लोकसदन:- कार्यपालन अभियंता धर्मेंद्र निखरा ने बताया कि बांध के चार गेटों को दोपहर 2:40 बजे खोल दिया गया। उन्होंने आगे बताया कि बांध के जल स्तर की निगरानी की जा रही है, वहीं बांध से प्रभावित 32 गांव में मुनादी कर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
कोरबा में स्थित मिनीमाता बांगो बांध में जल स्तर बढ़ने के कारण चार दरवाजे खोल दिए गए हैं। यह निर्णय मुख्य अभियंता बिलासपुर और अधीक्षण अभियंता कोरबा के साथ चर्चा के बाद लिया गया है।
गुरुवार दोपहर 2 बजे मिनीमाता बांगो बांध का जल स्तर 358.10 मीटर और 90.71% होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। गेट नंबर चार, पांच, छह और आठ को खोलकर बाढ़ के पानी को नियंत्रित किया जा रहा है।
गेट नंबर चार को 0.50 मीटर खोलकर 2960 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि गेट नंबर पांच और छह को 1.50 मीटर खोलकर 8750 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। गेट नंबर आठ को 0.50 मीटर खोलकर 2960 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस प्रकार, बांध से कुल 23420 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा गया।
कार्यपालन अभियंता धर्मेंद्र निखरा ने बताया कि बांध के चार गेटों को दोपहर 2:40 बजे खोल दिया गया। उन्होंने आगे बताया कि बांध के जल स्तर की निगरानी की जा रही है, वहीं बांध से प्रभावित 32 गांव में मुनादी कर अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही बारिश के आधार पर भविष्य में आवश्यकतानुसार बांध के अन्य गेटों को भी खोला जाएगा।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें