राज्यपाल रमेन डेका ने कहा – पुलिस आम जनता के प्रति मानवीय, संवेदनशील और सहयोगी बने

✍️ भागीरथी यादव    रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि पुलिस का व्यवहार आम जनता के प्रति मानवीय एवं संवेदनशील होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की वास्तविक छवि थानों में आने वाले पीड़ितों से किए गए व्यवहार से बनती है, इसलिए अधिकारियों को प्रत्येक पीड़ित की सहायता के लिए तत्पर रहना चाहिए।   राज्यपाल श्री डेका ने यह बातें आज राजभवन में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के परीवीक्षाधीन अधिकारियों से मुलाकात के दौरान कहीं। उन्होंने युवा अधिकारियों को ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा को अपने कार्य का आधार बनाने की सलाह दी।   भेंट के दौरान मौजूद रहे अधिकारी इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी (चंद्रखुरी, रायपुर) के निदेशक अजय कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज शुक्ला उपस्थित थे।   परीवीक्षाधीन IPS अधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट राज्यपाल से भेंट करने वालों में शामिल थे –   श्री आदित्य कुमार सुश्री अंशिका जैन श्री बनसोडे प्रतीक दादासाहेब सुश्री साकोरे मानसी नानाभाऊ   राज्यपाल ने युवाओं को देश और समाज के हित में संवेदनशील पुलिसिंग की महत्वपूर्ण सीख दी और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।  

दिल्ली के निजी अस्पताल में शर्मनाक हरकत: बुजुर्ग महिला के शव से सोने के गहने चोरी, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

✍️ भागीरथी यादव    दिल्ली से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई बुजुर्ग महिला के शव से सोने के गहने चुरा लिए गए। यह घटना 11 नवंबर की बताई जा रही है, जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। फुटेज में अस्पताल की एक महिला स्टाफ मृतका के कानों के टॉप्स और गले की चेन उतारते हुए साफ दिखाई देती है।   अस्पताल की लीपापोती और दबाव में आया एक्शन   परिजनों का आरोप है कि शुरुआत में अस्पताल प्रबंधन ने चोरी पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। लेकिन जब वीडियो सामने आया, तब जाकर अस्पताल प्रशासन ने बयान जारी करते हुए बताया कि गहने चोरी करने वाली महिला स्टाफ को टर्मिनेट कर दिया गया है। हालांकि, शुरुआत में अस्पताल की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है।   यह हरकत न सिर्फ पेशेवर नैतिकता के खिलाफ है, बल्कि मानवता को भी शर्मसार करती है। वायरल वीडियो ने अस्पताल की साख पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।   पुलिस की उदासीनता भी आई सामने   परिजनों ने गहने गायब होने की शिकायत 12 नवंबर को ही कृष्णा नगर थाने में दर्ज कराई थी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने 20 दिनों तक मामले में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। परिवार का कहना है कि पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और बार-बार टालती रही।   लगातार दबाव और सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग के बाद अब जाकर पुलिस ने FIR दर्ज की है। पुलिस की इस लापरवाही ने भी सिस्टम पर गंभीर सवाल उठा दिए हैं, खासकर तब जब वीडियो में स्टाफ की करतूत साफ दिख रही है।   कैसे हुआ खुलासा?   महिला को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। परिजनों के अनुसार, उस समय गहने मौजूद थे। देर रात ‘क्रिटिकल’ बताकर महिला को सरकारी अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। शव पर गहने नहीं मिले तो परिवार को संदेह हुआ। सीसीटीवी जांच में चोरी की पूरी वारदात सामने आ गई।   समाज और सिस्टम दोनों पर उठे सवाल यह घटना सिर्फ एक अस्पताल की नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की संवेदनहीनता को उजागर करती है— एक तरफ मरीज की मौत का दुख झेलता परिवार, दूसरी ओर अस्पताल स्टाफ की शर्मनाक करतूत और पुलिस की उदासीनता। परिजन अब न्याय की मांग कर रहे हैं, और इस मामले ने स्वास्थ्य सेवाओं में भरोसे को झकझोर कर रख दिया है।

अबूझमाड़ में आईटीबीपी का मास्टर स्ट्रोक: नक्सलियों की आखिरी बड़ी सप्लाई लाइन ध्वस्त, लंका में रणनीतिक सीओबी स्थापित

✍️ भागीरथी यादव   भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में एक साल लंबे बेहद चुनौतीपूर्ण अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करते हुए नक्सलियों को निर्णायक झटका दिया है। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की अंतिम प्रमुख अंतरराज्यीय आवाजाही एवं सप्लाई गलियारे को पूरी तरह सील कर दिया है। यह उपलब्धि क्षेत्र में नक्सली प्रभाव के ताबूत में अंतिम कील मानी जा रही है।   लंका में नया ऑपरेटिंग बेस – नक्सलियों की कमर टूटी   28 नवंबर को लंका कंपनी ऑपरेटिंग बेस (सीओबी) की स्थापना ने इस सफलता को और पुख्ता कर दिया। नारायणपुर से 135 किमी दूर स्थित यह नया कैंप तीन महीने से भी कम समय में आईटीबीपी और छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा खोले गए नौवें बड़े कैंप के रूप में उभरा है। यह बेस महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले की सीमा से मात्र 3 किमी दूर, अत्यंत रणनीतिक स्थान पर स्थापित किया गया है। यहां आईटीबीपी की 44वीं बटालियन, छत्तीसगढ़ पुलिस व डीआरजी के जवान तैनात किए गए हैं।   इसके बाद नक्सलियों के पास दक्षिण-पूर्वी कॉरिडोर पर होने वाली आवाजाही और आपूर्ति श्रृंखला लगभग पूरी तरह समाप्त हो गई है। गढ़चिरौली, बीजापुर और तेलंगाना को जोड़ने वाला उनका केंद्रीय गलियारा अब सुरक्षा बलों की मजबूत पकड़ में है।   बरसात में भी चला अभियान – बड़े नेताओं का अंत   अभियान बेहद कठिन रहा। एडजुम, जाट्लूर और पदमेटा जैसे घने जंगलों में बारिश के बीच कैंप खोलकर सुरक्षा बलों ने अभेद्य माने जाने वाले अबूझमाड़ में अप्रत्याशित प्रभुत्व कायम किया। इसी दबाव का नतीजा था कि बोटेर हिल के पास हुई मुठभेड़ में वरिष्ठ नक्सली नेता बसवाराजू ढेर हो गया।   नक्सलियों का नेटवर्क ध्वस्त – सामूहिक समर्पण जारी   आईटीबीपी की इन नई चौकियों के खुलने के बाद सैकड़ों नक्सलियों और उनके समर्थकों ने आत्मसमर्पण किया है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार यह संकेत है कि नक्सलियों का कमांड और नियंत्रण ढांचा अब अपने कमजोरतम दौर में पहुंच चुका है।   2025 में बने रोड-कनेक्शन से मिला दम   इस अभियान की नींव 2025 की शुरुआत में नारायणपुर-नेलंगुर मार्ग को महाराष्ट्र के लाहेरी क्षेत्र से जोड़ने के बाद रखी गई थी। मोहंडी, कोड्लियार व पदमकोट जैसे कठिन क्षेत्रों में बनाए गए कैंपों ने ‘नक्सल राजधानी’ माने जाने वाले कुतुल को भी सुरक्षा घेरे में ले लिया।   अब विकास का दौर – बेड्रे पुल निर्माण को मिलेगी रफ्तार   इंद्रावती नदी से 6 किमी उत्तर लंका में बने नए कैंप ने क्षेत्र में विकास की नई उम्मीद जगा दी है।   वर्षों से रुका बेड्रे पुल अब तेजी से बन सकेगा।   ओरछा–लंका रोड स्थानीय आदिवासी समुदाय के लिए जीवनरेखा बनेगी।   स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और सरकारी सेवाएँ अब उन गांवों तक पहुँच सकेंगी, जहां आज तक प्रशासन कदम नहीं रख पाया था।     स्थानीय ग्रामीणों ने आईटीबीपी का खुले दिल से स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि यह फैसला अबूझमाड़ को हिंसा से विकास की ओर ले जाएगा।

आज का राशिफल 1 दिसंबर 2025

✍️ भागीरथी यादव   ♈ मेष (Aries) आज का दिन मेष राशि वालों के लिए उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। निवेश के लिए समय अच्छा है। पारिवारिक माहौल में खुशियां रहेंगी। — ♉ वृषभ (Taurus)   वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। — ♊ मिथुन (Gemini)   मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। — ♋ कर्क (Cancer)   आज कर्क राशि वालों को परिवार से सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव कम होगा। बिज़नेस में लाभ मिलेगा लेकिन किसी बड़े निर्णय में जल्दबाज़ी न करें। — ♌ सिंह (Leo)   सिंह राशि वाले आज जोश से भरे रहेंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि की संभावना है। शाम तक किसी खुशी की खबर मिल सकती है। — ♍ कन्या (Virgo)   कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। नौकरी में दबाव महसूस होगा। विवादों से बचें। शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी। — ♎ तुला (Libra)   तुला राशि के जातकों को आज धन लाभ के योग हैं। कहीं से अचानक पैसा मिल सकता है। दांपत्य जीवन में प्यार बढ़ेगा। यात्राएँ लाभदायक रहेंगी। — ♏ वृश्चिक (Scorpio)   आज वृश्चिक राशि वालों के लिए काम का बोझ बढ़ेगा। मन थोड़ा विचलित हो सकता है। किसी करीबी से मनमुटाव होने की संभावना है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। — ♐ धनु (Sagittarius)   धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा। नौकरी–व्यापार में सफलता मिलेगी। भाग्य साथ देगा। नया काम शुरू करने के लिए समय शानदार है। — ♑ मकर (Capricorn)   मकर राशि के जातकों को आज कार्य में सफलता मिलेगी। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। घर-परिवार में शांति का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। — ♒ कुंभ (Aquarius)   कुंभ राशि वालों को आज सावधानी की जरूरत है। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में अड़चन आ सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर पड़ सकता है। खर्च बढ़ेंगे। — ♓ मीन (Pisces)   मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है।

छुरिया में बच्चों को उकसाकर चक्काजाम कराने का मामला—सहायक शिक्षक निलंबित, प्राचार्य व व्याख्याता को कारण बताओ नोटिस

✍️ भागीरथी यादव   रायगढ़/छुरिया। शिक्षा व्यवस्था को प्रभावित करने वाले गंभीर मामले में जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने कठोर कार्रवाई करते हुए शासकीय हाई स्कूल कुर्मदा चारभाठा में संलग्न सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला विज्ञान) रज्जाक कुरैशी को निलंबित कर दिया है। कुरैशी पर आरोप है कि उन्होंने विद्यार्थियों को उकसाकर छुरिया बस्ती में चक्काजाम कराया, जिससे शैक्षणिक वातावरण बाधित हुआ।   प्राचार्य और व्याख्याता को कारण बताओ नोटिस   निलंबन के साथ ही प्रभारी प्राचार्य योगेश साहू और व्याख्याता (वाणिज्य) मनीषा सहारे को अपनी भूमिका स्पष्ट करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अधिकारियों ने इस पूरे घटनाक्रम को शिक्षा संबंधी कर्तव्यों पर गंभीर असफलता माना है।   पृष्ठभूमि – पूर्व में भी रही गड़बड़ियां   कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रज्जाक कुरैशी पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम शाला छुरिया में पदस्थ थे, जहां उनके द्वारा लेखा शास्त्र का अध्यापन कराया जा रहा था, जबकि संस्था में पहले से ही वाणिज्य विषय के दो शिक्षक पदस्थ हैं। जनप्रतिनिधियों की शिकायत के बाद, उन्हें कुर्मदा चारभाठा स्कूल में संलग्न किया गया था।   डीईओ की त्वरित कार्रवाई   चक्काजाम की सूचना मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर प्राचार्य और बीईओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चों को समझाइश देकर शाला वापस भेजा। इसके बाद डीईओ प्रवास सिंह बघेल स्वयं पीएमश्री स्कूल पहुंचे और अन्य शिक्षकों को भी आवश्यक निर्देश दिए।   प्रशासन का स्पष्ट संदेश   शिक्षा विभाग ने कहा है कि विद्यार्थियों को गलत दिशा में ले जाने या शिक्षण कार्य में बाधा डालने वाले किसी भी कर्मचारी के खिलाफ बिना किसी रियायत के कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।   इस प्रकरण ने शिक्षा विभाग की अनुशासनहीनता पर शून्य सहनशीलता की नीति को एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है।  

रायगढ़ में धान खरीदी में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, मुकडेगा केंद्र के सहायक समिति प्रबंधक निलंबित

✍️ भागीरथी यादव   रायगढ़। जिले में धान खरीदी प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली किसी भी लापरवाही पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। लगातार अनुपस्थित रहने और कार्य में उदासीनता दिखाने पर धान उपार्जन केंद्र मुकडेगा के सहायक समिति प्रबंधक तेलूराम सिदार को निलंबित कर दिया गया है।   जिला प्रशासन की टीम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि प्रबंधक कई दिनों से बिना सूचना अनुपस्थित थे, जिसकी वजह से धान खरीदी कार्य बाधित हो रहा था। प्रशासन ने इसे गंभीर चूक मानते हुए तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की।   एस्मा एक्ट के तहत धान खरीदी घोषित आवश्यक सेवा   प्रशासन ने पुनः स्पष्ट किया है कि एस्मा एक्ट 1979 के प्रावधानों के तहत धान खरीदी को आवश्यक सेवा घोषित किया गया है। ऐसे में इससे जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए छुट्टी पर जाना प्रतिबंधित है और किसी भी तरह की गैर-जिम्मेदारी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।   प्रशासन का सख्त संदेश   जिला प्रशासन ने कहा है कि खरीदी व्यवस्था में कोताही बरतने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। किसानों को समय पर और पारदर्शी खरीदी उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है, और इसमें बाधा उत्पन्न करने वालों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी।   इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि रायगढ़ प्रशासन धान खरीदी व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

बलरामपुर में अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, तीन पिकअप जब्त – 175 बोरी धान कब्जे में

✍️ भागीरथी यादव   बलरामपुर। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बीच जिले में अवैध परिवहन पर नकेल कसते हुए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देश पर रामानुजगंज और कुसमी क्षेत्रों में संयुक्त कार्रवाई कर प्रशासनिक टीमों ने कुल 175 बोरी अवैध धान से भरे तीन पिकअप वाहनों को जब्त किया है।   रामानुजगंज में पीछा कर पकड़ी गई गाड़ी   अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आनंद राम नेताम के नेतृत्व में राजस्व टीम ने उत्तर प्रदेश से आ रहे एक संदिग्ध पिकअप का पीछा किया। लगभग 4–5 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद वाहन को विमलापुर जंगल के पास रोका गया। जांच में पिकअप में 70 बोरी धान लदा पाया गया, जिसके बाद तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई।   कुसमी में दो वाहन धान के साथ पकड़े गए   इसी क्रम में कुसमी एसडीओआर करुण डहरिया के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए ग्राम अमटाही में दो पिकअप वाहनों को रोका गया। इन वाहनों में झारखंड से लाया जा रहा 105 बोरी अवैध धान मिला। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर संबंधित थानों को सौंप दिया गया है।   सीमावर्ती क्षेत्रों में सख्त निगरानी   राज्य के सीमावर्ती जिलों में अवैध धान आवक पर रोक लगाने के लिए विशेष निगरानी टीमें सक्रिय हैं। कोचियों और बिचौलियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।   प्रशासन ने जनता से की अपील   प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत दें। शिकायतकर्ता की पहचान को गोपनीय रखा जाएगा।   प्रशासन का संदेश साफ है—अवैध धान परिवहन और भंडारण करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

🌟 आज का राशिफल — 30 नवंबर 2025 🌟

✍️ भागीरथी यादव   नई दिल्ली। ग्रहों की चाल आज सभी राशियों पर खास प्रभाव डाल रही है। चंद्रमा आपकी भावनाओं को प्रभावित करेगा, वहीं सूर्य से मिलने वाली ऊर्जा कई लोगों के लिए अवसरों का द्वार खोल सकती है। आइए जानते हैं—आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा:     —   ♈ मेष (Aries)   आज कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता चमकेगी। आर्थिक लाभ संभव है। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए दिन शुभ है।   ♉ वृषभ (Taurus)   धन संबंधी फैसलों में सावधानी रखें। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। प्रेम संबंधों में मिठास आएगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।   ♊ मिथुन (Gemini)   आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। यात्रा योग भी बन रहा है।   ♋ कर्क (Cancer)   घर-परिवार के मामलों में व्यस्तता बढ़ेगी। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। सेहत में सुधार होगा। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं।   ♌ सिंह (Leo)   भाग्य का साथ मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। मानसिक शांति बनी रहेगी।   ♍ कन्या (Virgo)   आज काम की अधिकता रहेगी, लेकिन परिणाम संतोषजनक मिलेंगे। धन लाभ के संकेत मजबूत हैं। प्रेम जीवन में बेहतर समझ बढ़ेगी।   ♎ तुला (Libra)   व्यापारियों के लिए दिन उत्तम है। करियर में नए अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशियों का संचार होगा। किसी रिश्तेदार से सहयोग मिल सकता है।   ♏ वृश्चिक (Scorpio)   आज आपकी दूरदृष्टि आपको लाभ दिलाएगी। किसी बड़े निर्णय के लिए समय अच्छा है। दांपत्य जीवन में आनंद रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।   ♐ धनु (Sagittarius)   किसी पुराने मामले का समाधान मिलेगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं। धन से संबंधित समस्या दूर होगी।   ♑ मकर (Capricorn)   आज मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार में नए सौदे होंगे। विवादों से दूर रहें। सेहत बेहतर रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।   ♒ कुंभ (Aquarius)   रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए रिश्ते बनने की संभावना है।   ♓ मीन (Pisces)   आज भावुकता पर नियंत्रण रखें। काम में एकाग्रता बढ़ेगी। प्रेम संबंध में सुधार होगा। धन निवेश के लिए समय मध्यम है, सोच-समझकर निर्णय लें।

कोरबा: वनकर्मियों से मारपीट पर बड़ी कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार

  करतला परिक्षेत्र के ग्राम जोगीपाली में वनकर्मियों से मारपीट मामले में पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए मनाराम, संजय, पंडेवालाल, प्रमोद और अंकुश पटेल को गिरफ्तार कर लिया। मामले में वनकर्मियों ने एकजुट होकर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद वन कर्मचारी संघ के नेतृत्व में एसपी कार्यालय को ज्ञापन सौंपा गया।   26 नवंबर को पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाया, जिसमें 7 टीआई, 9 एसआई/एएसआई और 70 से ज्यादा कर्मचारी शामिल थे। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। करतला थाने में एफआईआर दर्ज है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

दुर्ग में सनसनीखेज अपहरण कांड का खुलासा 24 घंटे में शिक्षिका सकुशल बरामद, ऑटो चालक निकला मास्टरमाइंड

  दुर्ग। जिले में शिक्षिका राधा साहू के अपहरण और पाँच लाख की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तकनीकी जांच और सूझबूझ से न सिर्फ शिक्षिका को सुरक्षित बरामद कर लिया गया, बल्कि साजिश रचने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। — पति को आया फिरौती का कॉल, बढ़ी सनसनी   शुक्रवार को राधा साहू के पति मुकेश साहू को उनकी पत्नी के मोबाइल से एक अज्ञात कॉल आया। कॉलर ने खुद को अपहरणकर्ता बताते हुए राधा साहू को अपने कब्जे में होने की बात कही और उनकी रिहाई के बदले 5 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। पैसे न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई। इस धमकी ने मुकेश साहू को दहशत में डाल दिया और वह तत्काल छावनी थाने पहुँचकर लिखित शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। — एसएसपी ने दिया तत्काल एक्शन का आदेश   शिकायत मिलते ही एसएसपी विजय अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छावनी थाना पुलिस और एसीसीयू टीम को फौरन कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कॉल डिटेल्स ट्रेस कीं, मोबाइल लोकेशन खंगाली और सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। — मोबाइल ट्रेस करते-करते पुलिस पहुँची ऑटो चालक इंतखाब आलम तक   तकनीकी जांच पुलिस को एक नाम तक ले गई—इंतखाब आलम, जो पेशे से ऑटो चालक था। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद पूरा मामला सामने आया। — विश्वास का फायदा उठाकर किया षड्‌यंत्र   पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिछले तीन साल से वह राधा साहू को रोज स्कूल लाने-ले जाने का काम करता था। इस दौरान उसने शिक्षिका की सरलता और मददगार स्वभाव का फायदा उठाया। गरीबी, कर्ज और परिवार की परेशानी का हवाला देकर वह उनसे समय-समय पर आर्थिक मदद लेता रहा, लेकिन लालच धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि उसने फर्जी अपहरण की साजिश रच डाली। — नई ऑटो और कर्ज चुकाने के बहाने मांगे थे 5 लाख रुपये   इंतखाब ने स्वीकार किया कि उसने राधा साहू से नई ऑटो खरीदने और कर्ज चुकाने के नाम पर पाँच लाख रुपये मांगे थे। शिक्षिका के मना करने पर उसने उन्हें अपने जाल में फंसाकर मोबाइल से उनके पति को फिरौती का कॉल किया। — पुलिस की तेज कार्रवाई—कुछ ही घंटों में शिक्षिका सुरक्षित   पुलिस ने इंतखाब आलम को गिरफ्तार कर शिक्षिका को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी से मोबाइल फोन, ऑटो और शिक्षिका की सिम कार्ड जब्त कर लिए गए हैं। आरोपी पर अपहरण, फिरौती मांगने, धमकी देने सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।   — दुर्ग पुलिस की तेज कार्रवाई की सराहना   सिर्फ 24 घंटे में इस गंभीर मामले का खुलासा कर शिक्षिका को सुरक्षित वापस लाना दुर्ग पुलिस की तत्परता और तकनीकी दक्षता का बड़ा उदाहरण है। जिले के लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है।

अन्य खबरे

प्रेम नगर आंगनबाड़ी में गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति की गूंज
पखांजूर में नाबालिग से हैवानियत: 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, पानी मांगने के बहाने घर में घुसा था दरिंदा
अंबिकापुर में फर्जी नाम-धर्म से प्रेमजाल: आदिवासी युवती से धोखाधड़ी और शोषण का आरोप, आरोपी हिरासत में
कोरबा : गणतंत्र दिवस पर पंचायत भवन में उल्टा फहराया गया तिरंगा, ग्रामीणों में आक्रोश
गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी चौक में सांसद प्रतिनिधि राम पंजवानी ने फहराया तिरंगा