, विजय वेस्ट, पुटी पखना, सासिन, बेतलो और रेलवे लाइन पेंड्रा रोड से दीपका विस्तारीकरण परियोजनाओं में बुधवार 17 सितम्बर को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।   कार्यक्रम में मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों की गूंज से माहौल भक्तिमय हो उठा। आयोजकों ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि के शिल्पकार और तकनीकी ज्ञान के प्रवर्तक के रूप में पूजनीय माना जाता है। इस अवसर पर रानी अटारी एसईसीएल के नवपदस्थ उप क्षेत्रीय प्रबंधक जे.एम. साहू एवं खान प्रबंधक बसंत कुमार ने विधिवत पूजा-अर्चना कर समाज में सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भगवान विश्वकर्मा की आराधना कर उद्योग, धंधे, तकनीकी, उत्खनन और निर्माण कार्यों की प्रगति हेतु आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजन कार्यक्रम में कोल माइंस के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय नागरिक और श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसईसीएल प्रबंधन व रेलवे कंपनी के अधिकारियों तथा ठेकेदारों ने भोग-भंडारा की व्यवस्था कर प्रसाद वितरित किया। अंत में सभी ने एक-दूसरे को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएँ दीं और भगवान विश्वकर्मा से मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।

33 जिलों में एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल तेज, मनेंद्रगढ़ में इच्छा मृत्यु की मांग

  एमसीबी/रायपुर। छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल 28–29 दिनों से लगातार जारी है। कर्मचारी अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। सरकार और कर्मचारियों के बीच कई दौर की बातचीत होने के बावजूद अब तक समाधान नहीं निकल सका है।   राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि कर्मचारियों की 4 मांगों को स्वीकार कर लिया गया है, जबकि शेष 3 पर विचार हेतु कमेटी गठित कर दी गई है। मंत्री ने उम्मीद जताई कि कर्मचारी अब काम पर लौटेंगे। वहीं, स्वास्थ्य सचिव ने अल्टीमेटम जारी करते हुए कहा कि यदि मंगलवार शाम तक ड्यूटी पर वापसी नहीं की जाती, तो सेवा से अलग कर नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।   दूसरी ओर, कर्मचारी सभी मांगें पूरी होने तक हड़ताल समाप्त करने से इनकार कर रहे हैं। उनका आरोप है कि सरकार अधूरे आश्वासन देकर उन्हें बहलाने की कोशिश कर रही है।   मनेंद्रगढ़ में हड़ताली कर्मियों ने अपने हाथों में “इच्छा मृत्यु दो” लिखे बैनर और हस्ताक्षरित पोस्टरों के साथ रैली निकाली। इसके बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए सामूहिक इच्छा मृत्यु की मांग रखी गई।

छुरी नगर पंचायत में स्वच्छता अभियान की शुरुआत – प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर “शहर चलो अभियान” के तहत विशेष पहल

  कोरबा/छुरी, 16 सितम्बर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के छुरी नगर पंचायत में आज से स्वच्छता अभियान की शुरुआत हुई। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितम्बर) के अवसर पर “शहर चलो अभियान” के अंतर्गत आयोजित किया गया, जो 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता, मरम्मत कार्य और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना है।   कार्यक्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचन्द पटेल, भाजपा जिला महामंत्री संजय शर्मा और नगर पंचायत अध्यक्ष पद्मिनी प्रीतम देवांगन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि व नागरिक शामिल हुए। विधायक प्रेमचन्द पटेल ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच ने भारत को दुनिया में नई पहचान दिलाई है और देश तेजी से विकास की राह पर अग्रसर है।” वहीं भाजपा जिला महामंत्री संजय शर्मा ने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी आज केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में लोकप्रिय हैं। उनका जन्मदिन पूरे देश में उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है।”   इस अवसर पर नगर पंचायत परिसर और विभिन्न वार्डों में सफाई अभियान चलाया गया। स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने क्षेत्रों की साफ-सफाई में सहयोग किया और अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि प्रीतम देवांगन, मण्डल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, धन्नू दुबे, नरेश देवांगन, राजू दीवान, समजीत सिंह, जय गर्ग, लक्खू देवांगन, नगर पंचायत पार्षदगण व भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य खबरे

राजमेरु संस्था रायपुर द्वारा जन-जागरूकता सम्मेलन संपन्न, महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक
दरी थाना पहुंची हसदेव स्कूल की टोली, TI आशीष सिंह ने बच्चों को समझाई पुलिस और कानून की जिम्मेदारी
महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
झाड़-फूंक के बहाने घर से पार किए थे सोने-चांदी के जेवर और नकदी, दो साल बाद महिला गिरफ्तार
जनकपुर काष्ठागार में लकड़ी घोटाले का खुलासा: टीपी में 150 की जगह ट्रक से निकली 208 नग लकड़ी, 58 नग अतिरिक्त मिलने से मचा हड़कंप
तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति