आज का राशिफल दैनिक राशिफल
✍️ भागीरथी यादव दिनांक: 24 नवंबर 2025 सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल प्रस्तुत है—कार्यक्षेत्र, पारिवारिक जीवन, प्रेम, पैसा और स्वास्थ्य के आधार पर तैयार। — ♈ मेष (Aries) आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कामकाज में नई शुरुआत के संकेत। पुरानी समस्या का समाधान मिलेगा। धन: अचानक लाभ संभव। प्रेम: साथी से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य: हल्की थकान रहेगी। — ♉ वृषभ (Taurus) आर्थिक मामलों में सावधानी से निर्णय लें। किसी मित्र से महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। धन: बड़े खर्च पर नियंत्रण रखें। प्रेम: गलतफहमी दूर होगी। स्वास्थ्य: शुगर/बीपी वालों के लिए सतर्कता जरूरी। — ♊ मिथुन (Gemini) रचनात्मक कार्यों में सफलता। नौकरी में मान–सम्मान बढ़ेगा। धन: लाभ के अवसर बढ़ेंगे। प्रेम: प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य: तनाव कम होगा। — ♋ कर्क (Cancer) परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। धन: बचत बढ़ेगी। प्रेम: साथी का पूरा सहयोग। स्वास्थ्य: पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। — ♌ सिंह (Leo) नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। धन: आय में बढ़ोतरी की संभावना। प्रेम: रिश्तों में स्पष्टता लाएं। स्वास्थ्य: आंखों में जलन या सिरदर्द हो सकता है। — ♍ कन्या (Virgo) योजनाएं सफल होंगी। कामकाज में तेजी आएगी। धन: लाभदायक समय। प्रेम: रिलेशनशिप में मिठास। स्वास्थ्य: ऊर्जा अच्छी रहेगी। — ♎ तुला (Libra) संतुलन बनाकर चलें। सोच–समझकर निर्णय लें। धन: जरूरत से ज्यादा खर्च से बचें। प्रेम: साथी के साथ बहस से बचें। स्वास्थ्य: थकावट महसूस हो सकती है। — ♏ वृश्चिक (Scorpio) आज भाग्य आपका साथ देगा। रुकी हुई योजनाएं शुरू होंगी। धन: लाभ के योग। प्रेम: साथी से सरप्राइज मिल सकता है। स्वास्थ्य: मानसिक शांति बनी रहेगी। — ♐ धनु (Sagittarius) नई सीख और नए अवसर मिलेंगे। यात्राओं के योग। धन: धन आगमन बढ़ेगा। प्रेम: दूरियों में कमी आएगी। स्वास्थ्य: पैरों में दर्द/थकान रह सकती है। — ♑ मकर (Capricorn) काम में मेहनत का सही फल मिलेगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। धन: आर्थिक स्थिति मजबूत। प्रेम: जीवनसाथी का सपोर्ट। स्वास्थ्य: पुरानी बीमारी में आराम। — ♒ कुंभ (Aquarius) महत्वपूर्ण निर्णय स्थगित रखें। विवादों से बचें। धन: अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। प्रेम: धैर्य रखें। स्वास्थ्य: थकावट/बेचैनी। — ♓ मीन (Pisces) कला, साहित्य और आ ध्यात्मिक कार्यों में सफलता। मान–सम्मान बढ़ेगा। धन: धन लाभ का योग। प्रेम: नई शुरुआत का संकेत। स्वास्थ्य: अच्छी स्थिति।
मनेंद्रगढ़ में भालू का कहर: तीन महीने से दहशत में शहर, कार्रवाई अब भी नदारद
मनेंद्रगढ़। शहर के रहवासी इलाकों में पिछले तीन महीनों से भालुओं की रोज़ाना मौजूदगी ने लोगों की नींद उड़ा दी है। हालात ये हैं कि लोग घरों से निकलने से पहले दरवाज़ा नहीं, सड़क पर भालू तो नहीं—यह देख रहे हैं। शनिवार की रात फिर मादा भालू अपने दो शावकों के साथ NH-43 और आमाखेरवा रोड में घूमती दिखी, जबकि लोग वीडियो बनाने में जुटे रहे और वन विभाग दूर खड़ा केवल समझाइश देता रहा। कुछ दिन पहले इसी मादा भालू ने एक व्यक्ति पर हमला भी किया था, बावजूद इसके विभाग अब तक किसी ठोस कार्रवाई की बजाय केवल “निगरानी” का दावा कर रहा है। सवाल यह है कि आखिर भालू बार-बार शहर में क्यों घुस रहे हैं—क्या जंगल में भोजन की कमी है या विभाग के पास पकड़ने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं? नागरिक दहशत में हैं, बच्चे-बुजुर्ग घरों में कैद हैं, और शहर हर आवाज़ पर चौकन्ना है। लोगों की एक ही मांग है—सलाह नहीं, समाधान चाहिए। वन विभाग कब वास्तविक कार्रवाई करेगा, इसी का इंतजार है।
छत्तीसगढ़ में खेल विकास को नई दिशा — मुख्यमंत्री साय से मिले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रिंकू सिंह
✍️ भागीरथी यादव रायपुर, 23 नवंबर 2025। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आज भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ रिंकू सिंह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने रिंकू सिंह का शाल और नंदी के प्रतीक चिन्ह से आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान विधायक श्री सुशांत शुक्ला भी उपस्थित रहे। बैठक में मुख्यमंत्री ने रिंकू सिंह को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके शानदार प्रदर्शन और टीम इंडिया को दिए गए अहम योगदान के लिए बधाई दी। दोनों के बीच छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपराओं और राज्य में खेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सार्थक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने रिंकू सिंह को बस्तर ओलंपिक की पहल से अवगत कराते हुए बताया कि इससे ग्रामीण और आदिवासी अंचलों में उभरती प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच मिल रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा खेलों में अद्भुत क्षमता रखते हैं और सरकार उन्हें बेहतर संसाधन एवं अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। रिंकू सिंह ने भी राज्य में खेल प्रोत्साहन की पहल की सराहना की और कहा कि बेहतर सुविधाएँ मिलने से यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा नाम कमा सकते हैं। मुलाकात को छत्तीसगढ़ में खेल संरचना को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अम्बिकापुर : सरगुजा कमिश्नर ने दुलदुला धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण
✍️ भागीरथी यादव किसानों को निर्बाध सुविधा प्रदान करने के निर्देश अम्बिकापुर, नवंबर 2025 सरगुजा कमिश्नर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने शनिवार को जशपुर जिले के दुलदुला धान खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में धान खरीदी की संपूर्ण व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की और मौजूद अधिकारियों से जानकारी ली। कमिश्नर ने खरीदी केंद्र में नए और पुराने बारदाने की उपलब्धता, तिरपाल की व्यवस्था, तथा धान भंडारण की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुलभ कराना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने किसानों के लिए समय पर टोकन जारी करने, खरीदी केंद्र में मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था, तथा केंद्र की सभी गतिविधियों को पारदर्शी और सुचारू रखने के स्पष्ट निर्देश दिए। कमिश्नर दुग्गा ने कहा कि धान खरीदी शासन की प्राथमिकता है, इसलिए केंद्रों में व्यवस्थाएं बेहतर हों और किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, यह सुनिश्चित किया जाए।
प्रशासन के संरक्षण में जिओ स्पार का अवैध निर्माण
✍️भागीरथी यादव प्रशासन की नाक के नीचे जिओ स्पार का अवैध निर्माण, बढ़ रही गंभीर चिंताएँ कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी की कोरबा पश्चिम विस्तार परियोजना में कार्यरत निजी कंपनी जिओ स्पार इन दिनों मनमानी पर उतरी हुई है। जिला प्रशासन, नगर निगम, पर्यावरण विभाग सहित किसी भी संबंधित विभाग से अनुमति लिए बगैर अवैध बैंचिंग प्लांट का संचालन खुलेआम जारी है। प्रशासनिक उपेक्षा ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मीडिया में अवैध निर्माण संबंधी समाचार प्रकाशित होने के बाद भी कंपनी ने ना तो काम रोका और ना ही किसी नियम का पालन किया। अपनी पहुंच का प्रभाव दिखाते हुए जिओ स्पार बेखौफ ढंग से निर्माण गतिविधियां जारी रखे हुए है। विस्तार परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना था, लेकिन कंपनी ने इस दिशा में भी किसी प्रकार की पहल नहीं की। योग्य और सक्षम युवाओं को अवसर देने के बजाय बाहर से मजदूर बुलाकर काम कराया जा रहा है, जिससे असंतोष बढ़ रहा है। अवैध रूप से संचालित बैंचिंग प्लांट से आसपास के निवासियों को धूल, ध्वनि और वायु प्रदूषण का गंभीर असर झेलना पड़ रहा है। बढ़ते प्रदूषण ने स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ा दिए हैं। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो हालात और बिगड़ सकते हैं। जियो स्पार की इस मनमानी ने प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब ज़रूरत है कि संबंधित विभाग तत्काल संज्ञान लेते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनी पर कठोर कार्रवाई करें, जिससे परियोजना का उद्देश्य और जनहित दोनों सुरक्षित रह सकें।
महासमुंद में धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, अवैध परिवहन-भंडारण पर बड़ी कार्रवाई
✍️ भागीरथी यादव पिथौरा में 50 क्विंटल से अधिक अवैध धान जप्त, मेटडोर वाहन भी जब्त महासमुंद। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बीच जिले में अवैध धान के परिवहन और भंडारण पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सख्त निर्देशों के बाद कलेक्टर के मार्गदर्शन में अंतरराज्यीय सीमाओं सहित पूरे जिले में संयुक्त टीमों द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में आज पिथौरा तहसील में एसडीएम श्री श्र के नेतृत्व में राजस्व और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई अंजाम दी। जांच के दौरान मुढ़ीपार निवासी अरुण अग्रवाल द्वारा 75 पैकेटों में करीब 30 क्विंटल धान का अवैध परिवहन करते पाया गया। टीम ने मौके पर ही धान और उपयोग में लाई जा रही मेटडोर वाहन को जप्त कर थाना पिथौरा के सुपुर्द किया। वहीं दूसरी कार्रवाई में मुढ़ीपार निवासी भोजराम पटेल के यहां 50 पैकेटों में लगभग 20 क्विंटल धान का अवैध भंडारण पकड़ा गया। प्रशासन ने पूरा स्टॉक जब्त कर आवश्यक कानूनी कदम उठाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, ऐसे में जिले में अवैध खरीदी-बिक्री, भंडारण और परिवहन के विरुद्ध सघन अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
🌟 आज का राशिफल : 23 नवंबर 2025 — सभी 12 राशियों के लिए खास ज्योतिषीय समाचार 🌟
✍️ भागीरथी यादव 🌙 मेष (Aries) आज कार्यक्षेत्र में आपकी तेजी और निर्णय क्षमता प्रभावित करेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात लाभदायक साबित होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होने के संकेत। — 🌙 वृषभ (Taurus) आज यात्राओं के योग बन रहे हैं। महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लें। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। किसी नए कार्य की शुरुआत शुभ। — 🌙 मिथुन (Gemini) आज संवाद कौशल आपका सबसे बड़ा हथियार रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को विशेष अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी। — 🌙 कर्क (Cancer) परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। निवेश से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के संकेत। — 🌙 सिंह (Leo) आज आपका आकर्षण और नेतृत्व क्षमता सबका ध्यान खींचेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। — 🌙 कन्या (Virgo) कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। पुराना अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना। — 🌙 तुला (Libra) दिन रोमांचक रहेगा। कला, संगीत और सृजनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। साझेदारी वाले काम में फायदा होगा। — 🌙 वृश्चिक (Scorpio) आज गोपनीय बातें साझा करने से बचें। कार्यक्षेत्र में थोड़ा दबाव रहेगा, लेकिन अंत में सफलता मिलेगी। परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। — 🌙 धनु (Sagittarius) भाग्य का मजबूत साथ। नौकरी और व्यवसाय में तरक्की के संकेत। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। यात्रा शुभ। — 🌙 मकर (Capricorn) धैर्य की परीक्षा होगी लेकिन जल्द ही स्थितियाँ आपके पक्ष में आएंगी। बड़े अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। — 🌙 कुंभ (Aquarius) आज नई योजना बनने के योग। तकनीकी क्षेत्र में काम करने वालों के लिए दिन विशेष फलदायी। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। — 🌙 मीन (Pisces) आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। छात्रों के लिए दिन शानदार।
सुकमा पुनर्वास केंद्र में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का आकस्मिक निरीक्षण
✍️ भागीरथी यादव युवाओं संग जमीन पर बैठकर की आत्मीय चर्चा, दस्तावेज़ निर्माण से लेकर रोज़गार तक दिए त्वरित निर्देश सुकमा। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने आज सायं सुकमा स्थित पुनर्वास केंद्र का अचानक निरीक्षण कर हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटे युवाओं से सीधा संवाद किया। खास बात यह रही कि उपमुख्यमंत्री शर्मा ने औपचारिकताओं को दरकिनार करते हुए स्वयं युवाओं के बीच ज़मीन पर बैठकर चौपाल लगाई और उनकी समस्याओं तथा आवश्यकताओं को आत्मीयता से सुना। उनकी सरलता और सहज व्यवहार ने पुनर्वासित युवाओं को अत्यंत प्रसन्न किया और सभी ने बिना झिझक अपनी बातें उनके समक्ष रखीं। प्रशिक्षण व सुविधाओं की ली विस्तृत जानकारी श्री शर्मा ने युवाओं से चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम—राजमिस्त्री, कृषि उद्यमिता और सिलाई—की प्रगति के बारे में पूछताछ की। साथ ही केंद्र में उपलब्ध भोजन, रहन-सहन, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सुविधाओं पर पुनर्वासित युवाओं से सीधी प्रतिक्रिया ली। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी युवा को किसी प्रकार की कमी न हो तथा हर सुविधा समय पर और गुणवत्तापूर्ण मिले। परिजनों से मुलाकात और विवाह की इच्छा पर भी विशेष व्यवस्था उपमुख्यमंत्री ने पुनर्वासित युवाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे अपने परिजनों से कभी भी मुलाकात कर सकते हैं। यदि परिवारजन जेल में निरुद्ध हैं तो युवाओं की इच्छा पर मुलाकात की विशेष व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी युवक-युवती में विवाह की इच्छा है तो सरकार सामूहिक विवाह की व्यवस्था भी कराएगी। दस्तावेज़ों की समस्या का तत्काल समाधान युवाओं द्वारा आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड जैसे मूलभूत दस्तावेज़ पूरे न होने की जानकारी देने पर श्री शर्मा ने तुरंत जिला प्रशासन को दस्तावेज़ निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री स्वयं अधिकारियों के साथ बैठकर दस्तावेज़ निर्माण की कार्रवाई का निरीक्षण करते रहे और जहाँ भी तकनीकी अथवा प्रशासनिक बाधाएँ आईं, उनका तत्काल निराकरण कराया। रायपुर विधानसभा भ्रमण और स्वास्थ्य शिविर के निर्देश श्री शर्मा ने पुनर्वासित युवाओं को लोकतांत्रिक प्रणाली को समझाने के उद्देश्य से आगामी विधानसभा सत्र के दौरान रायपुर भ्रमण कराने की घोषणा की। इसके साथ ही पुनर्वास केंद्र में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के भी निर्देश दिए। दीर्घकालिक रोजगार की दिशा में ठोस कदम पुनर्वास नीति के तहत युवाओं को दीर्घकालिक रोजगार से जोड़ने के लिए भी प्रयास तेज किए जा रहे हैं। पुनर्वास केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को कौशल विकास के साथ स्वावलंबन की राह पर आगे बढ़ाने के लिए विभाग द्वारा निरंतर सहयोग दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान एडीजी श्री विवेकानंद सिन्हा, आईजी श्री सुंदरराज पी., कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव, एसपी श्री किरण चव्हाण, अपर कलेक्टर गजेंद्र सिंह ठाकुर सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से अमरिया पारा में सनसनी, परिजनों ने ससुराल पर लगाए गंभीर आरोप
✍️ भागीरथी यादव पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच तेज की मानिकपुर चौकी क्षेत्र के अमरिया पारा में शनिवार को एक 22 वर्षीय नवविवाहिता की रहस्यमयी मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नौ महीने पूर्व प्रेम विवाह करने वाली मधु सूर्यवंशी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है, वहीं मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगातार प्रताड़ना के आरोप लगाकर मामला और गंभीर बना दिया है। मधु सूर्यवंशी, निवासी खोखरा (जिला जांजगीर-चांपा), की शादी अरुण कोसले से प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। शादी के बाद से ही वह ससुराल में रह रही थी और मायके नहीं गई थी। शनिवार दोपहर करीब 11 बजे घर के भीतर लोहे के एंगल से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाने की जानकारी मिली। घटना के समय पति घर से बाहर था, जबकि सास-ससुर घर में मौजूद थे। सूचना मिलने पर अरुण तत्काल घर पहुंचा और पुलिस को खबर दी। मानिकपुर चौकी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार की उपस्थिति में पंचनामा, फोटो व अन्य आवश्यक कार्यवाही पूरी की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इस बीच घटना की खबर मिलते ही मृतका के परिजन कोरबा पहुंचे और उन्होंने ससुराल वालों पर गंभीर उत्पीड़न के आरोप लगाए। परिजनों के आरोपों के बाद मामले की संवेदनशीलता और बढ़ गई है। पुलिस अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के विस्तृत बयान के आधार पर आगे की दिशा तय करेगी। फिलहाल अमरिया पारा में घटना को लेकर लोगों में आक्रोश और दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है।
दुर्ग: दो स्पा सेंटरों पर देर रात छापेमारी अवैध गतिविधियों का खुलासा, तीन लोग गिरफ्तार
✍️ भागीरथी यादव रायपुर दुर्ग। सुपेला थाना क्षेत्र के स्मृति नगर में पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए लविश फैमिली स्पा एंड सैलून और ड्रीम कैचर स्पा एंड सैलून पर छापा मारा। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस को संदिग्ध हालात में कई लोग मिले तथा आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। पुलिस ने स्पा संचालिका अहिल्या सागरवंशी, उसके पति दिग्विजय सागरवंशी और अंकुश ईखार को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि सीएसपी भारती मरकाम के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में चल रही अवैध गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाना है। जांच जारी है और पुलिस ने कहा है कि भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयाँ लगातार होंगी।















