भवन विहीन पंचायत: खुले मंच पर विकास के फैसले

 

Loksadan।   उपेक्षा: खनिज राजस्व सम्पन्न कोरबा जिले के विकास को मुह चिढ़ाता यह तस्वीर…..! इस ग्राम पंचायत के पास नही है खुद का पंचायत भवन, खुले मंच पर लिए जाते है ग्राम विकास योजनाओं के निर्णय*

 

कोरबा/पाली । इसे उपेक्षा और दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि जिस जिले के खनिज राजस्व से दूसरे जिलों के विकास को पर लग रहे है, उसी जिले के एक ग्राम पंचायत का कामकाज संचालन भवन के अभाव में वर्षों से खुले मंच पर हो रहा है। इससे न केवल पंचायती कार्यों और बैठकें में बाधा आ रही है, बल्कि पंचायत के ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है। कोरबा विधायक और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले में 30 वर्ष पुराने और जर्जर हो चुके पंचायत भवनों तथा भवनविहीन पंचायतों में नवीन पंचायत कार्यालय भवन के लिए जिला खनिज न्यास मद से 9 करोड़ 20 लाख रुपए की स्वीकृति दी है। लेकिन अनेको बार मांग के बाद भी इस पंचायत को नवीन कार्यालय भवन से प्रशासन ने उपेक्षित रखा है। ऐसे में कोरबा के अपेक्षित विकास की बात करना बेमानी साबित होगी।

पाली जनपद पंचायत अंतर्गत वर्ष 1996- 97 में ग्राम पंचायत के अस्तित्व में आए डोंगानाला की यह तस्वीर है, जो कोरबा जिले के विकास के दावे को मुह चिढ़ा रहा है। इस पंचायत में ढाई दशक पूर्व निर्मित पंचायत भवन का आस्तित्व काफी जर्जर व खस्ताहाल होने से भवन को वर्षों पूर्व असुरक्षित मान ताला जड़ दिया गया है। इस हालात में पंचायत सरकार के पास खुद का भवन उपलब्ध नही होने से वे खुले मंच पर ग्राम सभा, बैठकें सहित अन्य पंचायती कामकाज का संचालन करने को विवश है। ढाई दशक पूर्व निर्मित भवन का हाल देखने से यह है कि बरसात के दिनों में छत का पानी रिसकर भीतर गिरता है, दीवारें काफी कमजोर हो चुकी है, जगह- जगह से प्लास्टर गिर रहे है। जिसके दयनीय स्थिति के कारण पंचायत प्रतिनिधि किसी अनहोनी की आशंका को लेकर भवन में ताला लगा दिए और पंचायत संचालन के लिए पास के एक मंच का सहारा लेना पड़ रहा है। भवन की कमी के कारण यहां ग्राम पंचायत की बैठकें खुले में होती है। जिससे सुविधाओं व सरकारी निर्णयों की गोपनीयता का अभाव होता है। ऐसे में पंचायत से जुड़े कार्य सम्पादित करने में बाधा आने के साथ ग्रामीणों की उपस्थिति व भागीदारी भी प्रभावित होती है। खासकर अगर मौसम खराब हो या ज्यादा लोग मौजूद हो, जिससे निर्णय लेने और बैठकों के आयोजन में दिक्कतें आती है। पंचायत भवन न होने से ग्रामीणों को भी सरकारी योजनाओं और सेवाओं के लिए भटकना पड़ता है एवं उन्हें उचित सेवाएं नही मिल पाती।

कहा जाए तो पंचायत भवन के अभाव में ग्राम सरकार अपना काम प्रभावी ढंग से नही कर पा रही है, जिससे विकास योजनाओं के कार्यान्वयन में और स्थानीय समुदायों को परेशानी हो रही है। बता दें कि हाल ही में जिला प्रशासन द्वारा जिले के लगभग 46 ग्राम पंचायतें जहां के पंचायत भवने 30 वर्ष पुराने व जर्जर हो चुके है तथा जहां भवनविहीन है, उन स्थानों पर नवीन पंचायत भवन निर्माण के लिए 9.20 करोड़ की स्वीकृति डीएमएफ से दी गई है। जिसमे पाली ब्लाक के 14 ग्राम पंचायतों को 2.80 करोड़ की स्वीकृति मिली है, जिनमे से कई पंचायतों के भवन सही सलामत व मजबूत हालत में है, जबकि ग्राम पंचायत डोंगानाला जहां भवन की नितांत आवश्यकता महसूस की जा रही है, उसे उपेक्षित रख दिया गया है। यहां के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने बताया कि जिला प्रशासन को अनेको बार मांग पत्र देकर पंचायत भवन के जर्जर हालात व वर्तमान पंचायती कामकाज संचालन के वस्तुस्थिति से अवगत करा नए भवन स्वीकृति की मांग कर चुके है। किन्तु उनकी मांग को अबतक अमल में नही लाया गया। ऐसे में खुले मंच पर बैठक होने से न केवल बुनियादी सुविधाओं में कमी उजागर होती है, बल्कि बैठकों व ग्राम सभा सहित पंचायत का संचालन भी कठिन हो जाता है। इस गंभीर स्थिति में सरकारी योजनाओं के तहत जिला प्रशासन को यहां पंचायत भवन के निर्माण को स्वीकृति देनी चाहिए, ताकि ग्रामीण विकास के लक्ष्य को प्रभावी ढंग से प्राप्त किया जा सके।

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी