एक युवती के साथ कई होटलों में रेप, गवाही देने का झांसा देकर ले गया था दरिंदा
दंतेवाड़ा: गीदम पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी दिनेश राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने गवाही के बहाने युवती को अपने साथ वारंगल ले जाकर वहां से दिल्ली होते हुए हरियाणा के पानीपत पहुंचाया जहां उसने पीड़िता के साथ जबरदस्ती की। कोरबा : बच्चों की गुहार पर भी नहीं पसीजा हैवान! पत्नी को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल पीड़िता के परिजनों द्वारा गीदम थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की। लोकेशन ट्रेस कर हरियाणा के पानीपत से पीड़िता को सकुशल दस्तयाब किया गया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना जारी है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी ने युवती को झांसा देकर अपने साथ ले गया और उसके साथ कई स्थानों पर दुष्कर्म किया।
कोरबा : बच्चों की गुहार पर भी नहीं पसीजा हैवान! पत्नी को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल
कोरबा : बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत शांति नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक शख्स अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट करते दिख रहा है, जबकि उनके छोटे बच्चे रोते-गिड़गिड़ाते हुए ‘मम्मी को मत मारो’ की चीख पुकार कर रहे हैं। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति, सास और ससुर सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। CM साय ने गाय और बछड़े को लोंदी खिलाकर दिया पशुधन संरक्षण का संदेश, हरेली तिहार मनाया जानकारी के अनुसार, पीड़िता एक शिक्षाकर्मी वर्ग-3 के तौर पर शासकीय सेवा में हैं और गायत्री मंदिर रोड के पास अपने बच्चों के साथ अलग रहती है। उनका विवाह शांति कुमार कश्यप से हुआ था और उनके दो बेटियां और एक बेटा है। साल 2021 में पारिवारिक विवाद के बाद से ही पीड़िता अपने तीनों बच्चों के साथ पति से अलग रह रही हैं। बावजूद इसके, वह बीच-बीच में पति के शांति नगर स्थित मकान में बच्चों से मिलने या घर के काम से जाती रहती हैं। आरोप है कि पति शांति कुमार उन्हें अपने साथ रखने को तैयार नहीं है, बल्कि घर जाने पर अक्सर बेवजह विवाद और लड़ाई-झगड़ा करता है। बताया जा रहा है कि 20 जुलाई को सुबह करीब 11:30 बजे पीड़िता अपने बच्चों को लेकर पति के घर शांति नगर गई हुई थीं। उस समय पति शांति कुमार बालको प्लांट में अपनी ड्यूटी पर था। पीड़िता के घर आने पर कथित तौर पर उनकी सास मालती कश्यप और ससुर रघुनाथ कश्यप ने उनके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान अन्य लोगों ने भी उन्हें तरह-तरह के ताने दिए। कुछ देर बाद, किसी ने फोन पर पति शांति कुमार को सूचना दी कि उनकी पत्नी घर आई हुई है। कोरबा से बड़ा अपडेट: सड़क हादसे में महिला शिक्षकों की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस करीब 12:45 बजे शांति कुमार घर पहुंचे और आते ही अपनी पत्नी पर तमतमा गए। उन्होंने बिना किसी बात के गाली-गलौज करते हुए विवाद करना शुरू कर दिया और फिर बेरहमी से मारपीट करने लगे। मां के साथ इस तरह मारपीट होते देख बच्चे बुरी तरह घबरा गए। जब बड़ी बेटी ने अपनी मां को बचाने की कोशिश की तो पिता ने उसके साथ भी मारपीट की। छोटा बेटा लगातार रोते हुए ‘मम्मी को मत मारो, मम्मी को मत मारो’ चिल्लाता रहा, लेकिन पति का हाथ नहीं रुका। पति शांति कुमार की पिटाई से शिक्षिका पत्नी और उनकी बेटी को शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता ने इस घटना के बाद बालको थाना पहुंचकर पूरी आपबीती सुनाई और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी पति शांति कुमार कश्यप, सास मालती कश्यप और ससुर रघुनाथ कश्यप के विरुद्ध धारा 296, 115 (2), 351(2), 3 (5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही कि गई है। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पुलिस अब मामले की विवेचना कर गिरफ्तारी की गई है।
CM साय ने गाय और बछड़े को लोंदी खिलाकर दिया पशुधन संरक्षण का संदेश, हरेली तिहार मनाया
रायपुर : छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के पहले पर्व “हरेली” पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में गौरी-गणेश, नवग्रह की पूजा कर भगवान शिव का अभिषेक किया। पहली बार मुख्यमंत्री निवास में हरेली के पूजन में भिलाई की ग्रेजुएट धनिष्ठा शर्मा ने अपने बड़े भाई दिव्य शर्मा के साथ भगवान शिव के अभिषेक में मंत्रोच्चार किया, इससे मुख्यमंत्री साय एवं उनके परिजनों सहित मौजूद सभी अतिथि प्रभावित हुए। https://x.com/vishnudsai/status/1948293968216920099?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1948293968216920099%7Ctwgr%5E181cc4779610a29bf8f27bdf2a4a26c82dc0eb84%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fjantaserishta.com%2Flocal%2Fchhattisgarh%2Fcm-sai-gave-the-message-of-livestock-protection-by-feeding-londi-to-cow-and-calf-celebrated-hareli-tihar-4167561 हरेली के पूजा-पाठ में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कृषि मंत्री राम विचार नेताम, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खेती किसानी के कामों में उपयोग होने वाले नांगर, रापा, कुदाल व दूसरे कृषि यंत्रों की विधिवत पूजा-अर्चना कर हरेली उत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश के किसानों समेत समस्त छत्तीसगढ़ वासियों की ख़ुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की। कोरबा से बड़ा अपडेट: सड़क हादसे में महिला शिक्षकों की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस मुख्यमंत्री साय ने पशुधन संरक्षण के संदेश के साथ गाय और बछड़े को पारंपरिक लोंदी और हरा चारा खिलाया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को हरेली पर्व की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हरेली पर्व केवल किसानों का उत्सव नहीं है, बल्कि यह प्रकृति, पर्यावरण और पशुधन से जुड़े हमारे गहरे रिश्ते को भी दर्शाता है। इस दिन गाय एवं अन्य मवेशियों को गेहूं के आटे, नमक और अरंडी के पत्तों से तैयार लोंदी खिलाने की परंपरा है। मान्यता है कि इससे पशुओं को कई प्रकार की बीमारियों से बचाव मिलता है और उनकी सेहत बेहतर रहती है। दो रॉल्स रॉयस कारों पर बेंगलुरू में 38 लाख का जुर्माना लगा तो क्यों फंस गए अमिताभ बच्चन और आमिर खान? मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति में पशुओं को परिवार का सदस्य माना गया है। हरेली का यह पर्व हमें पशुधन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अपनी परंपराओं से जुड़ें और पशुधन की देखभाल एवं सुरक्षा को प्राथमिकता दें। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित इस अवसर पर पारंपरिक छत्तीसगढ़ी परिवेश और पूजा-पद्धति के साथ लोक संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिली।
कोरबा से बड़ा अपडेट: सड़क हादसे में महिला शिक्षकों की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
कोरबा : कटघोरा थाना क्षेत्र के अम्बिकापुर-कटघोरा नेशनल हाइवे पर पाली-तानाखार गाँव में आज बड़ा हादसा हो गया। जिसमें बिग अपडेट आया है। दरअसल आज सुबह विंगर वाहन में सवार होकर करीब 12 शिक्षक, शिक्षिकाएं और स्टूडेंट्स पोंड़ी-उपरोड़ा के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेजी से आ रहे एक माजदा ट्रक ने उनके विंगर वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। व्हिस्की-कारों से लेकर मेकअप सामान तक… भारत-ब्रिटेन की FTA डील से क्या-क्या सस्ता होगा सड़क हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और कटघोरा अस्पताल रवाना किया। हालांकि इस घटना में दो महिला टीचर्स अंजना शर्मा और मंजू शर्मा की दर्दनाक मौत हो गई। दूसरे घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। Mumbai Local Blast : सुप्रीम कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी करने के हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई रोक घायलों में अभय श्रीवास्तव, देवराज प्रजापति, राहुल तंवर, गायत्री पीवी, दीपंकर दास, शुभ्रा चौबे, रिया सोलंकी, रूपिका शर्मा, निखिल यादव और रुचिका चटर्जी शामिल है। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसा किन कारणों से हुआ इसकी जाँच की जा रही है।
CG News: डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर रिटायर्ड बुजुर्ग से 14 लाख ठगे
रायपुर : डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर राजधानी में एक और बुजुर्ग से ऑनलाइन ठगी की गई. साइबर ठगों ने उन्हें केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) वाले बनकर झांसा दिया. भ्रष्टाचार के एक मामले में शामिल होना बताकर बुजुर्ग को डराया. उन्हें मामले से बचाने के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों से 14 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए. बुजुर्ग की शिकायत पर पुरानी बस्ती पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. नालंदा परिसर में युवक-युवतियों का हंगामा, एक-दूसरे की हत्या करने की धमकी दी पुलिस के मुताबिक 63 वर्षीय रामेश्वर देवांगन शिक्षा विभाग से रिटायर्ड हैं. उनके मोबाइल में अज्ञात नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले ने पहले खुद को टेलीकॉम कंपनी का कर्मचारी बताया. उसने कहा कि आपका नंबर जांच के लिए कुछ समय तक बंद किया जा रहा है. अधिक जानकारी के लिए 0 या 9 अंक दबाने के लिए कहा. बुजुर्ग ने 0 अंक दबाया, तो उन्हें बताया गया कि वे सीबीआई वाले हैं. उनके नाम से भ्रष्टाचार का मामला दर्ज है. इस कारण जांच के लिए इस नंबर को बंद किया जा रहा है. कुछ देर बाद फिर एक दूसरे नंबर से रजनीश मिश्रा नामक व्यक्ति ने उन्हें कॉल किया. CG NEWS: युवती ने अरपा नदी में लगाई छलांग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी… उसने बुजुर्ग के दूसरे मोबाइल नंबर पर वाट्सऐप में कुछ भेजा और चेक करने के लिए कहा. बुजुर्ग ने अपना वाट्सऐप चेक किया, तो उसमें नरेश गोयल का फोटो और एक नोटिस था. इसे पहचानने के लिए कहा गया. बुजुर्ग ने पहचानने से इनकार कर दिया. इसके बाद ठगों ने कैनरा बैंक का एक एटीएम कार्ड भेजा. कार्ड को उनका बताकर धमकाने लगे कि यह नरेश के घर से छापे में बरामद हुआ है. इस मामले की सीबीआई जांच चल रही है. इस कारण आपको बयान देने के लिए दिल्ली आना होगा. यह सुनकर बुजुर्ग घबरा गए. उन्होंने वहां जाने से मना कर दिया.
नालंदा परिसर में युवक-युवतियों का हंगामा, एक-दूसरे की हत्या करने की धमकी दी
रायपुर: राजधानी रायपुर के नालंदा परिसर में बीती रात उस समय अफरातफरी मच गई जब युवकों और युवतियों के दो गुटों के बीच जमकर कहासुनी और मारपीट हो गई। यह विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में तब्दील हो गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी तक दे डाली। CG NEWS: युवती ने अरपा नदी में लगाई छलांग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी… मिली जानकारी के अनुसार पूरा हंगामा करीब आधे घंटे तक चला जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। वीडियो में साफ़ तौर पर दिख रहा है की किस तरह से आपस में युवक और युवतिया लड़ रही है। फिलहाल विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन बताया जा रहा है कि यह निजी रंजिश का मामला हो सकता है। LIVE: सीएम हाउस में मनाया जा रहा ‘हरेली तिहार’, CM से लेकर मंत्री विधायक चढ़ेंगे गेड़ी… सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस जवानों की मौजूदगी के बाद ही दोनों पक्षों को शांत कराया जा सका। घटना में कुछ युवकों को हल्की चोटें भी आई हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
CG NEWS: युवती ने अरपा नदी में लगाई छलांग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. सरकंडा थाना क्षेत्र में छटघाट पुल से एक अज्ञात युवती ने अरपा नदी में छलांग लगा दी. LIVE: सीएम हाउस में मनाया जा रहा ‘हरेली तिहार’, CM से लेकर मंत्री विधायक चढ़ेंगे गेड़ी… आस-पास के लोगों ने युवती को छलांग लगाते देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और युवती की तलाश शुरू कर दी है. नदी में खोजबीन जारी है. अब तक युवती की पहचान नहीं हो सकी है. विंगर गाड़ी कोरबा में दुर्घटनाग्रस्त, कई टीचर और स्टूडेंट्स घायल पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और युवती की पहचान पता लगाने की कोशिश की जा रही है. जैसे ही कोई नई जानकारी सामने आएगी, उसे साझा किया जाएगा.
LIVE: सीएम हाउस में मनाया जा रहा ‘हरेली तिहार’, CM से लेकर मंत्री विधायक चढ़ेंगे गेड़ी…
रायपुर: आज छत्तीसगढ़ का पहला और पारंपरिक पर्व ‘हरेली तिहार’ पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. इस अवसर पर राजधानी स्थित सीएम हाउस में भव्य आयोजन किया गया है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सपरिवार कृषि औजारों की पूजा करेंगे. इस दौरान पूजा के साथ-साथ गेड़ी नृत्य, सावन झूला और रामायण पाठ जैसे कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिसमें प्रदेश के कई दिग्गज नेता-मंत्री और विधायक शामिल होंगे. विंगर गाड़ी कोरबा में दुर्घटनाग्रस्त, कई टीचर और स्टूडेंट्स घायल
विंगर गाड़ी कोरबा में दुर्घटनाग्रस्त, कई टीचर और स्टूडेंट्स घायल
कोरबा : कटघोरा थाना क्षेत्र के तानाखार मुख्य मार्ग पर आज गुरुवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया. टीचर्स और स्टूडेंट्स से भरे एक विंगर गाड़ी की माजदा वाहन से टक्कर हो गई. इस हादसे में लगभग सभी शिक्षक-शिक्षिका और छात्र घायल हो गए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 5 शिक्षक और शिक्षिकाओं समेत गंभीर रूप से घायल करीब 7 लोगों को कोरबा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक, विंगर में कुल 10 शिक्षक और 2 छात्र सवार थे, जो कटघोरा से पोड़ी उपरोड़ा स्थित एकलव्य विद्यालय जा रहे थे. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है. छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…
छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में इन दिनों भारी बारिश का दौर जारी है. राजधानी रायपुर समेत कई स्थानों पर बुधवार देर रात से झमाझम बारिश हो रही है. इसी बीच मौसम विभाग ने मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. प्रदेश के 17 जिले में ऑरेंज अलर्ट और 11 में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. Aaj Ka Rashifal 24 July 2025: हरियाली अमावस्या पर इन राशियों को होगा लाभ, किस्मत भी देगी साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट: 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में गरज-चमक के साथ 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. 11 जिलों में यलो अलर्ट सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, रायगढ़, जशपुर, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में यलो अलर्ट जारी हुआ है. यहां गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है. बिलासपुर में तेज बारिश से जलभराव (CG WEATHER UPDATE) बिलासपुर में बुधवार रात हुई तेज बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई. परिजात कॉलोनी और नेहरू नगर के कई घरों में बारिश का पानी घुस गया, जिससे घर में रखा सामान डूब गया. लोग पूरी रात जागते रहे. बिजली गुल होने से आधे शहर में ब्लैकआउट रहा और पीने के पानी की समस्या खड़ी हो गई. OMG! काला जादू…पत्नी को मनाने के लिए ये क्या कर डाला बारिश के आंकड़े बता दें छत्तीसगढ़ में इस महीने 23 दिनों में लगभग 300 मिमी बारिश दर्ज की गई है. इसमें से 198.2 मिमी बारिश 1 जुलाई से 11 जुलाई के बीच हुई. पिछले 24 घंटों में औसतन 12.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है. तापमान की बात करें तो बिलासपुर 34.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि दुर्ग में न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री दर्ज हुआ. बारिश के कहर से गई कई जानें (CG WEATHER UPDATE) सरगुजा में बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं दुर्ग जिले के जमराव एनीकट में 2 नाबालिग पानी में बह गए. इनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है और दूसरे की तलाश जारी है. रायपुर के DEO ऑफिस कैंपस में भी पानी भरने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा. रायगढ़ में भी दोपहर बाद गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि अलर्ट का पालन करें और बारिश के दौरान सतर्क रहें.
















