भूपेश बघेल ने ED पर लगाए गंभीर आरोप, सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई

रायपुर। बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद भूपेश बघेल सुप्रीम कोर्ट की शरण में पहुंच चुके हैं. बघेल ने सुप्रीम कोर्ट में ईडी को चुनौती दे दी है. बघेल ने ईडी पर मौलिक अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि ईडी की ओर से पीएमएलए एक्ट की धारा-44, 50 और 66 का घोर उल्लंघन किया जा रहा है. ईडी की पूरी कार्रवाई कानून और संविधान से परे जाकर हो रही है. ऐसे में यह जरूरी है कि बचाव के लिए याचिका लगाई जाए. मेरी याचिका पर 4 अगस्त को कोर्ट में आधे घंटे तक सुनवाई हुई. कोर्ट ने इसे डबल बेंच में ले जाने को कहा है. 6 अगस्त को इस मामले की सुनवाई डबल बेंच में होगी. चैतन्य के मामले में बयान वहीं उन्होंने चैतन्य बघेल के मामले को लेकर कहा कि चैतन्य की गिरफ्तारी पूरी तरह से गलत है. ईडी की ओर न तो नोटिस दिया गया था और न ही कोर्ट से अनुमति ली गई थी. ईडी ने एक बार किसी मामले में चालान प्रस्तुत कर दी है, तो उसे आगे की जांच के लिए कोर्ट से अनुमति की आवश्यकता है. लेकिन ईडी ने ऐसा नहीं किया. 3 साल पहले चैतन्य को नोटिस दिया गया. चैतन्य ईडी के दफ्तर भी 3 साल पहले गया था. लेकिन उसके बाद एक भी नोटिस नहीं मिली. और सीधे गिरफ्तारी कर ली गई. यही नहीं जो गिरफ्तारी की गई वह आरोपी के बयान पर है. वह आरोपी जो खुलेआम घूम रहा है उसे ईडी गिरफ्तार नहीं कर रही है. विजय शर्मा पर पलटवार भूपेश बघेल ने गृहमंत्री विजय शर्मा के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें विजय शर्मा ने कहा था कि डरकर बघेल सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं. बघेल ने कहा कि विजय शर्मा ईडी के प्रवक्ता बन गए हैं. विजय शर्मा को बताना चाहिए कि ईडी कानून के हिसाब से काम कर रही है या नहीं. बिना कोर्ट से अनुमति और आरोपी के बयान पर कार्रवाई कैसे ईडी कर रही है.

माओवादियों की साजिश का शिकार हुआ ग्रामीण, प्रेशर IED विस्फोट में दोनों हाथों में आई चोट।

बीजापुर – माओवादियों की एक और कायराना हरकत ने एक निर्दोष ग्रामीण को अपना शिकार बना लिया। उसूर क्षेत्र के गुंजेपर्ती गांव में सोमवार सुबह हुए प्रेशर IED विस्फोट में एक 24 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, प्रमोद ककेम, निवासी ईलमिडी, जो अपने रिश्तेदार के घर गुंजेपर्ती गया हुआ था। आज सुबह करीब 8 बजे नहाने के लिए गांव के पास के नाले की ओर गया था। इसी दौरान वह नक्सलियों द्वारा पहले से बिछाए गए प्रेशर IED की चपेट में आ गया, जिससे उसके दोनों हाथों की हथेलियों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद घायल युवक को प्राथमिक इलाज दिया गया, जिसके बाद उसे बेहतर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उसूर भेजा गया है। फिलहाल उसका इलाज जारी है। इस घटना के बाद सुरक्षा बलों और प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि जंगल या अति- संवेदनशील इलाकों में आने- जाने के दौरान पूरी सतर्कता बरतें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नजर आए तो बिना देर किए नजदीकी पुलिस थाना या सुरक्षा बल कैंप को सूचना दें।

सुरक्षा में चूक, कोरबा जेल के सहायक अधीक्षक पर गिरी गाज

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला जेल से चार बंदियों के फरार होने के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। घटना के तीसरे दिन भी बंदियों का कोई सुराग नहीं मिलने पर सहायक जेल अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले सोमवार को इस मामले में तीन जेल प्रहरियों को भी लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया जा चुका है। यह घटना तीन दिन पहले हुई थी, जब चार बंदी कोरबा जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर फरार हो गए थे। इस घटना से पुलिस और प्रशासन दोनों सकते में हैं। तभी से पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां फरार बंदियों की तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) कोरबा ने फरार बंदियों की जानकारी देने वाले को 10 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी इन बंदियों के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। जानकारी देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। सहायक जेल अधीक्षक के निलंबन से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से ले रहा है। जेल की सुरक्षा में हुई इस बड़ी चूक की गहन जांच की जा रही है और फरार बंदियों को जल्द से जल्द पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

