गुमशुदा नाबालिग की तलाश में परिजनों की व्याकुल गुहार, 11 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग
बिलासपुर से दर्द भरी अपील… बिलासपुर। पुराना पावर हाउस चौक में रहने वाले महेश कुमार नायक का परिवार इन दिनों भारी चिंता और बेचैनी में है। उनके 17 वर्षीय पुत्र विनय कुमार नायक के लापता हुए आज 11 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उसका कोई अता-पता नहीं चल सका है। हर बीतता दिन परिवार की उम्मीदों को कम और चिंता को बढ़ा रहा है। परिजनों के अनुसार, 15 नवंबर 2025 की सुबह करीब 9:30 बजे विनय घर से निकला था, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। लगातार खोजबीन, मोहल्लेवासियों से पूछताछ और रिश्तेदारों से संपर्क के बावजूद विनय का कोई सुराग नहीं मिला। अगले ही दिन 16 नवंबर 2025 को परिजनों ने तोरवा थाना, बिलासपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसका एफआईआर नंबर 0518 है। लेकिन शिकायत दर्ज हुए 11 दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस हाथ खाली है। परिवार का कहना है कि नाबालिग होने के बावजूद पुलिस की कार्रवाई धीमी है, जिससे उनकी चिंता और भी बढ़ती जा रही है। विनय के पिता महेश नायक की आवाज में अब थकान के साथ बेबसी भी साफ झलकती है। वह कहते हैं— “हमने हर जगह खोजा… स्कूल, दोस्तों के घर, रिश्तेदारों के यहां… लेकिन कहीं भी हमारा बेटा नहीं मिला। समझ नहीं आ रहा कि वह कहां होगा, कैसी हालत में होगा। बस एक बार उसे सुरक्षित देख लें… यही दुआ है।” परिजनों को आशंका है कि विनय किसी परेशानी में हो सकता है। इतने दिनों तक कोई संपर्क न होना उन्हें भीतर तक तोड़ रहा है। परिवार ने प्रशासन और पुलिस से विशेष टीम बनाकर तेजी से खोजबीन करने की मांग की है, ताकि उनके बेटे को सुरक्षित वापस लाया जा सके। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से भी विनय के बारे में किसी भी तरह की जानकारी मिलते ही तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन या परिवार को सूचित करने की अपील की है। — आवेदक: महेश कुमार नायक पता : पुराना पावर हाउस चौक, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
ग़रीब परिवार से आने वाले युवक ने कंपनी पर वेतन हड़पने का लगाया आरोप, क्षेत्रीय अपर आयुक्त से न्याय की गुहार
✍️ भागीरथी यादव ग़रीब युवक का वेतन हड़पने का गंभीर आरोप, NTPC विभाग से मिला आश्वासन भी बेअसर—ठेकेदार ने अकाउंट से वापस ले लिए 2,36,629 रुपये बिलासपुर/रायगढ़। कोरबा दर्री – ग़रीब परिवार से आने वाले और बड़ी मुश्किलों से घर का खर्च चलाने वाले युवक निशांत सिंह ने ग्रीनएजर्स एनवायर सॉल्यूशंस एंड सर्विसेज कंपनी पर वेतन न देने के साथ-साथ भारी आर्थिक शोषण करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। लगातार वेतन न मिलने और भुगतान में मनमानी के बाद निशांत सिंह ने क्षेत्रीय अपर आयुक्त को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। — काम किया, लेकिन वेतन नहीं मिला — उल्टा पैसे वापस ले लिए गए निशांत सिंह नवंबर 2023 से कंपनी के 150 KLD STP BASED ON MBER TECHNOLOGY AT CISF COLONY, NTPC कोरबा प्रोजेक्ट में साइट ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। निशांत का परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, और वेतन रोक दिए जाने से स्थिति और भी गंभीर हो गई है। — ठेकेदार ने अकाउंट में आए वेतन से भी पैसे वापस ले लिए — कुल 2,36,629 रुपये की कटौती निशांत ने यह भी आरोप लगाया है कि कंपनी के ठेकेदार ने उसके बैंक अकाउंट में आए वेतन में से कई बार पैसे वापस ले लिए। इन कटौतियों की कुल राशि ₹2,36,629 है, जो उसके लिए एक बड़ा आर्थिक नुकसान है। निशांत के अनुसार— > “मेहनत करने के बाद भी पूरा वेतन नहीं मिला। उल्टा मेरे खाते से बार-बार पैसे वापस ले लिए गए। यह खुली धोखाधड़ी है।” निशांत ने इसके प्रमाण के तौर पर बैंक स्टेटमेंट और लेन-देन विवरण भी अधिकारियों को उपलब्ध कराए हैं। — NTPC के डीजीएम से फोन पर बात — कॉल रिकॉर्ड भी मौजूद वेतन न मिलने पर निशांत ने NTPC O&M सिविल विभाग के डीजीएम सुजीत कुमार से फोन पर बात की थी। फोन वार्ता के दौरान डीजीएम ने सहानुभूति जताते हुए कहा था कि— > “अक्टूबर का वेतन दिला दिया जाएगा।” लेकिन अब तक निशांत को एक भी महीने का पूरा वेतन नहीं मिला। निशांत के पास इस बातचीत का कॉल रिकॉर्ड भी मौजूद है, जिससे उसका दावा और मजबूत होता है। — कंपनी पर लगातार धोखाधड़ी का आरोप निशांत का कहना है कि कंपनी के अधिकारी झूठे बहाने बनाकर भुगतान टालते रहे। उसने UPI रिकॉर्ड, बैंक स्टेटमेंट, चैट और कॉल रिकॉर्ड को प्रमाण के रूप में पेश किया है। —
उड़ता में विकास की बड़ी शुरुआत: 10 लाख की सीसी रोड का भूमि पूजन, ग्रामवासियों में खुशी की लहर
ज्ञान शंकर तिवारी की विशेष रिपोर्ट कोरबा। पाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत उड़ता में आज विकास की नई दिशा को गति देने वाला ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला। सुरेश के घर से अवध राम के घर तक बनने वाली 10 लाख रुपए की सीसी रोड का भूमि पूजन पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि निकिता मुकेश जायसवाल और पाली जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पूर्णिमा शोभा सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। वहीं ग्राम पंचायत के सरपंच मेला राम कंवर विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। — गुणवत्ता और पारदर्शिता पर जोर निकिता मुकेश जायसवाल ने कहा— “विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता हमारी प्रथम प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या मिलावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्य की निगरानी मैं स्वयं करूंगी।” पूर्णिमा शोभा सिंह ने कहा— “गांव की यह सड़क गांववासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। इसे सर्वोत्तम गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा किया जाएगा। गांववासियों के सुझाव और सहयोग को हम हमेशा प्राथमिकता देंगे।” — सरपंच का जनसंपर्क और भरोसा सरपंच मेला राम कंवर ने ग्रामीणों से खुलकर संवाद किया, उनकी समस्याएँ सुनीं और आश्वासन दिया कि हर विकास कार्य में ग्रामीणों की सहभागिता ही उनकी ताकत है। उनका सहज व्यवहार गांव में पंचायत–जनता के बीच भरोसे को मजबूत करता है। — गांव में उत्साह का माहौल भूमि पूजन कार्यक्रम में युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चों सहित गांव के सभी वर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ग्रामीणों ने इसे गांव की प्रगति की दिशा में “मजबूत कदम” बताते हुए खुशी जाहिर की। — विशेष योगदान इस सफल आयोजन में धनीराम पटेल, रामजी पटेल, बेदराम परेल, सुकुलदास कारवार और संतकुमार पटेल का विशेष योगदान रहा। इनके सहयोग से कार्यक्रम और भी सुचारु व प्रभावशाली बन सका। — समुदायिक एकता की मिसाल यह भूमि पूजन केवल सड़क निर्माण की शुरुआत भर नहीं है, बल्कि गांव में समुदायिक एकता, साझेदारी और जनभागीदारी का प्रतीक बन गया है। पूरे गांव में इस विकास कार्य को लेकर नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिल रहा है।
छत्तीसगढ़ की बेटी संजूदेवी यादव ने किया अंतर्राष्ट्रीय मंच पर परचम—ग्राम केराकछार में खुशी की लहर
ज्ञान शंकर तिवारी की रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के जिला कोरबा, ब्लाक पाली के ग्राम पंचायत केराकछार (चैतमा) की गौरवशाली बेटी संजूदेवी यादव ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर एक नया इतिहास रच दिया है। उनके इस अद्भुत उपलब्धि पर ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। एक छोटे से गाँव से निकलकर कबड्डी खेल के माध्यम से संजूदेवी ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और अदम्य आत्मविश्वास के दम पर आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकते हुए भारत को शीर्ष स्थान दिलाया है। संजूदेवी यादव : ग्रामीण परिवेश की बेटी से अंतरराष्ट्रीय स्टार तक का सफर ग्राम केराकछार, जो ब्लाक पाली से लगभग 6 किमी दूर तिवरता रोड पर स्थित है, वहीं से संजूदेवी यादव की शुरुआत हुई। पिता रामजी यादव, जो पुट्टी-पेंट का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, और माता अम्बरिका बाई यादव, जो एक गृहिणी हैं—दोनों ने कठिन परिस्थितियों में भी अपनी बेटी के सपनों को कभी टूटने नहीं दिया। संजूदेवी ने अपनी प्राथमिक शिक्षा गांव में पूरी की और उच्च शिक्षा कटघोरा के गवर्नमेंट कॉलेज से प्राप्त की। साथ ही उन्होंने आईटीआई की पढ़ाई भी की। कबड्डी का सफर—गाँव से एशिया तक संजूदेवी ने साल 2016 में कबड्डी खेलना शुरू किया। उनके खेल में निरंतर सुधार और लगन को देखते हुए बहतराई खेल अकादमी, बिलासपुर में उन्हें प्रशिक्षण का अवसर मिला। यहीं से उनकी प्रतिभा निखरी और वे प्रदेश स्तर से सीधे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुईं। एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक तेहरान, ईरान में आयोजित एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप में भारतीय टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में संजूदेवी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज वे कबड्डी वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली छत्तीसगढ़ की पहली महिला खिलाड़ी बनकर पूरे प्रदेश और देश का गौरव बढ़ा रही हैं। उनकी सफलता के पीछे उनके कोच, बहतराई खेल अकादमी तथा जिला कबड्डी संघ के पदाधिकारियों का भी विशेष योगदान रहा है। — गाँव का गौरव—प्रदेश का मान—देश की पहचान संजूदेवी यादव की इस उपलब्धि ने न केवल ग्राम केराकछार, ब्लाक पाली और जिला कोरबा का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। ग्रामवासियों ने कहा कि संजूदेवी ने साबित कर दिया कि प्रतिभा अवसर पाकर किसी भी छोटे गाँव से निकलकर दुनिया में अपनी पहचान बना सकती है। ग्रामवासियों की ओर से संजूदेवी यादव को ढेरों बधाइयाँ और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।
आज का राशिफल (26 नवंबर 2025 )
✍️ भागीरथी यादव आज का दिन ग्रहों की चाल के अनुसार सभी राशियों के लिए कुछ खास संदेश लेकर आया है। आइए जानते हैं, आपकी राशि के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं। — ♈ मेष (Aries) आज कामकाज में तेजी बनी रहेगी। किसी पुराने विवाद का समाधान मिलेगा। परिवार में सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। ♉ वृषभ (Taurus) निवेश के लिए अनुकूल समय है। किसी मित्र से लाभ हो सकता है। मानसिक शांति बनी रहेगी। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। ♊ मिथुन (Gemini) सावधानी से निर्णय लेने का दिन। कार्यस्थल पर दबाव बढ़ सकता है लेकिन आपकी बुद्धिमानी से सब हल होगा। खर्च बढ़ेंगे। ♋ कर्क (Cancer) परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। नौकरी में तरक्की के संकेत मिल सकते हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। ♌ सिंह (Leo) आज सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं। नए काम की शुरुआत सफल हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। ♍ कन्या (Virgo) किसी महत्वपूर्ण मामले में सफलता मिलेगी। छात्र वर्ग के लिए दिन बेहद शुभ है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ♎ तुला (Libra) भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। कारोबार में लाभ मिलेगा। ♏ वृश्चिक (Scorpio) आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें। सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। धन लाभ की संभावना है। ♐ धनु (Sagittarius) यात्रा फलदायी होगी। नई जिम्मेदारियों का निर्वाह सफलतापूर्वक करेंगे। परिवार में सहयोग मिलेगा। ♑ मकर (Capricorn) आज का दिन आर्थिक रूप से शुभ है। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई बड़ा लाभ हो सकता है। ऑफिस में आपकी प्रशंसा होगी। ♒ कुंभ (Aquarius) रुका हुआ काम अचानक पूरा हो सकता है। नए अवसर मिलेंगे। रिश्तों में मजबूती आएगी। सेहत का ध्यान रखें। ♓ मीन (Pisces) किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंध में मधुरता रहेगी। खर्च में कटौती करें।
वन विभाग की कार्रवाई पर फैलाई गई अफवाहों का खुलासा, अवैध निर्माण पर हुई कार्रवाई सही साबित
मनेन्द्रगढ़/ खड़गवां वन विभाग द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद लगाए जा रहे आरोपों पर बड़ा खुलासा हुआ है। मीडिया टीम और स्थानीय लोगों की पड़ताल में सामने आया कि जिन्हें “बेघर आदिवासी” बताया जा रहा था, उनके पास पहले से ही अन्य पंचायतों में घर और जमीन मौजूद है। वन विभाग ने राजेन्द्र प्रधान, सुलेमान और रामप्रसाद के अवैध निर्माण तोड़े थे। विभाग ने तीन-तीन बार नोटिस जारी किए थे, जिसकी रिसीविंग भी मौजूद है। बिना नोटिस कार्रवाई के आरोप पूरी तरह झूठे पाए गए। सोशल मीडिया पर जिस करीमन के “पट्टे के घर” को तोड़ने की बात फैलाई गई, वह भी गलत निकली। पट्टे की जमीन पर कोई निर्माण था ही नहीं। सुशीला नाम की महिला ने बताया कि करीमन ने उन्हें वन भूमि पर घर बनाने के लिए जगह दी थी, जबकि वह जगह वन विभाग की है। स्थानीय निवासियों और रतनपुर पंचायत के सरपंच ने भी साफ किया कि जिन लोगों के ढांचे तोड़े गए वे रतनपुर के मूल निवासी नहीं हैं, न ही उनके नाम पंचायत में पीएम आवास स्वीकृत है। बल्कि एक अवैध रूप से दूसरे गांव के नाम पर स्वीकृत पीएम आवास को रतनपुर में बनाकर बेचा जा रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि इनमें से एक व्यक्ति कई जगह अवैध मकान बनाकर बेचने के धंधे में लगा है। विभाग का कहना है कि बार-बार चेतावनी के बाद भी अवैध कब्जा नहीं हटाया गया, इसलिए कार्रवाई अनिवार्य थी। कई और स्थानों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। कुल मिलाकर—अवैध निर्माण को राजनीतिक रंग देने की कोशिश बेनकाब हुई, और वन विभाग की कार्रवाई पूरी तरह वैध व नोटिस प्रक्रिया के बाद की गई साबित हुई।
महिलाओं के विरुद्ध हिंसा उन्मूलन दिवस पर मनेन्द्रगढ़ में जागरूकता रैली, गूंजा— “हिंसा मुक्त समाज” का संकल्प
✍️ भागीरथी यादव मनेन्द्रगढ़/ अंतर्राष्ट्रीय महिलाओं पर हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मंगलवार को एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। मिशन शक्ति हब, मिशन वात्सल्य और सखी वन स्टॉप सेंटर के संयुक्त प्रयास से निकली इस रैली में बड़ी संख्या में छात्राएँ और महिला समूह शामिल हुए। जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर के निर्देश पर आयोजित इस रैली में प्रतिभागियों ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए जागरूकता फैलाई। ‘‘16 दिवसीय सक्रिय अभियान’’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बाल विवाह, घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न और महिलाओं से जुड़े कानूनों की जानकारी भी दी गई। रैली में छात्राओं ने पोस्टर और नारे लगाकर ‘‘हिंसा मुक्त समाज’’ का संदेश पूरे शहर में गूंजाया। शहर की सड़कों पर दिखी यह एकजुटता इस बात का प्रमाण रही कि मनेन्द्रगढ़ का समाज महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण बनाने को संकल्पित है।
राजारघुराज सिंह स्टेडियम खोलने की मांग तेज – भर्ती तैयारी कर रहे हजारों युवाओं ने उठाई आवाज
बिलासपुर में पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा सेवाओं में भर्ती की तैयारी कर रहे हजारों युवाओं ने राजारघुराज सिंह स्टेडियम को तुरंत खोलने की जोरदार मांग उठाई है। युवाओं का कहना है कि स्टेडियम पिछले 13 महीनों से बंद है, जबकि मरम्मत के नाम पर इसे केवल एक माह के लिए बंद किया गया था। लंबे समय से बंद मैदान के कारण उनकी तैयारी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। युवाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ग्राउंड भी अधिकतर समय बुक रहता है, जिससे उन्हें सुबह 4 बजे पहुँचने के बावजूद अभ्यास का स्थान नहीं मिलता। सड़क पर दौड़ने से दुर्घटना का खतरा और चोटों का जोखिम बढ़ गया है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आने वाले इन युवाओं ने कहा कि निजी जिम या फिटनेस क्लब का खर्च उठाना संभव नहीं है। अभ्यर्थियों ने प्रशासन को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में चार प्रमुख मांगें रखी हैं— 1. स्टेडियम को सुबह-शाम नियमित अभ्यास के लिए खोला जाए। 2. दौड़ ट्रैक, जंप पिट और प्रकाश व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ। 3. भर्ती अभ्यर्थियों के लिए अलग सुरक्षित स्लॉट निर्धारित किया जाए। 4. यदि मरम्मत कार्य बाकी है तो उसकी स्पष्ट तिथि सार्वजनिक की जाए। युवाओं ने कहा कि यह सिर्फ आवेदन नहीं, बल्कि उनके भविष्य की पुकार है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन उनकी समस्या गंभीरता से सुनेगा और स्टेडियम जल्द खोलकर युवाओं के सपनों को नई ताकत देगा।
धान उपार्जन केंद्र भिलाई बाज़ार में धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ
पाली से ज्ञान शंकर तिवारी की विशेष रिपोर्ट भिलाई बाज़ार सहकारी समिति के धान उपार्जन केंद्र में आज पारंपरिक विधि-विधान के साथ धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र क्रमांक 06 विनोद यादव ने माँ अन्नपूर्णा देवी की पूजा-अर्चना कर एवं श्रीफल तोड़कर खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत की। इसके बाद किसानों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों व संगठन पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर, महामंत्री हेमंत तिवारी, प्रताप कंवर, उपाध्यक्ष रथलाल पाटले, हुलेश राठौर, सम्मेलाल पाटले, मणिशंकर पाटले, देवेंद्र राजपूत, राजकुमार नामदेव, जिला कार्यसमिति सदस्य एवं विधायक प्रतिनिधि कृष्णानंद राठौर, भाजपा नेता दिलखुश आदिले, शैलेन्द्र राठौर, तेरस यादव उपस्थित रहे। केंद्र संचालन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी भी सक्रिय रूप से मौजूद रहे, जिनमें शाखा प्रबंधक सरिता पाठक, प्रवेशक जमाल खान, समिति प्रबंधक सरोजलता कुंभकार, ऑपरेटर ओमकार राठौर एवं केंद्र प्रभारी सतीश मिरि शामिल थे। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन और समिति द्वारा आवश्यक संसाधनों एवं सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और किसानों में नए सीजन की खरीदी को लेकर उत्साह देखने को मिला।
धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण: मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनी किसानों की समस्याएँ, पारदर्शी व तेज खरीदी प्रक्रिया के निर्देश
✍️ भागीरथी यादव पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के डांडगांव धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर उपार्जन व्यवस्था की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं और समाधान की दिशा में तत्काल कार्रवाई के संकेत दिए। किसानों ने मंत्री से बातचीत में बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित प्रति क्विंटल 3100 रुपये की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदी की व्यवस्था से हजारों किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिला है। वहीं, ‘टोकन तुंहर हाथ’ ऐप ने खरीदी केंद्रों की पारंपरिक भीड़ और लंबी इंतजार की परेशानी को खत्म कर दिया है। किसान अब घर बैठे आसानी से टोकन प्राप्त कर रहे हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया सुगम और समयबद्ध हो गई है। किसानों ने इस डिजिटल पहल और सुदृढ़ व्यवस्था के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री अग्रवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर किसान को उसकी मेहनत का पूरा और समय पर मूल्य मिले, जिसके लिए तकनीक और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि खरीदी केंद्रों पर गुणवत्ता परीक्षण से लेकर तौल और भुगतान तक प्रत्येक चरण व्यवस्थित, ईमानदार और किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संचालित हो।
















