एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या:पार्किंग विवाद में धारदार हथियार से हमला

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या हो गई। यह घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे जंगपुरा भगोल लेन में हुई। पुलिस ने बताया कि हुमा के भाई आसिफ कुरैशी का अपने पड़ोस के दो लोगों से मेन गेट के सामने स्कूटर पार्क करने पर झगड़ा हुआ। विवाद के बाद आरोपियों ने आसिफ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर हालत में आसिफ को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आसिफ की पत्नी सायनाज कुरैशी और परिजन का आरोप है कि मामूली बात पर आरोपियों ने बेरहमी से हमला किया।

ट्रम्प का भारत से ट्रेड डील पर बातचीत से इनकार:बोले- पहले टैरिफ मसला सुलझे, तब होगी बात

वॉशिंगटन डीसी।’ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत से ट्रेड डील पर बातचीत से इनकार कर दिया है। ट्रम्प ने कहा कि जब तक टैरिफ विवाद का हल नहीं निकल जाता, बात शुरू नहीं होगी। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि भारत से ट्रेड डील पर बातचीत के लिए अमेरिकी अधिकारियों का एक दल इस महीने भारत आने वाला है। भारत पर अब कुल अमेरिकी टैरिफ 50% हो गया है। ट्रम्प ने बुधवार को एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन कर 25% टैरिफ बढ़ा दिया था। बढ़ा हुआ टैरिफ 27 अगस्त से लागू होगा। इसके अलावा गुरुवार से भारत पर 25% टैरिफ लागू हो गया है। ट्रम्प के आदेश में कहा गया है कि रूसी तेल की खरीद की वजह से भारत पर यह एक्शन लिया गया है।

पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड: मुठभेड़ में दो शूटर ढेर, पुलिस-एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई

सीतापुर।’ करीब पांच महीने बाद महोली के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार सुबह पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने दो हत्यारोपितों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। मुठभेड़ में दोनों बदमाशों को गोली लगी, जिन्हें घायलावस्था में सीएचसी पिसावां ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि 8 मार्च 2025 को पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की सीतापुर-बरेली हाईवे पर हेमपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्हें चार गोलियां लगी थीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। इस हत्याकांड ने प्रदेशभर में संताप और आक्रोश फैला दिया था। पत्रकार संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कई बार प्रदर्शन किया था। अब इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने दावा किया है कि राघवेंद्र की हत्या में शामिल मुख्य शूटरों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश भी तेज़ कर दी गई है।

अब क्या करेंगे ट्रंप? टैरिफ वार के बीच भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन

नई दिल्ली। रूस से तेल खरीदने को लेकर ट्रंप ने भारत को धमकी दी है। उन्होंने कहा कि भारत को रूस से तेल नहीं खरीदना चाहिए। हालांकि, भारत ने साफ कहा कि राष्ट्रीय हित से कोई समझौता नहीं करेंगे। इस बीच ट्रंप को एक बड़ा झटका लगने वाला है। दरअसल, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इसी महीने में भारत का दौरा करने वाले हैं। इस बात की जानकारी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने गुरुवार को दी। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत के दौरे पर जाएंगे। बताया जा रहा है कि पुतिन के दौरे को लेकर अभी तारीखों का एलान नहीं हुआ है। इसी महीने होगा पुतिन का दौरा माना जा रहा है कि राष्ट्रपति पुतिन का ये भारत दौरा इसी महीने के अंत में हो सकता है। बता दें कि ये दौरा ऐसे समय पर हो रहा है, जब अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक रिश्तों में तनाव बढ़ रहे हैं। रूस से व्यापार खासकर तेल खरीद को लेकर ट्रंप भारत पर भड़के हैं। ट्रंप ने भारत पर लगाए अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क ट्रंप ने नाराजगी में बुधवार को एक नए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसमें नई दिल्ली द्वारा रूसी तेल की निरंतर खरीद के कारण भारत से आयात पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाया गया है। इसके अलावा अमेरिका ने ये भी धमकी दी है कि अगर रूस यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए सहमत नहीं होता है तो, वह रूसी तेल के खरीदारों पर अतिरिक्त शुल्क लगाएगा।

राहुल का आरोप- EC ने BJP के साथ चुनाव चुराया:स्क्रीन पर वोटर लिस्ट दिखाकर दावा- महाराष्ट्र में 40 लाख संदिग्ध नाम

नई दिल्ली।’ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों पर 1 घंटे 11 मिनट तक 22 पेज का प्रजेंटेशन दिया। राहुल ने स्क्रीन पर कर्नाटक की वोटर लिस्ट दिखाते हुए कहा, दोनों ही राज्यों की वोटर लिस्ट में संदिग्ध वोटर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के नतीजे देखने के बाद हमारा शक पुख्ता हुआ कि चुनाव में चोरी हुई है। मशीन रीडेबल वोटर लिस्ट नहीं देने से हमें भरोसा हुआ कि चुनाव आयोग ने भाजपा के साथ मिलकर महाराष्ट्र के चुनाव की चोरी की है। राहुल ने कहा कि हमने यहां वोट चोरी का एक मॉडल पेश किया, मुझे लगता है कि इसी मॉडल का प्रयोग देश की कई लोकसभाओं और विधानसभाओं में हुआ। कर्नाटक में एक ही व्यक्ति का नाम अलग-अलग बूथ की वोटर लिस्ट में मौजूद है। लिस्ट में कई जगह लोगों के फोटो नहीं हैं। वहीं, कई जगह फर्जी पते लिखे गए हैं।

टैरिफ के जाल में उलझा भारत: ट्रंप की व्यापार नीति से भारत को सबसे ज्यादा नुकसान।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दुनिया को अपनी ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति की याद दिलाई है। अपने दूसरे संभावित कार्यकाल के लिए, उन्होंने अपनी व्यापार नीति को केंद्र में रखा है, जो वैश्विक व्यापार परिदृश्य में एक बड़े बदलाव का संकेत है। इस नीति का मुख्य जोर व्यापार घाटे को कम करना और ‘मेक इन अमेरिका’ के तहत घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देना है। ट्रंप की यह आक्रामक नीति न सिर्फ वैश्विक व्यापार को प्रभावित कर सकती है, बल्कि भारत, चीन, वियतनाम और अन्य एशियाई देशों के साथ अमेरिका के व्यापारिक संबंधों को भी गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है। जेल से फरार तीसरा बंदी भी पकड़ा गया ट्रंप की व्यापार नीति का केंद्र: ट्रंप का मानना है कि अमेरिका कई देशों के साथ व्यापार में घाटे में चल रहा है, जिसका सीधा असर अमेरिकी नौकरियों और अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। इसी सोच के तहत, उन्होंने विभिन्न देशों पर भारी टैरिफ लगाए हैं। उनका मानना है कि इन टैरिफों से अमेरिकी कंपनियां देश में ही उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित होंगी और अमेरिकी श्रमिकों को रोजगार मिलेगा। एशियाई देशों पर संभावित प्रभाव: भारत, चीन, वियतनाम और अन्य एशियाई देश अमेरिका के प्रमुख व्यापारिक भागीदार हैं। इन देशों से अमेरिका में बड़े पैमाने पर सामान निर्यात होता है। ट्रंप की व्यापार नीति के तहत, इन देशों से आयात होने वाले उत्पादों पर भारी टैरिफ लग सकता है। चीन: चीन के साथ तो ट्रंप ने पहले ही व्यापार युद्ध छेड़ रखा था। दूसरे कार्यकाल में यह और भी उग्र हो सकता है। चीन के उत्पादों पर टैरिफ बढ़ने से उसकी अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। भारत: भारत के साथ अमेरिका का व्यापार घाटा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। ट्रंप की नीति के तहत, भारतीय उत्पादों, विशेषकर कपड़ा, चमड़े के सामान और अन्य विनिर्मित वस्तुओं पर टैरिफ लगाया जा सकता है। इससे भारतीय निर्यातकों को भारी नुकसान हो सकता है। वियतनाम और अन्य देश: वियतनाम जैसे देशों, जो तेजी से वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का हिस्सा बन रहे हैं, पर भी ट्रंप की नीति का असर पड़ सकता है। वैश्विक व्यापार पर असर: ट्रंप की यह नीति सिर्फ अमेरिका और उसके व्यापारिक भागीदारों तक सीमित नहीं रहेगी। यह वैश्विक व्यापार नियमों को भी चुनौती दे सकती है। टैरिफ और प्रतिबंधों से वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला बाधित हो सकती है, जिससे पूरी दुनिया में कीमतें बढ़ सकती हैं और आर्थिक विकास धीमा हो सकता है। आगे की राह: ट्रंप की व्यापार नीति ने भारत और अन्य एशियाई देशों को एक चुनौती दी है। इन देशों को अपनी व्यापार नीतियों की समीक्षा करनी होगी और अमेरिका के साथ संभावित टकराव से बचने के लिए वैकल्पिक रणनीतियों पर विचार करना होगा। उन्हें अपने घरेलू बाजारों को मजबूत करने, अन्य व्यापारिक भागीदारों की तलाश करने और अपनी निर्यात टोकरी में विविधता लाने पर ध्यान देना होगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत और एशियाई देश ट्रंप की ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति का सामना करने के लिए एकजुट होते हैं या फिर अकेले ही इस चुनौती का सामना करते हैं।

उत्तरकाशी आपदा मानवजनित गलती का नतीजा : वैज्ञानिक ने जताई चिंता

उत्तरकाशी।’ गंगोत्री ग्लेशियर के वैज्ञानिक दौरे पर 1990-91 में पहुंचे एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने उत्तरकाशी में हालिया आपदा को मानवजनित गलती करार दिया है। उन्होंने कहा कि 35 वर्षों में धराली क्षेत्र में अंधाधुंध बसासत और अवैज्ञानिक निर्माण कार्य के चलते खीर गंगा जैसी नदियों के प्राकृतिक मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं, जिससे इस प्रकार की आपदाएं जन्म ले रही हैं। वैज्ञानिक ने बताया कि जब वे अपने पहले गंगोत्री ग्लेशियर के वैज्ञानिक दौरे पर गए थे, तब धराली क्षेत्र में बेहद सीमित निर्माण था। लेकिन अब वहां खीर गंगा नदी की बाढ़ के साथ आए मलबे के ऊपर होटल और मकान बना दिए गए हैं। यह न केवल पर्यावरण के नियमों का उल्लंघन है, बल्कि स्थानीय लोगों के जीवन और संपत्ति को भी संकट में डालता है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि “यह आपदा किसी प्राकृतिक कारण से नहीं, बल्कि मानव की एक बड़ी गलती का परिणाम है।” उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि नदियों के बहाव क्षेत्र में निर्माण पर सख्ती से रोक लगे और वैज्ञानिक अध्ययन के आधार पर ही विकास कार्य किए जाएं।

हिमाचल के शिमला में बादल फटा, बाढ़ आई:यूपी में नदियां उफान पर, 360 मकान ढहे

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ।’ हिमाचल प्रदेश में 2 दिन से जारी भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शिमला जिले में बुधवार रात 10:15 बजे बादल फट गया। जिससे नोगली नाले में बाढ़ आ गई। बुधवार को मंडी के दवाड़ा में चंडीगढ़-मनाली फोरलेन के फ्लाइओवर पर लैंडस्लाइड से दरारें आ गई है। प्रदेश में मंडी-मनाली, चंडीगढ़-शिमला फोरलेन समेत 533 सड़कें बंद हो गई है। यूपी में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। प्रयागराज, वाराणसी समेत 24 जिलों के 1,245 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बारिश के चलते अब तक 360 मकान ढह चुके हैं। पिछले 2 दिन में बाढ़ और बारिश से जुड़े हादसों में 16 लोगों की मौत हुई है। बुधवार को फर्रुखाबाद के पंखियन गांव में गंगा नदी में एक मकान 10 सेकेंड में समा गया। लखीमपुर खीरी में शारदा नदी उफान पर है। अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर डेंजर लेवल से 2 सेमी ऊपर पहुंच गया है। 48 गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। इधर, बिहार में गंगा और सोन नदी उफान पर हैं। राज्य के कई गांव जलमग्न हैं। पटना में गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। पटना सिटी में भद्रघाट और महावीर घाट में सर्विस लेन पर गंगा का पानी 2 फीट तक आ गया है।

ट्रंप का कड़ा फैसला: भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ थोपा, कुल शुल्क बढ़कर 50% हुआ

नई दिल्ली। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार शाम को भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने के एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। अमेरिका की तरफ से कहा गया है कि यह फैसला भारत द्वारा रूसी तेल की लगातार खरीद के जवाब में लिया गया है। इस नए टैरिफ के साथ ही, अमेरिका ने भारत पर कुल 50% टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है, जिससे दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों में तनाव बढ़ने की आशंका है। स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने बदली रणनीति, गांव से खेतों तक पहुंचकर कर रहे ग्रामीणों की जांच

पीएम मोदी ने किया कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरियट का उद्घाटन, सरकार ने सुरक्षा के लिए 700 CISF जवानों को दी हरी झंडी

नई दिल्ली सरकार ने कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरियट (सीसीएस) की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में 700 से अधिक कर्मियों की भर्ती को मंजूरी दे दी गई है, जिन्हें सीसीएस की सुरक्षा में तैनात किया जाएगा। देसी शराब की दुकान पर करता था काम, नशे में गडकरी के घर को उड़ाने की दे दी धमकी, जानिए फिर क्या हुआ   यह फैसला आज, बुधवार (6 अगस्त, 2025) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सीसीएस के पहले भवन का उद्घाटन करने के बाद लिया गया है। इस नई भर्ती से सीसीएस के महत्वपूर्ण भवनों और परिसरों की सुरक्षा और भी चाक-चौबंद होगी। यह कदम राष्ट्र की राजधानी में महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

अन्य खबरे

छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त
CCTV में कैद हुआ दर्दनाक मंजर: हाथी के हमले में फड़ प्रभारी की मौत, पत्नी बाल-बाल बची
CSPDCL  के प्रबंध निदेशक एवं क्रेडा के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया जिले का दौरा
रानी अटारी माइंस में SECL स्टाफ बस अनियंत्रित, बड़ा हादसा टला
रेत बनी जिंदगी की आफत: अवैध उत्खनन विवाद में युवक की मौत, दो पुलिस जवान समेत तीन पर हत्या का केस दर्ज
होली पर्व पर बिलासपुर पुलिस अलर्ट मोड में, शहरभर में सघन सुरक्षा व्यवस्था