कोरबा में बड़ी कार्रवाई, पटवारी आमा सोनी निलंबित

कोरबा, 5 अगस्त 2025।तहसील बरपाली अंतर्गत कार्यरत पटवारी आमा सोनी को शासकीय दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता एवं घोर लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई कोरबा के अनुविभागीय अधिकारी (रा.) द्वारा की गई है।

पूर्व मंत्री जयसिंग अग्रवाल की सक्रियता बढ़ी ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत करने निकले

कोरबा, 4 अगस्त। सीएसईबी के इरेक्टर हॉस्टल परिसर में दिनांक 4 /8/2025 शाम। 4:30 बजे कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने की। उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर जैन, पार्षद मुकेश राठौर, अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, और जनता से सीधे संवाद स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “कांग्रेस पार्टी की ताकत उसके ज़मीनी कार्यकर्ता हैं। हमें गांव-गांव और मोहल्ले-मोहल्ले तक पार्टी की नीतियों और विचारों को पहुँचाना है।” जिला अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने कहा कि “पार्टी हमेशा जनभावनाओं का सम्मान करती रही है। हर कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है, और उनका दायित्व है कि वे जनसमस्याओं को प्राथमिकता से उठाएं।” ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की और संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर जैन और पार्षद मुकेश राठौर ने भी बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने की अपील की।

पटना बुलाकर बनाया हवस का शिकार, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी

सूरजपुर।’ चांदनी थाना क्षेत्र की एक युवती को फिल्मों में काम दिलाने और हर महीने 1.50 लाख रुपये कमाने का लालच देना एक युवक को महंगा पड़ सकता है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता की वर्ष 2023 में इंस्टाग्राम पर पटना, बिहार निवासी चिंतामणि से दोस्ती हुई थी। बातचीत बढ़ने पर आरोपी ने उसे अच्छी हीरोइन-सिंगर बनाकर फिल्मों में काम दिलाने का झांसा दिया और मोटी रकम देने का वादा किया। पीड़िता लालच में आकर पटना पहुंची, जहां आरोपी ने उसे किराए के कमरे में ले जाकर मोबाइल छीन लिया और शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर दुष्कर्म किया। करीब एक माह बाद पीड़िता किसी तरह भागकर घर लौटी, लेकिन आरोपी फोन पर पैसे की मांग और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। डर के कारण पीड़िता फिर पटना गई, जहां आरोपी ने दोबारा उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर फर्जी आईडी से वायरल कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर थाना चांदनी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है।

कोरबा : तीन दशक से हाथियों का आतंक, ग्रामीण और किसान दहशत में, ठोस समाधान का इंतजार

कोरबा।’ जिले में हाथियों का आतंक पिछले करीब तीन दशक से लगातार ग्रामीणों और किसानों के लिए मुसीबत बना हुआ है। हाथियों की संख्या में बढ़ोतरी के साथ उनके हमलों और उत्पात के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। वर्तमान में हालात ऐसे हैं कि हाथी और इंसान, दोनों ही एक-दूसरे से भयभीत हैं। ग्रामीणों को अपनी जान और संपत्ति की चिंता है, वहीं किसान खेतों में लहलहाती फसलों को बचाने की जद्दोजहद में लगे हैं, ताकि परिवार का पालन-पोषण कर सकें। दूसरी ओर, हाथी भी इंसानी हमलों से डरकर अपने कुनबे की सुरक्षा में जुटे रहते हैं। इंसान अपनी सुरक्षा के लिए कई बार हाथियों को नुकसान पहुंचा देता है, जिससे उनकी मौत तक हो जाती है। जान बचाने की यह जंग दोनों तरफ से जारी है, लेकिन इस लंबे समय से चले आ रहे हाथी-मानव संघर्ष को रोकने के लिए अब तक कोई ठोस और कारगर पहल सामने नहीं आई है।

मवेशी चराने गए ग्रामीण IED धमाके में गंभीर घायल, नक्सलियों की कायराना हरकत से फैला दहशत

बीजापुर।’ जिले के उसूर ब्लॉक के पुजारीकांकेर के जंगल में सोमवार शाम एक प्रेशर IED धमाके में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब कलमू गंगा मवेशी चराने जंगल गया था। नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए इस विस्फोट में उसके पैर में गंभीर चोटें आईं। कोरबा हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल धमाके की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ कैंप की टीम मौके पर पहुंची और घायल ग्रामीण को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल पहुंचाया। यह घटना एक बार फिर नक्सलियों की आम जनता को निशाना बनाने वाली रणनीति को उजागर करती है। इलाके में ग्रामीणों के बीच भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल पर सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है।

