
पाली। निर्भीक और साहसी पत्रकार ज्ञानशंकर तिवारी का जन्मदिन उनके नूनेरा स्थित निवास पर हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर जन्मदिन का उत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मुकेश जायसवाल उपस्थित रहे। इसके अलावा क्षेत्र के प्रतिष्ठित पत्रकारों में दाऊराम साहू, कृष्ण कुमार अहीर, दानेंद्र प्रताप, कादिर हुसैन सहित अनेक शुभचिंतक एवं परिजन भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
सभी अतिथियों ने पत्रकार ज्ञानशंकर तिवारी की साहसिक और निष्पक्ष पत्रकारिता की सराहना करते हुए उन्हें दीर्घायु एवं सफल जीवन की शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर आपसी सौहार्द और खुशी साझा की।
