मोदी बोले- यह सफलता महादेव को समर्पित; काशी को 2000 करोड़ की सौगात

वाराणसी’ पीएम नरेंद्र मोदी काशी दौरे पर हैं। यहां उन्होंने 2,200 करोड़ रुपए के 52 प्रोजेक्ट लॉन्च किए। साथ ही देशभर के किसानों के लिए सम्मान निधि की 20वीं किस्त के 20,500 करोड़ रुपए जारी किए। पीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- मैंने बेटियों के सिंदूर का बदला लेने के लिए जो वचन दिया था, वो पूरा हो गया। ये महादेव के आशीर्वाद से ही पूरा हुआ। मैं ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को उनके चरणों में समर्पित करता हूं। BREAKING: कोरकोमा में कच्ची शराब पीने से दो की मौत, तीन की हालत नाज़ुक पीएम ने कहा- हमारी सरकार किसानों के हित में निरंतर काम कर रही है, लेकिन पहले की सरकारों में किसानों के नाम पर एक भी घोषणा पूरी होना मुश्किल होता था। भाजपा सरकार जो कहती है वो करके दिखाती है। सपा-कांग्रेस ने खूब अफवाहें फैलाई थीं। मेरी भी बहुत इच्छा थी कि सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करूं। लेकिन, मेरे वहां जाने से भक्तों को असुविधा होगी। इसलिए इस मंच से ही बाबा विश्वनाथ के प्रणाम करता हूं। इससे पहले सीएम योगी ने बनौली जनसभा स्थल पर पीएम का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री का काशी आगमन हुआ है। पहलगाम के आतंकियों को मिट्टी में मिलाने का काम नया भारत कर रहा है। पीएम 2 घंटे वाराणसी में रहेंगे। यह मोदी का प्रधानमंत्री रहते 51वां और तीसरे कार्यकाल में तीसरा दौरा है।

संस्कृत सभी भाषाओं की जननी: भागवत बोले– बोलचाल की भाषा बनाना जरूरी, समझने के साथ बोलना भी जरूरी

नागपुर।’ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि भारत की सभी भाषाओं की जननी संस्कृत है। अब समय आ गया है कि इसे बोलचाल की भाषा बनाया जाए। नागपुर में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि संस्कृत को केवल समझना नहीं, बोलना भी आना चाहिए। भागवत ने कहा कि संस्कृत विश्वविद्यालय को सरकार का सहयोग तो मिलेगा ही लेकिन असली जरूरत लोगों के सहयोग की है। उन्होंने माना कि वे संस्कृत जानते हैं लेकिन धाराप्रवाह बोल नहीं पाते। उन्होंने कहा कि संस्कृत को हर घर तक पहुंचाना होगा और इसे बातचीत का माध्यम बनाना पड़ेगा। RSS चीफ ने कहा कि आज देश में आत्मनिर्भर बनने की भावना पर आम सहमति है, लेकिन इसके लिए हमें अपनी बौद्धिक क्षमता और ज्ञान को विकसित करना होगा। उन्होंने कहा कि भाषा केवल शब्दों का माध्यम नहीं, बल्कि भाव होती है और हमारी असली पहचान भी भाषा से ही जुड़ी होती है।

राहुल बोले- चुनाव अधिकारी वोटों की चोरी कर रहे:हम छोड़ेंगे नहीं, चाहे वे रिटायर हो जाएं

नई दिल्ली।’ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पिछले 9 दिनों में चुनाव आयोग के अधिकारियों को दूसरी बार धमकाया है। शुक्रवार को संसद से बाहर निकलने पर राहुल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि चुनाव आयोग वोटों की चोरी करा रहा है। हमारे पास एटम बम है। जब फटेगा तो चुनाव आयोग बचेगा नहीं। चुनाव आयोग में जो भी वोट चुराने का काम कर रहे हैं, उन्हें हम छोड़ेंगे नहीं। आप हिंदुस्तान के खिलाफ काम कर रहे हैं, जो देशद्रोह है। आप कहीं भी हों, चाहे आप रिटायर ही क्यों न हो जाएं, हम आपको ढूंढ निकालेंगे। इससे पहले 24 जुलाई को राहुल ने कहा था कि मैं चुनाव आयोग को एक मैसेज देना चाहता हूं। अगर आपको लगता है कि आप इससे बच निकलेंगे, अगर आपके अधिकारी सोचते हैं कि वे बच जाएंगे, तो ये आपकी गलतफहमी है। हम आपको बच के जाने नहीं देंगे।’

UPI यूजर्स सावधान! अब दिन में सिर्फ 50 बार ही चेक कर पाएंगे बैलेंस

नई दिल्ली, 1 अगस्त 2025। अगस्त महीने की शुरुआत के साथ आम जनता से जुड़े कई अहम बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आपकी जेब और रोजमर्रा की सुविधाओं पर पड़ेगा। इनमें गैस सिलेंडर की कीमतों में राहत तो मिली है, लेकिन हवाई टिकट महंगे हो सकते हैं। वहीं, डिजिटल ट्रांजैक्शन करने वाले लोगों के लिए UPI नियमों में बदलाव हुआ है। आइए जानते हैं आज से लागू हुए 5 बड़े बदलाव— 1. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹34.50 तक सस्ता1 अगस्त से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत ₹33.50 कम होकर अब ₹1631.50 हो गई है, जबकि पहले यह ₹1665 में मिल रहा था। कोलकाता में यह ₹34.50 सस्ता होकर ₹1769 में मिलेगा। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 2. UPI यूजर्स के लिए नई लिमिटअब आप किसी भी एक UPI ऐप से दिनभर में अधिकतम 50 बार ही बैंक बैलेंस चेक कर पाएंगे। इसके अलावा, ऑटो-पे ट्रांजैक्शन भी अब पूरे दिन नहीं होंगे, बल्कि ये सुबह 10 से दोपहर 1 बजे और शाम 5 से रात 9:30 बजे के बीच प्रोसेस नहीं होंगे।अगर कोई ट्रांजैक्शन अटकता है, तो उसका स्टेटस अब सिर्फ 3 बार ही चेक किया जा सकेगा, वो भी हर बार 90 सेकंड के अंतराल में। साथ ही, चार्जबैक प्रक्रिया भी अब आसान होगी, बैंकों को रिजेक्ट केस में दोबारा NPCI से अनुमति नहीं लेनी होगी। 3. SBI के कुछ क्रेडिट कार्ड्स पर फ्री इंश्योरेंस कवर बंदSBI ने अपने कुछ को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड्स (ELITE और PRIME) पर मिलने वाले फ्री एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस को 11 अगस्त से बंद करने का फैसला किया है। अब तक इन कार्ड्स पर 50 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपए तक का फ्री बीमा कवर मिलता था, जो अब नहीं मिलेगा। 4. एविएशन फ्यूल महंगा, हवाई यात्रा पर असरएविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दाम 2677.88 रुपए प्रति किलोलीटर यानी 3% की बढ़ोतरी के साथ ₹92,021.93 प्रति 1000 लीटर हो गए हैं। इससे फ्लाइट संचालन की लागत बढ़ेगी, जिससे आने वाले समय में हवाई यात्रा महंगी हो सकती है। 5. बैंकिंग से जुड़े विवादों का निपटारा अब तेजी से होगाUPI ट्रांजैक्शन विवादों में बैंकों को अब NPCI से दोबारा अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी। इससे चार्जबैक और अन्य शिकायतों का समाधान पहले से ज्यादा तेजी से हो सकेगा।

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 6 बड़े फैसले, किसान संपदा योजना के लिए 6520 करोड़ मंजूर

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में किसानों और रेलवे से जुड़े छह फैसले किए गए हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि दो फैसले किसानों से जुड़े हैं और चार फैसले रेलवे से जुड़े हैं। इस मीटिंग का आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुआ। बैठक में 15वें वित्त आयोग चक्र (2021-22 से 2025-26) के दौरान चल रही केंद्रीय क्षेत्र योजना ‘प्रधानमंत्री किसान संपदा योजन’ के लिए 1920 करोड़ रुपये के अतिरिक्त खर्च को मंजूरी दी गई है। अब इस योजना का बजट बढ़कर कुल 6520 करोड़ रुपये पहुंच गया है। किसानों से जुड़े बड़े फैसले प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना की घटक योजना एकीकृत शीत श्रृंखला और मूल्य संवर्धन अवसंरचना के अंतर्गत 50 बहु-उत्पाद खाद्य विकिरण इकाइयों को बनाने का फैसला किया गया है। इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता आश्वासन अवसंरचना के तहत एनएबीएल मान्यता प्राप्त 100 खाद्य परीक्षण प्रयोगशालाएं बनाई जाएंगी। इनकी स्थापना के लिए 1000 करोड़ रुपये और 15वें वित्त आयोग के दौरान पीएमकेएसवाई की विभिन्न घटक योजनाओं के अंतर्गत परियोजनाओं को मंजूरी देने के लिए 920 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। जारी होंगे अभिरुचि पत्र आईसीसीवीएआई और एफएसक्यूएआई दोनों ही योजनाएं पीएमकेएसवाई योजना का हिस्सा हैं। ये दोनों योजनाएं मांग के आधार पर चलती हैं। ऐसे में देश भर की पात्र संस्थाओं से प्रस्ताव आमंत्रित करने के लिए अभिरुचि पत्र जारी किए जाएंगे। आओआई के अंतर्गत प्राप्त प्रस्तावों को मौजूदा योजना दिशानिर्देशों के अनुसार पात्रता मानदंडों के अनुसार उचित जांच के बाद अनुमोदित किया जाएगा। 100 एनएबीएल लैब बढ़ाएंगी खाद्य सुरक्षा प्रस्तावित 50 बहु-उत्पाद खाद्य विकिरण इकाइयों के कार्यान्वयन से इन इकाइयों के अंतर्गत विकिरणित खाद्य उत्पादों के प्रकार के आधार पर प्रति वर्ष 20 से 30 लाख मीट्रिक टन तक की कुल परिक्षण क्षमता सृजित होने की उम्मीद है। निजी क्षेत्र के अंतर्गत प्रस्तावित 100 एनएबीएल मान्यता प्राप्त खाद्य परीक्षण प्रयोगशालाओं की स्थापना से खाद्य नमूनों के परीक्षण के लिए उन्नत अवसंरचना का विकास होगा, जिससे खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन और सुरक्षित खाद्य पदार्थों की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। 3 करोड़ सदस्यों को होगा फायदा सहकारिता क्षेत्र को और मजबूत बनाने के लिए एनसीडीसी को अधिक मजबूत बनाने का फैसला किया गया है। इसकी कैपिटल 2000 करोड़ रुपए बढ़ाई गई है। सहकारिता की नई नीति हाल ही में लॉन्च की गई थी। एनसीडीसी जो कर्ज देती है, उसका नेट एनएपी शून्य है। इस योजना के तहत अगले चार साल तक हर साल 500 करोड़ का कर्ज दिया जाएगा। कुल 20 हजार करोड़ का कर्ज दिया जाएगा। इससे करीब 13 हजार सहकारी सोसायटी और 3 करोड़ सदस्यों को फायदा होगा। इटारसी और न्यू जलपाईगुड़ी में चौथी रेल लाइन इस बैठक में इटारसी से नागपुर के बीच चौथी लाइन को मंजूरी दी गई है। वहीं, अल्याबरी से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच तीसरी और चौथी लाइन को मंजूरी दी गई है। छत्रपति संभाजीनगर से प्रभानी लाइन को भी डबल करने की मंजूरी दी गई है। इससे रेल यातायात बेहतर होगा।

मालेगांव ब्लास्ट केस: 17 साल बाद कोर्ट का फैसला, साध्वी प्रज्ञा और कर्नल पुरोहित को क्लीन चिट, नहीं मिले सबूत

मुंबई। महाराष्ट्र के मालेगांव शहर में 2008 में हुए सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील विस्फोट मामले में एनआईए की विशेष अदालत ने गुरुवार को 17 साल बाद बहुप्रतीक्षित फैसला सुनाया। इस धमाके में 6 लोगों की मौत हुई थी और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। महिला अधिकारी की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश पर गठित जांच समिति की रिपोर्ट जारी, डीएमसी मनोज पांडेय के विरुद्ध मानसिक उत्पीड़न के आरोप साबित नहीं एनआईए कोर्ट ने बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया है। कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कहा कि दोनों के खिलाफ कोई प्रत्यक्ष या तकनीकी सबूत नहीं मिला है और आरडीएक्स से विस्फोट के भी कोई पुख्ता प्रमाण नहीं पाए गए।  क्या था मामला? 29 सितंबर 2008 को मालेगांव में हुए बम धमाके ने पूरे देश को झकझोर दिया था। एक मोटरसाइकिल में रखा गया विस्फोटक फटा, जिसमें छह लोगों की मौत और सौ से ज्यादा घायल हो गए थे। जांच के दौरान साध्वी प्रज्ञा की मोटरसाइकिल मौके पर मिलने का दावा किया गया था, जिसके आधार पर उन्हें आरोपी बनाया गया था।  सात आरोपी बने थे कटघरे में इस केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, कर्नल पुरोहित, सुनील जोशी, श्याम साहू, सुधाकर द्विवेदी, अजय राहिरकर और रमेश उपाध्याय समेत कुल सात लोगों पर यूएपीए और आईपीसी की धाराओं के तहत मुकदमा चला।

रूस में भूकंप के बाद इन 12 देशों पर मंडरा रहा है सुनामी का खतरा? यहां देखें लिस्ट

रूस में आए भूकंप के कारण दुनियाभर के कई देशों पर सुनामी का खतरा मंडराने लगा है। लोगों को 2011 में जापान की तबाही की याद आने लगी है। दरअसल, बुधवार को रूस के कामचटका में दुनिया का छठा सबसे बड़ा भूकंप आया। भारतीय समय के मुताबिक, सुबह 4:54 बजे 8.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप इतना तेज था तो सुनामी का खतरा बनने लगा। प्रशांत महासागर में रूस से सटे देशों में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं उन देशों के बारे में जिनपर सुनामी का खतरा है। सुनामी की लहरें शुरू हुईं रूस में आए भूकंप के बाद सुनामी की स्ट्राइक शुरू हो गई है। जापान के अलावा अमेरिका, रूस में सुनामी की लहरें पहुंचने लगी हैं। अमेरिका के तटीय राज्यों में भी सुनामी का खतरा समय के साथ बढ़ता जा रहा है। हवाई तट से सुनामी की लहरें टकराने लगी हैं। अभी लहरों की ऊंचाई भले ही कम हो लेकिन ये आने वाले बड़े खतरे की तरफ इशारा कर रहीं हैं। हवाई के तटीय इलाके को खाली करा दिया गया है। कहां-कहां सुनामी का खतरा? रूस, जापान, अमेरिका, कनाडा, इक्वाडोर, पेरू, मेक्सिको, न्यूजीलैंड, चीन, फिलीपींस, ताइवान, इंडोनेशिया में सुनामी के खतरा मंडरा रहा है। कोस्टल इलाकों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है। ताइवान, इंडोनेशिया में रूस में आए भूकंप से लोग दहशत में हैं क्योंकि यहां भी प्रशासन की तरफ से सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। अमेरिका में क्या हो सकता है असर? अमेरिका में सुनामी का असर 10 करोड़ लोगों पर पड़ सकता है। सुनामी की दहशत अमेरिका के 9 राज्यों में है। हवाई की आबादी 15 लाख है तो अलास्का में साढ़े सात लाख लोग रहते हैं। सुनामी की लहरों का असर अमेरिका के सबसे बड़े राज्य कैलिफोर्निया पर भी देखने को मिल सकता है। कैलिफ़ोर्निया  की कुल आबादी 3.90 करोड़ है। इसी तरह वाशिंगटन, ऑरेगोन, टेक्सस , न्यू मैक्सिको, एरिज़ोना और लुसियाना में  भी सुनामी लहरों के कहर का खौफ है। जापान में क्या है हाल? जापान के तटीय इलाकों से सुनामी की लहरें टकरा रहीं हैं। प्रशांत महासागर में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं जिसके बाद जापान के कोस्टल एरियाज को खाली करवाया जा रहा है। 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर भी दिया गया है। जापान के मौसम विभाग ने ईस्टर्न कोस्ट के लिए सुनामी की वॉर्निंग जारी कर दी है। होक्काइडो से क्योशू तक के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों से कोस्टल इलाके को खाली करने और समंदर से दूर रहने को कहा गया है।

IND vs PAK सेमीफाइनल से एक दिन पहले हड़कंप… दिग्गजों ने फिर किया बॉयकाट, होगा रद्द? 

LOKSADAN India vs Pakistan WCL Semi Final: वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले पर एक बार फिर कंट्रोवर्सी शुरू हो चुकी है. सेमीफाइनल मुकाबले के एक दिन पहले भारी हड़कंप मचा हुआ है. खबर है कि भारतीय प्लेयर्स ने पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल खेलने के लिए भी इनकार कर दिया है. उन्होंने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ प्रतिस्पर्धी मुकाबलों में हिस्सा न लेने के अपने पुराने रुख को बरकरार रखा है. दूसरी तरफ एशिया कप शेड्यूल का मुद्दा भी चरम पर है.

राज्यसभा में जयशंकर बोले – पाकिस्तान की साजिश को बेनकाब करेगा ऑपरेशन सिंदूर

नई दिल्ली।’ संसद में मानसून सत्र का आज 8वां दिन है। राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर लगातार दूसरे दिन चर्चा हो रही है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- हम पाकिस्तान का सच दुनिया के सामने लाए। खून-पानी एक साथ नहीं चलेगा। सदन में आज जेपी नड्डा करीब 3 बजे बोलेंगे। गृह मंत्री अमित शाह संसद में समापन भाषण दे सकते हैं। ऑपरेशन सिंदूर पर राज्यसभा में बहस मंगलवार को जबकि लोकसभा में शुरू हुई थी। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, जेडीयू सांसद संजय कुमार झा सहित कई सांसदों ने भाग लिया। खड़गे ने कहा- लीडरशिप का मतलब है जिम्मेदारी लेना, न कि किसी को दोष देना। वे (मोदी) जवाब नहीं देंगे, वे अपने दोस्तों-मंत्रियों से कहेंगे कि जाओ जो कहना है कहो। 11 साल में कभी बहस में शामिल नहीं होते। एक व्यक्ति को इतना बढ़ावा मत दो, भगवान मत बनाओ। लोकतांत्रिक रूप से आया है, उसे इज्जत दो, पूजा मत करो।

पहलगाम हमले से जुड़े तीनों आतंकी ऑपरेशन महादेव में मारे गए, जानें अमित शाह ने लोकसभा में क्या-क्या कहा?

लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान आज गृह मंत्री अमित शाह बोल रहे हैं। उन्होंने सोमवार को जम्मू-कश्मीर में हुए ऑपरेशन महादेव की जानकारी दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “पहलगाम में निर्दोष नागरिकों की जो नृशंस हत्या की गई, धर्म पूछकर उन्हें उनके परिवार के सामने मारा गया, बड़ी बर्बरता के साथ यह हत्याएं की गई, मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और जो मारे गए हैं उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।” अमित शाह ने कहा, “एक संयुक्त ऑपरेशन महादेव में, भारतीय सेना, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहलगाम आतंकी हमले में शामिल तीन आतंकवादियों को मार गिराया है।” इस शहर की प्रथम नागरिक का हुआ फेसबुक आईडी हैक, परिचितों के फोन आने के बाद हुआ खुलासा, दर्ज कराई शिकायत… गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “कल के ऑपरेशन में तीनों आतंकवादी- सुलेमान, अफगान और जिबरान मारे गए। जो लोग उन्हें खाना पहुंचाते थे, उन्हें पहले ही हिरासत में ले लिया गया था। जब इन आतंकवादियों के शव श्रीनगर लाए गए, तो हमारी एजेंसियों द्वारा हिरासत में रखे गए लोगों ने उनकी पहचान की। पहलगाम में धर्म पूछकर मारने वाले तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया है। चार लोगों ने इन आतंकियों की पहचान की, जिसके बाद इन्हें मार गिराया गया। उनके पास से बरामद किए गए कारतूसों से भी पुष्टि हुई कि इन्हीं लोगों ने पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हमला किया था।”  

अन्य खबरे

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर रायपुर में सेना की COSA संस्था का विशाल रक्तदान शिविर
नवापारा कलां में 11 मार्च से होगा 24वां अखंड नवधा रामायण एवं मानस गायन महोत्सव
बिलासपुर: अवैध चाकू रखने वाला युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
छत्तीसगढ़ के 9 आईपीएस अधिकारियों को कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान स्वीकृत
दर्री डैम के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार गोवर्धन यादव गंभीर रूप से घायल देखें वीडियो
कटघोरा–छुरी मुख्य मार्ग पर हादसा, पुल से टकराकर युवक गंभीर रूप से घायल