बीजापुर जेल में भावनात्मक मिलन: परिजनों ने कहा— “हिंसा छोड़ो, घर लौट आओ”

✍️ भागीरथी यादव

 

मुख्यधारा में वापसी की अपील से गूंजा पुनर्वास कार्यक्रम

 

रायपुर, 15 नवंबर 2025।

बीजापुर जेल परिसर शुक्रवार को एक ऐसे दृश्य का साक्षी बना, जिसने कठोर जेल दीवारों के बीच भी मानवीय संवेदनाओं को जीवंत कर दिया। छत्तीसगढ़ शासन की मानवीय और संवेदनशील पहल के तहत आयोजित विशेष मुलाक़ात कार्यक्रम में वर्षों से बिछड़े परिवार एक बार फिर आमने-सामने आए। यह केवल मुलाक़ात नहीं थी, बल्कि टूटे रिश्तों का जुड़ना, विश्वास का लौटना और हिंसा से दूर नई जिंदगी की ओर बढ़ने का संकल्प था।

 

जेल में निरूद्ध नक्सली प्रकरण के आरोपितों से उनके पुनर्वासित परिजन मिले। आंखों में आंसू लिए, वर्षों की दूरी और दर्द भूलकर परिवारजन एक-दूसरे से गले मिले। किसी ने भाई को पहचाना, किसी ने भतीजे का चेहरा छुआ तो किसी ने वर्षों बाद बहन के आंसू पोंछे—हर पल भावनाओं से भरा और परिवर्तन की उम्मीदों से रोशन था।

 

“अब बहुत हुआ… हिंसा नहीं, घर लौट चलो” – परिजनों की भावुक अपील

 

पुनर्वासित माओवादी कैडर्स संतू वेक्को, मारो वेक्को, रामलाल वेक्को, संतोष कुंजाम, बदरू ओयाम, मासा तामो, लखन ओयाम, लक्ष्मण ताती, मैनु आरकी, राजेश वेट्टी और कुमारी आरकी ने जेल में बंद अपने परिजनों अर्जुन वेक्को, मनी ओयाम, भीमसेन ओयाम, भीमा मुचाकी, सायको माड़वी, सोमारू मड़कम, बुधरू आरकी और शंकर कोरसा से मुलाक़ात की।

 

भावुक क्षणों के बीच सभी ने एक ही बात दोहराई—

“हम बदले तो जिंदगी बदली… तुम भी हथियार छोड़ो, घर लौट आओ। समाज तुम्हें अपनाने के लिए तैयार है।”

 

उन्होंने यह भी बताया कि उनके स्थानीय नेतृत्वकर्ता भूपति ने हथियार छोड़ने की अपील की है और खुद भी मुख्यधारा में लौट आए हैं।

 

शासन की पहल: केवल मुलाक़ात नहीं, दिलों को जोड़ने का प्रयास

 

कार्यक्रम का उद्देश्य सिर्फ परिवारजन को मिलाना नहीं, बल्कि माओवादी विचारधारा से प्रभावित युवाओं का भावनात्मक पुनर्वास कर उन्हें सम्मानजनक जीवन की राह दिखाना है। इस पहल ने जेल बंदियों के मन में भी बदलाव और वापस लौटने की इच्छा को गहरा किया।

 

“कभी बहकावे में हिंसा अपनाई थी, अब लौटने का समय”— उपमुख्यमंत्री शर्मा

 

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति, विश्वास और विकास स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा—

“भटके हुए युवाओं को पुनर्वास का विकल्प दिया जा रहा है। जो कभी बहकावे में हिंसा की राह पर चल पड़े थे, उनके लिए अब सम्मानजनक जीवन और समाज में पुनः जगह पाने के द्वार खोले जा रहे हैं।”

 

  • Related Posts

    चिरमिरी के जंगलों में आगजनी, वन संपदा पर मंडराया खतरा; संसाधनों की कमी से जूझ रहा वन विभाग

    ✍️ भागीरथी यादव     एमसीबी। मार्च महीने में बढ़ते तापमान और हल्की गर्मी के बीच जिले के चिरमिरी क्षेत्र के जंगलों में शुक्रवार को आग लगने की घटना सामने आई। आग चिरमिरी के पोड़ी पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक के समीप मुख्य सड़क के आसपास लगी, जहां एक ओर बैकुंठपुर वन विभाग और दूसरी ओर चिरमिरी वन विभाग का क्षेत्र लगता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ नशेड़ियों ने नशे की हालत में सूखे पत्तों में आग लगा दी, जो तेज हवा के कारण तेजी से फैलकर विकराल रूप ले गई। आग से उठ रहे घने धुएं के कारण सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को रास्ता देखने में भी काफी परेशानी हुई। घटना की सूचना वन विभाग को दिए जाने की बात कही जा रही है, लेकिन मौके पर तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिलने से विभाग की तत्परता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वन विभाग की प्रतिक्रिया चिरमिरी वन रेंजर सूर्य देव सिंह ने कहा कि जंगल में आग लगाना दंडनीय अपराध है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा आग पर नियंत्रण के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई जाएगी। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने की भी बात कही गई है। संसाधनों की कमी बनी चुनौती चिरमिरी रेंज में जंगल की आग रोकने के लिए संसाधनों की कमी भी सामने आ रही है। इतने बड़े वन क्षेत्र के लिए विभाग के पास केवल चार ब्लोअर मशीनें हैं, जो आग पर काबू पाने के लिए पर्याप्त नहीं मानी जा रही हैं। कई बार वनकर्मियों को पेड़ों की टहनियों और झाड़ियों से आग बुझाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान बढ़ने के साथ जंगलों में आग लगने की घटनाएं और बढ़ सकती हैं, इसलिए वन विभाग को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के साथ-साथ संसाधनों को मजबूत करने की जरूरत है।  

    बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार दिन में 72 वाहनों पर चालान

    ✍️ भागीरथी यादव     एमसीबी। जिले में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना प्रभारी मनेंद्रगढ़ दीपेश सैनी के नेतृत्व में थाना मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़कों पर बिना नंबर प्लेट के चल रहे वाहनों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया और वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की समझाइश दी। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विगत चार दिनों में बिना नंबर प्लेट चलाने वाले 72 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी लगातार चलाया जाएगा।

    अन्य खबरे

    छेड़छाड़ से आहत नाबालिग ने लगाई फांसी, आरोपी युवक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    छेड़छाड़ से आहत नाबालिग ने लगाई फांसी, आरोपी युवक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    चिरमिरी के जंगलों में आगजनी, वन संपदा पर मंडराया खतरा; संसाधनों की कमी से जूझ रहा वन विभाग

    चिरमिरी के जंगलों में आगजनी, वन संपदा पर मंडराया खतरा; संसाधनों की कमी से जूझ रहा वन विभाग

    कमर्शियल गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के आरोप, 3000 रुपये तक वसूली की चर्चा; होटलों के सामने गैस संकट

    कमर्शियल गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के आरोप, 3000 रुपये तक वसूली की चर्चा; होटलों के सामने गैस संकट

    बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार दिन में 72 वाहनों पर चालान

    बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार दिन में 72 वाहनों पर चालान

    वन सुरक्षा कार्य में लापरवाही? बिना पानी-मिश्रण के गाड़े जा रहे फेंसिंग के खंभे

    वन सुरक्षा कार्य में लापरवाही? बिना पानी-मिश्रण के गाड़े जा रहे फेंसिंग के खंभे

    संसद घेराव आंदोलन के लिए यूथ कांग्रेस कोरबा की टीम दिल्ली रवाना

    संसद घेराव आंदोलन के लिए यूथ कांग्रेस कोरबा की टीम दिल्ली रवाना