सीएसईबी प्लांट में ड्यूटी के दौरान हादसा, ठेका वेल्डर की मौत – परिजनों का हंगामा, 11 लाख मुआवजे पर बनी सहमति

कोरबा।’ कोरबा जिले के सीएसईबी प्लांट में रविवार देर रात ड्यूटी के दौरान एक ठेका वेल्डर की हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान सूरज गोस्वामी (26 वर्ष), पिता काशीपुरी गोस्वामी, निवासी कटनी (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। वह दर्री क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर एम.एस. कंस्ट्रक्शन कंपनी के माध्यम से पिछले डेढ़ साल से सीएसईबी के कन्वेयर बेल्ट सेक्शन में कार्यरत था। घटना के संबंध में प्रबंधन ने स्पष्ट जानकारी नहीं दी, जिससे आक्रोशित परिजनों ने सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मौके पर प्रशासन और परिजनों के बीच कई घंटे बातचीत चली। आखिरकार ठेकेदार ने 11 लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति जताई, जिसमें से 4 लाख रुपये नकद तत्काल परिजनों को दे दिए गए, जबकि शेष राशि लिखित समझौते के तहत दी जाएगी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है और मामले की जांच जारी है। इस घटना के बाद ठेका कंपनी और सीएसईबी प्रबंधन की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

राइसग्राम प्रदर्शन के तहत कृषि अधिकारियों ने खेतों में उतरकर कतारबद्ध धान रोपे, किसानों को कतार रोपण के तकनीक से कराया अवगत*पाली से ज्ञान शंकर तिवारी

कोरबा/पाली:- कृषि विभाग की ओर से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन (अनाज) योजना के तहत खरीफ वर्ष 2025- 26 के लिए राइसग्राम क्लस्टर प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस योजना के अंतर्गत पाली विकासखंड के 50 हेक्टेयर में इस प्रदर्शन का लक्ष्य आबंटन हुआ है। प्रदर्शन आयोजन हेतु ग्राम नवापारा, पुलालीकला और मुंढाली के लगभग 50 किसानों को उक्त महत्वाकांक्षी योजना के लिए चयनित किया गया है। जहां ब्लाक कृषि अधिकारियों ने जाकर खेतों में कतार रोपण कर किसानों को इस तकनीक से अवगत कराया गया। राइसग्राम क्लस्टर प्रदर्शन एक ऐसी पहल है, जिसका उद्देश्य किसानों को उन्नत तकनीकों के जरिए धान की खेती में बेहतर उत्पादन और गुणवत्ता हासिल करने में मदद करना है। इस योजना के तहत एमटीयू 1156 किस्म के धान बीज 75 किलो प्रति हेक्टेयर के हिसाब से किसानों के प्रदर्शन रकबा अनुसार उपलब्ध कराया गया है। इस किस्म को क्षेत्र की मिट्टी और जलवायु के लिए उपयुक्त माना जाता है। वर्तमान में इन गाँवों में जोर- शोर से चल रहे धान की रोपाई के दौरान बीते 2 अगस्त को वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पाली अजय सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने नवापारा गाँव का दौरा किया। टीम में शामिल ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (आरएईओ) एम.एस. गोंड, नवीन कुमार जायसवाल, महेश कुमार और प्रदर्शन प्रभारी ए. एल. मरकाम ने राइसग्राम प्रदर्शन के लिए चयनित खेतों का जायजा लिया और वहाँ कतार रोपण (लाइन रोपाई) की तकनीक का उपयोग कर रही महिला किसानों से मुलाकात की। टीम ने न केवल खेतों में जाकर धान की रोपाई का निरीक्षण किया, बल्कि महिला किसानों को कतार रोपण की तकनीक के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही खेतों में उतरकर कतारबद्ध धान की रोपाई की और उपस्थित किसानों को इस उन्नत तकनीक के फायदे बताए। कतार रोपण से न केवल खेती में समय और मेहनत की बचत होती है, बल्कि फसल की पैदावार भी बढ़ती है। किसानों को प्रोत्साहित करते हुए टीम ने इस योजना के तहत उपलब्ध संसाधनों और तकनीकी सहायता के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान किसानों ने अपनी समस्याएँ और अनुभव साझा किए, जिनका समाधान मौके पर ही सुझाया गया।

अन्य खबरे

दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा
बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार
दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक
कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह
सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश
ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा