गूगल मैप ने फिर दिया धोखा! खाई में गिरी कार, पुलिस ने बचाई महिला की जान… पहले भी कई बार हुआ ऐसा

मुंबई: गूगल मैप के चक्‍कर में एक बार फिर बड़ी दुर्घटना हो गई. नवी मुंबई के बेलापुर इलाके में शुक्रवार आधी रात एक महिला की कार सीधे खाड़ी में जा गिरी. महिला गूगल मैप के भरोसे गाड़ी चला रही थी. संयोग अच्छा था कि वहां मौजूद समुद्री सुरक्षा पुलिस ने तुरंत सतर्कता दिखाई और महिला की जान बचा ली गई. बाद में क्रेन की मदद से कार को खाड़ी से बाहर निकाला गया. ये कोई पहला मामला नहीं है, जब गूगल मैप के चलते दुर्घटना हुई है. …और पानी में बहने लगी महिला शुक्रवार रात करीब 1 बजे ये घटना हुई, जब महिला अपनी कार से उलवे की ओर जा रही थी. बेलापुर के खाड़ी पुल से जाने की बजाय उसने पुल के नीचे का रास्ता पकड़ लिया, क्योंकि गूगल मैप पर उसे वो रास्ता सीधा नजर आ रहा था. नतीजतन, उसकी कार सीधे ध्रुवतारा जेट्टी से खाड़ी में गिर गई. पास में ही तैनात समुद्री सुरक्षा पुलिस की नजर में ये घटना आ गई और वे तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिसकर्मियों ने देखा कि महिला पानी में बह रही थी. इसके बाद रेस्क्यू बोट और गश्ती टीम की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. गूगल मैप के चलते वाहन दुर्घटना की कई घटनाएं देशभर के अलग-अलग हिस्‍सों से आ चुकी हैं. महाराजगंज में जब फ्लाईओवर से लटक गई कार उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में गूगल मैप ने एक कार को अधूरी फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचा दिया, जिसके कारण यह कार फ्लाईओवर से नीचे लटक गई. घटना 9 जून 2025 की है. फरेंदा थाना इलाके में कथित तौर पर गूगल मैप के बताए रास्ते पर आगे बढ़ने से ये हादसा हुआ. कार फ्लाईओवर के ऊपर जाने के बाद नीचे लटक गई. हालांकि इस हादसे में कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए हैं. जिले के गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भैया फरेंदा में निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर हुआ, जहां पर कार फ्लाईओवर पर चढ़ी, लेकिन फ्लाईओवर का काम अधूरा था. गूगल मैप के चलते फंसी कार, गई जान यूपी के मुरादाबाद में 4 अप्रैल 2025 को गूगल मैप की मदद से रास्ता तलाशने की कोशिश में कार सवार चार लोग हादसे का शिकार हो गए. इस घटना में दो युवतियों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. मुरादाबाद के थाना मूढापांडे क्षेत्र में कार से लोग नैनीताल से घूमकर वापस आ रहे थे. पुलिस के अनुसार, जब ये कार हादसे का शिकार हुई तो उसके बाद कार अंदर से लॉक हो गई और जो लोग अंदर मौजूद थे वो अंदर ही फंसे रह गए. इस कार को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी थी. सड़क पर मिट्टी का टीला: गूगल मैप की गलती से हादसा दिसंबर 2024 में यूपी के हाथरस जिले में गूगल मैप के गलत रास्ते दिखाने से एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. मथुरा-बरेली निर्माणाधीन हाईवे पर हुई इस घटना में, मैप ने गाड़ी को खराब सड़क पर मोड़ दिया. कार मिट्टी के अवरोध से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं. ड्राइवर ने बरेली से मथुरा जाते समय गूगल मैप का इस्तेमाल किया था. यह हादसा इसलिए हुआ क्योंकि निर्माणाधीन हाईवे पर कोई डायवर्जन चिन्ह या रोड ब्लॉकिंग की जानकारी नहीं थी.

मालदीव में पीएम मोदी का स्वागत करने मंत्रियों की फौज के साथ पहुंचे राष्ट्रपति मुइज्जू; चीन-पाक की चौंधिया जाएंगी आंखें

मालेः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी ब्रिटेन यात्रा समाप्त करने के बाद शुक्रवार को मालदीव पहुंच गए। माले में प्रधानमंत्री मालदीव राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने इतना भव्य स्वागत किया, जिसे देखकर चीन और पाकिस्तान की आंखें भी चौंधिया जाएंगी। पीएम मोदी को लेने मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइजु खुद एयर पोर्ट पहुंचे। मुइज्जू अपने साथ में पूरे कैबिनेट मंत्रियों की फौज भी ले गए। मुइज्जू के साथ उनके विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री, वित्त मंत्री और गृह सुरक्षा मंत्री सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया। गांव में तनाव और डर का माहौल : घरों के सामने मिले कठपुतली, नींबू और पीला चावल, दहशत में ग्रामीण, थाने में की शिकायत पाकिस्तान और चीन को भारत की कूटनीति ने दिया झटका भारत की कूटनीति ने चीन और पाकिस्तान को एक साथ बड़ा झटका दिया है। पीएम मोदी का मालदीव में यह स्वागत चीन और पाकिस्तान के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। क्योंकि इससे पहले एक समय वह भी था जब राष्ट्रपति मुइज्जू ने चुनाव जीता था तो वह भारत के धुर विरोधी बन गए थे। उनका पूरा चुनाव अभियान ही भारत विरोधी रहा था। उन्होंने चुनाव जीतने के बाद मालदीव से भारत को बाहर करने का वादा भी किया था। पहले मुइज्जू करते थे चीन के इशारे पर काम, फिर हुए पीएम मोदी के मुरीद मुइज्जू ने चुनाव जीतने के बाद वही किया। वह चीन और पाकिस्तान के मुरीद हो बैठे। मगर तब भारत ने ऐसी कूटनीतिक चाल चली, जिससे माले की अर्थव्यवस्था हिचकोले खाने लगी। वहीं चीन मालदीव को अपने कर्जजाल में फंसाने लगा। तब मुइज्जू को समझ आ गया  कि उसका असली हितैषी भारत ही है। लिहाजा मुइज्जू ने अपने किए पर पछतावा किया और मालदीव के विकास में पीएम मोदी से दोबारा सहयोग मांगा। प्रधानमंत्री मोदी ने मालदीव को हर तरह से मदद की। हाल ही में मालदीव में हुए हादसे में भारत से मानवीय मदद पहुंचाई। अब पीएम मोदी मालदीव पहुंचे तो मुइज्जू ने उनका भव्य स्वागत करके चीन और पाकिस्तान को चौंका दिया।  यह यात्रा भारत और मालदीव के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे के शेड्यूल का हुआ ऐलान, एक ही वेन्यू पर खेले जाएगी 4 मैचों की सीरीज मालदीव ने बनाया मुख्य अतिथि मालदीव 26 जुलाई को अपना 60वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया है। मालदीव और भारत के रिश्ते पहले भी काफी गहरे और दोस्ताना रहे हैं। मगर बीच में मोहम्मद मुइज्जू के चीन के प्रति झुकाव के चलते दोनों देशों के रिश्तों में तनाव आने लगा था। हालांकि बाद में रिश्ते सुधरने लगे। पीएम मोदी के मालदीव जाने से पहले राष्ट्रपति मुइज्जू भी भारत आ चुके हैं। भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिले पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मालदीव दौरे के दौरान भारतीय समुदाय के लोगों से भी माले में मुलाकात की। उन्होंने इन मुलाकात की तस्वीरों को अपने एक्स एकाउंट पर शेयर किया है।

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड की फैमिली में नया ड्रामा, संजय कपूर की मां ने AGM सस्पेंड करने की मांग की

नई दिल्ली: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की मौत के बाद उनकी संपत्ति को लेकर जो विवाद है, वो थमता नजर नहीं आ रहा है. संजय कपूर के परिवार में अब नया फैमिली ड्रामा सामने आया है. उनकी मां रानी कपूर ने सालाना आम बैठक को सस्पेंड करने की मांग की है. एजीएम के कई प्रस्तावों में एक प्रस्ताव कुछ बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर्स की नियुक्ति का भी है. रानी कपूर ने सोना बीएलडब्ल्यू प्रीसिजन फोर्जिंग लिमिटेड की 25 जुलाई की एजीएम को दो हफ्ते तक स्थगित करने की मांग की ताकि वो इस बीच तमाम चीजों की समीक्षा कर सकें. जयपुर में टला हादसा! एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान भरते ही आई तकनीकी खराबी उन्होंने कपूर परिवार का प्रतिनिधित्व करने का दावा करने वाले निदेशकों की नियुक्ति के लिए जबरदस्ती, दस्तावेज़ों के दुरुपयोग और गैरकानूनी कदमों का आरोप लगाया है. रानी ने ये पत्र बोर्ड, शेयरधारकों को भेजने के साथ बाजार नियामक सेबी को भी भेजा है. इस कदम ने प्रमोटर्स के बीच टकराव को और बढ़ा दिया है. इससे सोना बीएलडब्ल्यू के शेयरों में 2.6 फीसदी की गिरावट भी देखी गई. उन्होंने लिखा, ‘मैं यह दोहरा रही हूं कि मेरे दिवंगत पति द्वारा छोड़ी गई वसीयत के आधार पर, मैं कंपनी में बहुसंख्यक शेयरधारक हूं. लिहाजा कंपनी/सोना ग्रुप में परिवार के हितों का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र जिम्मेदार व्यक्ति हूं.’ परिवार के बीच ये विवाद 12 जून को संजय कपूर की मौत के बाद सामने आया है. संजय कपूर एक जाने-माने कारोबारी थे. संजय कपूर की इससे पहले नंदिता महतानी और फिर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से शादी हुई थी. वर्ष 2016 में करिश्मा कपूर से तलाक के बाद 2017 में प्रिया सचदेव से उन्होंने तीसरी शादी की थी. करिश्मा कपूर से हुई शादी से उनके दो बच्चे हैं. उनकी बेटी समायरा का जन्म 2005 में हुआ और बेटे कियान राज कपूर का जन्म 2010 में हुआ था.इसके अलावा भाई-बहन मंदिरा कपूर और सुपर्णा मोटवानी भी हैं. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आधुनिक एम्बुलेंस को दिखायी हरी झंडी रानी कपूर ने कहा कि बेटे की मौत के गम के दौरान उनसे बार-बार संपर्क किया गया और बिना किसी स्पष्टीकरण के उन पर दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर करने का दबाव डाला गया. उन्होंने दावा किया कि उन्हें बैंक खातों और कंपनी की महत्वपूर्ण जानकारी तक नहीं दी गई. मुश्किल की घड़ी में जिन दस्तावेजों पर उन्होंने हस्तारण किए, अब उसका दुरुपयोग किया जा रहा है. शुक्रवार की एजीएम के एजेंडे में एक प्रस्ताव बोर्ड में निदेशकों की नियुक्ति से भी जुड़ा है. रानी कपूर का कहना है कि उनकी इसमें कोई भूमिका नहीं है और उनकी मंजूरी के बिना ऐसी किसी कार्यवाही को लेकर उन्होंने आगाह किया है.

जयपुर में टला हादसा! एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान भरते ही आई तकनीकी खराबी

जयपुर: जयपुर में उड़ान भरते ही एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी आ गई जिसके चलते विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यह विमान दिल्ली से मुंबई की उड़ान पर था। उड़ान भरने के 18 मिनट बाद ही विमान को वापस रनवे पर उतारना पड़ा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आधुनिक एम्बुलेंस को दिखायी हरी झंडी जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट AI-612 ने जयपुर एयरपोर्ट से दोपहर 1.58 मिनट पर मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। हालांकि इसके टेक ऑफ का टाइम दोपहर 1:35 है। करीब 23 मिनट की देरी से इस विमान ने मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान में तकनीकी गड़बड़ी हो गई। पायलट को जैसे ही गड़बड़ी का पता चला उसने तुरंत विमान को वापस लौटाने का फैसला लिया। विमान के पायलट ने जयपुर एटीसी से इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी। दोपहर 2:16 बजे विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिग हुई। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। फिलहाल विमान की तकनीकी जांच हो रही है।

सरकार की बड़ी कार्रवाई, ALTT, ULLU समेत 25 OTT ऐप्स बैन, अश्लील कंटेंट परोसने का आरोप

केंद्र सरकार ने ALTT, ULLY, Desiflix, BigShots जैसे 25 OTT ऐप्स को बैन कर दिया है। इन ऐप्स पर यूजर्स को अश्लील और बोल्ड कंटेंट परोसने का आरोप है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISP) को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि भारत में इन वेबसाइट्स और ऐप्स को तुरंत ब्लॉक किया जाए। Raipur News : राजधानी के निजी होटल में युवती का ड्रग्स लेते वीडियो हुआ वायरल, कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल, तो बीजेपी ने कही ये बात सरकार ने जिन OTT ऐप्स और उनकी वेबसाइट्स को बैन करने का आदेश दिया है। उनपर गैरकानूनी, आपत्तिजनक और अश्लील कंटेंट प्रसारित किए जा रहे थे। सरकार ने इन 25 ऐप्स और OTT प्लेटफॉर्म को तत्काल प्रभाव से बैन करने का निर्देश दिया है। ये है पूरी लिस्ट OTT ऐप्स वेबसाइट्स 1 ALTT https://altt.co.in 2 ULLU https://landing.ullu.app 3 Big Shots App https://bigshots.co.in 4 Desiflix https://desiflix.beer 5 Boomex https://boomex.app 6 Navarasa Lite https://navarasaworld.com 7 Gulab App https://gulabapp.com 8 Kangan App https://kangan.app 9 Bull App https://bullapp.in 10 Jalva App https://jalva.app 11 Entertainment https://wowentertainment.in 12 Look Entertainment https://lookentertainment.app 13 Hit Prime https://hitprime.in 14 Feneo https://feneo.vip 15 ShowX https://showx.app 16 Sol Talkies https://soltalkies.in 17 Adda TV https://addatv.app 18 HotX VIP https://hotx.vip 19 Hulchal App https://hulchal.co.in 20 MoodX https://bit.ly/moodxxvip 21 NeonX VIP https://neonxvip.in 22 ShowHit https://showhit.app 23 Fugi https://fugi.app 24 Mojflix https://mojflix.com 25 Triflicks https://triflicks.in न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने इन OTT ऐप्स और वेबसाइट्स पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 (IT Act, 2000) और IT नियम, 2021 (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) के तहत कार्रवाई की है। इनमें से कई ऐप्स और वेबसाइट्स सरकार द्वारा निर्धारित कंटेंट सर्टिफिकेशन को बाईपास कर रहे थे और IT एक्ट, 2021 के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल के लिए कर्मचारियों को देगी विशेष छुट्टी सूचना और प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने संबंधित एजेंसियों को इन ऐप्स और वेबसाइट्स को बैन करने से संबंधित आदेश जारी किए हैं। सरकार ने कहा कि एजेंसियों से मिल रही इनपुट्स के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए लगातार अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट प्रसारित किए जा रहे थे।

हर तरफ चीख-पुकार… राजस्थान के झालावाड़ में स्कूल की इमारत गिरने से 6 बच्चों की मौत

झालावाड़: राजस्थान के झालावाड़ जिले के मनोहरथाना इलाके के पिपलोदी गांव में सरकारी स्कूल की जर्जर बिल्डिंग गिरने से दर्दनाक हादसा में अब तक 6 बच्चों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. जबकि 27 बच्चे घायल बताए जा रहे हैं. जिनमें 2 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे के वक्त स्कूल में करीब 60 से 70 बच्चे मौजूद थे. जानकारी के अनुसार मलबे में दबे सभी बच्चों को बाहर निकाल लिया गया है. बता दें कि इमारत गिरते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई थी. स्थानीय ग्रामीणों, शिक्षकों और प्रशासन की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया था. जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला गया. घायलों को मनोहरथाना अस्पताल और झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल रेफर किया गया है. प्रशासन और चिकित्सा विभाग ने अस्पतालों में विशेष इंतजाम किए हैं. पुलिस ने जिन बच्चों की मौत की पुष्टि की है उनमें शामिल हैं- प्रियंका पुत्री मांगीलाल भील, सतीश पुत्र बाबूलाल भील, हरीश पुत्र हरकचंद लोधा और पायल पुत्री लक्ष्मण भील. चारों के शव मनोहरथाना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं. हरियाली तीज कब है? जानें व्रत की पूजा विधि, धार्मिक महत्व और उपाय झालावाड़ के पीपलोदी में विद्यालय की छत गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है. घायल बच्चों के समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है. ईश्वर दिवंगत दिव्य आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें. ॐ शांति! भजनलाल शर्मा, राजस्थान मुख्यमंत्री सभी बच्चों को निकाला गया मलबे दबे सभी बच्चों को निकाल लिया गया है. घायल बच्चों को निकालकर मनोहर थाना अस्पताल पहुंचाया गया है.गंभीर घायल बच्चों को झालावाड़ के बड़े अस्पताल में रेफर किया जा रहा है. झालावाड़ के मनोहरथाना में एक सरकारी स्कूल की इमारत गिरने से कई बच्चों एवं शिक्षकों के हताहत होने की सूचना मिल रही है. मैं ईश्वर से कम से कम जनहानि एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ देने की प्रार्थना करता हूं. अशोक गहलोत, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री कैसे हुआ हादसा ग्रामीणों ने बताया स्कूल की इमारात काफी पुरानी थी और काफी समय से जर्जर अवस्था में था. जिसके कारण ये हादसा हुआ. इमारत पुरानी होने के बाद भी इसकी मरम्मत नहीं की गई. वहीं शुक्रवार सुबह स्कूल की छत अचानक से ढह गई. हादसे के समय स्कूल में बच्चे मौजूद थे. दांगीपुरा थाना अधिकारी सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं. मनोहर थाना अस्पताल में कई सारे बच्चों को इलाज किया जा रहा है. बच्चों के परिजन भी अस्पताल में पहुंच रहे हैं KORBA: गले में चना फंसने से 2 साल के मासूम की मौत, परिजन सदमें में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी झालावाड़ जिले के मनोहरथाना ब्लॉक के पीपलोदी सरकारी स्कूल की छत गिरने की घटना पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दुख जताया है. मंत्री ने जिला कलेक्टर से घटना की पूरी जानकारी ली और राहत-बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए. शिक्षा मंत्री ने कहा कि पीड़ित बच्चों और परिवारों को हरसंभव सहायता दी जाएगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि घटना की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. मंत्री ने कहा इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. शिक्षा विभाग बच्चों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है. राजस्थान में तीसरी ऐसी घटना इस साल फरवरी में बीकानेर में पानी की टंकी की छत गिरने से 3 बच्चों की मौत हो गई थी. बाड़मेर के चोहटन में एक स्कूल की दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई. हाल ही में एनडीटीवी राजस्थान ने करौली के एक स्कूल से रिपोर्ट की थी. कैसे एक स्कूल की छत से पानी टपक रहा था और चारों तरफ पानी का रिसाव हो रहा था और बच्चे बाल्टियों से पढ़ाई कर रहे थे.

मूल कैडर में भेजे गए धनखड़ के साथ काम करने वाले अधिकारी, बंद किया गया उपराष्ट्रपति सचिवालय

नई दिल्ली : पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के तीन दिन बाद, उनके सचिवालय को बंद कर दिया गया और उनके साथ काम करने वाले कई सरकारी अधिकारियों को उनके मूल कैडर में वापस भेज दिया गया। हिंदुस्तान टाइम्स को दो अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि उपराष्ट्रपति भवन के किसी भी कमरे को सील नहीं किया गया है। नवनिर्मित उपराष्ट्रपति भवन में सचिवालय के लिए एक अलग विंग है, जहां से एक-एक करके अधिकारी चले गए और इसे बंद कर दिया गया है। उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में अब केवल कुछ ही सरकारी अधिकारी मौजूद हैं और वे भी अपने मूल कैडर में लौटने के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। एक अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि, “यहां अब मुश्किल से कुछ ही अधिकारी हैं, बाकी सभी जा चुके हैं। सचिवालय के अलग बने विंग को एक-एक करके खाली किया गया और अब वह लॉक कर दिया गया है। चाबियां दो अवर सचिवों को सौंप दी गई हैं।” छत्तीसगढ़ में बेलगाम अपराध: एक और हत्या से दहशत, बोरी में लाश मिलने से दहला शहर यह सामान्य प्रक्रिया है… धनखड़ के सचिव, विशेष कार्याधिकारी और प्रमुख निजी सचिव- तीनों आईएएस अधिकारी थे। उन्होंने भी अपना कार्यभार छोड़ दिया है। एक सरकारी सूत्र ने बताया, “यह सामान्य प्रक्रिया है, क्योंकि इन अधिकारियों की नियुक्ति उपराष्ट्रपति के कार्यकाल से जुड़ी होती है। आमतौर पर इन्हें 15 दिन का समय दिया जाता है ताकि वे अपना काम समेट सकें और अपने कैडर में वापस लौट सकें। कुछ अधिकारी अभी भी वहां मौजूद हैं, लेकिन वे भी जल्द ही चले जाएंगे।” 74 वर्षीय धनखड़ ने सोमवार शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंपते हुए स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया था। उन्होंने लिखा था, “स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सकीय सलाह का पालन करने के लिए, मैं संविधान के अनुच्छेद 67(क) के अनुसार तत्काल प्रभाव से भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देता हूं।” धनखड़ ने 11 अगस्त 2022 को उप-राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी और वे एम. वेंकैया नायडू के उत्तराधिकारी बने थे। इस्तीफे के बाद ही उन्होंने पैकिंग शुरू धनखड़ को अब एक टाइप VIII बंगला (या समकक्ष आवास) और पांच निजी स्टाफ की सुविधा मिलेगी, जिनका वेतन सरकारी खजाने से दिया जाएगा। धनखड़ नवनिर्मित उपराष्ट्रपति भवन के पहले निवासी थे। अब उनको अपना सामान समेटने और भवन खाली करने के लिए एक महीने का समय दिया गया है। हालांकि इस्तीफे के बाद ही उन्होंने पैकिंग शुरू कर दी है। हालांकि अधिकारियों का अपने मूल कैडर में लौटना एक नियमित प्रक्रिया है, लेकिन जिस तेजी से सचिवालय बंद किया गया और अधिकारियों ने एन्क्लेव छोड़ा, उसने इन अटकलों को और बल दिया है कि धनखड़ और सरकार के बीच रिश्ते तनावपूर्ण होते जा रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में राज्यसभा में विपक्ष द्वारा लाए गए न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के महाभियोग प्रस्ताव को स्वीकार करने को लेकर सरकार और उपराष्ट्रपति के बीच मतभेद उभर कर आए थे। सरकार इस मुद्दे को लोकसभा में लाना चाहती थी, लेकिन धनखड़ ने इसे राज्यसभा में स्वीकार कर लिया। Aaj Ka Rashifal 25 July 2025: सावन के इस शुक्रवार को इन 3 राशियों को होगा धन लाभ, घर-परिवार में आएगी खुशहाली, पढ़ें दैनिक राशिफल इस्तीफे के बाद कहां हैं जगदीप धनखड़, किसी से नहीं मिल रहे; खरगे भी लाइन में तीन वरिष्ठ नेताओं के अनुसार, इस्तीफे के बाद से धनखड़ ने उन राजनीतिक नेताओं से भी मुलाकात नहीं की है जो उनसे मिलने की कोशिश कर रहे थे। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, शरद पवार, और आम आदमी पार्टी के कुछ नेता उनसे मिलने के इच्छुक थे, लेकिन उन्हें कोई समय नहीं दिया गया। धनखड़ की अचानक विदाई ने न केवल राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है, बल्कि उप-राष्ट्रपति सचिवालय और एन्क्लेव में हुई तेज प्रशासनिक गतिविधियों ने भी इस घटनाक्रम को रहस्यमय बना दिया है।

Thailand Cambodia Conflict: कंबोडिया के हमले में बैंकॉक गैस स्टेशन तबाह, थाईलैंड ने भी की जवाबी एयरस्ट्राइक; 9 की मौत

बैंकॉकः रूस-यूक्रेन, इजरायल-इरान, इजरायल हमास के बाद अब 2 और एशियाई देश युद्ध की चपेट में हैं। कंबोडिया और थाईलैंड के बीच अब एक नया संघर्ष शुरू हो गया है। इसके बाद दोनों देशों ने एक दूसरे के ऊपर गोलाबारी और रॉकेट से हमले करना शुरू कर दिया है। आरटी न्यूज के अनुसार इस बीच कंबोडिया के हमले में थाईलैंड का एक गैस स्टेशन तबाह हो गया है। इसके बाद कई मीडिया रिपोर्टों में थाईलैंड द्वारा कंबोडिया पर एयरस्ट्राइक करने की खबरें भी सामने आ रही हैं। एपी न्यूज के अनुसार दोनों पक्षों के संघर्ष में कम से कम 9 लोगों की मौत हुई है। जबकि 14 लोग घायल हैं। एशिया कप 2025 में होगी भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर, इतनी टीमें लेंगी हिस्सा अपनी जान बचाने को फर्श पर लेटे सैनिक थाईलैंड के गैस स्टेशन पर कंबोडिया ने BM-21 रॉकेट से हमला किया है। इसके बाद बैंकॉक में हड़कंप मच गया है। सैनिक अपनी जान बचाने के लिए कई जगहों पर फर्श पर लेटे हुए दिख रहे हैं। इस दौरान कई लोगों के हताहत होने की खबरें सामने आ रही हैं। अभी तक की अपुष्ट रिपोर्टों के अनुसार, इस झड़प में 14 लोगों की मौत हुई है और कई स्कूली बच्चे और आम नागरिकों समेत 14 घायल हुए हैं। अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जंग शुरू होने के बाद अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। थाईलैंड में अमेरिकी कॉन्सुलेट ने अपने नागरिकों को कहा कि थाईलैंड और कंबोडिया में 24 जुलाई को रॉकेट और आर्टिलरी गन से हमले की सूचना मिली है। ऐसे में सभी अमेरिकी नागरिकों को सलाह दी जाती है कि जो बॉर्डर क्षेत्रों में हैं, वह इलाका तत्काल खाली कर दें और थाईलैंड सरकार की एडवाइजरी को फॉलो करें। दूध सी सफेद हसीना की चाहत में दाऊद इब्राहिम बन गया था मजनू, हर जगह करता था पीछा, फिर रातों-रात हुई गायब थाईलैंड ने किया कंबोडिया पर जवाबी हमला इस बीच अंतरराष्ट्रीय मीडिया के हवाले दावा किया जा रहा है कि थाईलैंड ने कंबोडिया पर जवाबी एयरस्ट्राइक कर दी है। इसमें एफ-16 फाइटर जेटों का इस्तेमाल करने का दावा किया गया है। अभी और अन्य ब्यौरा का इंतजार है।

व्हिस्की-कारों से लेकर मेकअप सामान तक… भारत-ब्रिटेन की FTA डील से क्या-क्या सस्ता होगा

नई दिल्ली: भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन में उनके समकक्ष कीर स्टार्मर की मौजूदगी में मुहर लगेगी. एफटीए के तहत ब्रिटेन भारत के करीब 99 फीसदी उत्पादों पर टैरिफ को जीरो लेवल तक लाएगा. जबकि भारत ब्रिटेन के 90 फीसदी प्रोडक्ट्स पर टैरिफ को घटाएगा. इससे स्कॉच व्हिस्की से लेकर ब्रांडेड मेकअप का सामान तक सस्ता होगा. भारत के टेक्सटाइल, रत्न-आभूषण, इंजीनियरिंग से लेकर ऑटो सेक्टर को नया बाजार मिलेगा. Mumbai Local Blast : सुप्रीम कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी करने के हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई रोक 1.    स्कॉच व्हिस्की सस्ती होगी ब्रिटेन की स्कॉच व्हिस्की पर टैरिफ 150 से अभी 75 और एक दशक में 40 फीसदी रह जाएगा. यानी 3000 की स्कॉच व्हिस्की की बॉटल 1200 रुपये की हो जाएगी. 4000 रुपये कीमत वाली जिन की बोतल 1600 रुपये में मिलेगी 2. कारें सस्ती होंगी निसान, टोयोटा से लेकर लग्जरी कारें लोटस-मार्गन बेंटले, जगुआर, लैंडरोवर, मैकलॉरेन और रोल्सरॉयस जैसी कारें सस्ती होंगी. इन पर टैरिफ 100 फीसदी से घटकर 10 प्रतिशत पर आएगा. अमिताभ बच्चन-आमिर खान समेत बड़े सेलेब्रिटी रोल्सरॉयस जैसी कारों के शौकीन रहे हैं. लेकिन टैरिफ और हैवी ड्यूटी बड़ा मुद्दा रहा है. 3. ब्रांडेड कॉस्मेटिक सामान सस्ता होगा ब्रिटेन की ब्रांडेड कॉस्मेटिक कंपनी लश, द बॉडी शॉप, रिमेल लंदन के सौंदर्य उत्पाद सस्ते होंगे. ब्रिटेन ने भारतीय मेकअप ब्रांड्स मायसन और नयाका से साझेदारी भी की है. इन पर टैरिफ 100 फीसदी से घटकर 10 प्रतिशत पर आएगा. इससे भारतीय बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी तो अन्य कंपनियां भी दाम घटाने को मजबूर होंगी. 4. चॉकलेट-बिस्किट सस्ते होंगे भारत ब्रिटेन के खाद्य उत्पादों जैसे चॉकलेट-बिस्किट आदि पर भी टैरिफ को घटाकर न्यूनतम करेगा. Arla Foods, यूनीलीवर और लंदन डेयरी ब्रिटेन की बड़ी फूड प्रोडक्ट्स कंपनियां हैं. मुख्यतया भारतीय कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने भी चीज-घी और पनीर जैसे उत्पादों के लिए दूसरी कंपनियों से करार किया है . इससे ब्रांडेड कंपनियों के डेयरी उत्पाद सस्ते होंगे. 5. भारतीय कपड़ों के लिए नया बाजार भारत के कपड़ों और अन्य परिधानों पर ब्रिटेन अभी 8 से 12 फीसदी टैरिफ लगाता है, जो अब खत्म हो जाएगा. इससे बांग्लादेश और वियतनाम के मुकाबले ब्रिटेन में भारतीय कपड़े ज्यादा सस्ते होंगे. तिरुपुर, सूरत से लेकर लुधियाना तक टेक्सटाइल इंडस्ट्री को फायदा मिलेगा. 6. भारतीय युवाओं को रोजगार के मौके ब्रिटेन भारत के सर्विस सेक्टर के लिए नियमों में ढील देगा. कम अवधि के रोजगार के लिए भारत से आने वाले युवाओं को छूट मिलेगी. उनके लिए सोशल सिक्योरिटी टैक्स जैसी जरूरतें नहीं होंगी. इससे योग शिक्षक, शेफ-म्यूजीशियन और अन्य कामों में लगे युवा आसानी से ब्रिटेन जा पाएंगे. दो रॉल्स रॉयस कारों पर बेंगलुरू में 38 लाख का जुर्माना लगा तो क्यों फंस गए अमिताभ बच्चन और आमिर खान? 7. रत्न-आभूषण से चमड़ा उद्योग को नया बाजार भारत के रत्न-आभूषण, चमड़ा उत्पादों को ब्रिटेन में नया बाजार मिलेगा. उन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा. इससे सोने-चांदी के आभूषण और चमड़े के उत्पाद ब्रिटेन में सस्ते होंगे. कानपुर-आगरा से लेकर सूरत-मुंबई तक इन उद्योगों को फायदा मिलेगा. 8. इंजीनियरिंग और ऑटो उत्पाद सस्ते ब्रिटेन भारत निर्मित मशीनरी, इंजीनियरिंग टूल्स, ऑटो पार्ट्स पर आयात शुल्क खत्म करेगा. वहां भारतीय उत्पाद सस्ते होंगे. इससे भारत के लिए ब्रिटेन और यूरोपीय इंडस्ट्रियल सप्लाई चेन में पहुंच बेहतर होगी. पुणे, चेन्नई से लेकर नोएडा-गुरुग्राम तक राहत होगी. भारतीय इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहन निर्माताओं को भी राहत मिलेगी. 9. आईटी और पेशेवर सेवाओं सस्ती होंगी ब्रिटेन भारत के आईटी और पेशेवर सेवा क्षेत्र में वीजा नियमों में ढील देगा. इससे इंजीनियरिंग, आर्किटेक्ट और अकाउंटिंग जैसे सेक्टर में भारतीय पेशेवरों के लिए ब्रिटेन में नए रोजगार के अवसर मिलेंगे. आईटी-फाइनेंस, लॉ और हेल्थकेयर में 60 हजार से ज्यादा नए रोजगार अगले 5 साल में पैदा होंगे. 10. चाय से लेकर बासमती तक निर्यात बढ़ेगा भारत के कृषि और खाद्य उत्पादों का ब्रिटेन में निर्यात सस्ता होगा. इसमें बासमती चावल, प्रीमियम चायपत्ती, मसाले और समुद्री उत्पाद पर ब्रिटेन आयात शुल्क खत्म करेगा. केरल-बंगाल से लेकर असम और गुजरात तक इसका फायदा दिखेगा. केमिकल, सौर ऊर्जा से लेकर प्लास्टिक तक भारत के इंडस्ट्री को राहत मिलेगी.

Mumbai Local Blast : सुप्रीम कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी करने के हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई रोक

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई लोकल ट्रेन बम धमाकों के मामले में सभी 12 आरोपियों को बरी करने के बांबे हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है. महाराष्ट्र सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों को नोटिस जारी किया है. हालांकि उन 12 आरोपियों को अभी वापस जेल नहीं भेजा जाएगा. महाराष्ट्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने इस केस में जल्द सुनवाई का आग्रह सुप्रीम कोर्ट से किया था. एसजी तुषार मेहता ने कहा, हम सिर्फ हाईकोर्ट के फैसले पर स्थगनादेश की मांग कर रहे हैं, आरोपियों को वापस जेल में डालने की नहीं. कई चीजें मकोका कानून के तहत ट्रायल को प्रभावित करती हैं. ये बात स्वीकार की जा सकती है कि आरोपियों को अभी वापस जेल में न डाला जाए. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त स्थगनादेश का आदेश जारी कर दिया. CG NEWS: युवती ने अरपा नदी में लगाई छलांग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी… 11 मिनट में सात बम धमाके मुंबई लोकल ट्रेन में 11 जुलाई 2006 में हुए 11 मिनट के भीतर सात बम धमाके हुए थे. हाईकोर्ट ने 21 जुलाई को विशेष टाडा कोर्ट द्वारा दोषी साबित सभी 12 आरोपियों को बरी कर दिया था. निचली अदालत ने इनमें से पांच आरोपियों को मौत की सजा और सात को उम्रकैद की सजा दी थी. हाईकोर्ट ने सभी को बेकसूर करार देते हुए तत्काल जेल से रिहा करने का आदेश दिया था. अदालत ने कहा था, ‘जो भी सबूत जांच एजेंसी की ओर से पेश किए गए थे, उनमें कोई ठोस तथ्य नहीं था. इसी आधार पर सभी आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी किया जाता है.” मुंबई की लोकल ट्रेनों 11 जुलाई 2006 को हुए सिलसिलेवार बम धमाके में 19 साल बाद हाईकोर्ट का फैसला था. इन धमाकों में 189 लोगों की मौत हुई थी. दो रॉल्स रॉयस कारों पर बेंगलुरू में 38 लाख का जुर्माना लगा तो क्यों फंस गए अमिताभ बच्चन और आमिर खान? सात रेलवे स्टेशनों पर ताबड़तोड़ बम विस्फोट मुंबई लोकल के सात रेलवे स्टेशनों पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ बम विस्फोट हुए थे. शाम के वक्त जब ऑफिस से लोग घरों को लौट रहे थे, उस वक्त प्रेशर कुकर बम के जरिये ये विस्फोट किया गया.माटुंगा रोड, बांद्रा स्टेशन, खार रोड, माहिम जंक्‍शन, जोगेश्वरी, भयंदर और बोरिवली रेलवे स्टेशन पर 7 ताबड़तोड़ धमाके हुए. धर्मांतरण के मास्टरमाइंड छांगुर पर ईडी ने कसा शिकंजा, 75 करोड़ रुपये की संपत्ति होगी अटैच चर्चगेट से बोरिवली के बीच ट्रेनों पर निशाना तीन बम धमाके बांद्रा-खार रोड, माटुंगा रोड-माहिम स्टेशन और मीरा रोड-भायंदर के बीच हुए थे. ये लोकल ट्रेनें बोरिवली, माहिम और जोगेश्वरी स्टेशन से रवाना होने वाली थीं. माहिम रेलवे स्टेशन पर सबसे ज्यादा मौतें हुई थीं. वेस्ट लाइन के चर्चगेट-बोरिवली के बीच जाने वाली लोकल ट्रेन में 43 यात्रियों की मौत हो गई थी. मीरा रोड-भायंदर की लोकल ट्रेन में 31 यात्री मारे गए थे. चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन और चर्चगेट-बोरिवली लोकल ट्रेन में 28 की मौत हुई थी. चर्चगेट-विरार (बोरिवली) लोकल में 26, चर्चगेट लोकल में 9 यात्रियों और चर्चगेट-बोरिवली (बांद्रा-खार रोड) लोकल में 22 की मौत हुई थी.

अन्य खबरे

विजयपुरम गेट के पास तलवार लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस की कार्रवाई
छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त
CCTV में कैद हुआ दर्दनाक मंजर: हाथी के हमले में फड़ प्रभारी की मौत, पत्नी बाल-बाल बची
CSPDCL  के प्रबंध निदेशक एवं क्रेडा के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया जिले का दौरा
रानी अटारी माइंस में SECL स्टाफ बस अनियंत्रित, बड़ा हादसा टला
रेत बनी जिंदगी की आफत: अवैध उत्खनन विवाद में युवक की मौत, दो पुलिस जवान समेत तीन पर हत्या का केस दर्ज