आज का राशिफल

✍️ भागीरथी यादव   यह रहा २० अक्टूबर २०२५ का सामान्य राशिफल — ध्यान दें कि यह बहुत सामान्य दिशा-निर्देश है, सभी राशियों के लिए सूर्य राशि के आधार पर। निजी कुंडली और चंद्र/लग्न राशि से फर्क हो सकता है।     —   ♈ मेष (Aries)   आज ऊर्जा थोड़ी कम महसूस हो सकती है। इंतज़ार या देरी का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन यह समय धैर्य रखने और सही समय का इंतज़ार करने का है। आर्थिक-व्यापार मामलों में जल्दबाजी से बचें। रंग: गुलाबी शुभ समय: दोपहर बाद     —   ♉ वृषभ (Taurus)   स्वास्थ्य या आराम की आवश्यकता आज बढ़ सकती है। यदि आप बीते समय से थके-मांदे हैं, तो आज स्वयं को शांत रखने का प्रयास करें। व्यवसाय में अभी-अभी नए निर्णय लेने से पहले सोच-विचार करें। रंग: बैंगनी     —   ♊ मिथुन (Gemini)   नए कार्यविचारों के लिए आज आपकी साहस और कल्पना सक्रिय हो सकती है। प्रेम-संबंधों में सकारात्मक परिवर्तन संभव हैं। व्यवसाय या साझेदारी में अवसर आ सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी न करें। रंग: सफेद     —   ♋ कर्क (Cancer)   आर्थिक दृष्टि से आज शुभ संकेत हैं — पुराने निवेश या काम से लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य सुधरने की संभावना है। यदि आप स्व-रोजगार या स्वतंत्र काम की ओर देख रहे हैं, तो आज विचार योग्य है। रंग: ब्रोन्ज     —   ♌ सिंह (Leo)   आज अचानक बदलाव संभव है, जो आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर-प्रेम दोनों क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है यदि आपने पहले से तैयारी की है। रंग: भूरा     —   ♍ कन्या (Virgo)   आज कुछ असमय रुकावटें महसूस हो सकती हैं। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। नकारात्मक सोच से बचें, सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएँ। रंग: काला     —   ♎ तुला (Libra)   आज आत्म-विश्वास कमजोर महसूस हो सकता है। मित्र या सहयोगी का सुझाव लाभदायक रहेगा। पुराने सहकर्मी या परिचित से संपर्क हो सकता है। विवाद से बचें।       —   ♏ वृश्चिक (Scorpio)   आज उत्साह-उड्डम के बीच कुछ चुनौतियाँ भी सामने आ सकती हैं। लेकिन ये चुनौतियाँ आपके विकास का हिस्सा होंगी। सच बोलने में लाभ है, क्योंकि आज संवाद शक्तिशाली रहेगा।       —   ♐ धनु (Sagittarius)   आज समय आपके अनुकूल है। नए व्यवसाय या पारिवारिक योजनाओं के लिए यह अच्छा दिन है। स्वास्थ्य भी सहयोग करेगा, परंतु आज कुछ नया शुरू करते समय सावधानी रखें। रंग: सुनहरा     —   ♑ मकर (Capricorn)   आपके प्रयासों को आज पहचान मिल सकती है। लेकिन कार्यभार में खुद को बहुत ओवरलोड न करें। आर्थिक निर्णयों में थोड़ी सतर्कता बरतें।       —   ♒ कुंभ (Aquarius)   परिवार-संबंधी चर्चाएँ आज भावनात्मक रूप से उठ सकती हैं। नए वित्तीय अवसर सामने आ सकते हैं — अगर आप खुलकर विचार करें। मित्र-परिवार के साथ समय बिताना लाभदायक रहेगा।       —   ♓ मीन (Pisces)   आज आपका सामाजिक दायरा बढ़ सकता है, और आर्थिक दृष्टि से भी कुछ शुभ संकेत हैं। संभावित निवेश या साझेदारी के अवसर आ सकते हैं — पूर्व अनुभव के आधार पर निर्णय लें।  

छत्तीसगढ़ की शान, अंकिता साहू का बड़ा मंच पर जलवा! 🌟 🎶 आज देखिए

✍️ भागीरथी यादव   India’s Got Talent Season 11 पर, रात 9:30 बजे 🎶   कोरबा। छत्तीसगढ़ की मिट्टी में जन्मी और कोरबा की गलियों में पली-बढ़ी अंकिता साहू आज अपने सुरों की उड़ान से पूरे देश का दिल जीतने जा रही हैं। एक छोटे से कॉलोनी से निकलकर, राष्ट्रीय मंच तक का सफर उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और संगीत के प्रति अथाह प्रेम से तय किया है।   🎓 शास्त्रीय संगीत में Masters of Performing Arts की डिग्री प्राप्त करने वाली अंकिता ने अपने सुरों से न सिर्फ लोगों का दिल जीता, बल्कि छत्तीसगढ़ का नाम भी ऊँचा किया है। आज वे अपनी टीम “The Royal Symphony & Choir” के साथ देश के सबसे बड़े मंच “India’s Got Talent – Season 11” पर अपने राज्य का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इस शानदार टीम के तीन स्तंभ हैं – 🎵 ऋषभ महरोल्या 🎵 रमेश बाघ 🎵 अजय चौहान 📺 देखना न भूलें — आज रात 9:30 बजे Sony Entertainment Television और SonyLIV ऐप पर   🙏 आइए, मिलकर इस छत्तीसगढ़ की सुरों की बेटी को आशीर्वाद और प्यार दें, और गर्व से कहें — ✨ “यह है हमारे छत्तीसगढ़ की आवाज़!” ✨

विकास कार्यों का उद्देश्य केवल निर्माण नहीं, जनसहमति और सामाजिक सौहार्द्र भी ज़रूरी

पाली से ज्ञान शंकर तिवारी की रिपोर्ट   पाली। विकास का रास्ता तभी सार्थक माना जा सकता है जब वह जनभावनाओं, सामूहिक सहमति और सामाजिक समरसता के साथ आगे बढ़े। किंतु ग्राम पंचायत नानपुलाली के आश्रित मोहल्ला नवापारा में प्रस्तावित आंगनवाड़ी भवन के निर्माण को लेकर जो विवाद सामने आ रहा है, उसने न केवल जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं, बल्कि गांव की सामाजिक एकता पर भी संकट के बादल मंडरा दिए हैं।   ग्रामीणों का आरोप है कि आंगनवाड़ी भवन के निर्माण स्थल का चयन बिना सामूहिक सहमति के किया गया है। उनका कहना है कि यह स्थान विवादास्पद और सामाजिक दृष्टि से संवेदनशील है, जिससे गांव के आपसी भाईचारे पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ग्रामीणों ने सरपंच पर तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए मांग की है कि इस निर्णय को तत्काल प्रभाव से रोका जाए।   ग्रामवासियों ने कहा कि चुनाव के दौरान प्रत्याशी खुद को जनसेवक बताते हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद जनता की भावनाओं को दरकिनार कर एकतरफा फैसले लेते हैं। नानपुलाली में भी यही परिदृश्य देखने को मिल रहा है, जहां लोकतांत्रिक प्रक्रिया की अनदेखी हो रही है।   ग्रामीणों ने पहले जनपद पंचायत पाली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा, तत्पश्चात जिला कलेक्टर, जिला पंचायत अध्यक्ष और अंततः क्षेत्रीय विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम को भी अपनी शिकायत से अवगत कराया। चूंकि गांव और विधायक दोनों ही आदिवासी समुदाय से आते हैं, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि विधायक अपने समाज के लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हैं या फिर सत्ता की चुप्पी ओढ़ लेते हैं।   ग्रामीणों की प्रमुख मांग है कि आंगनवाड़ी भवन का निर्माण वैकल्पिक और विवादरहित स्थान पर सामूहिक सहमति से कराया जाए। साथ ही, पंचायत के एकतरफा निर्णयों की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और गांव में सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखने के लिए प्रशासन सक्रिय हस्तक्षेप करे।   ग्रामीणों का कहना है कि विकास कार्यों का अर्थ केवल ईंट-पत्थर से इमारत खड़ी करना नहीं है, बल्कि यह वह प्रक्रिया है जो समुदाय को जोड़ती है, न कि तोड़ती है। ज्ञापन सौंपने के इस शांतिपूर्ण लेकिन दृढ़ प्रयास में गांव की महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही।   यह स्पष्ट संकेत है कि यह केवल एक राजनीतिक विवाद नहीं, बल्कि जनजीवन से जुड़ा सामाजिक प्रश्न है, जिसे अनदेखा करना भविष्य में गंभीर परिणाम ला सकता है। अब यह देखना शेष है कि विधायक तुलेश्वर मरकाम क्या इस विवाद को सुलझाकर गांव में सौहार्द्र और समाधान की राह प्रशस्त करते हैं या यह मामला भी प्रशासनिक निष्क्रियता और राजनीतिक असंवेदनशीलता की भेंट चढ़ जाता है — यह तो आने वाला समय बताएगा।

आज का राशिफल

✍️ भागीरथी यादव आज का संदेश   मेष आज आपका मन थोड़ा उक­sाने वाला हो सकता है — धैर्य रखें। आपने जो काम शुरू किया है, उसे पूरा करना बेहतर रहेगा। वृषभ आज का दिन आपके लिए कुछ नए अवसर लेकर आ सकता है—विशेष रूप से व्यापार-यात्रा या विकास से जुड़ा। लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी। मिथुन आपका मानसिक उत्साह बढ़ रहा है। आज कुछ नया सीखना या खुद को बदलना आपके लिए लाभदायक होगा। कर्क समूह-कार्यक्षेत्र में तालमेल अच्छा रहेगा। लेकिन आपसे अधिक उम्मीदें होंगी — जिम्मेदारी समझें। सिंह आज परिवार-घर में संवाद महत्वपूर्ण रहेगा। आप अपनी बात सोच-समझ कर रखें, असर बेहतर होगा। कन्या आप हाल-ही में बहुत कुछ संभाल रहे हैं, आज उसका सकारात्मक प्रभाव दिख सकता है। निर्णय लेने में संयम रखें। तुला आपके लिए वित्त-मुद्दे व संबंध-क्षेत्र में संतुलन महत्वपूर्ण रहेगा। लूट-पाट की बजाय समझदारी से काम लें। वृश्चिक आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे, लेकिन अपनी शक्ति का सही उपयोग करें। वित्त-व्यवहार में सतर्क रहें। धनु बदलाव के संकेत हैं—शांत रहना और पुरानी बातें पीछे छोड़ना आज लाभदायक रहेगा। मकर आज थोड़ा धीमा दिन हो सकता है, लेकिन यह तैयार-होनے का समय भी है। जल्दबाजी से बचें। कुंभ आप कुछ नया सोच रहे हैं — उसके लिए आज उपयुक्त समय है। अपनी योजनाओं को संवेदनशीलता से आगे बढ़ाएं। मीन आपने काफी बदलावा देखा है, आज उसे स्वीकार करें। जल्दबाजी न करें, धीरे-धीरे आगे बढ़ना बेहतर रहेगा।  

थाने में सौदेबाज़ी कर रहे थे पुलिसकर्मी, एसीबी ने किया रंगे हाथ गिरफ्तार

रिश्वतखोरी की गंध आते ही गिरी एसीबी की गाज, पटना थाना में मचा हड़कंप   कोरिया। जिले के पटना थाना परिसर में शुक्रवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रिश्वतखोरी के खेल में लिप्त एएसआई पी. टोप्पो और पुलिस मित्र राजू को ₹12,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद दोनों को एसीबी टीम ने पकड़कर बैकुंठपुर लाकर आगे की कार्यवाही प्रारंभ की है।   एसीबी डीएसपी प्रमोद कुमार खेश ने बताया कि 6 अक्टूबर 2025 को शिकायतकर्ता शाह खान ने एसीबी कार्यालय में आवेदन देकर पुलिसकर्मी द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी।   मामला शाह खान की बेटी रज़िया खान के सड़क हादसे से जुड़ा था। अप्रैल 2024 में ग्राम खोड़ निवासी अश्विनी कुमार उर्फ पिंटू ने मोटरसाइकिल से टक्कर मार दी थी, जिससे रज़िया का पैर टूट गया। प्रारंभ में आरोपी ने इलाज का खर्च उठाने की बात कही और ₹25,000 जमा भी किए, पर बाद में बाकी रकम देने से मुकर गया।   सितंबर 2025 में शाह खान ने आरोपी के खिलाफ थाना पटना में रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच की आड़ में एएसआई टोप्पो ने शाह खान से कहा कि अगर वह ₹10,000 देगा, तो मामला निपटा देगा और कोर्ट से मुआवजा भी दिलवा देगा। शाह खान ने इसकी सूचना एसीबी को दी। शिकायत के सत्यापन के दौरान टोप्पो ने रिश्वत राशि बढ़ाकर ₹15,000 कर दी और सौदा तय किया।   एसीबी टीम ने ट्रैप की योजना बनाते हुए शाह खान को रकम लेकर थाना भेजा। तय समय पर जैसे ही राजीव कुमार देवांगन (पुलिस मित्र राजू) ने शाह खान से ₹12,000 लिए, एसीबी टीम ने तत्काल दबिश देकर दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।   अचानक हुई इस कार्रवाई से थाने में अफरातफरी मच गई। एसीबी ने मौके से रिश्वत की रकम बरामद कर ली और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।   इस घटना के बाद पूरा पुलिस महकमा सकते में है। लोग कह रहे हैं—   “जो न्याय की उम्मीद लेकर थाना आया था, वहीं न्याय बिक रहा था — लेकिन इस बार बिकने से पहले पकड़ा गया।”  

पाँच आरोपी केबल चोरी प्रकरण में गिरफ्तार, चरचा पुलिस ने की कार्रवाई

  कोरिया/बैकुंठपुर। थाना चरचा क्षेत्र में हुए केबल चोरी प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी धरमनारायण राजवाड़े, निवासी विवेकानंद कॉलोनी चरचा, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एसईसीएल चरचा में कार्यरत है। बीती रात लगभग 11 बजे कार्यस्थल 56 लेवल पंप के पास कार्य करते समय काटने जैसी आवाज सुनाई दी। जब सभी कर्मियों ने जाकर देखा, तो पाया कि वहाँ रखे लगभग 450 मीटर लंबे केबल तार को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कटर मशीन से काटकर चोरी कर लिया गया था। चोरी गए केबल की कीमत लगभग 70 से 80 हजार रुपये बताई गई।   थाना चरचा में अपराध क्रमांक 201/2025, धारा 331(4), 305(ई) भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।   जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर पाँच संदेहियों को हिरासत में लिया —   1. मंगल उर्फ गोलू बसोर (24 वर्ष)     2. पुरुषोत्तम उर्फ गोलर बसोर (21 वर्ष)     3. मोहित बसोर (21 वर्ष)     4. अयोध्या बसोर (19 वर्ष)     5. नितेश बसोर (19 वर्ष) — सभी निवासी घुटरी दफाई हैं। पूछताछ में पाँचों ने केबल चोरी की घटना स्वीकार कर ली।       आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।   इस कार्रवाई में एसडीओपी बैकुंठपुर राजेश साहू के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी प्रमोद पांडे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अनिल सोनवानी, सहायक उपनिरीक्षक बालकृष्ण राजवाड़े एवं स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

चंगाई सभा के नाम पर धर्मांतरण का आरोप, तीन गिरफ्तार

✍️ भागीरथी यादव   सरगुजा। दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हारता में चंगाई सभा के नाम पर धर्मांतरण कराने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।   जानकारी के अनुसार, गांव में ईसाई समुदाय द्वारा चंगाई सभा आयोजित की गई थी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों को बुलाकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया जा रहा था। इसकी सूचना हिंदू संगठनों को मिली तो उनके सदस्य मौके पर पहुंचे और विरोध किया।   हंगामे की सूचना मिलते ही दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि सभा के दौरान हिंदू धर्म के प्रति आपत्तिजनक बातें कही जा रही थीं और लोगों को दूसरे धर्म में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा था।   पुलिस ने इस मामले में जयप्रकाश साव, अजित कुजूर और झकल राम प्रजापति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है, और अन्य लोगों की संलिप्तता पाए जाने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

बड़ा हादसा टला! बाल-बाल बची वृद्ध महिला

सुशील जायसवाल   कोरबी (चोटिया)। शुक्रवार की शाम करीब 8 बजे ग्राम पंचायत कोरबी के बाजार पारा मोहल्ले में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। एक नशे में धुत टैंकर चालक ने तेज रफ्तार में वाहन (टैंकर क्रमांक CG-16-A-1896) को रानी अटारी की ओर पीछे से ले जाते हुए साप्ताहिक बाजार के पास दुर्गा पंडाल के सामने बिजली के पोल और एक मकान में टक्कर मार दी।   टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकान का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मकान में उस समय 60 वर्षीय वृद्ध महिला इंदु वासनी पति स्व. दिलीप चक्रवर्ती सो रही थीं। सौभाग्य से उन्हें खरोंच तक नहीं आई। ग्रामीणों ने बताया कि चालक पूरी तरह नशे में था और नियंत्रण खो बैठा था।   घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे, निरीक्षण किया और टैंकर को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।   स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली कि गनीमत रही — अन्यथा घनी आबादी वाला क्षेत्र होने के कारण यह दुर्घटना बड़े जनहानि का कारण बन सकती थी।

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में की शिरकत

✍️ भागीरथी यादव   कोटा। राज्यपाल श्री रमेन डेका कोटा स्थित डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। उन्होंने 195 विद्यार्थियों को पीएचडी उपाधि और 189 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किया। इस दौरान विश्वविद्यालय की दीक्षांत स्मारिका और अन्य प्रकाशनों का विमोचन भी किया गया।   राज्यपाल ने कहा कि भाषा ज्ञान का माध्यम है, बाधा नहीं। केवल अंग्रेजी जानने से कोई ज्ञानी नहीं बनता। उन्होंने विद्यार्थियों को समर्पण, अनुशासन और कड़ी मेहनत को सफलता का मूल मंत्र बताते हुए समाज और माता-पिता के प्रति आभार व्यक्त करने की प्रेरणा दी।   राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का माध्यम है। शिक्षक और विद्यार्थी के बीच संवाद, विश्वास और प्रेरणा का रिश्ता आवश्यक है। उन्होंने विश्वविद्यालय को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए अपनी माता के नाम पर पौधा रोपण किया।   कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा, विधायक श्री सुशांत शुक्ला, कुलाधिपति श्री संतोष चौबे, कुलपति डॉ. प्रदीप कुमार घोष सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

हाईटेंशन तार से झुलसा नाबालिग, मंत्री ने लिया संज्ञान — अब न्याय की उम्मीद

  मनेंद्रगढ़/झगड़ाखांड। एमसीबी ग्राम पंचायत नेऊर निवासी बुद्धसेन सिंह (पुत्र स्व. भोला सिंह) ने थाना झगड़ाखांड में एक गंभीर मामला दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि समीर बस हास के मालिक सैफ ने उनके नाबालिग भांजे दिनेश सिंह (14 वर्ष) से अवैध रूप से खलासी का काम कराया।   परिजनों के बार-बार मना करने के बावजूद भी बस मालिक ने नाबालिग से मजदूरी कराना जारी रखा। मई माह में ग्राम कोड़ा में एक शादी समारोह के दौरान सामान उतारते समय दिनेश सिंह हाईटेंशन तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया।   पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना की सूचना परिवार को नहीं दी गई और न ही तत्काल इलाज की व्यवस्था की गई। बस मालिक ने घटना को दबाने और परिजनों को गुमराह करने की कोशिश की।   बुद्धसेन सिंह के अनुसार, जब वे मनेंद्रगढ़ अस्पताल पहुंचे, तो उनका भांजा वहां नहीं मिला। बाद में पता चला कि दिनेश अपने जीजा और बहन के साथ भरतपुर में है, लेकिन कुछ ही दिनों बाद तीनों रहस्यमय तरीके से लापता हो गए। करीब 20–25 दिनों तक कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिवार ने पुलिस और मीडिया से गुहार लगाई।   शिकायत के एक सप्ताह बाद किसी अनजान नंबर से जीजा और बहन का फोन आया कि “हम लोग रायपुर में हैं।” इस सूचना के बाद पत्रकार सुनील शर्मा ने मामले को गंभीरता से उठाया और कोरिया जिले के सीएचएमओ प्रशांत सिंह से संपर्क किया। सीएचएमओ ने रायपुर से एंबुलेंस भेजकर पीड़ित को झिजकोली (थाना कोटाडोल) पहुंचवाया।   पत्रकार की रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया। 16 अक्टूबर को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मामले का स्वयं संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने एंबुलेंस भेजकर दिनेश को मनेंद्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।   थाना कोटाडोल प्रभारी ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए और मेडिकल परीक्षण भी कराया।   इस बीच, पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि बस मालिक सैफ लगातार दबाव बनाकर बच्चे को अस्पताल से हटवाने की कोशिश कर रहा है। परिवार का कहना है कि बच्चे का पिता पोलियो से ग्रसित है और घर में वही एक कमाने वाला सदस्य था, जो अब जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।   18 सितंबर को शिकायत दर्ज होने के बावजूद बस मालिक के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन निष्पक्ष जांच कर कब तक पीड़ित परिवार को न्याय दिला पाता है।

अन्य खबरे

महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
झाड़-फूंक के बहाने घर से पार किए थे सोने-चांदी के जेवर और नकदी, दो साल बाद महिला गिरफ्तार
जनकपुर काष्ठागार में लकड़ी घोटाले का खुलासा: टीपी में 150 की जगह ट्रक से निकली 208 नग लकड़ी, 58 नग अतिरिक्त मिलने से मचा हड़कंप
तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति
खेत में युवक की संदिग्ध हालत में मिली लाश, सिर पर चोट के निशान — जांच में जुटी पुलिस
छेड़छाड़ से आहत नाबालिग ने लगाई फांसी, आरोपी युवक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल