कोरबा को मिली दो कोल माइंस, निजी कंपनियों को मिला बड़ा अवसर

कोरबा, 04 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ की धरती एक बार फिर ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होने जा रही है। कोयला मंत्रालय द्वारा कमर्शियल माइनिंग के 12वें दौर के तहत छत्तीसगढ़ के तीन महत्वपूर्ण कोल ब्लॉकों की सफल नीलामी की गई है। यह कदम न केवल राज्य की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगा, बल्कि राजस्व और रोजगार के लिहाज से भी इसे एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। तीन खदानों की नीलामी, दो कोरबा में कोरबा जिले की रजगामार डिपसाइड देवनारा और रजगामार डिपसाइड साउथ ऑफ फुलकडीह, तथा रायगढ़ जिले के एक कोल ब्लॉक की नीलामी की गई है। इनमें TMC मिनरल रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड को रजगामार डिपसाइड देवनारा माइंस और मिवान स्टील्स लिमिटेड को फुलकडीह माइंस आवंटित की गई है। 52.5 लाख टन सालाना उत्पादन, 719.90 करोड़ का राजस्व कोयला मंत्रालय के अनुसार, इन खदानों से भविष्य में कुल 52.5 लाख टन कोयले का वार्षिक उत्पादन संभावित है। इस नीलामी से देश को सालाना करीब 719.90 करोड़ रुपये का सीधा राजस्व मिलने का अनुमान है। कोल मंत्रालय ने बताया कि कुल सात ब्लॉकों की नीलामी में अधिकांश खदानें कोरबा और झारखंड जैसे कोयला समृद्ध राज्यों में स्थित हैं।

अपेक्स इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण

कोरबा/पाली:- अपेक्स इंटरनेशनल स्कूल पाली के विद्यार्थियों ने सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (CIPET) कोरबा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण के दौरान, विद्यार्थियों ने संस्थान की अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं और प्रशिक्षण केंद्रों का अवलोकन किया और विशेषज्ञों से पेट्रोकेमिकल, प्लास्टिक इंजीनियरिंग, मोल्ड डिजाइनिंग और मैन्युफैक्चरिंग के बारे में जानकारी प्राप्त की। CIPET के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि 10वीं के बाद संस्थान के विभिन्न कोर्सेज में प्रवेश लेकर वे इस क्षेत्र में एक उज्ज्वल कैरियर बना सकते हैं। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा और पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग में उपलब्ध कैरियर विकल्पों के बारे में जानना था। सिपेट के प्रोग्राम ऑर्गेनाइजर संजीव पांडेय और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। स्कूल के निदेशक गणेश जयसवाल ने बताया कि “इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण बच्चों में व्यावहारिक ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और करियर की स्पष्ट दिशा तय करने में सहायक होते हैं। भ्रमण में विद्यालय के शिक्षकगण तथा स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया।

चोरों ने मचाया तांडव, 5 दुकानों को बनाया निशाना, लोगों में दहशत का माहौल

आरंग: रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में चोरों ने बस स्टैंड के आसपास की 5 दुकानों पर धावा बोल दिया. 7 नकाबपोश चोरों ने देर रात पूरी वारदात को अंजाम दिया है. घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. वहीं चोरी की वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाईवे 53 से लगे लखौली में चोरों ने रात लगभग 12.38 बजे रीवा रोड स्थित वीके सोनी ज्वेलर्स सहित 5 दुकानों में शटर के ताले तोड़कर बड़ी घटना को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस चोरी हुए सामानों के आंकलन कर रही है. वहीं घटना से जुड़े सीसीटीवी वीडियो की भी जांच जारी है. चोरी की वारदात का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें 7 नाकाबपोश चोर कैद हुए हैं. पुलिस ने चोरों के पहनावे से आशंका जताई कि चोरी की वारदात में स्थानीय गिरोह शामिल हो सकते है. वहीं गांव में चोरी की घटना से ग्रामीण आक्रोशत हैं.

ट्रक ड्राइवर और हेल्पर की मौके पर मौत

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। नेशनल हाईवे-130 पर बांगो थाना क्षेत्र के मदनपुर घाट पर एक तेज रफ्तार कार ने ब्रेकडाउन ट्रक के ड्राइवर और हेल्पर को कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। कोरबा में फर्जी पुलिस बनकर युवकों ने ट्रैक्टर चालक से वसूले 1000 रुपए ऐसे हुआ हादसा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक ट्रक मदनपुर घाट पर खराब हो गया था। ट्रक का ड्राइवर और हेल्पर दोनों सड़क किनारे खड़े होकर ट्रक को ठीक करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान, एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आकर दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण दोनों की मौत हुई है। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सामान्य करने का प्रयास किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीएमएलए प्रावधानों पर सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। सोमवार को हुई सुनवाई में शीर्ष अदालत ने उनकी याचिकाओं पर विचार करने से इनकार कर दिया और उन्हें अंतरिम राहत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को यह निर्देश भी दिया है कि वह दोनों की अर्जियों पर जल्द से जल्द सुनवाई करे। छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री अब पेपरलेस, ई-मेल और व्हाट्सएप पर मिलेगी सॉफ्ट कॉपी सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने सुनवाई के दौरान भूपेश बघेल और उनके बेटे की याचिकाओं के तरीके पर कड़ी टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि दोनों ने अपनी एक ही याचिका में धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के विभिन्न प्रावधानों को चुनौती देने के साथ-साथ जमानत जैसी व्यक्तिगत राहत की मांग भी की है। कोर्ट ने इसे अनुचित बताते हुए कहा कि इस तरह से दो अलग-अलग तरह की मांगें एक ही याचिका में नहीं रखी जा सकतीं। हाईकोर्ट से राहत की उम्मीद सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद अब भूपेश बघेल और चैतन्य बघेल को अंतरिम राहत के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का रुख करना पड़ेगा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद अब हाईकोर्ट में उनकी याचिकाओं पर जल्द सुनवाई होने की उम्मीद है। यह मामला छत्तीसगढ़ के राजनीति में भूचाल ला दिया था, और अब आगे की कानूनी लड़ाई हाईकोर्ट में लड़ी जाएगी

मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की कार पुल से गिरी

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई. इस भीषण हादसे में भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत दो लोगों की मौत हो गई है. हादसे के वक्त कार में 5 लोग सवार थे. सभी बिलाईगढ़ भटगांव से भूतेश्वरनाथ मंदिर जा रहे थे. इस दौरान उनकी कार फिंगेश्वर सरगी नाला पर हादसे का शिकार हो गई. हादसे में तीन लोग घायल हैं, जिनका इलाज जारी है. घटना फिंगेश्वर थाना क्षेत्र की है. कोरबा: करंट की चपेट में आने से व्यस्क हाथी की मौत, कुदमुरा रेंज के बैगामार जंगल में मिला शव जानकारी के मुताबिक, बिलाईगढ़ के भटगांव थाना क्षेत्र के 5 लोग गरियाबंद के भूतेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे थे. फिंगेश्वर सरगी नाला पार के दौरान कार चला रहे पंकज को झपकी आ गई. कार पत्थर से टकराकर पुल से नाले में जा गिरी. दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जिनकी पहचान लोकेश साहू और पंकज दास (भाजपा मंडल अध्यक्ष) के रूप में हुई है. वहीं हादसे में घायल 3 युवकों का इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुल में रेलिंग नही होने से यहां आए दिन यहां हादसे हो रहे हैं. इसके बावजूद प्रशासन इसपर कोई सुध नही ले रहा है. फिलहाल फिंगेश्वर पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है.

कांवड़ यात्रा बनी आस्था का महाकुंभ, भोपालपटनम में गूंजे जयकारे, सज गया शिवधाम।

बीजापुर – श्रावण मास के चौथे सोमवार को नगर की धरती पर भक्ति और आस्था की अनुपम छवि देखने को मिली, जब नगर के प्राचीन शिव मंदिर में भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन हुआ। यह आयोजन केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि श्रद्धा, सेवा और समर्पण का अद्भुत संगम बन गया। सुबह की पहली किरण के साथ ही श्रद्धालुओं का कारवां इंद्रावती नदी के तिमेड़ घाट पर इकट्ठा होने लगा। वहां विधिवत मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा और भगवान शिव का आह्वान किया गया। इसके बाद करीब 500 कांवड़िए अपने कांधे पर भगवा और पुष्पों से सजी कांवड़ लिए ‘हर हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष के साथ यात्रा पर निकल पड़े। साथ ही, इस बार की यात्रा में 200 महिलाओं की टोली ने सिर पर कलश रखकर तीन किलोमीटर की पदयात्रा की, जो भोलेनाथ के प्रति उनकी निष्ठा और शक्ति का परिचायक बनी। पूरे मार्ग में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। गोल्लगुड़ा के ग्रामीणों ने रास्ते में फूल बरसाकर, जयघोष के साथ और जलपान कराकर कांवड़ियों का स्वागत किया। नगर पंचायत भोपालपटनम द्वारा पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे यात्रा में शामिल भक्तों को गर्मी से राहत मिली। वहीं पुलिस विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था को भली- भांति संभाला। तिमेड से नगर तक जवानों की तैनाती की गई थी और यात्रा का मार्ग पूरी तरह नियोजित और नियंत्रित रहा। स्वास्थ्य विभाग की टीम विशेष रूप से सतर्क रही, और कई स्थानों पर डिहाइड्रेशन से पीड़ित कांवड़ियों को प्राथमिक उपचार भी प्रदान किया गया। शिव मंदिर परिसर इस अवसर पर किसी तीर्थ स्थल जैसा दिखाई दे रहा था। मंदिर को फूलों, पारंपरिक तोरणों और भगवा ध्वजों से इस तरह सजाया गया था कि श्रद्धालु मंदिर की देहरी पर आते ही आध्यात्मिक भावों से भर उठते थे। मंदिर के गर्भगृह में भक्तों की लंबी कतारें लगी थीं, और सभी ने विधिपूर्वक पवित्र जल से शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से आशीर्वाद मांगा। पूजा-अर्चना और दर्शन के बाद, मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं को दक्षिण भारतीय व्यंजन ‘पुलिहारा’ का प्रसाद वितरित किया गया, जो स्वाद में उत्कृष्ट था। इस संपूर्ण आयोजन को लेकर शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष कमल सिंह कोर्राम ने जानकारी देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा की यह परंपरा वर्ष 2022 से लगातार जारी है, और हर वर्ष इसमें श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो रही है। उन्होंने बताया कि इस यात्रा में अब बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं, जिससे यह आयोजन एक धार्मिक उत्सव से कहीं आगे, सामाजिक एकजुटता का माध्यम बन गया है।

