
बजरंग सेना ने निकाली रैली, कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन
एमसीबी/चिरमिरी।
श्री बजरंग सेना ने शुक्रवार को नगर पालिका निगम चिरमिरी कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा और शहर में भव्य रैली निकालकर खुले में मांस-मछली की बिक्री बंद करने की मांग की।
एक माह की मोहलत, वरना आंदोलन
संगठन की प्रदेश अध्यक्ष भारती सिंह ने चेताया कि यदि एक महीने के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बजरंग सेना उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि खुले में बिक्री से स्वच्छता और व्यवस्था दोनों प्रभावित हो रही हैं।
व्यवस्थित स्थान की माँग
उपाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि –
“हम किसी के पेट पर लात नहीं मारना चाहते, बल्कि चाहते हैं कि निगम प्रशासन व्यवस्थित स्थान निर्धारित करे ताकि सभी के लिए सुविधा हो।”
निगम प्रशासन पर निगाहें
संगठन का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है और नगर निगम प्रशासन की लापरवाही से लोग परेशान हैं। अब देखना यह है कि निगम प्रशासन क्या कदम उठाता है, क्योंकि बजरंग सेना ने साफ कर दिया है कि मांग पूरी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन होगा।






