कोरबी में सामुदायिक पुलिसिंग की मिसाल: विद्यार्थियों ने किया पुलिस चौकी का शैक्षणिक भ्रमण

सुशील जायसवाल

 

 

कोरबी चोटिया (कोरबा)। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने की दिशा में कोरबी चौकी द्वारा सराहनीय पहल की गई। मंगलवार, 17 मार्च को चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी के नेतृत्व में स्थानीय स्कूली बच्चों को पुलिस चौकी का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया, जहां उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में चलाए जा रहे “सजग कोरबा” अभियान के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। शासकीय हाई स्कूल कोरबी के छात्र-छात्राओं ने इस दौरान चौकी परिसर का भ्रमण कर पुलिस के दैनिक कार्यों को नजदीक से समझा।

चौकी प्रभारी जोगी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि पुलिस का कार्य केवल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में शांति, सुरक्षा और विश्वास बनाए रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने बच्चों को कानून का सम्मान

, अनुशासन का पालन करने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों से विभिन्न सवाल भी पूछे, जिनका उन्हें सरल और व्यावहारिक तरीके से जवाब दिया गया। शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान मिलता है और वे समाज की व्यवस्था को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं।

इस पहल से बच्चों के मन में पुलिस के प्रति सम्मान और विश्वास और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

  • Related Posts

    कोरबा नगर निगम का आदेश: इन तिथियों पर मांस बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित

          कोरबा (छत्तीसगढ़)। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा शहर में संचालित सभी वधशालाओं और मांस विक्रेताओं के लिए महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। निगम के राजस्व शाखा से जारी आदेश के अनुसार धार्मिक एवं विशेष अवसरों पर पशु वध और मांस विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जारी आदेश के मुताबिक 19 मार्च 2026 (गुड़ी पड़वा), 20 मार्च 2026 (चेटीचांद), 27 मार्च 2026 (रामनवमी) और 31 मार्च 2026 (महावीर जयंती) के अवसर पर नगर निगम क्षेत्र में सभी प्रकार के पशु वध और मांस बिक्री की दुकानें बंद रहेंगी। निगम प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इन निर्धारित तिथियों पर किसी भी प्रकार की मांस बिक्री नहीं की जाएगी। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और मांस जब्त कर कानूनी प्रावधानों के तहत दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। इसके साथ ही यह आदेश पुलिस विभाग, नगर निगम के संबंधित अधिकारियों, पशु चिकित्सा विभाग तथा विभिन्न जोन प्रभारियों को भी सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया है। नगर निगम ने सभी मांस विक्रेताओं से आदेश का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि शहर में कानून व्यवस्था और धार्मिक भावनाओं का सम्मान बना रहे।

    भाजपा युवा मोर्चा कोरबा में नई नियुक्ति, कृष्णानंद राठौर बने जिला नीति एवं अनुसंधान सह प्रमुख

        ज्ञान शंकर तिवारी     कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला कोरबा में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई नियुक्ति की गई है। कृष्णानंद राठौर को जिला नीति एवं अनुसंधान सह प्रमुख के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साईं तथा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया की सहमति एवं भाजपा कोरबा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर की गई है। वहीं युवा मोर्चा कोरबा के जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा द्वारा औपचारिक रूप से नियुक्ति जारी की गई। नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने कृष्णानंद राठौर को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि राठौर की नियुक्ति से युवाओं को पार्टी से जोड़ने में तेजी आएगी और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

    अन्य खबरे

    सकरी पुलिस ने हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, मामूली विवाद बना मौत की वजह

    सकरी पुलिस ने हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, मामूली विवाद बना मौत की वजह

    कोरबी में सामुदायिक पुलिसिंग की मिसाल: विद्यार्थियों ने किया पुलिस चौकी का शैक्षणिक भ्रमण

    कोरबी में सामुदायिक पुलिसिंग की मिसाल: विद्यार्थियों ने किया पुलिस चौकी का शैक्षणिक भ्रमण

    कोरबा नगर निगम का आदेश: इन तिथियों पर मांस बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित

    कोरबा नगर निगम का आदेश: इन तिथियों पर मांस बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित

    भाजपा युवा मोर्चा कोरबा में नई नियुक्ति, कृष्णानंद राठौर बने जिला नीति एवं अनुसंधान सह प्रमुख

    भाजपा युवा मोर्चा कोरबा में नई नियुक्ति, कृष्णानंद राठौर बने जिला नीति एवं अनुसंधान सह प्रमुख

    राजमेरु संस्था रायपुर द्वारा जन-जागरूकता सम्मेलन संपन्न, महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

    राजमेरु संस्था रायपुर द्वारा जन-जागरूकता सम्मेलन संपन्न, महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

    दरी थाना पहुंची हसदेव स्कूल की टोली, TI आशीष सिंह ने बच्चों को समझाई पुलिस और कानून की जिम्मेदारी

    दरी थाना पहुंची हसदेव स्कूल की टोली, TI आशीष सिंह ने बच्चों को समझाई पुलिस और कानून की जिम्मेदारी