KORBA NEWS: तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली ABVP कार्यकर्ता दीप साहू की जान, शादी के चार माह बाद हादसे ने तोड़ा परिवार

कोरबा, 4 अगस्त 2025। कोरबा जिले के राताखार क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेलर और खराब सड़क की लापरवाही ने एक युवा नेता की जान ले ली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पूर्व नगर सह मंत्री और अयोध्यापुरी जेलगांव निवासी दीप साहू की सोमवार को दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, दीप साहू अपने निजी कार्य से कोरबा के राताखार क्षेत्र की ओर आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहा ट्रेलर (क्रमांक CG 12 BP 0311) ने उन्हें बेरहमी से रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक का शरीर बुरी तरह कुचला गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। देसी शराब की दुकान पर करता था काम, नशे में गडकरी के घर को उड़ाने की दे दी धमकी, जानिए फिर क्या हुआ

किसान की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, गांव में मचा हड़कंप – रेस्क्यू के लिए रायपुर से बुलाई गई एक्सपर्ट टीम

बालोद। जिले के गुरूर परिक्षेत्र अंतर्गत कंकालिन गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब देर रात एक तेंदुआ किसान बलराम गोटी की बाड़ी में घुस आया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ मुर्गियों का शिकार करने की नीयत से बाड़ी में घुसा था, लेकिन बाड़ी के चारों ओर लगे तारों में फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी वन विभाग को दी, जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। वन विभाग अधिकारियों के अनुसार, तेंदुए को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालने के लिए रायपुर से विशेषज्ञों की टीम और विशेष पिंजरा मंगवाया जा रहा है। तेंदुआ घायल नहीं है, लेकिन फिलहाल एक ही जगह फंसा हुआ है, जिससे उसके आक्रामक होने की संभावना बनी हुई है।

जन्म के दो दिन बाद थम गई सांसें, कोरबा में हाथी शावक की मौत

कोरबा, 4 अगस्त 2025। कोरबा वनमंडल अंतर्गत पसरखेत रेंज के बगधरी डांड जंगल में दो दिन पहले जन्मे एक नवजात नर हाथी की मौत हो गई। वन विभाग के अनुसार, शावक अत्यंत कमजोर अवस्था में पैदा हुआ था और जन्म के तुरंत बाद से ही उसे निमोनिया हो गया था, जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई और अंततः उसकी सांसें थम गईं। ननकीराम कंवर ने पीएम मोदी से सड़क निर्माण की स्वीकृति निरस्त करने की मांग की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन शावक की मां के आक्रामक व्यवहार के चलते समय रहते कोई चिकित्सकीय सहायता नहीं दी जा सकी। वहीं, क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और ठंड ने शिशु हाथी की हालत और बिगाड़ दी। आज सुबह जैसे ही मादा हाथी नवजात से कुछ देर के लिए दूर गई, वनकर्मियों ने तत्काल शावक को रेंज कार्यालय लाकर पशु चिकित्सक से जांच करवाई। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जांच में स्पष्ट हुआ कि निमोनिया के चलते शावक की हालत बेहद नाजुक हो गई थी और उसने दम तोड़ दिया।

अन्य खबरे

दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा
बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार
दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक
कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह
सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश
ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा