ग्राम छिन्दपुर में बिजली संकट गहराया, भाजपा युवा मोर्चा नेता कृष्णानंद राठौर ने जताई चिंता

पाली से ज्ञान शंकर तिवारी की रिपोर्ट   कोरबा (दीपका): ग्राम पंचायत छिन्दपुर में लगातार बिगड़ती बिजली व्यवस्था को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य कृष्णानंद राठौर ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इस संबंध में CSPDCL दीपका कार्यालय को एक आवेदन भेजकर तत्काल सुधार की मांग की है। राठौर ने बताया कि ग्राम में उपस्वास्थ्य केंद्र से लेकर प्राथमिक विद्यालय तक केवल एक फेस की केबल बिछाई गई है। इस कारण थोड़े से लोड पर भी ओवरलोड की स्थिति बन जाती है। ग्रामीणों के अनुसार, वेल्डिंग मशीन या अन्य भारी उपकरण चलाने पर बिजली की लाइट लगातार UP & DOWN होती है, जिससे वोल्टेज कम हो जाता है और कूलर व पंखों के मोटर बार-बार खराब हो रहे हैं।   उन्होंने विभाग से मांग की है कि ग्राम पंचायत छिन्दपुर में दो स्पान केबल तत्काल बिछाई जाए, ताकि गांव में नियमित और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। राठौर ने यह भी कहा कि यदि तीन दिनों के भीतर सुधार कार्य नहीं किया गया, तो ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन की तैयारी की जाएगी।

शहर की जर्जर सड़कों को लेकर कलेक्टर-आयुक्त को ज्ञापन, 7 दिन में मरम्मत नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति नूतनसिंह ठाकुर ने शहर की खराब सड़कों की स्थिति पर गंभीर चिंता जताते हुए कलेक्टर और निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के भीतर गौमाता चौक, ईमलीछापर चौक और कटघोरा रोड सहित शहर के मुख्य प्रवेश मार्गों की मरम्मत नहीं की गई, तो आम जनता के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।   सभापति ठाकुर ने कहा कि शहर के मुख्य एंट्री पॉइंट की सड़कों की दुर्दशा से कोरबा की छवि धूमिल हो रही है। आए दिन दुर्घटनाओं और वाहन चालकों के घायल होने की घटनाएं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिससे सरकार की बदनामी हो रही है। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी है, और यदि विभाग दायित्व निभाने में असमर्थ है तो खनिज मद से राशि स्वीकृत कर नगर निगम को कार्य एजेंसी बनाया जाए।   आयुक्त नगर निगम कोरबा को दिए गए निवेदन में सभापति ने कहा कि डीडीएम चौक से ओवरब्रिज तक मेन रोड के गड्ढों की तुरंत मरम्मत कराई जाए। जोन अधिकारियों की लापरवाही से मामूली क्षति अब बड़े गड्ढों में बदल गई है, जिससे अब लाखों रुपये खर्च कर सड़कों को बनाना पड़ेगा।   उन्होंने बताया कि कोरबा जिले को हर साल खनिज न्यास मद से लगभग 600 करोड़ रुपये की राशि मिलती है, लेकिन इसका बड़ा हिस्सा ग्रामीण क्षेत्रों में खर्च हो जाता है, जबकि नगर निगम क्षेत्र की आधी आबादी इस सुविधा से वंचित है। शहर की सड़कों पर खर्च न होने से जनता रोज़ाना परेशानी झेल रही है।   सभापति ठाकुर ने मांग की है कि खराब सड़कों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए और खनिज न्यास मद से टास्क फोर्स गठित कर सड़कों की त्वरित मरम्मत की व्यवस्था की जाए।   उन्होंने कहा कि “यदि 7 दिन के भीतर सुधार कार्य नहीं किया गया, तो जनता के साथ मिलकर जनहित में सड़क आंदोलन किया जाएगा।”

धतूरा में राजीव युवा मितान क्लब की राशि में गबन का आरोप

पाली से ज्ञानशंकर तिवारी की रिपोर्ट   पाली। हरदीबाजार भाजपा मंडल के महामंत्री अमरनाथ कौशिक ने ग्राम धतूरा में पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल के दौरान गठित राजीव युवा मितान क्लब में भारी वित्तीय गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में उन्होंने जिलाधीश कोरबा को एक विस्तृत शिकायती पत्र सौंपा है।   कौशिक ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत धतूरा में क्लब का गठन ग्रामसभा की अनुमति और पारदर्शिता के बिना, पूरी तरह असंवैधानिक तरीके से किया गया था। उन्होंने बताया कि क्लब में अध्यक्ष लक्ष्मी देवी तिवारी और सचिव तरभा केवट की नियुक्ति की गई, जो कि उनके अनुसार भाई-भतीजावाद और राजनीतिक संरक्षण का उदाहरण है। शासन द्वारा क्लब को युवाओं के विकास, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए लाखों रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी, लेकिन कौशिक का आरोप है कि यह राशि क्लब पदाधिकारियों द्वारा निजी हित में गबन कर ली गई। उन्होंने कहा कि क्लब का उद्देश्य था गांव के युवाओं को खेल, सांस्कृतिक मंच और नेतृत्व विकास का अवसर देना, मगर आज तक गांव में एक भी खेल प्रतियोगिता या जनहित कार्यक्रम का आयोजन नहीं हुआ।   अमरनाथ कौशिक ने कहा कि यह क्लब अब भ्रष्टाचार और लूट-खसोट का अड्डा बन गया है। उन्होंने जिलाधीश से उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि सभी दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा शासन की राशि का पूरा हिसाब सार्वजनिक कर वसूली की जाए।

🌞 7 अक्टूबर 2025 का राशिफल (मंगलवार)

✍️ भागीरथी यादव   ♈ मेष राशि (Aries)   भाग्य: ⭐⭐⭐⭐☆ आज आत्मविश्वास ऊँचा रहेगा। काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। यात्रा से लाभ संभव। उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।   ♉ वृषभ राशि (Taurus)   भाग्य: ⭐⭐⭐☆☆ घर-परिवार में स्नेह रहेगा, लेकिन खर्च बढ़ सकता है। निर्णय सोच-समझकर लें। उपाय: माँ लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएँ।   ♊ मिथुन राशि (Gemini)   भाग्य: ⭐⭐⭐⭐☆ कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी। पुराने मित्र से मुलाकात संभव। व्यापार में लाभ के संकेत। उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएँ।   ♋ कर्क राशि (Cancer)   भाग्य: ⭐⭐⭐☆☆ भावनाओं में बहने से बचें। परिवार में मतभेद हो सकते हैं। संयम और संवाद बनाए रखें। उपाय: चांदी का आभूषण धारण करें।   ♌ सिंह राशि (Leo)   भाग्य: ⭐⭐⭐⭐☆ दिन सफलता देने वाला रहेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।   ♍ कन्या राशि (Virgo)   भाग्य: ⭐⭐⭐☆☆ स्वास्थ्य पर ध्यान दें। थकान या तनाव महसूस हो सकता है। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। उपाय: तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएँ।   ♎ तुला राशि (Libra)   भाग्य: ⭐⭐⭐⭐☆ आज का दिन रिश्तों में मजबूती लाएगा। भाग्य का साथ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ। उपाय: देवी दुर्गा की आराधना करें।   ♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)   भाग्य: ⭐⭐⭐☆☆ कार्य क्षेत्र में कुछ चुनौती रह सकती है, पर मेहनत का फल मिलेगा। गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। उपाय: तांबे के पात्र में जल पीएँ।   ♐ धनु राशि (Sagittarius)   भाग्य: ⭐⭐⭐⭐☆ धन लाभ के योग हैं। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शिक्षा और करियर में प्रगति। उपाय: पीले फूल भगवान विष्णु को अर्पित करें।   ♑ मकर राशि (Capricorn)   भाग्य: ⭐⭐⭐☆☆ किसी नए काम की शुरुआत से पहले योजना बनाएं। पारिवारिक समर्थन मिलेगा। संयम रखें। उपाय: शनिदेव को सरसों के तेल का दीपक जलाएं।   ♒ कुंभ राशि (Aquarius)   भाग्य: ⭐⭐⭐⭐☆ नौकरी-पेशा वालों के लिए दिन उत्तम। मित्रों से सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में खुशियाँ बढ़ेंगी। उपाय: किसी जरूरतमंद को काला कंबल दान करें।   ♓ मीन राशि (Pisces)   भाग्य: ⭐⭐⭐⭐☆ धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम और परिवार में सुखद माहौल रहेगा। उपाय: भगवान विष्णु के मंत्र “ॐ नमो नारायणाय” का जाप करें।   🕉️ शुभ रंग: पीला 🍀 शुभ अंक: 3 💫 आज का विशेष योग: चंद्र-गुरु योग — जो भाग्य वृद्धि और ज्ञान की प्राप्ति का संकेत देता है।    

पाली ब्लॉक से निर्भीक पत्रकार ज्ञानशंकर तिवारी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

पाली। निर्भीक और साहसी पत्रकार ज्ञानशंकर तिवारी का जन्मदिन उनके नूनेरा स्थित निवास पर हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर जन्मदिन का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मुकेश जायसवाल उपस्थित रहे। इसके अलावा क्षेत्र के प्रतिष्ठित पत्रकारों में दाऊराम साहू, कृष्ण कुमार अहीर, दानेंद्र प्रताप, कादिर हुसैन सहित अनेक शुभचिंतक एवं परिजन भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी अतिथियों ने पत्रकार ज्ञानशंकर तिवारी की साहसिक और निष्पक्ष पत्रकारिता की सराहना करते हुए उन्हें दीर्घायु एवं सफल जीवन की शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर आपसी सौहार्द और खुशी साझा की।  

जर्मनी में विश्व की सबसे बड़ी खाद्य प्रदर्शनी में उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने छत्तीसगढ़ का किया प्रतिनिधित्व खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े उद्योगपतियों से की भेंट

✍️ भागीरथी यादव   रायपुर। विश्व की सबसे बड़ी खाद्य प्रदर्शनी “अनुगा-2025, जर्मनी” में आयोजित मंत्री स्तरीय बैठक में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व राज्य के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया।   आयोजन स्थल पर आयोजकों ने मंत्री श्री देवांगन का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर Koelnmesse GmBH के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) श्री ओलिवर फ्रेस्से से उनकी विशेष भेंट हुई। मंत्री श्री देवांगन ने रायपुर में अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी के आयोजन की संभावनाओं पर सार्थक चर्चा की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने श्री मिलिंद दीक्षित, प्रबंध निदेशक – Koelnmesse GmBH (भारत एवं सार्क देश) तथा श्री समीर मितिया, समूह निदेशक – Koelnmesse GmBH से भी मुलाकात की। बैठक में मंत्री श्री देवांगन ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बनी छत्तीसगढ़ राज्य की नवीन औद्योगिक विकास नीति 2024-30 का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।   उन्होंने राज्य में औद्योगिक विकास की प्रगति, औद्योगिक पार्कों विशेषकर खाद्य प्रसंस्करण पार्कों में निवेश हेतु दी जा रही प्रोत्साहन योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी। मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार गैर-बासमती चावल, इमली तथा मूल्य संवर्धित वन उत्पादों पर आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए निवेश आकर्षित करने पर विशेष ध्यान दे रही है।   इस अवसर पर उद्योग विभाग के निदेशक श्री प्रभात मालिक भी उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ शासन ने दो अवर सचिवों के विभागीय पदस्थापन में किया फेरबदल

✍️ भागीरथी यादव रायपुर नवा रायपुर अटल नगर, 06 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को सचिवालय सेवा के दो अवर सचिवों का स्थानांतरण करते हुए नई पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश (ESTB-102/17/2024-GAD-8) के अनुसार— श्री के.पी. नेताम, अवर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष-1) से स्थानांतरित होकर ग्रामोद्योग विभाग में पदस्थ किए गए हैं। श्री अमृत लाल यादव, अवर सचिव, ग्रामोद्योग विभाग से स्थानांतरित होकर सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष-1) में पदस्थ किए गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना विभाग को उपलब्ध कराएं। आदेश अवर सचिव मनराखन भूआर्य द्वारा जारी किया गया।      

6 अक्टूबर 2025 सोमवार राशिफल

✍️ भागीरथी यादव   (चंद्रमा मकर राशि में रहेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में गंभीरता और जिम्मेदारी बढ़ेगी। दिन मिश्रित फलदायक रहेगा।)     —   ♈ मेष (Aries)   आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। 💼 करियर: पदोन्नति की संभावना। 💰 धन: आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। ❤️ प्रेम: साथी के साथ मतभेद दूर होंगे। 🕉️ उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।     —   ♉ वृषभ (Taurus)   दिन भाग्यवर्धक रहेगा। किसी यात्रा या निवेश से लाभ हो सकता है। 💼 करियर: नए अवसर मिलेंगे। 💰 धन: रुके पैसे वापस मिल सकते हैं। ❤️ प्रेम: परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। 🕉️ उपाय: सफेद वस्त्र धारण करें।     —   ♊ मिथुन (Gemini)   मन में थोड़ी बेचैनी रह सकती है, निर्णय सोच-समझकर लें। 💼 करियर: ऑफिस में विवादों से दूर रहें। 💰 धन: खर्च अधिक रहेगा। ❤️ प्रेम: रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखें। 🕉️ उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।     —   ♋ कर्क (Cancer)   आज किसी शुभ कार्य की योजना बनेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। 💼 करियर: काम में तेजी आएगी। 💰 धन: नई आय के स्रोत खुल सकते हैं। ❤️ प्रेम: दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। 🕉️ उपाय: चावल का दान करें।     —   ♌ सिंह (Leo)   कामकाज में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, धैर्य रखें। 💼 करियर: उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। 💰 धन: निवेश में सावधानी रखें। ❤️ प्रेम: पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। 🕉️ उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।     —   ♍ कन्या (Virgo)   आज का दिन अध्ययन, अनुसंधान या रचनात्मक कार्यों के लिए शुभ है। 💼 करियर: नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। 💰 धन: लाभ के संकेत। ❤️ प्रेम: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। 🕉️ उपाय: तुलसी को जल दें।     —   ♎ तुला (Libra)   किसी पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। संतुलन बनाए रखें। 💼 करियर: टीमवर्क में सफलता मिलेगी। 💰 धन: खर्चा नियंत्रित रखें। ❤️ प्रेम: पुराने संबंध फिर से जुड़ सकते हैं। 🕉️ उपाय: देवी लक्ष्मी की आराधना करें।     —   ♏ वृश्चिक (Scorpio)   आज योजनाएं सफल होंगी। मनचाहा कार्य पूर्ण होगा। 💼 करियर: अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। 💰 धन: आर्थिक स्थिति में सुधार। ❤️ प्रेम: जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है। 🕉️ उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।     —   ♐ धनु (Sagittarius)   धैर्य रखें, किसी प्रियजन से गलतफहमी दूर होगी। 💼 करियर: मेहनत का फल देर से मिलेगा। 💰 धन: सावधानीपूर्वक खर्च करें। ❤️ प्रेम: भावनाओं पर नियंत्रण रखें। 🕉️ उपाय: पीपल के वृक्ष की परिक्रमा करें।     —   ♑ मकर (Capricorn)   आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। 💼 करियर: नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। 💰 धन: आर्थिक लाभ के योग। ❤️ प्रेम: परिवार में सुख-शांति रहेगी। 🕉️ उपाय: काली उड़द का दान करें।     —   ♒ कुंभ (Aquarius)   पुराने काम पूरे होंगे। सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि। 💼 करियर: योजनाएं सफल होंगी। 💰 धन: स्थायी लाभ के संकेत। ❤️ प्रेम: जीवनसाथी के साथ समय बिताएं। 🕉️ उपाय: शनि देव को तिल चढ़ाएं।     —   ♓ मीन (Pisces)   धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मानसिक शांति मिलेगी। 💼 करिय र: शिक्षा और कला से जुड़े लोगों को सफलता। 💰 धन: धनलाभ के योग। ❤️ प्रेम: प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। 🕉️ उपाय: पीले वस्त्र पहनें।  

सिमगा में वीरांगना महारानी दुर्गावती जयंती पर ‘हीरा मोती सेना’ ने किया भव्य आयोजन

महारानी के शौर्य को किया गया नमन, ग्रामवासी बड़ी संख्या में रहे उपस्थित   रिपोर्ट: सुशील जायसवाल, कोरबी चोटिया   पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिमगा में दिनांक 05 अक्टूबर 2025 को गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना महारानी दुर्गावती की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ‘हीरा मोती सेना’ द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महारानी के अदम्य साहस और शौर्य को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।   महारानी दुर्गावती, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए मुगलों से वीरतापूर्वक संघर्ष किया, गोंडवाना की अस्मिता और नारी शक्ति की प्रतीक मानी जाती हैं।   कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि सोन साय आयाम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उप सरपंच राजिंदर मरकाम और हीरा मोती सेना के संयोजक योगेन्द्र राजन विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। सभी अतिथियों ने महारानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को नमन किया।   मुख्य अतिथि सोन साय आयाम ने अपने उद्बोधन में कहा कि “महारानी दुर्गावती का जीवन हमें स्वाभिमान और साहस के साथ अपने अधिकारों और संस्कृति की रक्षा करने की प्रेरणा देता है।” वहीं उप सरपंच राजिंदर मरकाम ने युवाओं से आह्वान किया कि वे महारानी के आदर्शों को अपनाएं और समाज तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें। योगेन्द्र राजन, संयोजक, हीरा मोती सेना, ने संगठन के उद्देश्यों और गोंडी संस्कृति के संरक्षण हेतु चल रहे प्रयासों की जानकारी दी।   इस अवसर पर हीरा मोती सेना के कार्यकर्ताओं — दिनेश्वर मरकाम, रणजीत आर्मो, गजानंद मरकाम, अशोक आयाम, बलबीर पेद्रो, बारे लाल, त्रिभुवन आर्मो, और मनिंद्र कोर्राम — ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने महारानी दुर्गावती की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

पाली ब्लॉक में निर्भीक पत्रकार ज्ञानशंकर तिवारी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

पाली। पत्रकारिता जगत में अपनी निष्पक्षता और निर्भीकता के लिए पहचाने जाने वाले पत्रकार ज्ञानशंकर तिवारी का जन्मदिन उनके नूनेरा स्थित निवास पर हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मनाया गया। अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मित्रों, परिजनों और क्षेत्र के अनेक प्रतिष्ठित जनों ने भाग लेकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ केक काटकर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मुकेश जायसवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ एवं सम्मानित पत्रकार — दाऊराम साहू, कृष्ण कुमार अहीर, दानेंद्र प्रताप, कादिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में शुभचिंतक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं परिवारजन शामिल हुए। सभी अतिथियों ने ज्ञानशंकर तिवारी के साहसिक, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के योगदान की सराहना की तथा उन्हें दीर्घायु और सफल जीवन की शुभकामनाएं दीं।   कार्यक्रम के दौरान पूरे वातावरण में खुशी और सौहार्द का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर हंसी-खुशी के पल साझा किए और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।  

अन्य खबरे

महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
झाड़-फूंक के बहाने घर से पार किए थे सोने-चांदी के जेवर और नकदी, दो साल बाद महिला गिरफ्तार
जनकपुर काष्ठागार में लकड़ी घोटाले का खुलासा: टीपी में 150 की जगह ट्रक से निकली 208 नग लकड़ी, 58 नग अतिरिक्त मिलने से मचा हड़कंप
तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति
खेत में युवक की संदिग्ध हालत में मिली लाश, सिर पर चोट के निशान — जांच में जुटी पुलिस
छेड़छाड़ से आहत नाबालिग ने लगाई फांसी, आरोपी युवक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल