लाल किले से PM के 2 ऐलान:दीवाली पर GST रिफॉर्म से जनता का टैक्स घटेगा
नई दिल्ली।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से 2 बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा, ‘इस दिवाली पर सरकार जीएसटी रिफॉर्म ला रही है। इससे आम लोगों को टैक्स में बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया, आज से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू की जा रही है। इस योजना के तहत निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले बेटे बेटी को 15 हजार रुपए सरकार की तरफ से दिए जाएंगे। कंपनियों को भी जो ज्यादा रोजगार जुटाएगा, उन्हें प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह योजना करीब 3.5 करोड़ नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर बनाएगी। पीएम का शुरुआती भाषण ऑपरेशन सिंदूर पर फोकस रहा। उन्होंने कहा, ‘आज मुझे लाल किले की प्राचीर से ऑपरेशन सिंदूर के वीर जांबाजों को सैल्यूट करने का अवसर मिला है। हमारे सैनिकों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सजा दी है। 22 अप्रैल को पहलगाम में सीमा पार से आतंकियों ने जिस प्रकार का कत्ले आम किया। धर्म पूछकर लोगों को मारा।’ उन्होंने कहा, ‘पूरा हिंदुस्तान आक्रोश से भरा हुआ था। पूरा विश्व इस संहार से चौंक गया था। ऑपरेशन सिंदूर उसी आक्रोश की अभिव्यक्ति है। हमने सेना को खुली छूट दी। हमारी सेना ने वो करके दिखाया, जो कई दशकों तक भुलाया नहीं जा सकता। सैकड़ों किमी दुश्मन की धरती में घुसकर आतंकियों को नेस्तनाबूद किया। पाकिस्तान की नींद अभी उड़ी है। पाकिस्तान में हुई तबाही इतनी बड़ी है कि रोज नए खुलासे हो रहे हैं।’
स्वतंत्रता दिवस के इन्विटेशन कार्ड पर ऑपरेशन सिंदूर का लोगो:राष्ट्रगान बजाने वाले बैंड में पहली बार अग्निवीर
नई दिल्ली।’ 15 अगस्त 2025 को 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस बार की थीम ‘नया भारत’ है। मोदी दिल्ली के लालकिले की प्राचीर से लगातार 12वीं बार राष्ट्र को संबोधित करेंगे। PM अपने संबोधन से अंतरराष्ट्रीय बिरादरी को भारत का विजन देंगे। साथ ही, पूरा संबोधन सेना के शौर्य को समर्पित होगा। इस साल पहली बार राष्ट्रगान बजाने वाले बैंड में 11 अग्निवीर हिस्सा लेंगे। साथ ही इन्विटेशन कार्ड पर ऑपरेशन सिंदूर का लोगो और चिनाब पुल का वॉटरमार्क भी होगा। जो ‘नए भारत’ के उदय को दर्शाता है। इस बार की देशभर से 85 ग्राम सरपंचों को ग्रामीण परिवर्तन में उनके योगदान के लिए स्पेशल गेस्ट के तौर पर आमंत्रित किया गयाा है।
किश्तवाड़ में बादल फटा, 28 लोगों की मौत:चशोटी गांव में मचैल माता की धार्मिक यात्रा के लिए जुटे कई लोग बहे, रेस्क्यू जारी
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में पड्डर सब-डिवीजन के चशोटी गांव में गुरुवार दोपहर 12:30 बजे बादल फटा। कई लोग पहाड़ से आए पानी और मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में 28 लोगों की मौत हो गई है। 28 शव मिल गए हैं। अब तक 65 लोगों को बचाया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। हादसा उस समय हुआ जब हजारों श्रद्धालु मचैल माता यात्रा के लिए चशोटी गांव पहुंचे थे। यह यात्रा का पहला पड़ाव है। बादल वहीं फटा है, जहां से यात्रा शुरू होने वाली थी। यहां श्रद्धालुओं की बसें, टेंट, लंगर और कई दुकानें थीं। सभी बाढ़ के पानी में बह गए। मचैल माता तीर्थयात्रा हर साल अगस्त में होती है। इसमें हजारों श्रद्धालु आते हैं। यह 25 जुलाई से 5 सितंबर तक चलेगी। यह रूट जम्मू से किश्तवाड़ तक 210 किमी लंबा है और इसमें पद्दर से चशोटी तक 19.5 किमी की सड़क पर गाड़ियां जा सकती हैं। उसके बाद मचैल तक 8.5 किमी की पैदल यात्रा होती है।
स्वतंत्रता दिवस पर मीट की दुकानें बैन करने पर विवाद:ओवैसी ने कहा- इसका नॉनवेज से क्या रिश्ता
नई दिल्ली।’ महाराष्ट्र के बाद तेलंगाना में भी 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस पर मीट की दुकानें और बूचड़खाने बंद रखने के आदेश विवाद बढ़ गया। पिछले तीन दिन में ओल्ड हैदराबाद सिटी की नगर निगम के अलावा, ठाणे जिले के कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका, छत्रपति शिवाजी नगर पालिका प्रशासन ने ऐसे आदेश दिए। मीट बैन के फैसले पर शिवसेना (यूबीटी) के विधायक आदित्य ठाकरे ने नाराजगी जताई है। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा- यह धर्म का मामला नहीं है और न ही यह राष्ट्रीय हित का मामला है।
सुप्रीम कोर्ट के बाहर वकील ने डॉग लवर को पीटा: NCR में आवारा कुत्तों पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचा था
नई दिल्ली।’ सुप्रीम कोर्ट के बाहर वकील और डॉग लवर्स की मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक वकील डॉग लवर को 2 बार थप्पड़ मारता दिख रहा है। आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव करते नजर आ रहे हैं। घटना का वीडियो बुधवार को वायरल हो रहा है। वीडियो 11 अगस्त का है, इसी दिन सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर के सभी इलाकों से आवारा कुत्तों को हटाकर शेल्टर में रखने, वहां नसबंदी, टीकाकरण, पेशेवर देखरेख और सीसीटीवी व्यवस्था करने का निर्देश दिया था। इसके बाद डॉग लवर्स ने बड़ी संख्या में सुप्रीम कोर्ट के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन किया था। इसी दौरान डॉग लवर और वकील के बीच कहासुनी हो गई और बात मारपीट तक पहुंच गई। हालांकि, इसके पीछे की वजह सामने नहीं आई है।
देश में 1.53 करोड़ आवारा कुत्ते:70% को सालभर में टीके लगेंगे, तीन मंत्रालयों ने राज्यों को जारी की एडवायजरी
नई दिल्ली।’ सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर की सड़कों से आवारा कुत्तों को हटाकर शेल्टर होम ले जाने के आदेश के बाद छिड़ी बहस के बीच नई जानकारी समाने आई है। केंद्र सरकार ने आवारा कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ने और लावारिस पशुओं द्वारा आमजन को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं पर चिंता जताई है। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय, पंचायती राज मंत्रालय और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने ऐसे पशुओं पर नियंत्रण के लिए मास्टर एक्शन प्लान बनाया है। तीनों मंत्रालयों ने सभी राज्यों को एक एडवाइजरी भेजी है। इसमें कहा गया है कि देश में 1.53 करोड़ आवारा कुत्ते हैं। इनमें 70% का वैक्सीनेशन व नसबंदी एक साल में करने का टारगेट रखा गया है। इसके अलावा 2019 की पशु गणना के अनुसार देश में 50 लाख बेसहारा पशु हैं। इस अभियान में पहली बार ग्राम पंचायतें भी जुड़ेंगी। अभियान के लिए राज्यों को एनिमल वेलफेयर बोर्ड की मदद लेने को कहा गया है। बता दें कि तीनों मंत्रालयों ने यह कदम केंद्र को आवारा कुत्तों के काटने और बेसहारा पशुओं के कारण हो रहे हादसों की हजारों शिकायतें मिलने के बाद उठाया है।
राजस्थान के दौसा में कंटेनर में घुसी पिकअप,11 की मौत:10 से ज्यादा घायल
दौसा।’ राजस्थान के दौसा में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खड़े कंटेनर में घुस गई। एक्सीडेंट में 7 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई। सभी उत्तर प्रदेश के एटा और फिरोजाबाद के रहने वाले हैं। एक्सीडेंट बुधवार सुबह करीब 3.30 बजे नेशनल हाईवे-148 पर सैंथल थाना के बापी गांव में हुआ। एटा के जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह ने बताया कि असरौली (एटा) गांव से करीब 45 श्रद्धालु दो पिकअप में खाटूश्याम गए थे। वापसी में महिलाओं-बच्चों से भरी पिकअप का एक्सीडेंट हो गया।
पाकिस्तानी PM बोले- दुश्मन एक बूंद पानी नहीं छीन सकता:ऐसा सबक सिखाएंगे, जिंदगीभर याद रहेगा
इस्लामाबाद।’ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सिंधु जल संधि को स्थगित करने पर भारत को धमकी दी है। मंगलवार को राजधानी इस्लामाबाद में हुए एक कार्यक्रम में शरीफ ने कहा- दुश्मन (भारत) पाकिस्तान से एक बूंद पानी भी नहीं छीन सकता। आपने हमें पानी रोकने की धमकी दी। अगर ऐसा करने की कोशिश की तो पाकिस्तान आपको ऐसा सबक सिखाएगा, जिसे जिंदगीभर नहीं भूलेंगे। शरीफ ने कहा कि भारत अगर पाकिस्तान की तरफ बहने वाला पानी रोकने की कोशिश करता है तो यह सिंधु जल संधि का उल्लंघन होगा। उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि इसका जवाब निर्णायक तरीके से दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पानी पाकिस्तान की लाइफलाइन है और अंतरराष्ट्रीय समझौतों के तहत देश के अधिकारों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
कश्मीर के उरी में एक जवान शहीद:सेना ने LoC पर आतंकी घुसपैठ की कोशिश नाकाम की
उत्तरी कश्मीर के उरी सेक्टर में LoC के पास बुधवार सुबह सुरक्षाबलों ने आतंकियों की घुसपैठ को नाकाम कर दिया। ऑपरेशन के दौरान एक जवान शहीद हुआ है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया है। पिछले 13 दिनों में आतंकियों से सेना की यह तीसरी मुठभेड़ है। इससे पहले 10 अगस्त को किश्तवाड़ के दुल इलाके में सेना को आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान आतंकियों ने सेना पर फायरिंग की थी। यहां भी सर्चिंग जारी है। 1 अगस्त से कुलगाम के अखल जंगलों में आतंकियों की तलाश में सर्चिंग चल रही है। यहां 2 जवान शहीद हुए हैं, 9 जवान घायल हैं। दो आतंकी भी मारे जा चुके हैं। सुरक्षाबलों ने 2 अगस्त की सुबह पुलवामा के आतंकी हारिस नजीर डार को मार गिराया था। वो C-कैटेगरी का आतंकी था। हारिस उन 14 लोकल आतंकियों की लिस्ट में था, जिनके नाम खुफिया एजेंसियों ने पहलगाम हमले के बाद 26 अप्रैल को जारी किए थे।
2025 की हुरुन लिस्ट जारी: अंबानी, बिड़ला और जिंदल सबसे मूल्यवान
देश के सबसे अमीर कारोबारी घरानों की नई सूची में अंबानी परिवार ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित किया है। 2025 की हुरुन इंडिया मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली बिजनेसेज लिस्ट के अनुसार, अंबानी परिवार ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। उनके कारोबारी साम्राज्य का कुल वैल्यूएशन 28 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है, जो भारत की कुल सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के लगभग बारहवें हिस्से के बराबर है। राज्य शासन का फैसला: स्वतंत्रता दिवस पर जश्न में शराब नहीं, दुकानें रहेंगी बंद इस सूची में दूसरा स्थान कुमार मंगलम बिड़ला परिवार को मिला है, जिनके बिजनेस का वैल्यूएशन 6.5 लाख करोड़ रुपए आंका गया है। बिड़ला परिवार ने अपनी मजबूत स्थिति को बनाए रखा है। वहीं, जिंदल परिवार ने इस साल टॉप तीन में जगह बनाई है। उनके बिजनेस का कुल वैल्यूएशन 5.7 लाख करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। यह आंकड़ा जिंदल परिवार के बढ़ते कारोबारी प्रभाव को दर्शाता है। हुरुन इंडिया की यह लिस्ट देश के सबसे मूल्यवान पारिवारिक व्यवसायों की स्थिति को दर्शाती है, जिसमें अंबानी परिवार का वर्चस्व स्पष्ट रूप से सामने आया है।
















