देसी शराब की दुकान पर करता था काम, नशे में गडकरी के घर को उड़ाने की दे दी धमकी, जानिए फिर क्या हुआ

नागपुर: नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित आवास को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. आरोपी की पहचान उमेश विष्णु राउत के रूप में हुई है, जो मेडिकल चौक स्थित एक देसी शराब की दुकान में काम करता है. शनिवार को नागपुर पुलिस नियंत्रण कक्ष को एक कॉल प्राप्त हुआ, जिसमें कहा गया कि गडकरी का आवास 10 मिनट में बम से उड़ाया जाएगा. यह कॉल 112 हेल्पलाइन नंबर पर की गई थी. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कॉल करने वाले की पहचान की और उसे बीमा क्लिनिक, सक्करदरा से गिरफ्तार कर लिया. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उमेश राउत ने यह कॉल शराब के नशे में किया था.  पुलिस का मानना है कि यह एक शरारती कॉल थी, लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मामले को गंभीरता से लिया गया. आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसके पीछे कोई और मकसद था या नहीं. इस घटना के बाद गडकरी के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

अनिरुद्धाचार्य ने दिया लड़कियों के चरित्र पर विवादित बयान

नई दिल्ली  आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य जी महाराज एक बार फिर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने लड़कियों को लेकर एक बयान दिया था, जिसके बाद से वह चौतरफा आलोचना झेल रहे हैं। उनके इस बयान की निंदा कई लोगों ने की है, जिनमें बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन और पूर्व मेजर खुशबू पाटनी भी शामिल हैं। कोरबा: करंट की चपेट में आने से व्यस्क हाथी की मौत, कुदमुरा रेंज के बैगामार जंगल में मिला शव अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने अपने प्रवचन के दौरान कहा था, “लड़कियां अपनी शादी के बाद भी अपने मायके से जुड़ी रहती हैं, और अगर वह ऐसा नहीं करेंगी, तो उनके ‘चरित्र’ पर सवाल उठाया जाएगा।” उनके इस बयान को महिलाओं के प्रति एक रूढ़िवादी और अपमानजनक टिप्पणी के रूप में देखा जा रहा है। इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए खुशबू पाटनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने अनिरुद्धाचार्य जी के बयान को ‘बेतुका’ बताया। उन्होंने लिखा, “एक महिला का चरित्र उसके मायके से जुड़ाव पर आधारित नहीं होता। यह उनकी अपनी पहचान और निर्णयों पर निर्भर करता है।” उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के बयान समाज में महिलाओं के प्रति नकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं। अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के इस बयान पर सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोगों ने उनके विचारों को ‘पिछड़ा’ और ‘प्रतिगामी’ करार दिया है। इस विवाद के बाद, अनिरुद्धाचार्य जी महाराज की टीम ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

बर्गर किंग में दिखे थे आखिरी बार, फिर लापता हुए 80 वर्षीय बुजुर्गों का भारतीय परिवार

नई दिल्ली  अमेरिका में भारतीय मूल के एक परिवार के लापता होने से चिंता बढ़ गई है। न्यूयॉर्क में रहने वाला यह परिवार 29 जुलाई से लापता है। परिवार में चार बुजुर्ग सदस्य शामिल हैं, जिनकी उम्र 80 साल से ज़्यादा है। ये सभी वेस्ट वर्जीनिया में स्थित एक आध्यात्मिक केंद्र की ओर जा रहे थे, लेकिन वहां पहुंचे नहीं। स्वामी आत्मानंद स्कूल में अव्यवस्था का आलम, जनप्रतिनिधियो में नाराजगी ! लापता हुए परिवार को आखिरी बार 29 जुलाई को बर्गर किंग के एक आउटलेट पर देखा गया था। तब से उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने परिवार की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। यह मामला तब सामने आया जब परिवार के एक सदस्य ने आध्यात्मिक केंद्र में फोन कर पूछा कि क्या वे वहां पहुंच गए हैं, लेकिन पता चला कि वे अभी तक वहां नहीं पहुंचे हैं। इसके बाद से ही सभी लोग चिंतित हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

पांचवी बार हुआ लीकेज, बसई रोड पर फिर हुआ गड्ढा; लोग परेशान

गुरुग्राम। शहर की एक प्रमुख सड़क, बसई रोड, एक बार फिर लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। यह सड़क दो अलग-अलग जगहों पर धंस गई है, जिससे बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। यह पिछले कुछ सालों में पांचवी बार है, जब इस सड़क के नीचे से जा रही सीवर लाइन में लीकेज के कारण ऐसी घटना हुई है। ननों के समर्थन पर गरमाई सियासत: बजरंग दल ने फूंका गांधी परिवार का पुतला। सड़क धंसने से हुए गड्ढों की वजह से पूरे इलाके में ट्रैफिक को करना पड़ा है, जिससे सुबह और शाम के समय यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, सीवर लाइन में लीकेज के कारण मिट्टी खिसक गई, जिससे सड़क कमजोर होकर धंस गई। बार-बार हो रही है घटना यह पहली बार नहीं है जब बसई रोड पर इस तरह की समस्या आई है। पिछले साल भी सीवर लाइन लीक होने से एक बड़ा गड्ढा हो गया था, जिसमें एक बाइक सवार बाल-बाल बचा था। इतना ही नहीं, पिछले साल अगस्त में एक ट्रक भी सड़क धंसने से उसमें फंस गया था, जिसे निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। बार-बार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय लोग और राहगीर काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि प्रशासन इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने में नाकाम रहा है। हर बार मरम्मत के बाद कुछ समय बाद फिर से सड़क धंस जाती है। यह एक गंभीर मुद्दा है, क्योंकि इससे न केवल ट्रैफिक बाधित होता है, बल्कि लोगों की जान को भी खतरा है। स्थानीय लोग अब इस समस्या का स्थायी हल चाहते हैं, ताकि उन्हें बार-बार इस तरह की परेशानियों से न जूझना पड़े।

गुजरात और एमपी समेत कई राज्यों को आज नई ट्रेनों की सौगात, जानिए रूट और इनका टाइम टेबल

रेल मंत्रालय ने गुजरात के भावनगर से उत्तर प्रदेश के अयोध्या कैंट को जोड़ने वाली एक नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की है। रेलवे ने अपने बयान में कहा, ‘ट्रेन संख्या 19201/19202 भावनगर-अयोध्या कैंट-भावनगर एक्सप्रेस का उद्देश्य गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में लंबी दूरी की कनेक्टिविटी को बढ़ाना है।’ इन शहरों से होकर गुजरेगी ये ट्रेन नई ट्रेन का उद्घाटन आज भावनगर से केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा किया जाएगा। ये विशेष ट्रेन लगभग 28 घंटे 45 मिनट में कुल 1,552 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह ट्रेन अयोध्या कैंट पहुंचने से पहले वडोदरा, आबू रोड, अजमेर, जयपुर, कानपुर और लखनऊ जैसे प्रमुख शहरों से गुजरेगी। जानिए कब से शुरू होगी ट्रेन की नियमित सेवाएं नियमित सेवाएं 11 अगस्त, 2025 से भावनगर से और 12 अगस्त, 2025 से अयोध्या कैंट से शुरू होंगी। सप्ताह में एक बार ये ट्रेन चलेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास, जनरल क्लास और पार्सल/सामान वैन सहित 22 कोच होंगे। पूरा मार्ग विद्युतीकृत होगा और इलेक्ट्रिक इंजन द्वारा संचालित होगा। ट्रेन का प्राथमिक रखरखाव भावनगर में किया जाएगा। एमपी और छत्तीसगढ़ के सीएम भी रहेंगे उपस्थित इसके साथ ही आज इन ट्रेनों का उद्घाटन होना है। इसमें मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय भी उपस्थित रहेंगे। यहां से भी शुरु होंगी नई ट्रेनें रीवा और पुणे के बीच नई ट्रेन सेवा जबलपुर और रायपुर को जोड़ने के लिए एक नई ट्रेन की शुरुआत कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की रहेगी उपस्थित एक साथ तीन नई गाड़ियों की होगी शुरुआत

श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नहर में गिरी, 11 की दर्दनाक मौत

गोंडा, 3 अगस्त 2025 – जिले में रविवार की सुबह एक ह्रदयविदारक सड़क हादसा हुआ, जब श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सरयू नहर में जा गिरी। इस भीषण हादसे में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। जिला जेल से कैदी फरार, कोरबा पुलिस ने की नाकेबंदी और जांच तेज प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहागांव निवासी प्रह्लाद गुप्ता अपने परिवार और मित्रों के साथ पृथ्वीनाथ मंदिर दर्शन के लिए बोलेरो वाहन से जा रहे थे। जब वाहन पारासराय-अलावल देवरिया मार्ग पर स्थित रेहरा गांव के पास सरयू नहर पुल से गुजर रहा था, तभी अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। बोलेरो में कुल 15 श्रद्धालु सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही इटियाथोक थाना प्रभारी के.जी. राव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। बचाव कार्य के दौरान नहर से 11 शव बरामद किए गए, जबकि चार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घायलों का इलाज नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच में जुटे हुए हैं।

राहुल गांधी के ‘डेड इकोनॉमी’ बयान पर थरूर की प्रतिक्रिया: कहा- उनके कहने के अपने कारण

मुंबई।’ कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शनिवार को पार्टी नेता राहुल गांधी के डोनाल्ड ट्रम्प के डेड इकोनॉमी वाले बयान का समर्थन करने पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। थरूर बोले-मैं अपने पार्टी नेता की बातों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता। ऐसा कहने के उनके अपने कारण हैं। हालांकि उन्होंने कहा- मेरी चिंता अमेरिका के साथ हमारे रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी के महत्वपूर्ण रिश्ते को लेकर है। हम अमेरिका को लगभग 90 अरब डॉलर मूल्य का सामान निर्यात कर रहे हैं। हम इसे खोने या इसमें कमी आने की स्थिति में नहीं हो सकते। थरूर की यह टिप्पणी राहुल गांधी के उस बयान पर आई है, जिसमें राहुल ने ट्रम्प के बयान से सहमति जताई थी कि भारतीय अर्थव्यवस्था डेड है और उन्हें खुशी है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने सच कहा है। PM और वित्त मंत्री को छोड़कर पूरी दुनिया जानती है कि भारतीय अर्थव्यवस्था मर चुकी है।

न्याय की जीत: प्रज्वल रेवन्ना को रेप केस में आजीवन कारावास, कोर्ट ने एक दिन पहले ठहराया था दोषी

बेंगलुरु की स्पेशल कोर्ट ने आज पूर्व JDS सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना को मेड से रेप मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने शुक्रवार को रेवन्ना को दोषी ठहराया था। सुबह-सुबह कांपी धरती: रायपुर समेत कई इलाकों में महसूस हुए झटके र्ज कराई थी। उसने रेवन्ना पर 2021 से कई बार रेप करने और किसी को भी घटना के बारे में बताने पर वीडियो लीक करने की धमकी देने का आरोप लगाया था। कोर्ट ने 18 जुलाई को इस मामले की सुनवाई पूरी की थी। रेवन्ना के खिलाफ रेप, ताक-झांक, आपराधिक धमकी और अश्लील तस्वीरें लीक करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत आरोप तय किए थे। उसके खिलाफ रेप के कुल 4 मामले दर्ज हैं। इनमें से यह पहला केस है, जिसमें उसे दोषी ठहराया गया है।

निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला: बूथ लेवल अधिकारियों का पारिश्रमिक हुआ दोगुना

निर्वाचन आयोग ने बूथ लेवल अधिकारियों का पारिश्रमिक दोगुना कर दिया है। BLO पर्यवेक्षकों के पारिश्रमिक में वृ‌द्धि की गई है। साथ ही आयोग ने EROs और AEROs को मानदेय देने का भी फैसला किया। बता दें कि पिछली बार ऐसा संशोधन वर्ष 2015 में किया गया था। CG NEWS : नक्सलियों के खिलाफ ज्वाइंट एक्शन में अब ED भी होगी शामिल, टेरर फंडिंग को लेकर रायपुर में हुई बैठक… पदनाम 2015 से विद्यमान अब संशोधित बूथ लेवल अधिकारी 6000 रुपये 12000 रुपये मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए बीएलओ को प्रोत्साहन राशि 1000 रुपये 2000 रुपये बीएलओ पर्यवेक्षक 12000 रुपये 1800 रुपये AERO शून्य 25000 रुपये ERO शून्य 30000 रुपये

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम एनकाउंटर में एक आतंकी मार गिराया, बाकी आतंकियों को घेरकर जारी है ऑपरेशन

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार रात को हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया है, जिसकी जानकारी चिनार कोर ने शनिवार को दी. भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और विशेष अभियान समूह (SOG) द्वारा चलाए जा रहे इस संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान का संचालन अभी भी जारी है. चिनार कोर ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान रातभर रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही, और सतर्क सैनिकों ने आतंकियों की घेराबंदी को और मजबूत किया. इसके अलावा, सेना को आशंका है कि इलाके में 2 से 3 और आतंकवादी छिपे हो सकते हैं, जिसके चलते तलाशी अभियान जारी है. युवक की आत्महत्या पर बवाल: पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप, नेशनल हाईवे पर शव रखकर चक्का जाम स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने एक संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया है. एक अधिकारी के अनुसार, इलाके में आतंकवादी गतिविधियों की गुप्त सूचना मिलने के बाद शनिवार को सर्च ऑपरेशन की शुरुआत की गई. इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई जंगल में कितने आतंकवादी छिपे हैं, इसकी जानकारी अभी तक उपलब्ध नहीं है. ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. सूत्रों के अनुसार, ये छिपे हुए आतंकवादी पीपुल्स एंटी-फासीस्ट फ्रंट (PAFF) संगठन से संबंधित हैं. आज कुलगाम में हुए ऑपरेशन को जम्मू-कश्मीर में इस सप्ताह की तीसरी मुठभेड़ के रूप में देखा जा रहा है. इससे पहले, 28 जुलाई को सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन महादेव के तहत लिडवास के जंगलों में पहलगाम हमले में शामिल तीन आतंकियों को मार गिराया था. इसके बाद, 31 जुलाई को पुंछ में नियंत्रण रेखा के निकट दो और आतंकियों को घुसपैठ के दौरान neutralize किया गया. दो से तीन आतंकवादी के होने की आशंका मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, क्षेत्र में दो से तीन आतंकवादियों की उपस्थिति की संभावना है, जिनके विदेशी नागरिक होने का संदेह है. सुरक्षा बलों की एक टीम इन आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. इस समय यह स्पष्ट नहीं है कि कितने आतंकवादी मारे गए हैं या गिरफ्तार किए गए हैं. ऑपरेशन अभी भी जारी है. हथियारों के साथ तीन आतंकी मददगार गिरफ्तार कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से हथियार बरामद हुए हैं. पुलिस, सेना की 19 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की 96 बटालियन की एक संयुक्त टीम ने मुख्य सड़क क्राड उत्तेरसू पर नियमित जांच के दौरान एक ऑल्टो कार को रोका. तलाशी के दौरान तीन संदिग्धों को पकड़ा गया, जिनमें से एक पिस्तौल, ग्रेनेड और एके 47 के 41 राउंड मिले. गिरफ्तार किए गए संदिग्धों की पहचान इश्फाक अहमद भट, इशान अकरम और वसीम रहमान शेख के रूप में हुई है.

अन्य खबरे

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर रायपुर में सेना की COSA संस्था का विशाल रक्तदान शिविर
नवापारा कलां में 11 मार्च से होगा 24वां अखंड नवधा रामायण एवं मानस गायन महोत्सव
बिलासपुर: अवैध चाकू रखने वाला युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
छत्तीसगढ़ के 9 आईपीएस अधिकारियों को कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान स्वीकृत
दर्री डैम के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार गोवर्धन यादव गंभीर रूप से घायल देखें वीडियो
कटघोरा–छुरी मुख्य मार्ग पर हादसा, पुल से टकराकर युवक गंभीर रूप से घायल