
✍️ भागीरथी यादव
कोरबा में बिजली बिल जलाओ आंदोलन, युवा कांग्रेस ने जताया विरोध
कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देश पर जिला युवा कांग्रेस कोरबा (शहर) ने तुलसी नगर सब स्टेशन में बढ़ते बिजली बिलों के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बिजली बिलों की प्रतियां जलाकर सरकार की नीतियों का विरोध किया।
युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ते बिजली बिल आम जनता की जेब पर भारी पड़ रहे हैं। जनता पहले से ही महँगाई से जूझ रही है और बिजली दरों का यह बोझ गरीब एवं मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए बड़ी परेशानी बन चुका है।
इस मौके पर पीसीसी सचिव विकास सिंह ने कहा कि
कार्यक्रम में पीसीसी सचिव विकास सिंह, जिलाध्यक्ष नाथूलाल यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, महामंत्री विवेक श्रीवास और मिनीकेटन कुमार गाबेल सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
