तनेरा के गौरेला डांड में हाथियों का कहर, दो किसानों के मकान उजड़े – बाल-बाल बचे ग्रामीण

 

✍️ सुशील जायसवाल

 

कोरबी चोटिया। ग्राम पंचायत तनेरा में बीते दो सप्ताह से हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज अंतर्गत गौरेला डांड में करीब 54 हाथियों का दल लगातार ग्रामीणों की बस्तियों में घुसकर तबाही मचा रहा है। बीती रात हाथियों ने दो किसानों के कच्चे मकानों को तहस-नहस कर दिया, घर में रखा राशन, बर्तन व अन्य जरूरी सामान नुकसान पहुंचाया, वहीं खेतों की फसलें भी पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं।

 

ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के हमले से लोग रोज भय के साए में जी रहे हैं। शाम ढलते ही हाथियों का चिंघाड़ सुनाई देने लगता है और वे घनी आबादी में प्रवेश कर जाते हैं।

जिला पंचायत सदस्य विद्वान सिंह पहुंचे प्रभावित क्षेत्र

 

लगातार हो रहे नुकसान और भयभीत ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष विद्वान सिंह मरकाम ने 28 सितंबर को तनेरा गांव का दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि –

गौरेला डांड में पिछले 10 वर्षों से सामुदायिक भवन निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है।

 

मोहल्ले में आठ स्ट्रीट लाइट्स का कार्य भी अधूरा है।

 

हाथियों के गांव में प्रवेश के बाद कई घरों की बिजली कनेक्शन काटे गए हैं।

 

ग्रामीणों ने हाथी प्रभावित मोहल्ले में टॉर्च वितरण की मांग रखी।

 

 

वन विभाग ने दिया आश्वासन

 

वन परिक्षेत्र अधिकारी पसान मनीष सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही टॉर्च उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही हाथियों से प्रभावित किसानों के प्रकरण तैयार कर उचित मुआवजा राशि दिलाई जाएगी। पिछले 3 वर्षों से लंबित मुआवजा राशि के भुगतान हेतु ग्राम पंचायत तनेरा एवं सरमा की सूची उपलब्ध कराने की भी बात कही गई।

 

ग्रामवासी रहे उपस्थित

 

इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि सरवन कुमार मरपची, परिक्षेत्र सहायक अयोध्या प्रसाद सोनी, वन रक्षक राम कुमार निषाद, मुरारी साहू, सुरेश यादव सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण मौजूद रहे।

 

👉 हाथियों का यह उत्पात ग्रामीणों के लिए बड़ी चुनौती बन चुका है, जिसे लेकर अब प्रभावित परिवार मुआवजा और स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त